Shuru
Apke Nagar Ki App…
अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा...।- पूर्व एम एल सी डॉ राकेश सिंह राना
Astro vastu Expert
अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा...।- पूर्व एम एल सी डॉ राकेश सिंह राना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अलीगढ के थाना गोंडा कोतवाल नरेंद्र यादव जी बने क्षेत्राधिकारी,आलाधिकारियों ने लगाए सिल्वर स्टार1
- अलीगढ़ पुलिस में हर्ष का माहौल, नरेंद्र सिंह यादव बने पुलिस उपाधीक्षक अलीगढ़। जनपद में तैनात अनुभवी पुलिस अधिकारी नरेंद्र सिंह यादव के करियर में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अलीगढ़ द्वारा नरेंद्र सिंह यादव को निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर प्रोन्नत होने पर आधिकारिक रूप से सिल्वर स्टार लगाकर बधाई दी गई। थाना प्रभारी गोण्डा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे नरेंद्र सिंह यादव की इस उपलब्धि पर एसएसपी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और विभाग के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में गरिमामयी वातावरण रहा, जहाँ साथी पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।1
- *दो डंपरो में आमने सामने की भिडंत, दोनों चालकों की मौत। दोनों परिचालक घायल।* *संवाददाता:रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा✍️* जनपद एटा और फिरोजाबाद की सीमा पर इसौली चौराहे के नजदीक डीएनपी पब्लिक स्कूल इमलिया के पास दो डंपर आमने-सामने भिड गए।भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की डंपरों के भिड़ते ही दोनों डंपरों में आग लग गई। मौके पर ही दोनों डंपरों के ड्राइवरों की मौत हो गई और दो कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ चुकी है। एटा और फिरोजाबाद की सीमा पर हुए हादसे के कारण सकरौली थाने की पुलिस और रजावली थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है। दमकल की दो गाड़ियांआग बुझाने में लगी हुई हैं। घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा है। एटा टूंडला मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है। एटा की तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस द्वारा इसौली चौराहे से डाइवर्ट किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन स्थिति को काबू करने में करने में लगा हुआ है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था की एक्सीडेंट होते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई और आग की लपटों में धूं धूं करके गाड़ियां जलने लगी। दोनों ही डंपर आर एस उपाध्याय के बताए जा रहे हैं। एक डंपर टूंडला की तरफ से एटा की ओर जा रहा था और दूसरा डंपर एटा की तरफ से आगरा के लिए रहा था। यह घटना दोपहर बाद 3:30 बजे के लगभग हुई है। मौके पर काफी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात है और कड़ी मशक्कत के साथ आग बुझाने में दमकल कर्मी लगे हुए हैं।2
- मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय अभद्रता पर कड़ी कार्यवाही की मांग एटा जिले में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं अन्य पत्रकारों के साथ आज मेडिकल कॉलेज में तैनात ऑर्थो डॉक्टर (हड्डी रोग विशेषज्ञ) मुकेश परमार के द्वारा की गई अभद्रता अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। मरीजों के जीवन और स्वास्थ्य से सीधे जुड़े इस पेशे में ऐसे गैरजिम्मेदार व्यवहार को कभी भी सहन नहीं किया जा सकता। जब पत्रकार शासन और प्रशासन तक गंभीर स्वास्थ्य एवं सेवा संबंधी समस्याओं को अपने कलम और न्यूज के माध्यम से उजागर करते हैं, तब उनका अपमान करना और अभद्रता दिखाना पूरी तरह अनुचित है। यह न केवल पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का उल्लंघन है, बल्कि जनता की आवाज को दबाने का प्रयास भी है। अतः हम जिलाधिकारी एटा से तत्काल अनुरोध और कड़ी मांग करते हैं, कि इस मामले में दोषी डॉक्टरों के खिलाफ तत्काल जांच कर, नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाए, ताकि न केवल पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो, बल्कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने का संदेश भी सशक्त रूप से दिया जा सके। इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और प्रशासन को जनता और मीडिया के प्रति अपनी जवाबदेही निभानी होगी।3
- गुरू जी ने एक फल दिया . . . . ..1
- Post by MD news(रिपोर्टर)1
- कानपुर देहात के थाना शिवली अंतर्गत ग्राम परबतपुरा में रंजीत नागर जो ट्रक चालक है, कल शाम को रंजीत अपने घर ट्रक लेकर आ रहा था बाघपुर चौकी के पास एक कार ट्रक से रगड़ खा गयी कार सवारों ने रंजीत को मारा पीटा और चौकी प्रभारी के पास पकड़ कर ले गए चौकी प्रभारी ने रंजीत को चौकी में बन्द कर दिया जब घर बाले चौकी पर पहुंचे तो उसे छोड़ने से मना कर दिया, कि सुबह छोड़ दिया जाएगा काफी देर तक परिवार बाले समझाते रहे उसके बाद सभी लोग घर आ गए और सुवह गांव के बाहर नीम के पेड़ से लाल अंगौछा से लटका हुआ मिला सूचना पर शिवली थाना रसूलाबाद रनिया पुलिस तथा उपजिलाधिकारी तहसीलदार ए एसपी सिओ रसूलाबाद सिओ अकबरपुर तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और उन्होंने जनता को सांत्वना दी किन्तु सभी गांव बालों का कहना है कि इसे चौकी में ही मारा गया है, और इसे मार कर यहां पर लटका दिया गया है, अब यह देखना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकलेगा हत्या या आत्महत्या1
- खुरपका रोग फैलने के बाद पशुपालन विभाग का आकस्मिक सेवा वाहन पहुंचा है। गांव में यह रोग तेजी से फैल रहा है, जिससे पशुपालक चिंतित हैं। पशुपालकों ने बताया कि उनके पशुओं में मुंहपका और खुरपका रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एफएमडी वैक्सीन की तत्काल उपलब्धता की मांग की है, ताकि अन्य पशुओं में संक्रमण को रोका जा सके। पशुपालकों का आरोप है कि स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी ने शिकायत के बावजूद मामले का संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने बताया कि 1962 हेल्पलाइन पर शिकायत करने के छह दिन बाद भी कोई समाधान नहीं मिला। इसके बाद, पशुपालकों ने मुख्यमंत्री पोर्टल (1076) पर शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के बाद ही पशुपालन विभाग की आकस्मिक सेवा वाहन टीम हरकत में आई और गांव पहुंची। पशु चिकित्सा अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संक्रमित पशुओं की पहचान कर उनका उपचार किया जाएगा। अधिकारी ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा।2
- 12वीं बोर्ड परीक्षा में 86% अंक प्राप्त कर भूमिका ने किया क्षेत्र का नाम रोशन मेहनत और लगन का मिला फल, परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर फरह क्षेत्र के गांव पींगरी में उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब दाताराम पंडित की पुत्री भूमिका ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। भूमिका की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का वातावरण है। भूमिका की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। परिवारजनों और परिचितों ने उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।इस अवसर पर परिजनों ने कहा कि भूमिका ने अपनी मेहनत से यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों ने भी भूमिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह इसी प्रकार आगे बढ़ती रहें और सफलता की नई ऊंचाइयों को छूकर परिवार व समाज का नाम रोशन करती रहें।1