NASA का कमाल! अंतरिक्ष से दिखा पृथ्वी का अद्भुत नजारा पृथ्वी और चंद्रमा को एक साथ देखना हमेशा से इंसान का सपना रहा है, और अब यह सपना हकीकत बन चुका है। NASA के Artemis II मिशन में सवार चार अंतरिक्ष यात्रियों ने इतिहास रचते हुए पृथ्वी से लगभग 406,788 किलोमीटर की दूरी तय की। यह एक नया रिकॉर्ड है, जो पिछले 55 वर्षों से कायम था। इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष से पृथ्वी का जो नजारा सामने आया, वह सच में अद्भुत है—नीले ग्रह और चंद्रमा का एक साथ दिखाई देना मानव प्रगति की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। वहीं International Space Station यानी ISS से भी पृथ्वी का नजारा कम चौंकाने वाला नहीं है। यह स्पेस स्टेशन हर 90 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगाता है, जिसके कारण अंतरिक्ष यात्री एक ही दिन में करीब 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देख पाते हैं। यह मिशन सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि मानव सभ्यता के उस सफर का प्रतीक है जहाँ सीमाएं लगातार टूट रही हैं और ब्रह्मांड की ओर हमारे कदम और मजबूत हो रहे हैं।

- जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट फेज़-2🚉 ◾️मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो फेज़-2 को मंज़ूरी दी। यह 41 km लंबा नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर है जो प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक फैला है, इसमें 36 स्टेशन होंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत ₹13,038 करोड़ है इस परियोजना को राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा लागू किया जाएगा, जो भारत सरकार और राजस्थान सरकार का 50:50 का जॉइंट वेंचर है - केंद्रीय मंत्री @AshwiniVaishnaw1
- सालासर बालाजी मंदीर में हरियाणा से आये महिलाओं और पुरुषों के साथ मंदीर मे तैनात बाउंसरों ने मारपीट करने एक वीडियो vairal होने के बाद भारी बबाल हो गया, तथा viral वीडियो को लेकर देश भर में लोगों ने इस घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया,1
- राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पिछले 48 घंटे में राजस्थान के के इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई और तेज हवाएं चली। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वही सुबह से ही आसमान में बदल जाने के बाद के इलाकों में अंधेरा छा गया और हल्की-हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। वही मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निर्देशक राधेश्याम शर्मा ने आज बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे राजस्थान के कई संभागों में आगामी 24 घंटे में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि पिछली कुछ दिनों से रुक रुक के हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।1
- टाइटल: जोधपुर में अभय कमांड सेंटर की सक्रियता से आमजन का बढ़ा विश्वास। #JodhpurPolice #AbhayCommandCenter #SmartPolicing #TrustInPolice #SurakshitJodhpur #CCTVSurveillance #RajasthanPolice1
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सिरसा कोटवा इलाके से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क पर बने अधूरे स्पीड ब्रेकर के बीचों-बीच एक बिजली का खंभा गड़ा हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन काम पूरा होने से पहले ही बीच में खंभा लगा दिया गया। नतीजा यह हुआ कि अब न तो ब्रेकर सही बना और न ही सड़क सुरक्षित रह पाई। तंज भरा नज़रिया: लोग इस पूरे मामले को लेकर तंज कसते हुए कह रहे हैं कि “लगता है ब्रेकर बनाने के पैसे कम पड़ गए, तो बीच में खंभा ही गाड़ दिया गया।” वहीं कुछ लोग इसे दो विभागों की ‘साझेदारी’ बता रहे हैं—जहां एक ने ब्रेकर अधूरा छोड़ा, तो दूसरे ने खंभा गाड़कर काम पूरा कर दिया।1
- ब्राह्मण समाज की पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई पदाधिकारी के साथ आनेवाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई है और सभी आए हुए पदाधिकारी को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया है1
- श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन की कार्यकारिणी का विस्तार । विभिन्न पदों पर महिलाओ को दी नियुक्तियां श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन के द्वारा आज कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां दी गयी। जिसमे राष्ट्रीय व जिला स्तर की नियुक्तियां शामिल रही। संस्था के संस्थापक श्री सोहन लाल गजरा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती भगवानी देवी (उर्फ कविता गजरा) के नेतृत्व में एक भव्य बैठक आयोजित की गई। जिसमे सस्था द्वारा श्रीगंगानगर मे निकाली गयी ध्वजा यात्रा मे टीम द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गयी। साथ ही बैठक मे विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं, जिनमें डॉ. अर्चना रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वैशाली पाठक को राष्ट्रीय सचिव, साक्षी धवन को श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष तथा सिमरन कथूरिया को श्रीगंगानगर जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया, जिनमें प्रवीण नागपाल, कृष्णा बंसल, उमेश, पूनम, ममता, सोनिया, पूजा पारीक, अमन, कमलेश, वर्षा रानी, निधि कामरा एवं नीतू शामिल रहे। सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संस्था के प्रति निस्वार्थ सेवा एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।4
- बस्सी थाना क्षेत्र के चावंडिया गांव में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण हुआ बड़ा हादसा , सीडडाउन लेकर बिजली के पोल पर कार्य करते समय बिजली सप्लाई चालू होने से लाइनमैन बुरी तरह झुलसा , स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बस्सी में करवाया भर्ती , प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप झुलसे लाइनमैन को अच्छे उपचार के लिए जयपुर किया रैफर , गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन की पहचान नंदकिशोर शर्मा निवासी ख़वारानी जी के रूप में हुई , बस्सी थाना क्षेत्र के चावंडिया गांव की घटना1