जनपद में कानून व्यवस्था एवं आगामी पर्व ईद ,नवरात्रि एवं राम नवमी के दृष्टिगत शैलेश कुमार जिलाधिकारीभादोही, तथा अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था एवं आगामी पर्व अलविदा जुमा, ईद, नवरात्रि एवं रामनवमी के दृष्टिगत शैलेश कुमार,* जिलाधिकारी भदोही तथा , अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रूप से पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया जा रहा। पैदल गश्त/फ्लैग मार्च के दौरान थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत घोसिया बाजार स्थित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों पर पैदल गस्त/फ्लैग मार्च कर आमजन से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाये जाने की अपील की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों/चिन्हित हाटस्पाट/मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में निरन्तर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना न हो सके। जनपद के समस्त आमजन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाये जाने की अपील की जा रही है।
जनपद में कानून व्यवस्था एवं आगामी पर्व ईद ,नवरात्रि एवं राम नवमी के दृष्टिगत शैलेश कुमार जिलाधिकारीभादोही, तथा अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था एवं आगामी पर्व अलविदा जुमा, ईद, नवरात्रि एवं रामनवमी के दृष्टिगत शैलेश कुमार,* जिलाधिकारी भदोही तथा , अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा
संयुक्त रूप से पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया जा रहा। पैदल गश्त/फ्लैग मार्च के दौरान थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत घोसिया बाजार स्थित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों पर पैदल गस्त/फ्लैग
मार्च कर आमजन से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाये जाने की अपील की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों/चिन्हित हाटस्पाट/मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में निरन्तर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना न हो सके। जनपद के समस्त आमजन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाये जाने की अपील की जा रही है।
- मिर्जापुर में सोशल मीडिया पर घरेलू गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने स्पष्टीकरण दिया है। जिलाधिकारी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी एजेंसियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर न खरीदें और न ही किसी प्रकार की अफवाह फैलाएँ। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- रिपोर्ट केवला प्रसाद इस वक्त की बड़ी खबर प्रयागराज से संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ पर फांसी से लटकती मिली युवती की लाश मामला प्रयागराज जिले के उतराव थाना क्षेत्र के घूरेपुर गांव का है। गुरुवार शाम घर से अचानक हुई थी लापता सुबह उस्मानपुर गांव के पास आम के पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश खबर सुन घटनास्थल पर रोते बिलखते पहुंचे परिजन युवती की पहचान घूरेपुर गांव निवासी दयाराम की पुत्री सीमा उर्फ सेबू के रूप में हुई। सूचना पर उतराव पुलिस घटनास्थल पर मौजूद2
- खेत में सरसों काटने पहुंचे किसान की नजर पड़ी, परिजनों ने की पहचान उतराव।प्रयागराज के उतराव थाना क्षेत्र के घूरेपुर गांव की रहने वाली 25 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर आम के पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सीमा कुमारी (25) पुत्री दया राम पटेल निवासी घूरेपुर थाना उतराव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सीमा कुमारी का अभी विवाह नहीं हुआ था और वह अपने परिवार के साथ रहती थी। परिवार में दो भाई अरविंद व राहुल तथा पांच बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है जबकि रीना और मीना समेत अन्य बहनों की शादी नहीं हुई है। पिता दया राम पटेल खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जबकि माता का नाम सूरज कली है। परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम जब सीमा कुमारी घर पर नहीं दिखी तो उसकी बहन उसे मढ़हे में खाना खाने के लिए बुलाने गई, लेकिन वहां भी वह नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर ऊष्मापुर के पास खेत में सरसों काटने पहुंचे एक किसान की नजर आम के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटके शव पर पड़ी। यह देखकर उसने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की पहचान सीमा कुमारी के रूप में की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Nanhe lal Nanhe lal1
- Post by Rakesh Kumar jaago news1
- मिर्जापुर के संगमोहाल ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटने की कोशिश करने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह महिला को समझाकर ट्रैक से हटाया और बड़ी घटना होने से बचा लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।4
- मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक के पास खड़े एक युवक और महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों ट्रेन गुजरते समय ट्रैक के किनारे खड़े दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया। हालांकि घटना की सही जानकारी और वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। रेलवे ट्रैक के पास इस तरह खड़ा होना खतरनाक माना जाता है और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।1
- मीरजापुर - जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि जनपद मिर्जापुर में घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति पूर्व की ही भांति सामान्य है, आज तकनीक कारणों से आयल कंपनीज के सर्वर स्लो होने के कारण ऑनलाइन बुकिंग में समस्या आ रही थी जिसका आज ही समाधान किया जा रहा है, अतः फिर सामान्य रूप से बुकिंग और डिलीवरी अनवरत हो जाएगी। अतएव सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं से यह अपील है कि गैस के लिए कृपया एजेंसी पर जाकर या गोदाम पर जाकर अनावश्यक रूप से लाइन लगाने से बचें तथा यदि आपके घर में गैस सिलेंडर भरा पड़ा हो तो कृपया अतिरिक्त गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए फिलहाल प्रयास न करें। जनपद में आपूर्ति अनवरत बनाए रखने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कृपया किसी प्रकार की अफवाहों में न आएं तथा जिला प्रशासन का सहयोग करें।1
- नियुक्ति नहीं तो न्याय नहीं! - मुंबई के आजाद मैदान में EWS छात्रों का महा-आंदोलन मुंबई के आजाद मैदान से देखिए ग्राउंड जीरो रिपोर्ट। EWS श्रेणी के विद्यार्थियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सीधी भर्ती की मांग की है। इंटरव्यू और ऑफर लेटर मिलने के बावजूद अब तक नियुक्ति (Appointment) न मिलने से छात्र आक्रोशित हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो वे आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे।1