logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*गुरसरांय थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं* टहरौली (झांसी)। थाना गुरसरांय क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गुरुवार देर रात का है, जब चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर हजारों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भसनेह के माधौपुरा निवासी सुदामा पुत्र सत्यप्रकाश कोरी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर घर में घुस आए और कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। चोर लॉकर में रखे एक मंगलसूत्र, एक सोने का हार, दो नग पायल, एक कमरपेटी तथा करीब 17 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नजर टूटी अलमारी पर पड़ी तो चोरी की घटना का पता चला, जिससे घर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द ही चोरों को पकड़कर घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

4 hrs ago
user_Ankit Gotam
Ankit Gotam
रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

*गुरसरांय थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं* टहरौली (झांसी)। थाना गुरसरांय क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गुरुवार देर रात का है, जब चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर हजारों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भसनेह के माधौपुरा निवासी सुदामा पुत्र सत्यप्रकाश कोरी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर घर में घुस आए और कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। चोर लॉकर में रखे एक मंगलसूत्र,

एक सोने का हार, दो नग पायल, एक कमरपेटी तथा करीब 17 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नजर टूटी अलमारी पर पड़ी तो चोरी की घटना का पता चला, जिससे घर में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द ही चोरों को पकड़कर घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मऊरानीपुर: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन और प्रवेश पत्र जारी करने के नाम पर हो रही रिश्वतखोरी का एंटी करप्शन टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने कार्रवाई करते हुए अनुदेशक रेनू वर्मा को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वेदान्त अहिरवार निवासी स्यावरी थाना मऊरानीपुर एवं बॉबी राजा निवासी भटपुरा थाना लहचूरा ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि छात्रों से सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के नाम पर 3 से 5 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान जैसे ही रेनू वर्मा ने शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये लिए, टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मऊरानीपुर कोतवाली ले जाया गया, जहां विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद आईटीआई परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में दहशत का माहौल देखने को मिला। एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य कर्मचारियों व लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। दोषी पाए जाने पर सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मऊरानीपुर: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन और प्रवेश पत्र जारी करने के नाम पर हो रही रिश्वतखोरी का एंटी करप्शन टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने कार्रवाई करते हुए अनुदेशक रेनू वर्मा को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता वेदान्त अहिरवार निवासी स्यावरी थाना मऊरानीपुर एवं बॉबी राजा निवासी भटपुरा थाना लहचूरा ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि छात्रों से सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के नाम पर 3 से 5 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान जैसे ही रेनू वर्मा ने शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये लिए, टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मऊरानीपुर कोतवाली ले जाया गया, जहां विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद आईटीआई परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में दहशत का माहौल देखने को मिला। एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य कर्मचारियों व लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। दोषी पाए जाने पर सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Arpit Kumar Sharma
    Arpit Kumar Sharma
    Advertising agency टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Ankit Gotam
    2
    Post by Ankit Gotam
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिजना में मोबाइल फोन की दुकान से लाखों का सामान हुआ चोरी थाना उल्दन क्षेत्र के बिजना में दुकानदार भरत लाल पुत्र वृषभान अहिरवार ने आज गुरुवार को समय 4 बजे थाना उल्दन में लिखित में सूचना देकर बताया कि वह मोबाइल फोन एवं विद्युत सामग्री बेचकर अपना गुजारा करता था लेकिन चोरों ने रात्रि के समय दुकान का ताला तोड़कर करीब 2 लाख तक का सामान चोरी कर लिया दुकानदार जब सुबह आया तो दुकान देख उसके होस उड़ गए जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर न्याय कि गुहार लगाई है
    1
    बिजना में मोबाइल फोन की दुकान से लाखों का सामान हुआ चोरी 
थाना उल्दन क्षेत्र के बिजना में दुकानदार  भरत लाल पुत्र वृषभान अहिरवार ने आज गुरुवार को समय 4 बजे थाना उल्दन में लिखित में सूचना देकर बताया कि वह मोबाइल फोन एवं विद्युत सामग्री बेचकर अपना गुजारा करता था लेकिन चोरों ने रात्रि के समय दुकान का ताला तोड़कर करीब 2 लाख तक का सामान चोरी कर लिया दुकानदार जब सुबह आया तो दुकान देख उसके होस उड़ गए जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर न्याय कि गुहार लगाई है
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • निवाड़ी जिला मुख्यालय पर किसानों ओर कांग्रेस पार्टी ने किया जंगी प्रदर्शन राज्यपाल के नाम निवाड़ी कलेक्टर को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी निवाड़ी ने किसानों की समस्याओं को लेकर आज निवाड़ी जिला मुख्यालय पर जंगी प्रदर्शन किया साथ ही प्रदेश सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशाराम कुशवाहा के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने निवाड़ी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एवं जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट निवाड़ी पहुंचकर चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर निवाड़ी को राज्यपाल के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सोपा जिसमें मुख्य रूप से अन्नदाता किसान के गेहूं खरीदी की तारीखों में बार-बार बदलाव एवं लेट लतीफी को लेकर किसानों के साथ साथ कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसानों ने जमकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी करते हुए सरकार से किसानों की समस्याओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की
    2
    निवाड़ी जिला मुख्यालय पर किसानों ओर कांग्रेस पार्टी ने किया जंगी प्रदर्शन राज्यपाल के नाम निवाड़ी कलेक्टर को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी निवाड़ी ने किसानों की समस्याओं को लेकर आज निवाड़ी जिला मुख्यालय पर जंगी प्रदर्शन किया साथ ही प्रदेश सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी करते हुए मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशाराम कुशवाहा के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने निवाड़ी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एवं जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट निवाड़ी पहुंचकर चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर निवाड़ी को राज्यपाल के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सोपा जिसमें मुख्य रूप से अन्नदाता किसान के गेहूं खरीदी की तारीखों में बार-बार बदलाव एवं लेट लतीफी को लेकर किसानों के साथ साथ कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसानों ने जमकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी करते हुए सरकार से किसानों की समस्याओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की
    user_Bhupendra Singh Rajawat
    Bhupendra Singh Rajawat
    Local News Reporter निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Rinkuu lakshkar
    1
    Post by Rinkuu lakshkar
    user_Rinkuu lakshkar
    Rinkuu lakshkar
    Security Guard गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गुरसरांय (झांसी)। थाना गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम मडोरी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंकित प्रजापति (32) पुत्र लक्ष्मण प्रजापति, निवासी पाएगा मोहल्ला, थाना गुरसरांय के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित प्रजापति दो भाइयों में छोटा था और उसका विवाह हो चुका था। उसके परिवार में पत्नी और दो साल का एक छोटा बेटा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पांडेय एवं थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल, मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय (झांसी)। थाना गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम मडोरी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंकित प्रजापति (32) पुत्र लक्ष्मण प्रजापति, निवासी पाएगा मोहल्ला, थाना गुरसरांय के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित प्रजापति दो भाइयों में छोटा था और उसका विवाह हो चुका था। उसके परिवार में पत्नी और दो साल का एक छोटा बेटा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पांडेय एवं थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
फिलहाल, मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • “ये तस्वीर सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं दिखाती… ये दिखाती है मजबूरी, दर्द और हक की लड़ाई। यहाँ देखिए—महिलाएं डटकर खड़ी हैं, अपने अधिकार के लिए आवाज उठा रही हैं… लेकिन इनके बीच बैठे ये छोटे-छोटे बच्चे… इनके चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा है। सवाल ये है कि आखिर इन हालात तक इन्हें किसने पहुँचाया? क्यों इन्हें सड़क पर उतरना पड़ा? ये लोग लड़ाई नहीं चाहते… बस अपने हक और सम्मान की मांग कर रहे हैं। अगर आज इनकी आवाज नहीं सुनी गई… तो कल ये दर्द और बढ़ेगा।”#Adivasi #Protest #JusticeForPeople #GroundReality #IndiaNews #ViralVideo #Sachai #AwazUthao #BreakingNews #RealStory
    1
    “ये तस्वीर सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं दिखाती…
ये दिखाती है मजबूरी, दर्द और हक की लड़ाई।
यहाँ देखिए—महिलाएं डटकर खड़ी हैं, अपने अधिकार के लिए आवाज उठा रही हैं…
लेकिन इनके बीच बैठे ये छोटे-छोटे बच्चे… इनके चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा है।
सवाल ये है कि आखिर इन हालात तक इन्हें किसने पहुँचाया?
क्यों इन्हें सड़क पर उतरना पड़ा?
ये लोग लड़ाई नहीं चाहते…
बस अपने हक और सम्मान की मांग कर रहे हैं।
अगर आज इनकी आवाज नहीं सुनी गई…
तो कल ये दर्द और बढ़ेगा।”#Adivasi #Protest #JusticeForPeople #GroundReality #IndiaNews #ViralVideo #Sachai #AwazUthao #BreakingNews #RealStory
    user_Ritesh Reporter
    Ritesh Reporter
    Mandi Agent मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Rinkuu lakshkar
    1
    Post by Rinkuu lakshkar
    user_Rinkuu lakshkar
    Rinkuu lakshkar
    Security Guard गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.