logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Rajasthan Nikay Chunav Update : प्रदेश के 309 निकायों में दो चरण में होंगे चुनाव | Election 2026 #RajasthanNikayChunav #rajasthanelection #nikaychunav #zeerajasthannews

17 hrs ago
user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
Jalampura AC morcha adhyaks D.
Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
17 hrs ago

Rajasthan Nikay Chunav Update : प्रदेश के 309 निकायों में दो चरण में होंगे चुनाव | Election 2026 #RajasthanNikayChunav #rajasthanelection #nikaychunav #zeerajasthannews

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Rajasthan Nikay Chunav Update : प्रदेश के 309 निकायों में दो चरण में होंगे चुनाव | Election 2026 #RajasthanNikayChunav #rajasthanelection #nikaychunav #zeerajasthannews
    1
    Rajasthan Nikay Chunav Update : प्रदेश के 309 निकायों में दो चरण में होंगे चुनाव | Election 2026 
#RajasthanNikayChunav #rajasthanelection #nikaychunav #zeerajasthannews
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • गुलाबपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका चुनावी बिगुल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक गुलाबपुरा पालिका में पुनः कांग्रेस का बने बोर्ड गुलाबपुरा पालिका में है 35 वार्ड अध्यक्ष पद पर महिला सामान्य सीट आरक्षित पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा रहे बैठक में मौजूद आसींद/ पालिका चुनावों को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है हर दल अपना अपना समीकरण बिठाने में लग गए हैं वही आसींद विधान सभा के गुलाबपुरा कस्बे में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संगठन की बैठक आयोजित हुई जिसमें पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा , गुलाबपुरा कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर लड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा आह्वान किया की गुलाबपुरा पालिका में पुनः कांग्रेस का बोर्ड बने जिसको भी पार्टी पार्षद का टिकिट देगी हमारा दायित्व है की उन्हें जिताए, आसींद मंजूर 9413889596
    3
    गुलाबपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका चुनावी बिगुल 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की  हुई बैठक 
गुलाबपुरा पालिका में पुनः कांग्रेस का बने बोर्ड
गुलाबपुरा पालिका में है 35 वार्ड अध्यक्ष पद पर महिला सामान्य सीट आरक्षित
पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा रहे बैठक में मौजूद
आसींद/ पालिका चुनावों को लेकर चुनावी बिगुल बज चुका है हर दल अपना अपना समीकरण बिठाने में लग गए हैं वही आसींद विधान सभा के गुलाबपुरा कस्बे में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संगठन की बैठक आयोजित हुई जिसमें पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा , गुलाबपुरा कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर लड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीसीसी उपाध्यक्ष हग़ामी लाल मेवाड़ा आह्वान किया की गुलाबपुरा पालिका में पुनः कांग्रेस का बोर्ड बने जिसको भी पार्टी पार्षद का टिकिट देगी हमारा दायित्व है की उन्हें जिताए,
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    1 hr ago
  • आसींद क्षेत्र के मोटरास गांव में 1500 से ज्यादा शिवभक्तों की कावड़ यात्रा: श्री बापूजी मंदिर से आसपहाड़ दरबार पहुंची, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारें
    1
    आसींद क्षेत्र के मोटरास गांव में 1500 से ज्यादा शिवभक्तों की कावड़ यात्रा: श्री बापूजी मंदिर से आसपहाड़ दरबार पहुंची, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारें
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बाबा रामदेव जी महाराज की जय हो आप सभी महानुभावों संतों से निवेदन हैं कि आज शाम को सूचित किया जाता है कि आज शाम सत्संग भजन हरिकृतन कराने हेतु आप सभी महानुभावों संतों से निवेदन हैं कि आज शाम सत्संग में आ कर हमे अनुग्रहित कर हमे अनुग्रहित कर भजन संध्या का लाभ उठाए रामदेव जी महाराज और उनकी भजन हरिकृतन कर रहे हैं और भगवान सबको खुश रखें और उनकी भजन संध्या रखी गई हैं जो भजन हरिकृतन कर हमे अनुग्रहित कर
    1
    बाबा रामदेव जी महाराज की जय हो आप सभी महानुभावों संतों से निवेदन हैं कि आज शाम को सूचित किया जाता है कि आज शाम सत्संग भजन हरिकृतन कराने हेतु आप सभी महानुभावों संतों से निवेदन हैं कि आज शाम सत्संग में आ कर हमे अनुग्रहित कर हमे अनुग्रहित कर भजन संध्या का लाभ उठाए 
रामदेव जी महाराज और उनकी भजन हरिकृतन कर रहे हैं और भगवान सबको खुश रखें और उनकी भजन संध्या रखी गई हैं जो भजन हरिकृतन कर हमे अनुग्रहित कर
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    Farmer देवगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगरिया का निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की सराहना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगरिया का निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की सराहना आगरिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगरिया में सीबीईओ गिरिजा प्रसाद मिश्रा एवं ACBEO किशन गुर्जर ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन, विद्यालय परिसर एवं विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के समर्पित एवं सक्रिय स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने पर जोर दिया। सीबीईओ गिरिजा प्रसाद मिश्रा एवं ACBEO किशन गुर्जर ने विद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा नवाचार एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने अधिकारियों के निरीक्षण एवं मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं उपलब्धियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। विद्यालय परिवार का उत्साह, अधिकारियों का मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत—आगरिया विद्यालय को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर कर रही है।
    1
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगरिया का निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की सराहना
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगरिया का निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की सराहना
आगरिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगरिया में सीबीईओ गिरिजा प्रसाद मिश्रा एवं ACBEO किशन गुर्जर ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन, विद्यालय परिसर एवं विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के समर्पित एवं सक्रिय स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा शिक्षा की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने पर जोर दिया।
सीबीईओ गिरिजा प्रसाद मिश्रा एवं ACBEO किशन गुर्जर ने विद्यालय में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा नवाचार एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने अधिकारियों के निरीक्षण एवं मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए भविष्य में भी विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं उपलब्धियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
विद्यालय परिवार का उत्साह, अधिकारियों का मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत—आगरिया विद्यालय को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर कर रही है।
    user_News प्रभु गुर्जर Bikawas P 24
    News प्रभु गुर्जर Bikawas P 24
    आमेट, राजसमंद, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल भीलवाड़ा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज 20 अगस्त 2026 को गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने राजीव गांधी के देश की एकता एवं अखंडता, युवा शक्ति, तकनीकी विकास, पंचायतीराज एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत का सपना देखा और देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार और आदर्श आज भी युवाओं एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर ……. सहित उपस्थित रहे । इस अवसर पर सभी ने राजीव गांधी के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व डेयरी अध्यक्ष भीलवाड़ा रतनलाल चौधरी ,महेश सोनी, ओम प्रकाश तेली एडवोकेट भेरुलाल बेरवा जिला अध्यक्ष कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ देहात भीलवाड़ा, आशीष राजस्थला ,एडवोकेट लादू लाल गुर्जर ,एडवोकेट नरेंद्र गुर्जर, एडवोकेट प्रदीप व्यास, जहुर अली डायर, सचिन शर्मा, इरशाद खान ,पूर्व पार्षद राधेश्याम भडाणा ,ललित आसवानी, मुकेश जोशी, मुकेश सुथार पालड़ी, शिवराज सुराणा, धनराज जाट आरजिया ,सीपी खटीक ,पप्पू सिंह रावणा, रामलाल गाडरी आटुण मुश्ताक अली मौजूद रहे
    4
    राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
राजीव गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय  राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आज 20 अगस्त 2026 को गांधी भवन, कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय  राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने राजीव गांधी  के देश की एकता एवं अखंडता, युवा शक्ति, तकनीकी विकास, पंचायतीराज एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी  ने आधुनिक एवं प्रगतिशील भारत का सपना देखा और देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके विचार और आदर्श आज भी युवाओं एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर ……. सहित उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर सभी ने राजीव गांधी  के आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर पूर्व डेयरी अध्यक्ष भीलवाड़ा रतनलाल चौधरी ,महेश सोनी, ओम प्रकाश तेली एडवोकेट भेरुलाल बेरवा जिला अध्यक्ष कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ देहात भीलवाड़ा, आशीष राजस्थला ,एडवोकेट लादू लाल गुर्जर ,एडवोकेट नरेंद्र  गुर्जर, एडवोकेट प्रदीप व्यास, जहुर अली डायर, सचिन शर्मा, इरशाद खान ,पूर्व पार्षद राधेश्याम भडाणा ,ललित  आसवानी, मुकेश जोशी, मुकेश सुथार पालड़ी, शिवराज सुराणा, धनराज जाट आरजिया ,सीपी  खटीक ,पप्पू सिंह रावणा, रामलाल गाडरी आटुण मुश्ताक अली मौजूद रहे
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर गरजे युवा,दिल्ली कूच का ऐलान यूजीसी के इक्विटी रेगुलेशन-2026 के विरोध में भीलवाड़ा में सवर्ण समाज संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया। समिति के बैनर तले पदाधिकारियों और युवाओं ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर नियमों के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नियमों को सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर संशोधित करने की मांग की गई। समिति अध्यक्ष विश्वबंधू सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि नए नियम न्याय और समानता के नाम पर सामान्य एवं अन्य वर्गों के छात्रों और शिक्षकों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर सकते हैं। उन्होंने नियमों की भाषा और प्रावधानों को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि इनके संभावित दुरुपयोग से निर्दोष छात्रों एवं प्राध्यापकों के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। समिति का कहना है कि झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का स्पष्ट प्रावधान नहीं होने से व्यवस्था के दुरुपयोग की आशंका बनी रहेगी। साथ ही, शिक्षण संस्थानों में कठोर प्रावधान लागू होने से छात्रों के बीच आपसी भाईचारा प्रभावित होने और जातीय तनाव बढ़ने की आशंका जताई गई। राठौड़ ने कहा कि इक्विटी कमेटियों और जांच प्रक्रिया में दोनों पक्षों को निष्पक्ष सुनवाई की ठोस गारंटी मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियम वापस नहीं लिए गए या सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए संशोधन नहीं किया गया तो सवर्ण समाज बड़े स्तर पर लोकतांत्रिक आंदोलन करेगा। समिति ने आने वाले दिनों में दिल्ली जाकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की भी घोषणा की।
    1
    यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पर गरजे युवा,दिल्ली कूच का ऐलान
यूजीसी के इक्विटी रेगुलेशन-2026 के विरोध में भीलवाड़ा में सवर्ण समाज संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया। समिति के बैनर तले पदाधिकारियों और युवाओं ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर नियमों के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए नियमों को सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर संशोधित करने की मांग की गई।
समिति अध्यक्ष विश्वबंधू सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि नए नियम न्याय और समानता के नाम पर सामान्य एवं अन्य वर्गों के छात्रों और शिक्षकों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर सकते हैं। उन्होंने नियमों की भाषा और प्रावधानों को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि इनके संभावित दुरुपयोग से निर्दोष छात्रों एवं प्राध्यापकों के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।
समिति का कहना है कि झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का स्पष्ट प्रावधान नहीं होने से व्यवस्था के दुरुपयोग की आशंका बनी रहेगी। साथ ही, शिक्षण संस्थानों में कठोर प्रावधान लागू होने से छात्रों के बीच आपसी भाईचारा प्रभावित होने और जातीय तनाव बढ़ने की आशंका जताई गई।
राठौड़ ने कहा कि इक्विटी कमेटियों और जांच प्रक्रिया में दोनों पक्षों को निष्पक्ष सुनवाई की ठोस गारंटी मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियम वापस नहीं लिए गए या सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए संशोधन नहीं किया गया तो सवर्ण समाज बड़े स्तर पर लोकतांत्रिक आंदोलन करेगा। समिति ने आने वाले दिनों में दिल्ली जाकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की भी घोषणा की।
    user_Puneet jain
    Puneet jain
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • आसींद तहसीलदार जय सिंह की जयपुर निर्वाचन अधिकारी तक शिकायत पालिका चुनावों को प्रभावित करने का लगाया आरोप आसींद/ आसींद कस्बे में प्रशासन के खिलाफ लोगों का आक्रोश देखा गया है जिसकी मुख्य वजह वार्डो के परिसमन में लोगों को इधर से उधर वार्डो में लोगों को जोड़ना जिसको लेकर वार्ड संख्या 20 के निवासी अहमद नूर पठान जगदीश सिंह देवी सिंह सहित वार्ड के अन्य कई लोगों ने तहसीलदार जय सिंह को वार्डो में हुए परीसमन मैं मतदाताओं के नाम इधर-उधर करने की शिकायत की लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की वहीं इसी मामले को लेकर लोगों ने जयपुर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष गुहार लगाई और बताया कि जो मौजूदा तहसीलदार जय सिंह है वह पूर्व में नायब तहसीलदार के पद पर काबिज था दिसंबर 2025 में प्रमोशन होते ही हो गया लेकिन प्रमोशन होने के समय सरकार की रोक होने के कारण आसींद तहसीलदार के पद पर काबिज रहा जो की राज्य सरकार का बेन हटते ही जुलाई 2026 आसींद तहसीलदार के पद पर अपना ट्रांसफर करवा लिया और पद स्थापित हो गया, शिकायतकर्ता लोगों का कहना है कि नगर पालिका के चुनाव सर पर है और तहसीलदार जय सिंह के आसींद तहसीलदार के पद पर रहने से पालिका के चुनाव प्रभावित होने हमारी मांग है की इन्हें तुरंत प्रभाव से पद मुक्तकर अन्य तहसीलदार को आसींद तहसील कार्यालय में लगाया जाए व नायब तहसीलदार के पद की स्थापना की जाए ताकि निष्पक्ष पालिका का चुनाव हो सके, और सरकारी काम में आमजन को परेशानी नहीं उठानी पड़े बाइट/ अहमद नूर पठान शिकायत कर्ता आसींद मंजूर 9413889596
    1
    आसींद तहसीलदार जय सिंह की जयपुर निर्वाचन अधिकारी तक  शिकायत
पालिका चुनावों को प्रभावित करने का लगाया आरोप
आसींद/ आसींद कस्बे में प्रशासन के खिलाफ लोगों का आक्रोश देखा गया है जिसकी मुख्य वजह वार्डो के परिसमन में लोगों को इधर से उधर वार्डो में लोगों को जोड़ना  जिसको लेकर वार्ड संख्या 20 के निवासी अहमद नूर पठान जगदीश सिंह देवी सिंह सहित वार्ड के अन्य कई लोगों ने तहसीलदार जय सिंह को वार्डो में हुए   परीसमन मैं मतदाताओं के नाम इधर-उधर करने की शिकायत की लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की वहीं इसी मामले को लेकर लोगों ने जयपुर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष गुहार लगाई और बताया कि जो मौजूदा तहसीलदार जय सिंह है वह पूर्व में नायब तहसीलदार के पद पर काबिज था दिसंबर 2025 में प्रमोशन होते ही हो गया लेकिन प्रमोशन होने के समय सरकार की रोक होने के कारण आसींद तहसीलदार के पद पर काबिज रहा जो की राज्य सरकार का बेन हटते ही जुलाई 2026 आसींद तहसीलदार के पद पर अपना ट्रांसफर करवा लिया और पद स्थापित हो गया, शिकायतकर्ता लोगों का कहना है कि नगर पालिका के चुनाव सर पर है और तहसीलदार जय सिंह के आसींद तहसीलदार के पद पर रहने से पालिका के चुनाव प्रभावित होने हमारी मांग है की इन्हें तुरंत प्रभाव से पद मुक्तकर अन्य तहसीलदार को आसींद तहसील कार्यालय में लगाया जाए व नायब तहसीलदार के पद की स्थापना की जाए   ताकि निष्पक्ष पालिका का चुनाव हो सके, और सरकारी काम में आमजन को परेशानी नहीं उठानी पड़े 
बाइट/ अहमद नूर पठान शिकायत कर्ता 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.