Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजमेर में हो रहे बादल बारिश का नज़ारा होने से किसानों की फसलों हुई चौपट
Yogesh Kumar Gupta
अजमेर में हो रहे बादल बारिश का नज़ारा होने से किसानों की फसलों हुई चौपट
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- दौसा। कुण्डल क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रस्तावित MDR-48 को स्टेट हाईवे-78 में तब्दील कर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क वर्ष 1979 में स्वीकृत हुई थी और 1984 में निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन डामरीकरण से पहले ही कार्य रुक गया, जो आज तक अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय अधिकांश भूमि का मुआवजा भी दिया जा चुका था, बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा स्टे लेने से निर्माण कार्य ठप हो गया। अब दोबारा कार्य शुरू कराने के प्रयासों में भी प्रशासन की ओर से उदासीनता बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वे तीसरी बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन पर नाप-जोख में अनियमितता के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि गिरदावर और पटवारी द्वारा तीन-चार बार नाप की गई, लेकिन हर बार अलग-अलग स्थानों पर निशान लगाए गए, जिससे लोगों में असंतोष है। ग्रामीणों ने इसे गलत तरीके से की गई नाप बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, कुण्डल सरपंच फूली देवी ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग के स्थान पर पहले से बरसाती नाला है, जिससे कई मकानों को नुकसान हो रहा है। ऐसे में वर्तमान स्थिति को नजरअंदाज कर निर्माण करना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने गिनाए प्रस्तावित मार्ग के फायदे ग्रामीणों के अनुसार प्रस्तावित स्टेट हाईवे-78 गांव के नजदीक से गुजरते हुए स्थानीय आवागमन को सुगम बनाएगा और मुख्य बाजार से सीधा जुड़ाव स्थापित करेगा। यह मार्ग खोर्रा खुर्द, चौबड़ीवाला, सौरतलाई, बगड़ेड़ा, भावती, उरवाड़ी, कोलेश्वर, चांदेरा, रेहड़िया सहित कई गांवों को जोड़ेगा। साथ ही नारायणी माता रोड, भानगढ़, भर्तहरी धाम जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी। इसके अलावा सड़क के जरिए स्कूल, पंचायत भवन, पोस्ट ऑफिस, वन विभाग कार्यालय और प्रस्तावित सीएचसी, पुलिस थाना व निर्माणाधीन तहसील भवन तक पहुंच सुगम होगी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक भार भी नहीं पड़ेगा। वर्तमान मार्ग को बताया अनुपयुक्त ग्रामीणों ने वर्तमान स्टेट हाईवे-78 मार्ग को तकनीकी दृष्टि से अनुपयुक्त बताया। उनका कहना है कि यह मार्ग प्राकृतिक बरसाती नाले से होकर गुजरता है, जहां 8-10 गांवों का पानी आता है, जिससे बारिश के समय गांव में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। साथ ही सड़क संकरी और घुमावदार होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। इस दौरान हरिनारायण शर्मा, तारा प्रकाश शर्मा, लालाराम जांगिड़, पवन कुमार शर्मा, विमल बडाला, दिनेश शर्मा, रवि शर्मा, विमल प्रजापति, कैलाश शर्मा, शान्ति देवी, लडो देवी महवार, रोहिताश शर्मा, धर्मेन्द्र कोली, राकेश कोली, निक्की शर्मा, दिलखुश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मनीष कुमार शर्मा एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।4
- श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन की कार्यकारिणी का विस्तार । विभिन्न पदों पर महिलाओ को दी नियुक्तियां श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन के द्वारा आज कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां दी गयी। जिसमे राष्ट्रीय व जिला स्तर की नियुक्तियां शामिल रही। संस्था के संस्थापक श्री सोहन लाल गजरा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती भगवानी देवी (उर्फ कविता गजरा) के नेतृत्व में एक भव्य बैठक आयोजित की गई। जिसमे सस्था द्वारा श्रीगंगानगर मे निकाली गयी ध्वजा यात्रा मे टीम द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गयी। साथ ही बैठक मे विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं, जिनमें डॉ. अर्चना रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वैशाली पाठक को राष्ट्रीय सचिव, साक्षी धवन को श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष तथा सिमरन कथूरिया को श्रीगंगानगर जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया, जिनमें प्रवीण नागपाल, कृष्णा बंसल, उमेश, पूनम, ममता, सोनिया, पूजा पारीक, अमन, कमलेश, वर्षा रानी, निधि कामरा एवं नीतू शामिल रहे। सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संस्था के प्रति निस्वार्थ सेवा एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।4
- NH 148 दौसा मनोहरपुर राजमार्ग पर एक कार को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर पहुंची सैंथल पुलिस....1
- सीगपुरा के हीरामन बाबा के मेले में उमड़े लोगः भंडारी के साथ हुआ मेले का समापन, कई ग्राम पंचायत से श्रद्धालु पहुंचे सैथल उपखंड मुख्यालय ग्राम पंचायत बिशनपुरा के सिगपुरा गांव में स्थित हीरामन बाबा का प्राचीन देव स्थान है। यहां पंचमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। हर साल की तरह इस साल भी मेले का आयोजन हुआ। मेले में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर की परिक्रमा लगाई और बाबा के दर्शन किए। हीरामन देव बाबा को अल सुबह से ही बाबा के भक्तों का आना शुरू हो गया, जो देर शाम तक अनवरत चला। साल में एक दिन लगने वाले इस मेले में करीबन हजार लोगों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका।सेवक मुकेश कुमार गुर्जर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि मंदिर की पांच परिक्रमा लगाने और भभूति लगाने से लोगों को पीलिया से मुक्ति मिल जाती है। यहां हर साल अमावस्या के बाद भाद्र भद्र पंचमी के दिन विशाल मेला लगता है और इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने हीरामन बाबा के चमत्कारी स्थान की मान्यता के चलते साल भर में ग्राम पंचायत बिशनपुरा कालीपहाडी बडोली सिण्डोली कुण्डल कालोता जौपाडा खानभाकरी के कई क्षेत्र से स्थानों से बड़ी संख्या में लोग आते है। हीरामन देव बाबा स्थान मेले का समापन के भंडारी का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई । इस मौके पर गांव के पंच पटेल मौजूद रहे।4
- राजस्थान के अलवर जिले से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां महज दो महीने पहले बनी पानी की टंकी अब झरने की तरह बहने लगी है। टंकी से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नई बनी टंकी से इस तरह पानी बहना साफ तौर पर लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल को दर्शाता है। एक ओर जहां सरकार जल संरक्षण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाएं सिस्टम की पोल खोल रही हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते जांच नहीं हुई, तो यह टंकी कभी भी बड़ा हादसा बन सकती है।1
- 📍मेरठ से एक अनोखी और भावुक तस्वीर सामने आई है… तलाक के बाद जहां अक्सर परिवार दुख में डूब जाते हैं, वहीं एक पिता ने समाज की सोच को बदलने वाला कदम उठाया। रिटायर्ड जज ज्ञानेन्द्र शर्मा अपनी बेटी के तलाक के बाद दुखी नहीं बल्कि खुश नजर आए। 💔 14 दिसंबर 2018 को बेटी की शादी एक मेजर से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही रिश्तों में तनाव बना रहा। एक बेटा होने के बावजूद हालात नहीं सुधरे और मामला फैमिली कोर्ट तक पहुंच गया। ⚖️ शनिवार को कोर्ट से तलाक मंजूर होने के बाद पिता ने अपनी बेटी का ऐसे स्वागत किया, जैसे कोई जीतकर लौटा हो। 🥁 कचहरी से घर तक ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते हुए पहुंचे, मिठाई बांटी और पूरे परिवार ने काली टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर लिखा था — “I LOVE MY DAUGHTER” 👏 यह घटना समाज को एक बड़ा संदेश देती है — बेटी की खुशी सबसे जरूरी है, चाहे उसके फैसले कुछ भी हों। #Meerut #Divorce #ViralPost #DeshTak #PositiveStory SupportDaughters less1
- जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में बीती रात एक गैस सिलेण्डर में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया हैं। सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट होने से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। चाय की थड़ी में आग लगने पर अंदर रखा सिलेण्डर चपेट में आ गया था। तेज धमाके के साथ फटे सिलेण्डर के टुकड़े दूर जाकर गिरे। करणी विहार थाना पुलिस ने दमकल की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। SHO हवा सिंह ने बताया- करणी विहार इलाके के धावास में गैस सिलेण्डर ब्लास्ट हुआ था। धावास में खाली जगह पर चाय की एक थड़ी है। रात को थड़ी लॉक कर उसका मालिक अपने घर चला गया। देर रात बंद थड़ी में आग लग गई। हवा सिंह ने बताया- आग की लपटों को उठता देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। करणी विहार थाना पुलिस सहित दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। आग लगने की सूचना पर दमकल व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के दौरान अचानक चाय थड़ी में रखा गैस सिलेण्डर में ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट से सिलेण्डर के टुकड़े दूर जाकर गिरे। सिलेण्डर फटने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी, फायरकर्मी व अन्य लोगों ने दूर भागकर जान बचाई। पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। थड़ी में आग लगने के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।1