logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन की कार्यकारिणी का विस्तार । विभिन्न पदों पर महिलाओ को दी नियुक्तियां श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन की कार्यकारिणी का विस्तार । विभिन्न पदों पर महिलाओ को दी नियुक्तियां श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन के द्वारा आज कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां दी गयी। जिसमे राष्ट्रीय व जिला स्तर की नियुक्तियां शामिल रही। संस्था के संस्थापक श्री सोहन लाल गजरा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती भगवानी देवी (उर्फ कविता गजरा) के नेतृत्व में एक भव्य बैठक आयोजित की गई। जिसमे सस्था द्वारा श्रीगंगानगर मे निकाली गयी ध्वजा यात्रा मे टीम द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गयी। साथ ही बैठक मे विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं, जिनमें डॉ. अर्चना रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वैशाली पाठक को राष्ट्रीय सचिव, साक्षी धवन को श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष तथा सिमरन कथूरिया को श्रीगंगानगर जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया, जिनमें प्रवीण नागपाल, कृष्णा बंसल, उमेश, पूनम, ममता, सोनिया, पूजा पारीक, अमन, कमलेश, वर्षा रानी, निधि कामरा एवं नीतू शामिल रहे। सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संस्था के प्रति निस्वार्थ सेवा एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

3 hrs ago
user_जनतंत्र की आवाज
जनतंत्र की आवाज
City Star जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
3 hrs ago
11fe49ce-6336-47ae-a1bf-fdf1544e6d45

श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन की कार्यकारिणी का विस्तार । विभिन्न पदों पर महिलाओ को दी नियुक्तियां श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन की कार्यकारिणी का विस्तार । विभिन्न पदों पर महिलाओ को दी नियुक्तियां श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन के द्वारा आज कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां दी गयी। जिसमे राष्ट्रीय व जिला स्तर की नियुक्तियां शामिल

24285f12-6e36-4c1e-98c9-7ea765ebf7ed

रही। संस्था के संस्थापक श्री सोहन लाल गजरा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती भगवानी देवी (उर्फ कविता गजरा) के नेतृत्व में एक भव्य बैठक आयोजित की गई। जिसमे सस्था द्वारा श्रीगंगानगर मे निकाली गयी ध्वजा यात्रा मे टीम द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गयी। साथ ही बैठक मे विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं, जिनमें डॉ.

अर्चना रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वैशाली पाठक को राष्ट्रीय सचिव, साक्षी धवन को श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष तथा सिमरन कथूरिया को श्रीगंगानगर जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्यों का भी

चयन किया गया, जिनमें प्रवीण नागपाल, कृष्णा बंसल, उमेश, पूनम, ममता, सोनिया, पूजा पारीक, अमन, कमलेश, वर्षा रानी, निधि कामरा एवं नीतू शामिल रहे। सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संस्था के प्रति निस्वार्थ सेवा एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

More news from Jaipur and nearby areas
  • सांगानेर विधानसभा वार्ड 55 पिछले एक महीने से सफाई व्यवस्था चल रही है जिसके कारण आम जन को हो रही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कभी नगर निगम के कर्मचारी आते हैं कभी नहीं आते हैं जिससे आए दिन एक्सीडेंट जन हानी का खतरा रहता है बार-बार अवगत कराने पर भी कोई करवाई नहीं हो पा रही है सफाई व्यवस्था के नाम पर लीपा पोती हो रही है इस पर नगर निगम अधिकारी अपनी प्रतिक्रिया देने में मौन है
    1
    सांगानेर विधानसभा वार्ड 55 पिछले एक महीने से सफाई व्यवस्था चल रही है जिसके कारण आम जन को हो रही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कभी नगर निगम के कर्मचारी आते हैं कभी नहीं आते हैं जिससे आए दिन एक्सीडेंट जन हानी का खतरा रहता है बार-बार अवगत कराने पर भी कोई करवाई नहीं हो पा रही है सफाई व्यवस्था के नाम पर लीपा पोती हो रही है इस पर नगर निगम अधिकारी अपनी प्रतिक्रिया देने में मौन है
    user_जय श्री राम Gujjar
    जय श्री राम Gujjar
    Sanganer, Jaipur•
    14 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    1
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • 🚨 बड़ी खबर | जयपुर 🚨 घाट गेट स्थित अंकुर सिनेमा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रॉन्ग साइड से आ रहा एक ट्रैक्टर अचानक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर ट्रैफिक जाम लग गया और राहगीरों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज़ रफ्तार में गलत दिशा से आ रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। 🚧 क्रेन की मदद से हटाया गया ट्रैक्टर सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रैक्टर को हटाकर सड़क को साफ किया गया, जिसके बाद ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हुआ। ⚠️ बड़ा सवाल: जिम्मेदार कौन? सड़क की खराब हालत? रॉन्ग साइड चलाने वाला ड्राइवर? या फिर प्रशासन की लापरवाही? स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क की हालत काफी खराब है और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी आम बात हो गई है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। 👉 प्रशासन से मांग की जा रही है कि सड़क सुधार और ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करवाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें। #Jaipur #RoadAccident #TrafficJam #BreakingNews
    1
    🚨 बड़ी खबर | जयपुर 🚨
घाट गेट स्थित अंकुर सिनेमा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रॉन्ग साइड से आ रहा एक ट्रैक्टर अचानक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर ट्रैफिक जाम लग गया और राहगीरों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज़ रफ्तार में गलत दिशा से आ रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
🚧 क्रेन की मदद से हटाया गया ट्रैक्टर
सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रैक्टर को हटाकर सड़क को साफ किया गया, जिसके बाद ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
⚠️ बड़ा सवाल: जिम्मेदार कौन?
सड़क की खराब हालत?
रॉन्ग साइड चलाने वाला ड्राइवर?
या फिर प्रशासन की लापरवाही?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क की हालत काफी खराब है और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी आम बात हो गई है, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।
👉 प्रशासन से मांग की जा रही है कि सड़क सुधार और ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करवाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।
#Jaipur #RoadAccident #TrafficJam #BreakingNews
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    4 min ago
  • दौसा। कुण्डल क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रस्तावित MDR-48 को स्टेट हाईवे-78 में तब्दील कर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क वर्ष 1979 में स्वीकृत हुई थी और 1984 में निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन डामरीकरण से पहले ही कार्य रुक गया, जो आज तक अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय अधिकांश भूमि का मुआवजा भी दिया जा चुका था, बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा स्टे लेने से निर्माण कार्य ठप हो गया। अब दोबारा कार्य शुरू कराने के प्रयासों में भी प्रशासन की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे तीसरी बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर नाप-जोख में अनियमितता के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि गिरदावर और पटवारी द्वारा तीन-चार बार नाप की गई, लेकिन हर बार अलग-अलग स्थानों पर निशान लगाए गए, जिससे लोगों में असंतोष है। ग्रामीणों ने इसे गलत तरीके से की गई नाप बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, कुण्डल सरपंच फूली देवी ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग के स्थान पर पहले से बरसाती नाला है, जिससे कई मकानों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में वर्तमान स्थिति को नजरअंदाज कर निर्माण करना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने गिनाए प्रस्तावित मार्ग के फायदे ग्रामीणों के अनुसार प्रस्तावित स्टेट हाईवे-78 गांव के नजदीक से गुजरते हुए स्थानीय आवागमन को सुगम बनाएगा और मुख्य बाजार से सीधा जुड़ाव स्थापित करेगा। यह मार्ग खोर्रा खुर्द, चौबड़ीवाला, सौरतलाई, बगड़ेड़ा, भावती, उरवाड़ी, कोलेश्वर, चांदेरा, रेहड़िया सहित कई गांवों को जोड़ेगा। साथ ही नारायणी माता रोड, भानगढ़, भर्तहरी धाम जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी। इसके अलावा सड़क के जरिए स्कूल, पंचायत भवन, पोस्ट ऑफिस, वन विभाग कार्यालय और प्रस्तावित सीएचसी, पुलिस थाना व निर्माणाधीन तहसील भवन तक पहुंच सुगम होगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा। वर्तमान मार्ग को बताया अनुपयुक्त ग्रामीणों ने वर्तमान स्टेट हाईवे-78 मार्ग को तकनीकी दृष्टि से अनुपयुक्त बताया। उनका कहना है कि यह मार्ग प्राकृतिक बरसाती नाले से होकर गुजरता है, जहां 8-10 गांवों का पानी आता है, जिससे बारिश के समय गांव में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। साथ ही सड़क संकरी और घुमावदार होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। इस दौरान हरिनारायण शर्मा, तारा प्रकाश शर्मा, लालाराम जांगिड़, पवन कुमार शर्मा, विमल बडाला, दिनेश शर्मा, रवि शर्मा, विमल प्रजापति, कैलाश शर्मा, शान्ति देवी, लडो देवी महवार, रोहिताश शर्मा, धर्मेन्द्र कोली, राकेश कोली, निक्की शर्मा, दिलखुश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    दौसा।
कुण्डल क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रस्तावित MDR-48 को स्टेट हाईवे-78 में तब्दील कर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क वर्ष 1979 में स्वीकृत हुई थी और 1984 में निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन डामरीकरण से पहले ही कार्य रुक गया, जो आज तक अधूरा पड़ा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय अधिकांश भूमि का मुआवजा भी दिया जा चुका था, बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा स्टे लेने से निर्माण कार्य ठप हो गया। अब दोबारा कार्य शुरू कराने के प्रयासों में भी प्रशासन की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे तीसरी बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर नाप-जोख में अनियमितता के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि गिरदावर और पटवारी द्वारा तीन-चार बार नाप की गई, लेकिन हर बार अलग-अलग स्थानों पर निशान लगाए गए, जिससे लोगों में असंतोष है। ग्रामीणों ने इसे गलत तरीके से की गई नाप बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं, कुण्डल सरपंच फूली देवी ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग के स्थान पर पहले से बरसाती नाला है, जिससे कई मकानों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में वर्तमान स्थिति को नजरअंदाज कर निर्माण करना उचित नहीं है।
ग्रामीणों ने गिनाए प्रस्तावित मार्ग के फायदे
ग्रामीणों के अनुसार प्रस्तावित स्टेट हाईवे-78 गांव के नजदीक से गुजरते हुए स्थानीय आवागमन को सुगम बनाएगा और मुख्य बाजार से सीधा जुड़ाव स्थापित करेगा। यह मार्ग खोर्रा खुर्द, चौबड़ीवाला, सौरतलाई, बगड़ेड़ा, भावती, उरवाड़ी, कोलेश्वर, चांदेरा, रेहड़िया सहित कई गांवों को जोड़ेगा। साथ ही नारायणी माता रोड, भानगढ़, भर्तहरी धाम जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी।
इसके अलावा सड़क के जरिए स्कूल, पंचायत भवन, पोस्ट ऑफिस, वन विभाग कार्यालय और प्रस्तावित सीएचसी, पुलिस थाना व निर्माणाधीन तहसील भवन तक पहुंच सुगम होगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा।
वर्तमान मार्ग को बताया अनुपयुक्त
ग्रामीणों ने वर्तमान स्टेट हाईवे-78 मार्ग को तकनीकी दृष्टि से अनुपयुक्त बताया। उनका कहना है कि यह मार्ग प्राकृतिक बरसाती नाले से होकर गुजरता है, जहां 8-10 गांवों का पानी आता है, जिससे बारिश के समय गांव में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। साथ ही सड़क संकरी और घुमावदार होने से हादसों की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
इस दौरान हरिनारायण शर्मा, तारा प्रकाश शर्मा, लालाराम जांगिड़, पवन कुमार शर्मा, विमल बडाला, दिनेश शर्मा, रवि शर्मा, विमल प्रजापति, कैलाश शर्मा, शान्ति देवी, लडो देवी महवार, रोहिताश शर्मा, धर्मेन्द्र कोली, राकेश कोली, निक्की शर्मा, दिलखुश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    59 min ago
  • टोरड़ा-रामपुरा स्थित निर्मलनाथ आश्रम टोरड़ा में बाबा निर्मलनाथ महाराज की जयंती पर मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ । आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारा, मेला और आकर्षक रोशनी का कार्यक्रम देखा गया, मेला में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ,पुलिस बल रहा तैनात,
    1
    टोरड़ा-रामपुरा स्थित निर्मलनाथ आश्रम टोरड़ा में बाबा निर्मलनाथ महाराज की जयंती पर मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ । आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारा, मेला और आकर्षक रोशनी का कार्यक्रम देखा गया, मेला में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ,पुलिस बल रहा तैनात,
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    4 hrs ago
  • सीगपुरा के हीरामन बाबा के मेले में उमड़े लोगः भंडारी के साथ हुआ मेले का समापन, कई ग्राम पंचायत से श्रद्धालु पहुंचे सैथल उपखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत बिशनपुरा के सिगपुरा गांव में स्थित हीरामन बाबा का प्राचीन देव स्थान है। यहां पंचमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन हुआ। मेले में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर की परिक्रमा लगाई और बाबा के दर्शन किए। हीरामन देव बाबा को अल सुबह से ही बाबा के भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चला। साल में एक दिन लगने वाले इस मेले में करीबन हजार लोगों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका।सेवक मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि मंदिर की पांच परिक्रमा लगाने और भभूति लगाने से लोगों को पीलिया से मुक्ति मिल जाती है। यहां हर साल अमावस्या के बाद भाद्र भद्र पंचमी के दिन विशाल मेला लगता है और इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने हीरामन बाबा के चमत्कारी स्थान की मान्यता के चलते साल भर में ग्राम पंचायत बिशनपुरा कालीपहाडी बडोली सिण्डोली कुण्डल कालोता जौपाडा खानभाकरी के कई क्षेत्र से स्थानों से बड़ी संख्या में लोग आते है। हीरामन देव बाबा स्थान मेले का समापन के भंडारी का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई । इस मौके पर गांव के पंच पटेल मौजूद रहे।
    4
    सीगपुरा के हीरामन बाबा के मेले में उमड़े लोगः  भंडारी के साथ हुआ मेले का समापन, कई ग्राम पंचायत से श्रद्धालु पहुंचे
सैथल उपखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत बिशनपुरा के सिगपुरा गांव में स्थित हीरामन बाबा का प्राचीन देव स्थान है। यहां पंचमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन हुआ।
मेले में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर की परिक्रमा लगाई और बाबा के दर्शन किए। हीरामन देव बाबा को अल सुबह से ही बाबा के भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चला। साल में एक दिन लगने वाले इस मेले में करीबन हजार लोगों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका।सेवक मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि मंदिर की पांच परिक्रमा लगाने और भभूति लगाने से लोगों को पीलिया से मुक्ति मिल जाती है। यहां हर साल अमावस्या के बाद भाद्र भद्र पंचमी के दिन विशाल मेला लगता है और इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने हीरामन बाबा के चमत्कारी स्थान की मान्यता के चलते साल भर में ग्राम पंचायत बिशनपुरा कालीपहाडी बडोली सिण्डोली कुण्डल कालोता जौपाडा खानभाकरी के कई क्षेत्र से स्थानों से बड़ी संख्या में लोग आते है।
हीरामन देव बाबा स्थान मेले का समापन के भंडारी का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई । इस मौके पर गांव के पंच पटेल मौजूद रहे।
    user_जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    जितेन्द्र कुमार शर्मा पत्रकार
    बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ जयपुर में बारिश के कारण सुरंग में लगा लंबा जाम जयपुर में तेज बारिश के चलते शहर की एक सुरंग में पानी भरने और वाहनों की अधिक भीड़ के कारण लंबा जाम लग गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि 👉 टू-व्हीलर नो एंट्री जोन होने के बावजूद कई दोपहिया वाहन सुरंग के अंदर नजर आए। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी बल्कि हादसे का खतरा भी बढ़ गया। 👉 प्रशासन की लापरवाही या नियमों की अनदेखी? यह सवाल अब खड़ा हो रहा है। 📢 ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें 👉 VK News Rajasthan चैनल को Follow करें
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में बारिश के कारण सुरंग में लगा लंबा जाम
जयपुर में तेज बारिश के चलते शहर की एक सुरंग में पानी भरने और वाहनों की अधिक भीड़ के कारण लंबा जाम लग गया।
चौंकाने वाली बात यह रही कि
👉 टू-व्हीलर नो एंट्री जोन होने के बावजूद कई दोपहिया वाहन सुरंग के अंदर नजर आए।
इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी बल्कि हादसे का खतरा भी बढ़ गया।
👉 प्रशासन की लापरवाही या नियमों की अनदेखी?
यह सवाल अब खड़ा हो रहा है।
📢 ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें
👉 VK News Rajasthan चैनल को Follow करें
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    13 min ago
  • टोरड़ा-रामपुरा स्थित निर्मलनाथ आश्रम टोरड़ा में बाबा निर्मलनाथ महाराज की जयंती पर मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ । आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारा, मेला और आकर्षक रोशनी का कार्यक्रम देखा गया, मेला में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ,पुलिस बल रहा तैनात,
    1
    टोरड़ा-रामपुरा स्थित निर्मलनाथ आश्रम टोरड़ा में बाबा निर्मलनाथ महाराज की जयंती पर मंगलवार को भव्य धार्मिक आयोजन हुआ । आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारा, मेला और आकर्षक रोशनी का कार्यक्रम देखा गया, मेला में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ,पुलिस बल रहा तैनात,
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    4 hrs ago
  • यह कलश व शोभायात्रा यात्रा हीरामल महाराज के स्थान से रवाना होकर गांव की नगर परिक्रमा कर वापस हीरामल बाबा के स्थान पर पहुंची जहां पर ग्रामीणों के द्वारा कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया इस दौरान रात्रि में बाहर के कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी इस दौरान महिलाएंओ ने कलश यात्रा में कलश लेकर डीजे की धुन पर नृत्य करती हुई कलश यात्रा में भाग लिया इस दौरान श्रद्धालुओं ने महाराज को ढोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान हीरामल बाबा के स्थान पर फूल बंगला झांकी सजाई गई और इसी कार्यक्रम के साथ आज मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें आसपास के गांवों के श्रद्धालु हीरामल बाबा के मेले में पहुंचेंगे इस दौरान गुडला रेवडमल,श्रीनारायण सैनी,नानगराम, कंचन सैनी,सत्यनारायण, जगदीश, महादेव सैनी, सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे
    2
    यह कलश व शोभायात्रा यात्रा हीरामल महाराज के स्थान से रवाना होकर गांव की नगर परिक्रमा कर  वापस हीरामल बाबा के स्थान पर पहुंची जहां पर ग्रामीणों के द्वारा कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया 
इस दौरान रात्रि में बाहर के कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी 
इस दौरान महिलाएंओ ने कलश यात्रा में कलश लेकर डीजे की धुन पर नृत्य करती हुई कलश यात्रा में भाग लिया 
इस दौरान श्रद्धालुओं ने महाराज को ढोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया 
इस दौरान हीरामल बाबा के स्थान पर फूल बंगला झांकी सजाई गई और इसी कार्यक्रम के साथ आज मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें आसपास के गांवों के श्रद्धालु हीरामल बाबा के मेले में पहुंचेंगे
इस दौरान गुडला रेवडमल,श्रीनारायण सैनी,नानगराम, कंचन सैनी,सत्यनारायण, जगदीश, महादेव सैनी, सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.