Shuru
Apke Nagar Ki App…
एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर भदोही जिला अधिकारी ने बाइट दिया ।। पिछले कुछ दिनों में भदोही सहित अन्य कई जिलों में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर काफी भ्रामकता एवं कई अन्य अराजक बातें सामने आ रही हैं, जिससे कि लोगों के बीच गलत संदेश न पहुंचे इसी चीज को संज्ञान में लेकर आज जिलाधिकारी ने जानकारी दी
TBT NEWS UP
एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर भदोही जिला अधिकारी ने बाइट दिया ।। पिछले कुछ दिनों में भदोही सहित अन्य कई जिलों में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर काफी भ्रामकता एवं कई अन्य अराजक बातें सामने आ रही हैं, जिससे कि लोगों के बीच गलत संदेश न पहुंचे इसी चीज को संज्ञान में लेकर आज जिलाधिकारी ने जानकारी दी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रमा पति पाण्डेय के यहां श्री मद भागवत कथा आज खत्म हो गया और कल गया जायेंगे तो कल का वीडियो पोस्ट करेंगे और कल का वीडियो देखेंगे शाम को 6:00 बजे करें ग़े1
- पिछले कुछ दिनों में भदोही सहित अन्य कई जिलों में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर काफी भ्रामकता एवं कई अन्य अराजक बातें सामने आ रही हैं, जिससे कि लोगों के बीच गलत संदेश न पहुंचे इसी चीज को संज्ञान में लेकर आज जिलाधिकारी ने जानकारी दी1
- जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था एवं आगामी पर्व अलविदा जुमा, ईद, नवरात्रि एवं रामनवमी के दृष्टिगत शैलेश कुमार,* जिलाधिकारी भदोही तथा , अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रूप से पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया जा रहा। पैदल गश्त/फ्लैग मार्च के दौरान थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत घोसिया बाजार स्थित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों पर पैदल गस्त/फ्लैग मार्च कर आमजन से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाये जाने की अपील की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों/चिन्हित हाटस्पाट/मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में निरन्तर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना न हो सके। जनपद के समस्त आमजन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाये जाने की अपील की जा रही है।3
- मीरजापुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत "नारी लीड्स स्वच्छता" पहल के तहत नगर की साफ सफाई में विशेष योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी द्वारा सम्मानित किया गया।बता दे आठ मार्च से चौदह मार्च तक चलने वाले इस "नारी लीड्स स्वच्छता" पहल के तहत महिला सफाई मित्रों के नेतृत्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा,महिला मित्र सुरक्षा के अंतर्गत महिला सफाई मित्रों का चिकित्सीय जांच किया जाएगा,इसके साथ ही महिलाओं के नेतृत्व में सफाई को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।आज इसी अभियान के अंतर्गत शहर की सफाई में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला सफाई मित्रों को नपाध्यक्ष ने अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया है।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि पूरे नगर की सफाई में महिला सफाई मित्रों का विशेष योगदान रहता है,उनके कठिन परिश्रम के कारण हमारे आस पास सफाई रहती है।ये महिला सफाई मित्र नारी सशक्तिकरण की उदाहरण है और अन्य महिलाओं के लिए भी समाज में प्रेरणा स्त्रोत है।आज इन सभी महिला सफाई मित्रों को सम्मानित करने का काम किया गया है।इसके साथ ही अन्य विभागों में कार्यरत महिला कर्मियों को भी सम्मानित किया गया है।इन सभी का शिविर लगाकर चिकित्सीय जांच भी कराई जा रही है।उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही इनके नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जायेगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम प्रभात सदस्य उत्तर प्रदेश महिला आयोग एवं नगर अध्यक्ष डॉली अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।3
- मीरजापुर । जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ छेड़ी गई जंग में मीरजापुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के कुशल निर्देशन में स्वाट/सर्विलांस और थाना जिगना की संयुक्त टीम ने ₹25 हजार के इनामी शातिर गो-तस्कर मनीष उर्फ सोनू पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से तस्करी की रकम और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम अपराधियों की टोह में थी। इसी बीच सटीक मुखबिरी के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र के पाली बॉर्डर के पास घेराबंदी की गई। पुलिस के चक्रव्यूह में फंसे इनामी बदमाश सोनू पटेल को भागने का मौका नहीं मिला और टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मनीष उर्फ सोनू पटेल, सोनवर्षा गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान श्याम बहादुर पटेल का पुत्र है। गौरतलब है कि गो-तस्करी के इसी मामले में पुलिस पहले ही प्रधान श्याम बहादुर पटेल समेत 5 अन्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। सोनू पटेल लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से गो-तस्करी के जरिए कमाए गए ₹40,000 नगद, एक अदद मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन बरामद किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना लालगंज और थाना सन्तनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं समेत गौ हत्या निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। जिगना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। सराहनीय पुलिस टीम इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष जिगना संजय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह और सर्विलांस की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस की इस मुस्तैदी की पूरे जनपद में चर्चा है।2
- Post by Anupam Newspaper1
- मिर्जापुर। एलपीजी गैस सिलिंडर को लेकर जिले में हुई किल्लत पर शुक्रवार को सपा ने प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में नेताओं व पदाधिकारियों ने हाथों में गैस सिलिंडर को लेकर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंपकर किल्लत दूर करने की मांग की। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पूरे देश में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत है, जिसकी वजह से जिले की जनता बहुत परेशान है। गैस की किल्लत से जनता को सही समय पर बुकिंग के बाद भी गैस नहीं मिल पा रही है, जिसकी वजह से रसोई पर गहरा असर देखा जा रहा है। रमजान जैसा पवित्र महीना और शादी व भंडारे का भी समय चल रहा है। बहुत लोगों ने शादियों की तारीख तय कर ली है। उनके सामने गैस का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बाइट - जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी बाइट- सपा नेता सतीश मिश्रा3
- मिर्जापुर में सोशल मीडिया पर घरेलू गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने स्पष्टीकरण दिया है। जिलाधिकारी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी एजेंसियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराकर अतिरिक्त सिलेंडर न खरीदें और न ही किसी प्रकार की अफवाह फैलाएँ। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1