logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सासाराम विद्युत कार्यालय में राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित* *बिजली बकायेदारों पर विभाग सख्त, राजस्व वसूली व डिस्कनेक्शन अभियान तेज करने का निर्देश* सोमवार को सासाराम विद्युत कार्यालय में मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी महाप्रबंधक (राजस्व) अरविंद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोहतास विद्युत आपूर्ति अंचल कार्यालय अंतर्गत सासाराम, डेहरी एवं भभुआ प्रमंडल के सभी अभियंताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान महाप्रबंधक (राजस्व) ने लंबित बिजली बिल की वसूली को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में जिन उपभोक्ताओं की 5000 रूपये से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 20000 रूपये से अधिक बकाया राशि है तथा जो उपभोक्ता बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं उनका विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई करें। साथ ही खराब मीटर को तत्काल बदलने का भी निर्देश दिया गया। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर विद्युत आपूर्ति अंचल सासाराम को 100 करोड़ राजस्व संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित की गयी है। बिजली बिल वसूली और लाइन काटने की कार्रवाई को तेज करने के लिए सेक्शन स्तर पर विशेष टीम (स्पेशल गैंग) का गठन किया गया है, जो डोर-टू-डोर जांच कर बकाया वसूली और आवश्यकतानुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगी। बैठक में बताया गया कि सासाराम प्रमंडल के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 69457, डेहरी मे 42621 व भभुआ मे 39235 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर 20 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इसके अलावा विद्युत चोरी के विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि फरवरी माह में सासाराम प्रमंडल में बिजली चोरी के मामलों में 168, डेहरी मे 106 व भभुआ मे 88 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बकाया राशि पर 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह (लगभग 18 प्रतिशत वार्षिक) की दर से ब्याज वसूला जाता है। कनेक्शन कटने के बाद बकाया राशि के साथ पुनः कनेक्शन के लिए री-कनेक्शन शुल्क भी देना होगा, तभी आपूर्ति बहाल की जाएगी। समय पर बिजली बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा विशेष छूट का भी प्रावधान किया गया है। बिल जारी होने के 15 दिनों के भीतर भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत की छूट तथा ऑनलाइन भुगतान करने पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जाएगी। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 25 पैसे की रियायत मिल रही है। अधिकारियों ने कहा कि बिजली कंपनी एक ओर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं दूसरी ओर बिजली बिल वसूली एवं राजस्व संग्रहण को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है। बकाया बिजली बिल वसूली, विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा बकायेदारों का कनेक्शन तत्काल काटने को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। कनेक्शन कटने के उपरांत बकाया जमा नहीं करने पर सम्बंधित उपभोक्ता पर बिहार और उड़ीसा लोक मांग वसूली अधिनियम 1914 के तहत नीलामवाद दायर किया जायेगा। बैठक में सासाराम के विद्युत अधीक्षण अभियंता इंद्रदेव कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता (एसटीएफ) नवीन कुमार, कार्यपालक अभियंता ई. ब्रवीम, डेहरी के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार, भभुआ के कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार, सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

22 hrs ago
user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
22 hrs ago
2de34982-bdff-412a-bea9-e3c16f938b11

सासाराम विद्युत कार्यालय में राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित* *बिजली बकायेदारों पर विभाग सख्त, राजस्व वसूली व डिस्कनेक्शन अभियान तेज करने का निर्देश* सोमवार को सासाराम विद्युत कार्यालय में मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी महाप्रबंधक (राजस्व) अरविंद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोहतास विद्युत आपूर्ति अंचल कार्यालय अंतर्गत सासाराम, डेहरी एवं भभुआ प्रमंडल के सभी अभियंताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान महाप्रबंधक (राजस्व) ने लंबित बिजली बिल की वसूली को लेकर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में जिन उपभोक्ताओं की 5000 रूपये से अधिक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 20000 रूपये से अधिक बकाया राशि है तथा जो उपभोक्ता बकाया राशि का भुगतान नहीं कर रहे हैं उनका विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई करें। साथ ही खराब मीटर को

ebdf07b7-bb79-4740-9b3e-35a143755f90

तत्काल बदलने का भी निर्देश दिया गया। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर विद्युत आपूर्ति अंचल सासाराम को 100 करोड़ राजस्व संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित की गयी है। बिजली बिल वसूली और लाइन काटने की कार्रवाई को तेज करने के लिए सेक्शन स्तर पर विशेष टीम (स्पेशल गैंग) का गठन किया गया है, जो डोर-टू-डोर जांच कर बकाया वसूली और आवश्यकतानुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई करेगी। बैठक में बताया गया कि सासाराम प्रमंडल के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 69457, डेहरी मे 42621 व भभुआ मे 39235 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर 20 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इसके अलावा विद्युत चोरी के विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि फरवरी माह में सासाराम प्रमंडल में बिजली चोरी

34b710af-7537-4ed8-938f-713b3fda9226

के मामलों में 168, डेहरी मे 106 व भभुआ मे 88 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बकाया राशि पर 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह (लगभग 18 प्रतिशत वार्षिक) की दर से ब्याज वसूला जाता है। कनेक्शन कटने के बाद बकाया राशि के साथ पुनः कनेक्शन के लिए री-कनेक्शन शुल्क भी देना होगा, तभी आपूर्ति बहाल की जाएगी। समय पर बिजली बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग द्वारा विशेष छूट का भी प्रावधान किया गया है। बिल जारी होने के 15 दिनों के भीतर भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत की छूट तथा ऑनलाइन भुगतान करने पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जाएगी। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 25 पैसे की रियायत मिल रही है। अधिकारियों

cc9f8c2b-7b59-42ce-8a7f-c9ae56636a72

ने कहा कि बिजली कंपनी एक ओर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं दूसरी ओर बिजली बिल वसूली एवं राजस्व संग्रहण को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है। बकाया बिजली बिल वसूली, विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा बकायेदारों का कनेक्शन तत्काल काटने को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। कनेक्शन कटने के उपरांत बकाया जमा नहीं करने पर सम्बंधित उपभोक्ता पर बिहार और उड़ीसा लोक मांग वसूली अधिनियम 1914 के तहत नीलामवाद दायर किया जायेगा। बैठक में सासाराम के विद्युत अधीक्षण अभियंता इंद्रदेव कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता (एसटीएफ) नवीन कुमार, कार्यपालक अभियंता ई. ब्रवीम, डेहरी के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार, भभुआ के कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार, सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • Rahul Gandhi sina tane pahuche sansad kya modi bhi aayenge sansad janane ke liye like comment and Sabskribe kare ♥️♥️❣️ kya aise hi lider hona chahiye tha
    1
    Rahul Gandhi sina tane pahuche sansad kya modi bhi aayenge sansad janane ke liye like comment and Sabskribe kare ♥️♥️❣️ kya aise hi lider hona chahiye tha
    user_MD RAAJA In Bihari
    MD RAAJA In Bihari
    Mechanic तरारी, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Sunil Yadav
    1
    Post by Sunil  Yadav
    user_Sunil  Yadav
    Sunil Yadav
    नवाँनगर, बक्सर, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Sushil kumar sharma संपादक
    1
    Post by Sushil kumar sharma संपादक
    user_Sushil kumar sharma संपादक
    Sushil kumar sharma संपादक
    Interior designer केसाठ, बक्सर, बिहार•
    8 hrs ago
  • हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड क्षेत्र के बाणभट्ट म वि बन्धु बिगहा के छात्र छात्राओं शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर गए
    1
    हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड क्षेत्र के बाणभट्ट म वि बन्धु बिगहा के छात्र छात्राओं शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर गए
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार में पंचायत चुनाव को दल गत करते प्रशांत किशोर, बिहार में जन सुराज की सरकार बनती तो पंचायत चुनाव दल के साथ लड़ा जाता निचले स्तर से स्वक्छ लोग जीतेंगे तब बिहार की राजनिति मे अमूल चुल परिवर्तन देखने को मिलता, अपनी राय कमेंट करें!
    1
    बिहार में पंचायत चुनाव को दल गत करते प्रशांत किशोर, बिहार में जन सुराज की सरकार बनती तो पंचायत चुनाव दल के साथ लड़ा जाता निचले स्तर से स्वक्छ लोग जीतेंगे तब बिहार की राजनिति मे अमूल चुल परिवर्तन देखने को मिलता, अपनी राय कमेंट करें!
    user_Saroj kumar
    Saroj kumar
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • रोहतास जिले में पिछले 15 दिनों से एक जंगली हाथी का आतंक जारी है। झारखंड के जंगल से भटककर आया यह हाथी पहले नौहट्टा प्रखंड में उत्पात मचाने के बाद अब तिलौथू प्रखंड में प्रवेश कर गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। सोमवार शाम करीब 4 बजे अमझोर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के सामने सोन डीला के पास हाथी को देखा गया। इससे पहले रामडीहरा गांव में हाथी ने एक व्यक्ति की दीवार गिरा दी थी। पिछले 15 दिनों में हाथी के हमले से कई मवेशियों, जैसे गाय, भैंस और बकरियों की मौत हो चुकी है। साथ ही खड़ी फसलों, खासकर गेहूं को भारी नुकसान हुआ है और कई मड़ई भी तोड़ दी गई हैं। ग्रामीण रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं।
    1
    रोहतास जिले में पिछले 15 दिनों से एक जंगली हाथी का आतंक जारी है। झारखंड के जंगल से भटककर आया यह हाथी पहले नौहट्टा प्रखंड में उत्पात मचाने के बाद अब तिलौथू प्रखंड में प्रवेश कर गया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। सोमवार शाम करीब 4 बजे अमझोर थाना क्षेत्र के सरैया गांव के सामने सोन डीला के पास हाथी को देखा गया। इससे पहले रामडीहरा गांव में हाथी ने एक व्यक्ति की दीवार गिरा दी थी। पिछले 15 दिनों में हाथी के हमले से कई मवेशियों, जैसे गाय, भैंस और बकरियों की मौत हो चुकी है। साथ ही खड़ी फसलों, खासकर गेहूं को भारी नुकसान हुआ है और कई मड़ई भी तोड़ दी गई हैं। ग्रामीण रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    17 hrs ago
  • इकलौते बेटे की मौत से घर में मातम, हादसे में चार रिश्तेदारों की गई जान, सगे बहनोई भी शामिल। मां-बाप के इकलौते बेटे समेत चार रिश्तेदारों की मौत, परिवार में पसरा मातम। हादसे में चार रिश्तेदारों की मौत, इकलौते बेटे को खोकर मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल।
    1
    इकलौते बेटे की मौत से घर में मातम, हादसे में चार रिश्तेदारों की गई जान, सगे बहनोई भी शामिल।
मां-बाप के इकलौते बेटे समेत चार रिश्तेदारों की मौत, परिवार में पसरा मातम।
हादसे में चार रिश्तेदारों की मौत, इकलौते बेटे को खोकर मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल।
    user_Md shamshad Alam
    Md shamshad Alam
    सोशल मीडिया करगहर, रोहतास, बिहार•
    22 hrs ago
  • Good night my new friends 💖 good night 🌉🌉🌉🌉🌉🌉🌉🌉🌉 o
    1
    Good night my new friends 💖 good night 🌉🌉🌉🌉🌉🌉🌉🌉🌉 o
    user_MD RAAJA In Bihari
    MD RAAJA In Bihari
    Mechanic तरारी, भोजपुर, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.