logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली पर्व को SAFELY मनाने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस क्या कर रही है? प्रतापगढ़ पुलिस होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रही है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे हुए है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है और नागरिकों से संवाद स्थापित कर होली पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की जा रही है। प्रतापगढ़ पुलिस होली पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

4 hrs ago
user_VBed Vyas
VBed Vyas
Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

होली पर्व को SAFELY मनाने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस क्या कर रही है? प्रतापगढ़ पुलिस होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रही है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे हुए है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है और नागरिकों से संवाद स्थापित कर होली पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की जा रही है। प्रतापगढ़ पुलिस होली पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी कोतवाली अंतर्गत दुर्गापुर रोड पर संग्रामपुर थाना अंतर्गत ठेंगहा गांव निवासी भीमराव बाइक से अमेठी कस्बा आया था दुर्गा पुर रोड पर पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो पलट गया गिर कर घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुँची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले गई , जहां डॉक्टरों द्वारा किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    अमेठी कोतवाली अंतर्गत दुर्गापुर रोड  पर संग्रामपुर थाना अंतर्गत ठेंगहा गांव निवासी भीमराव बाइक से अमेठी कस्बा आया था दुर्गा पुर रोड पर पहुंचते ही  वाहन अचानक अनियंत्रित हो पलट गया गिर कर घायल हो गया  स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुँची और घायल को  उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले  गई , जहां डॉक्टरों द्वारा  किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • होली के त्योहार पर अमीनाबाद में भी आपकी भीड़भाव बहुत कम दिखाई लोगों में त्यौहार को लेकर उत्साह की बहुत बड़ी कमी दिखी जिस तरीके से हर बार सावन पर्व पर लोगों में उत्स लोगों को लेकर तैयारी करने में लगे रहते थे इस बार ऐसा नहीं रहा लोगों की दुकानदारी में भी बहुत कमी रही कस्टमर भी बहुत कम रहे
    1
    होली के त्योहार पर अमीनाबाद में भी आपकी भीड़भाव बहुत कम दिखाई लोगों में त्यौहार को लेकर उत्साह की बहुत बड़ी कमी दिखी जिस तरीके से हर बार सावन पर्व पर लोगों में उत्स लोगों को लेकर तैयारी करने में लगे रहते थे इस बार ऐसा नहीं रहा लोगों की दुकानदारी में भी बहुत कमी रही कस्टमर भी बहुत कम रहे
    user_बलवान उपाध्याय
    बलवान उपाध्याय
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🎨🎨Happy Holi sabhi dosto ko 🎨🎨🎨🌸🌸🌸
    1
    🎨🎨Happy Holi sabhi dosto ko 🎨🎨🎨🌸🌸🌸
    user_Ram Patel
    Ram Patel
    Farmer कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • **प्रतापगढ़।** रंगों के पर्व होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस ने इस बार हाईटेक व्यवस्था अपनाई है। दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में मंगलवार को नगर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की गई। ड्रोन कैमरों से बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा मिश्रित आबादी क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, अफवाह या शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर क्षेत्र में पैदल गश्त और वाहन चेकिंग के साथ-साथ आसमान से निगरानी की इस व्यवस्था ने सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है, वहीं डायल-112 सहित सभी आपात सेवाएं सक्रिय हैं। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा आपातकालीन नंबर पर दें। **प्रतापगढ़ पुलिस का संकल्प—होली रहे सुरक्षित, उल्लासपूर्ण और सौहार्दपूर्ण।**
    1
    **प्रतापगढ़।** रंगों के पर्व होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस ने इस बार हाईटेक व्यवस्था अपनाई है। दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में मंगलवार को नगर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की गई।
ड्रोन कैमरों से बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा मिश्रित आबादी क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, अफवाह या शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर क्षेत्र में पैदल गश्त और वाहन चेकिंग के साथ-साथ आसमान से निगरानी की इस व्यवस्था ने सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है, वहीं डायल-112 सहित सभी आपात सेवाएं सक्रिय हैं।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा आपातकालीन नंबर पर दें।
**प्रतापगढ़ पुलिस का संकल्प—होली रहे सुरक्षित, उल्लासपूर्ण और सौहार्दपूर्ण।**
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • ​ऊँचाहार, रायबरेली। होली के त्योहार के बीच कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुधवार को क्षेत्र के मनीरामपुर और बीकरगढ़ के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।पहली घटना मनीरामपुर गाँव के पास हुई, जहाँ दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में रोहनिया गाँव के रहने वाले दो युवक और प्रतापगढ़ जिले के परियावां निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। दूसरी घटना बीकरगढ़ के पास घटित हुई, जहाँ एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नई बस्ती के रहने वाले दो युवक घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। *​पुलिस की तत्परता और उपचार रहा सराहनीय,,,* होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल ने सूचना मिलते ही दोनों घटनास्थल पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। ऊंचाहार कोतवाल ने स्वयं एम्बुलेंस की मदद से सभी पाँचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ऊँचाहार में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ​सीएससी के चिकित्सकों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:00 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था, जहाँ उनकी हालत नाजुक होने के कारण उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता महसूस की गई।
    1
    ​ऊँचाहार, रायबरेली। होली के त्योहार के बीच कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बुधवार को क्षेत्र के मनीरामपुर और बीकरगढ़ के पास हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया।पहली घटना मनीरामपुर गाँव के पास हुई, जहाँ दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में रोहनिया गाँव के रहने वाले दो युवक और प्रतापगढ़ जिले के परियावां निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए।
दूसरी घटना बीकरगढ़ के पास घटित हुई, जहाँ एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नई बस्ती के रहने वाले दो युवक घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
*​पुलिस की तत्परता और उपचार रहा सराहनीय,,,*
होली के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल ने सूचना मिलते ही दोनों घटनास्थल पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। ऊंचाहार कोतवाल  ने स्वयं एम्बुलेंस की मदद से सभी पाँचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) ऊँचाहार में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
​सीएससी के चिकित्सकों ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:00 बजे घायलों को अस्पताल लाया गया था, जहाँ उनकी हालत नाजुक होने के कारण उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता महसूस की गई।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • होली के पावन अवसर पर जिला पंचायत द्वितीय बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र से प्रत्याशी शशि प्रकाश त्रिपाठी (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय लखनऊ) ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है उन्होंने सभी से आग्रह किया कि होली को शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें श्री शशि प्रकाश त्रिपाठी ने कामना की कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
    1
    होली के पावन अवसर पर जिला पंचायत द्वितीय बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र से प्रत्याशी शशि प्रकाश त्रिपाठी (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय लखनऊ) ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का त्योहार भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जो आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है उन्होंने सभी से आग्रह किया कि होली को शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें श्री शशि प्रकाश त्रिपाठी ने कामना की कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामनगर में घटित घटना में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल की बाइट ।*
    1
    *थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामनगर में घटित घटना में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*
*अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल की बाइट ।*
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच में हुई मुठभेड़ एक बदमाश के पैर में लगी गोली एसपी दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय एवं सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हथिगवां सत्येंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रहे थे उसी समय प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर विशेष द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के भैरव बाबा समसपुर हाईवे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रहे थे उसी समय थानेदार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक बाइक पर तीन शातिर लुटेरे चेकिंग पॉइंट के पास से गुजरने वाले हैं जैसे ही अभियुक्त पहुंचे तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को जान से मार देने की नीयत से पुलिस पर अभियुक्त अब्दुल्ल रहमान झोंक दिया फायरिंग पुलिस ने आत्मरक्षा हेतु जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में लगी गोली गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम अब्दुल रहमान, अलहसन, इब्राहिम बताया जा रहा है थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह के सतर्कता की वजह से अपराधी पुलिस के गिरफ्त में हैं पुलिस पर चलाओगे गोली तो पुलिस गोली का जवाब गोली से देगी क्योंकि इस वक्त जिले की कानून व्यवस्था की कमान एसपी दीपक भूकर के हाथों में है अपराध उनको बिल्कुल पसंद नहीं है अपराधियों से बहुत सख्त नफरत है आम नागरिकों से भाईचारा प्रेम की भावना रखते हैं एसपी थाना हथिगवां पुलिस के इस बड़ी कार्यवाही से अपराधियों में मचा हड़कंप
    1
    प्रतापगढ़ में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच में हुई मुठभेड़ एक बदमाश के पैर में लगी गोली एसपी दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय एवं सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हथिगवां सत्येंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रहे थे उसी समय प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर विशेष द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के भैरव बाबा समसपुर हाईवे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रहे थे उसी समय थानेदार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक बाइक पर तीन शातिर लुटेरे चेकिंग पॉइंट के पास से गुजरने वाले हैं जैसे ही अभियुक्त पहुंचे तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को जान से मार देने की नीयत से पुलिस पर अभियुक्त अब्दुल्ल रहमान झोंक दिया फायरिंग पुलिस ने आत्मरक्षा हेतु जवाबी फायरिंग की तो बदमाश के पैर में लगी गोली गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम अब्दुल रहमान, अलहसन, इब्राहिम बताया जा रहा है थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह के सतर्कता की वजह से अपराधी पुलिस के गिरफ्त में हैं पुलिस पर चलाओगे गोली तो पुलिस गोली का जवाब गोली से देगी क्योंकि इस वक्त जिले की कानून व्यवस्था की कमान एसपी दीपक भूकर के हाथों में है अपराध उनको बिल्कुल पसंद नहीं है अपराधियों से बहुत सख्त नफरत है आम नागरिकों से भाईचारा प्रेम की भावना रखते हैं एसपी थाना हथिगवां पुलिस के इस बड़ी कार्यवाही से अपराधियों में मचा हड़कंप
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ऊंचाहार/रायबरेली:तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोखरा निवासी सोनू (38 वर्ष), पुत्र मान सिंह, अपनी बाइक से अपने मौसा गजराज सिंह के घर पट्टी रहस कैथवल जा रहे थे। तभी रास्ते में पूरे कुर्मी मजरे पुरवारा गांव के पास पाइप लाइन के किनारे स्थित एक विद्युत पोल से उनकी बाइक जोरदार ढंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू बाइक समेत सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ल ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया है। हालांकि, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घायल की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं और घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।
    1
    ऊंचाहार/रायबरेली:तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोखरा निवासी सोनू (38 वर्ष), पुत्र मान सिंह, अपनी बाइक से अपने मौसा गजराज सिंह के घर पट्टी रहस कैथवल जा रहे थे।
तभी रास्ते में पूरे कुर्मी मजरे पुरवारा गांव के पास पाइप लाइन के किनारे स्थित एक विद्युत पोल से उनकी बाइक जोरदार ढंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू बाइक समेत सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  ले जाया गया।सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ल ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया है। हालांकि, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घायल की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं और घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.