logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना पंडोखर पुलिस को डकैती एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पंडोखर पुलिस ने 22-23 मार्च 2026 की रात डकैती की योजना बना रहे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाशों से हुई गहन पूछताछ के दौरान थाना पंडोखर क्षेत्र में 18 फरवरी 2026 को हुई चोरी और ग्राम सौजना खिरिया में 02 नवंबर 2025 को हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। इन आरोपियों को न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद चोरी के प्रकरणों में वांछित अन्य आरोपियों को संरक्षण वारंट पर प्राप्त कर पूछताछ की गई। इस कार्यवाही के परिणामस्वरूप, दोनों चोरी की घटनाओं में चुराया गया लगभग 700 ग्राम चांदी का माल बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजा उर्फ राजा भैया राठौर (उम्र 33 वर्ष), पुत्र ज्ञान सिंह राठौर, निवासी ग्राम खिरिया आलम, थाना पंडोखर, जिला दतिया; तथा राजकुमार जाटव (उम्र 32 वर्ष), पुत्र बच्चूलाल जाटव, निवासी मातादीनुरा, अटेर रोड, थाना देहात, जिला भिण्ड शामिल हैं। इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडोखर निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजावत के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र कौरव, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक राहुल सिकरवार, प्रधान आरक्षक अनिल तोमर, प्रधान आरक्षक राहुल यादव, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पाण्डेय, आरक्षक शिवकुमार भदौरिया, विकास साहू, शैलेश सिंघल, शिवभानु कौरव, दिनेश कुमार, हिमांशु राजावत, मुनेश कुमार, शिवशंकर कौरव एवं रोहित साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

5 hrs ago
user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना पंडोखर पुलिस को डकैती एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पंडोखर पुलिस ने 22-23 मार्च 2026 की रात डकैती की योजना बना रहे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाशों से हुई गहन पूछताछ के दौरान थाना पंडोखर क्षेत्र में 18 फरवरी 2026 को हुई चोरी और ग्राम सौजना खिरिया में 02 नवंबर 2025 को हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। इन आरोपियों को न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद चोरी के प्रकरणों में वांछित अन्य आरोपियों को संरक्षण वारंट पर प्राप्त कर पूछताछ की गई। इस कार्यवाही के परिणामस्वरूप, दोनों चोरी की घटनाओं में चुराया गया लगभग 700 ग्राम चांदी का माल बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजा उर्फ राजा भैया राठौर (उम्र 33 वर्ष), पुत्र ज्ञान सिंह राठौर, निवासी ग्राम खिरिया आलम, थाना पंडोखर, जिला दतिया; तथा राजकुमार जाटव (उम्र 32 वर्ष), पुत्र बच्चूलाल जाटव, निवासी मातादीनुरा, अटेर रोड, थाना देहात, जिला भिण्ड शामिल हैं। इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडोखर निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजावत के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र कौरव, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक राहुल सिकरवार, प्रधान आरक्षक अनिल तोमर, प्रधान आरक्षक राहुल यादव, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पाण्डेय, आरक्षक शिवकुमार भदौरिया, विकास साहू, शैलेश सिंघल, शिवभानु कौरव, दिनेश कुमार, हिमांशु राजावत, मुनेश कुमार, शिवशंकर कौरव एवं रोहित साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना पंडोखर पुलिस को डकैती एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पंडोखर पुलिस ने 22-23 मार्च 2026 की रात डकैती की योजना बना रहे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाशों से हुई गहन पूछताछ के दौरान थाना पंडोखर क्षेत्र में 18 फरवरी 2026 को हुई चोरी और ग्राम सौजना खिरिया में 02 नवंबर 2025 को हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। इन आरोपियों को न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद चोरी के प्रकरणों में वांछित अन्य आरोपियों को संरक्षण वारंट पर प्राप्त कर पूछताछ की गई। इस कार्यवाही के परिणामस्वरूप, दोनों चोरी की घटनाओं में चुराया गया लगभग 700 ग्राम चांदी का माल बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजा उर्फ राजा भैया राठौर (उम्र 33 वर्ष), पुत्र ज्ञान सिंह राठौर, निवासी ग्राम खिरिया आलम, थाना पंडोखर, जिला दतिया; तथा राजकुमार जाटव (उम्र 32 वर्ष), पुत्र बच्चूलाल जाटव, निवासी मातादीनुरा, अटेर रोड, थाना देहात, जिला भिण्ड शामिल हैं। इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडोखर निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजावत के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र कौरव, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक राहुल सिकरवार, प्रधान आरक्षक अनिल तोमर, प्रधान आरक्षक राहुल यादव, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पाण्डेय, आरक्षक शिवकुमार भदौरिया, विकास साहू, शैलेश सिंघल, शिवभानु कौरव, दिनेश कुमार, हिमांशु राजावत, मुनेश कुमार, शिवशंकर कौरव एवं रोहित साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में थाना पंडोखर पुलिस को डकैती एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पंडोखर पुलिस ने 22-23 मार्च 2026 की रात डकैती की योजना बना रहे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार बदमाशों से हुई गहन पूछताछ के दौरान थाना पंडोखर क्षेत्र में 18 फरवरी 2026 को हुई चोरी और ग्राम सौजना खिरिया में 02 नवंबर 2025 को हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ। इन आरोपियों को न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद चोरी के प्रकरणों में वांछित अन्य आरोपियों को संरक्षण वारंट पर प्राप्त कर पूछताछ की गई। इस कार्यवाही के परिणामस्वरूप, दोनों चोरी की घटनाओं में चुराया गया लगभग 700 ग्राम चांदी का माल बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में राजा उर्फ राजा भैया राठौर (उम्र 33 वर्ष), पुत्र ज्ञान सिंह राठौर, निवासी ग्राम खिरिया आलम, थाना पंडोखर, जिला दतिया; तथा राजकुमार जाटव (उम्र 32 वर्ष), पुत्र बच्चूलाल जाटव, निवासी मातादीनुरा, अटेर रोड, थाना देहात, जिला भिण्ड शामिल हैं। इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडोखर निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजावत के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र कौरव, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक राहुल सिकरवार, प्रधान आरक्षक अनिल तोमर, प्रधान आरक्षक राहुल यादव, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र पाण्डेय, आरक्षक शिवकुमार भदौरिया, विकास साहू, शैलेश सिंघल, शिवभानु कौरव, दिनेश कुमार, हिमांशु राजावत, मुनेश कुमार, शिवशंकर कौरव एवं रोहित साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भाई इस बंदे को फॉलो जरूर करो गजब बात कही#😂😂😂👈💯 वीडियो वायरल कर दो भाई
    1
    भाई इस बंदे को फॉलो जरूर करो गजब बात कही#😂😂😂👈💯 वीडियो वायरल कर दो भाई
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • दतिया जिले के भाण्डेर थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनम चंद्र यादव के मार्गदर्शन में की गई। यह मामला ग्राम अजीतपुरा निवासी विनोद यादव उर्फ खुशी यादव की हत्या से संबंधित है। भाण्डेर पुलिस ने 2 जून 2026 को ग्राम अजीतपुरा के पास नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर जांच शुरू की थी। गहन विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खुलासा हुआ कि पारिवारिक एवं भूमि विवाद के चलते मृतक के बड़े भाई मनोज यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना भाण्डेर में अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था, और जांच के दौरान अन्य तथ्य सामने आने पर विभिन्न धाराओं का इजाफा भी किया गया। पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। अब फरार चल रहे आरोपी गुलशन यादव निवासी चन्द्रौल और रवि यादव निवासी शुक्लहारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल परिहार के नेतृत्व में थाना स्टाफ और साइबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    दतिया जिले के भाण्डेर थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी भाण्डेर पूनम चंद्र यादव के मार्गदर्शन में की गई।

यह मामला ग्राम अजीतपुरा निवासी विनोद यादव उर्फ खुशी यादव की हत्या से संबंधित है। भाण्डेर पुलिस ने 2 जून 2026 को ग्राम अजीतपुरा के पास नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर जांच शुरू की थी। गहन विवेचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खुलासा हुआ कि पारिवारिक एवं भूमि विवाद के चलते मृतक के बड़े भाई मनोज यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में थाना भाण्डेर में अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था, और जांच के दौरान अन्य तथ्य सामने आने पर विभिन्न धाराओं का इजाफा भी किया गया। पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर चुकी है।

अब फरार चल रहे आरोपी गुलशन यादव निवासी चन्द्रौल और रवि यादव निवासी शुक्लहारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल परिहार के नेतृत्व में थाना स्टाफ और साइबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया, जहाँ एक विवाहिता अपने ही जीजा के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आशंका जताई है कि उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ चली गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पति ने बताया कि 6 जून की शाम उसका जीजा ऋषिकुमार केवट, जो ग्राम अठौदना (जिला झांसी) का निवासी है, उनके घर आया था। रात में सभी ने साथ बैठकर खाना खाया, जिसके बाद पति और उसका जीजा घर के बाहर सो गए, जबकि पत्नी और बेटा पियूष घर के अंदर सोने चले गए। पति के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे जब उसकी नींद खुली तो जीजा अपनी खाट पर नहीं मिला और घर का गेट भी खुला था। अंदर जाकर देखने पर बेटा तो सो रहा था, लेकिन पत्नी भी घर में नहीं थी। इसके बाद उसने रिश्तेदारों और परिचितों के यहाँ तलाश की, पर दोनों का कोई पता नहीं चला। शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी पत्नी और जीजा के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होती रहती थी, और महिला अपना मोबाइल फोन भी साथ ले गई है। पति ने आशंका व्यक्त की है कि दोनों साथ में कहीं चले गए हैं। पंडोखर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली है और अब मोबाइल लोकेशन व अन्य सुरागों के आधार पर महिला और उसके जीजा की तलाश कर रही है।
    1
    दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र में बुधवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया, जहाँ एक विवाहिता अपने ही जीजा के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आशंका जताई है कि उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ चली गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पति ने बताया कि 6 जून की शाम उसका जीजा ऋषिकुमार केवट, जो ग्राम अठौदना (जिला झांसी) का निवासी है, उनके घर आया था। रात में सभी ने साथ बैठकर खाना खाया, जिसके बाद पति और उसका जीजा घर के बाहर सो गए, जबकि पत्नी और बेटा पियूष घर के अंदर सोने चले गए। पति के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे जब उसकी नींद खुली तो जीजा अपनी खाट पर नहीं मिला और घर का गेट भी खुला था। अंदर जाकर देखने पर बेटा तो सो रहा था, लेकिन पत्नी भी घर में नहीं थी। इसके बाद उसने रिश्तेदारों और परिचितों के यहाँ तलाश की, पर दोनों का कोई पता नहीं चला। शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी पत्नी और जीजा के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होती रहती थी, और महिला अपना मोबाइल फोन भी साथ ले गई है। पति ने आशंका व्यक्त की है कि दोनों साथ में कहीं चले गए हैं।

पंडोखर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली है और अब मोबाइल लोकेशन व अन्य सुरागों के आधार पर महिला और उसके जीजा की तलाश कर रही है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दतिया जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र कथित रूप से षड्यंत्रपूर्वक निरस्त किए जाने के विरोध में उपवास धरना आयोजित किया। यह धरना बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक गांधी पार्क, किला चौक पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अमरीश वाल्मीक ने किया, जबकि आभार रेखा अहिरवार ने व्यक्त किया। धरने में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्यसभा निर्वाचन में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का पर्चा भाजपा सरकार के इशारे पर खारिज करके "लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटने" का कृत्य किया गया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले SIR के बहाने "वोट चोरी" के अलग-अलग हथकंडे अपनाने वाले अब राज्यसभा के चुनाव में "कुर्सी की चोरी" भी अपनाने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ भाजपा खुद को महिला हितैषी बताती है, वहीं दूसरी तरफ मीनाक्षी नटराजन का पर्चा अपने इशारे पर खारिज कर खुशी मनाती है, जो उनकी वास्तविक रीति-नीति को स्पष्ट करता है। बगदा ने जोर देकर कहा कि देश के सामने गंभीर समस्या है और आज लोकतंत्र पूरी तरह खतरे में है। इस उपवास धरने में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अवधेश नायक, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर सहित अजय शुक्ला, पातीराम पाल फौजी, नारान बाबूजी, गुड्डी जाटव, रामदास उत्साही, सी एल बौद्ध, गगन गुप्ता, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, प्रेम नारायण कुशवाहा, अमरीश वाल्मीकि, बी एल केन, जामिञी दादौरिया जी एडवोकेट, रमा बैस जी, रेखा अहिरवार, शांति कुशवाहा, पवन वेडर माकन बाबूजी, उत्तम कुशवाहा, प्रवेंद्र गुर्जर, मोहन कुशवाहा, बालवीर कुशवाहा, रामदास झस्या, मंगल सिंह लल्ला, स्वदेश अहिरवार, सुदामा जाटव, सीताराम अहिरवार, सुरेश झा, संतोष गौतम, विजय गौतम, राकेश अहिरवार, राजाराम अहिरवार और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    दतिया जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र कथित रूप से षड्यंत्रपूर्वक निरस्त किए जाने के विरोध में उपवास धरना आयोजित किया। यह धरना बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक गांधी पार्क, किला चौक पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अमरीश वाल्मीक ने किया, जबकि आभार रेखा अहिरवार ने व्यक्त किया।

धरने में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्यसभा निर्वाचन में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का पर्चा भाजपा सरकार के इशारे पर खारिज करके "लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटने" का कृत्य किया गया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले SIR के बहाने "वोट चोरी" के अलग-अलग हथकंडे अपनाने वाले अब राज्यसभा के चुनाव में "कुर्सी की चोरी" भी अपनाने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ भाजपा खुद को महिला हितैषी बताती है, वहीं दूसरी तरफ मीनाक्षी नटराजन का पर्चा अपने इशारे पर खारिज कर खुशी मनाती है, जो उनकी वास्तविक रीति-नीति को स्पष्ट करता है। बगदा ने जोर देकर कहा कि देश के सामने गंभीर समस्या है और आज लोकतंत्र पूरी तरह खतरे में है।

इस उपवास धरने में पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अवधेश नायक, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेंद्र गुर्जर सहित अजय शुक्ला, पातीराम पाल फौजी, नारान बाबूजी, गुड्डी जाटव, रामदास उत्साही, सी एल बौद्ध, गगन गुप्ता, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, प्रेम नारायण कुशवाहा, अमरीश वाल्मीकि, बी एल केन, जामिञी दादौरिया जी एडवोकेट, रमा बैस जी, रेखा अहिरवार, शांति कुशवाहा, पवन वेडर माकन बाबूजी, उत्तम कुशवाहा, प्रवेंद्र गुर्जर, मोहन कुशवाहा, बालवीर कुशवाहा, रामदास झस्या, मंगल सिंह लल्ला, स्वदेश अहिरवार, सुदामा जाटव, सीताराम अहिरवार, सुरेश झा, संतोष गौतम, विजय गौतम, राकेश अहिरवार, राजाराम अहिरवार और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को उनके जन्मदिन के अवसर पर दूर-दूर से आए कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं और बधाई दी।
    1
    मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को उनके जन्मदिन के अवसर पर दूर-दूर से आए कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं और बधाई दी।
    user_Sanjeev Richhariya
    Sanjeev Richhariya
    Court reporter इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भगुवापुरा पंचायत से एक मामला सामने आया है जहाँ केशव सिंह राजपूत और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह विवाद केशव सिंह राजपूत के उस प्लॉट से जुड़ा है जो उनके घर के ठीक सामने, भगुवापुरा थाने के सामने स्थित है। जानकारी के अनुसार, भगुवापुरा निवासी प्रथम राठौर, राजेश परिहार और माधव सिंह राजपूत ने इस प्लॉट में से एक रास्ता बना लिया। जब केशव सिंह राजपूत ने उनके इस कार्य का विरोध किया, तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली।
    1
    भगुवापुरा पंचायत से एक मामला सामने आया है जहाँ केशव सिंह राजपूत और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह विवाद केशव सिंह राजपूत के उस प्लॉट से जुड़ा है जो उनके घर के ठीक सामने, भगुवापुरा थाने के सामने स्थित है। जानकारी के अनुसार, भगुवापुरा निवासी प्रथम राठौर, राजेश परिहार और माधव सिंह राजपूत ने इस प्लॉट में से एक रास्ता बना लिया। जब केशव सिंह राजपूत ने उनके इस कार्य का विरोध किया, तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भांडेर नगर के प्राचीन वध के हनुमान मंदिर पर मंगलवार को भक्तों की टोली द्वारा एक भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के उपरांत, राजू रत्ना बंसल द्वारा एक विशाल भंडारा किया गया, जो देर रात तक जारी रहा। इस आयोजन में नगर के कई भक्तों ने भाग लिया।
    1
    भांडेर नगर के प्राचीन वध के हनुमान मंदिर पर मंगलवार को भक्तों की टोली द्वारा एक भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के उपरांत, राजू रत्ना बंसल द्वारा एक विशाल भंडारा किया गया, जो देर रात तक जारी रहा। इस आयोजन में नगर के कई भक्तों ने भाग लिया।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.