logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दो डंपरो में आमने सामने की भिडंत, दोनों चालकों की मौत। दोनों परिचालक घायल।* *संवाददाता:रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा✍️* जनपद एटा और फिरोजाबाद की सीमा पर इसौली चौराहे के नजदीक डीएनपी पब्लिक स्कूल इमलिया के पास दो डंपर आमने-सामने भिड गए।भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की डंपरों के भिड़ते ही दोनों डंपरों में आग लग गई। मौके पर ही दोनों डंपरों के ड्राइवरों की मौत हो गई और दो कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ चुकी है। एटा और फिरोजाबाद की सीमा पर हुए हादसे के कारण सकरौली थाने की पुलिस और रजावली थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है। दमकल की दो गाड़ियांआग बुझाने में लगी हुई हैं। घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा है। एटा टूंडला मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है। एटा की तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस द्वारा इसौली चौराहे से डाइवर्ट किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन स्थिति को काबू करने में करने में लगा हुआ है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था की एक्सीडेंट होते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई और आग की लपटों में धूं धूं करके गाड़ियां जलने लगी। दोनों ही डंपर आर एस उपाध्याय के बताए जा रहे हैं। एक डंपर टूंडला की तरफ से एटा की ओर जा रहा था और दूसरा डंपर एटा की तरफ से आगरा के लिए रहा था। यह घटना दोपहर बाद 3:30 बजे के लगभग हुई है। मौके पर काफी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात है और कड़ी मशक्कत के साथ आग बुझाने में दमकल कर्मी लगे हुए हैं।

3 hrs ago
user_Ravendra Jadon पत्रकार
Ravendra Jadon पत्रकार
जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*दो डंपरो में आमने सामने की भिडंत, दोनों चालकों की मौत। दोनों परिचालक घायल।* *संवाददाता:रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा✍️* जनपद एटा और फिरोजाबाद की सीमा पर इसौली चौराहे के नजदीक डीएनपी पब्लिक स्कूल इमलिया के पास दो डंपर आमने-सामने भिड गए।भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की डंपरों के भिड़ते ही दोनों डंपरों में आग लग गई। मौके पर ही दोनों डंपरों के ड्राइवरों की मौत हो गई और दो कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ चुकी है। एटा और फिरोजाबाद की सीमा पर हुए हादसे के कारण सकरौली थाने की पुलिस और रजावली थाने की पुलिस मौके पर मौजूद है। दमकल की दो गाड़ियांआग बुझाने में लगी हुई हैं। घटनास्थल पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा है। एटा टूंडला

79119cec-6e8b-4b08-8800-9408ecfe9325

मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है। एटा की तरफ से आने वाले वाहनों को पुलिस द्वारा इसौली चौराहे से डाइवर्ट किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन स्थिति को काबू करने में करने में लगा हुआ है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक एक्सीडेंट इतना जबरदस्त था की एक्सीडेंट होते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई और आग की लपटों में धूं धूं करके गाड़ियां जलने लगी। दोनों ही डंपर आर एस उपाध्याय के बताए जा रहे हैं। एक डंपर टूंडला की तरफ से एटा की ओर जा रहा था और दूसरा डंपर एटा की तरफ से आगरा के लिए रहा था। यह घटना दोपहर बाद 3:30 बजे के लगभग हुई है। मौके पर काफी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात है और कड़ी मशक्कत के साथ आग बुझाने में दमकल कर्मी लगे हुए हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खुरपका रोग फैलने के बाद पशुपालन विभाग का आकस्मिक सेवा वाहन पहुंचा है। गांव में यह रोग तेजी से फैल रहा है, जिससे पशुपालक चिंतित हैं। पशुपालकों ने बताया कि उनके पशुओं में मुंहपका और खुरपका रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एफएमडी वैक्सीन की तत्काल उपलब्धता की मांग की है, ताकि अन्य पशुओं में संक्रमण को रोका जा सके। पशुपालकों का आरोप है कि स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी ने शिकायत के बावजूद मामले का संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने बताया कि 1962 हेल्पलाइन पर शिकायत करने के छह दिन बाद भी कोई समाधान नहीं मिला। इसके बाद, पशुपालकों ने मुख्यमंत्री पोर्टल (1076) पर शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के बाद ही पशुपालन विभाग की आकस्मिक सेवा वाहन टीम हरकत में आई और गांव पहुंची। पशु चिकित्सा अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संक्रमित पशुओं की पहचान कर उनका उपचार किया जाएगा। अधिकारी ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा।
    2
    खुरपका रोग फैलने के बाद पशुपालन विभाग का आकस्मिक सेवा वाहन पहुंचा है। गांव में यह रोग तेजी से फैल रहा है, जिससे पशुपालक चिंतित हैं।
पशुपालकों ने बताया कि उनके पशुओं में मुंहपका और खुरपका रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एफएमडी वैक्सीन की तत्काल उपलब्धता की मांग की है, ताकि अन्य पशुओं में संक्रमण को रोका जा सके।
पशुपालकों का आरोप है कि स्थानीय पशु चिकित्सा अधिकारी ने शिकायत के बावजूद मामले का संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने बताया कि 1962 हेल्पलाइन पर शिकायत करने के छह दिन बाद भी कोई समाधान नहीं मिला।
इसके बाद, पशुपालकों ने मुख्यमंत्री पोर्टल (1076) पर शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के बाद ही पशुपालन विभाग की आकस्मिक सेवा वाहन टीम हरकत में आई और गांव पहुंची।
पशु चिकित्सा अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि मामला संज्ञान में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संक्रमित पशुओं की पहचान कर उनका उपचार किया जाएगा। अधिकारी ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा।
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सिकंदराराऊ। उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी एवं मूल रूप से सिकंदराराऊ क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव अरनौट से संबंध रखने वाले आर्यन जादौन ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा-2025 में 104वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्यन की इस उपलब्धि से गांव से लेकर शहर तक खुशी और गर्व का माहौल है। आर्यन जादौन वर्तमान में उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित त्रिमूर्ति नगर के निवासी हैं, जबकि उनका पैतृक संबंध सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अरनौट से है। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 104वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में प्राप्त की है। आर्यन ने मुंबई से फॉरेंसिक साइंस में ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और पूरी लगन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। परिजनों के अनुसार, आर्यन बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं और उनका सपना हमेशा से जनसेवा के क्षेत्र में जाने का था। उनके पिता पुष्पेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने आर्यन को हर कदम पर सहयोग दिया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। परिवार के लोगों ने बताया कि पहले प्रयास में आर्यन इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन से चूक गए थे। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और पहले प्रयास के अनुभव को अपनी ताकत बनाते हुए दोबारा तैयारी में जुट गए। कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन और मजबूत रणनीति के दम पर उन्होंने दूसरी बार में यह बड़ी सफलता हासिल कर ली। मंगलवार को आर्यन जादौन अपने पैतृक गांव अरनौट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। परिवारजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और नोटों की माला पहनाकर उनका सम्मान किया। गांव में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। उनकी सफलता पर रिश्तेदारों, मित्रों और स्थानीय निवासियों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। आर्यन के घर पर बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा रहा। आर्यन की एक छोटी बहन भी है, जो वर्तमान में पढ़ाई कर रही है। परिवार ने इस सफलता को पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। ग्रामीणों का कहना है कि आर्यन जादौन की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है और इससे बच्चों में बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला बढ़ेगा। मंगलवार को ग्राम अरनौट, ब्लॉक सिकंदराराऊ में आर्यन जादौन से खास बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत सच्ची हो और धैर्य बना रहे, तो सफलता जरूर मिलती है। आर्यन जादौन की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि सिकंदराराऊ क्षेत्र और उत्तराखंड भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि संकल्प, संघर्ष और सतत मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
    2
    सिकंदराराऊ। उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी एवं मूल रूप से सिकंदराराऊ क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव अरनौट से संबंध रखने वाले आर्यन जादौन ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा-2025 में 104वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्यन की इस उपलब्धि से गांव से लेकर शहर तक खुशी और गर्व का माहौल है।
आर्यन जादौन वर्तमान में उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित त्रिमूर्ति नगर के निवासी हैं, जबकि उनका पैतृक संबंध सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अरनौट से है। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 104वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में प्राप्त की है।
आर्यन ने मुंबई से फॉरेंसिक साइंस में ग्रेजुएशन किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और पूरी लगन के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। परिजनों के अनुसार, आर्यन बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं और उनका सपना हमेशा से जनसेवा के क्षेत्र में जाने का था।
उनके पिता पुष्पेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने आर्यन को हर कदम पर सहयोग दिया, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
परिवार के लोगों ने बताया कि पहले प्रयास में आर्यन इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन अंतिम चयन से चूक गए थे। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और पहले प्रयास के अनुभव को अपनी ताकत बनाते हुए दोबारा तैयारी में जुट गए। कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन और मजबूत रणनीति के दम पर उन्होंने दूसरी बार में यह बड़ी सफलता हासिल कर ली।
मंगलवार को आर्यन जादौन अपने पैतृक गांव अरनौट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। परिवारजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और नोटों की माला पहनाकर उनका सम्मान किया। गांव में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला।
उनकी सफलता पर रिश्तेदारों, मित्रों और स्थानीय निवासियों ने मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। आर्यन के घर पर बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा रहा।
आर्यन की एक छोटी बहन भी है, जो वर्तमान में पढ़ाई कर रही है। परिवार ने इस सफलता को पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। ग्रामीणों का कहना है कि आर्यन जादौन की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है और इससे बच्चों में बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला बढ़ेगा।
मंगलवार को ग्राम अरनौट, ब्लॉक सिकंदराराऊ में आर्यन जादौन से खास बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत सच्ची हो और धैर्य बना रहे, तो सफलता जरूर मिलती है।
आर्यन जादौन की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि सिकंदराराऊ क्षेत्र और उत्तराखंड भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि संकल्प, संघर्ष और सतत मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ★ सार्वजनिक भूमि पर अंतिम संस्कार का विरोध बना विवाद की वजह, पुलिस ने दी सफाई ● पिनाहट में जमीन विवाद: श्मशान भूमि को लेकर बार-बार विरोध, राजस्व विभाग को सूचना ▶ जहर खाने की सूचना निकली संदिग्ध, चिकित्सकों ने नहीं की पुष्टि ✦ पुलिस पर आरोप निराधार: दबाव बनाने के लिए लगाए जा रहे मनगढ़ंत आरोप ■ मई 2025 के विवाद में दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल ⚠ जमीन विवाद में पुलिस की सख्ती: कोई कार्यवाही शेष नहीं, मामला न्यायालय में विचाराधीन ✪ श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार रोकने का प्रयास, पुलिस ने बताया सार्वजनिक संपत्ति ⬤ पिनाहट में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद फिर सुर्खियों में ❖ विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना पर पुलिस की तत्परता, अस्पताल ले जाकर बचाई जान
    1
    ★ सार्वजनिक भूमि पर अंतिम संस्कार का विरोध बना विवाद की वजह, पुलिस ने दी सफाई
● पिनाहट में जमीन विवाद: श्मशान भूमि को लेकर बार-बार विरोध, राजस्व विभाग को सूचना
▶ जहर खाने की सूचना निकली संदिग्ध, चिकित्सकों ने नहीं की पुष्टि
✦ पुलिस पर आरोप निराधार: दबाव बनाने के लिए लगाए जा रहे मनगढ़ंत आरोप
■ मई 2025 के विवाद में दोनों पक्षों पर मुकदमे दर्ज, कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
⚠ जमीन विवाद में पुलिस की सख्ती: कोई कार्यवाही शेष नहीं, मामला न्यायालय में विचाराधीन
✪ श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार रोकने का प्रयास, पुलिस ने बताया सार्वजनिक संपत्ति
⬤ पिनाहट में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद फिर सुर्खियों में
❖ विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना पर पुलिस की तत्परता, अस्पताल ले जाकर बचाई जान
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन एवं जिला अध्यक्ष ठाकुर आशीष सिंह की प्रेस वार्ता।
    2
    भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन एवं जिला अध्यक्ष ठाकुर आशीष सिंह की प्रेस वार्ता।
    user_Astro vastu Expert
    Astro vastu Expert
    Vastu consultant हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • विधुत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रदेश भर में आज (3 अप्रैल 2026) रात 10:00 बजे से कल (4 अप्रैल 2026) दोपहर 2:00 बजे तक बिजली बिल जमा करने सहित सभी ऑनलाइन सेवाएं 16 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहेंगी।यह अस्थायी शटडाउन RMS बिलिंग प्रणाली के मेंटेनेंस और कॉन्फ़िगरेशन कार्य के कारण किया जा रहा है। प्रभावित होने वाली मुख्य सेवाएं: बिल भुगतान: उपभोक्ता ऑनलाइन (पोर्टल/ऐप) या ऑफलाइन माध्यम से बिल जमा नहीं कर पाएंगे। स्मार्ट मीटर रिचार्ज: प्रीपेड और स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। अन्य ऑनलाइन कार्य: नया बिल जनरेशन, लोड बढ़ाने की प्रक्रिया और UPPCL कंज्यूमर ऐप की अन्य सेवाएं ठप रहेंगी। महत्वपूर्ण बातें: प्रभावित डिस्कॉम: इसमें पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम और केस्को (KESCO) के सभी क्षेत्र शामिल हैं। सावधानी: जिन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बैलेंस कम है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे रात 10 बजे से पहले रिचार्ज कर लें ताकि मेंटेनेंस के दौरान बिजली कटौती से बचा जा सके। सहायता: किसी भी आपातकालीन स्थिति या जानकारी के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। नोट - खबर जनहित में जारी अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें| Updated News-03/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    1
    विधुत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रदेश भर में आज (3 अप्रैल 2026) रात 10:00 बजे से कल (4 अप्रैल 2026) दोपहर 2:00 बजे तक बिजली बिल जमा करने सहित सभी ऑनलाइन सेवाएं 16 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रहेंगी।यह अस्थायी शटडाउन RMS बिलिंग प्रणाली के मेंटेनेंस और कॉन्फ़िगरेशन कार्य के कारण किया जा रहा है। प्रभावित होने वाली मुख्य सेवाएं: बिल भुगतान: उपभोक्ता ऑनलाइन (पोर्टल/ऐप) या ऑफलाइन माध्यम से बिल जमा नहीं कर पाएंगे। स्मार्ट मीटर रिचार्ज: प्रीपेड और स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। अन्य ऑनलाइन कार्य: नया बिल जनरेशन, लोड बढ़ाने की प्रक्रिया और UPPCL कंज्यूमर ऐप की अन्य सेवाएं ठप रहेंगी। महत्वपूर्ण बातें: प्रभावित डिस्कॉम: इसमें पूर्वांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम और केस्को (KESCO) के सभी क्षेत्र शामिल हैं। सावधानी: जिन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बैलेंस कम है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे रात 10 बजे से पहले रिचार्ज कर लें ताकि मेंटेनेंस के दौरान बिजली कटौती से बचा जा सके। सहायता: किसी भी आपातकालीन स्थिति या जानकारी के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। 
नोट - खबर जनहित में जारी अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें| 
Updated News-03/अप्रैल /26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत 
देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हाथरस सदर तहसील के बाहर महिला से मारपीट का मामला आया सामने, पति की जमानत कराने पहुंची थी पीड़ित महिला पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने की नोकझोंक और गाली-गलौज आरोपियों ने महिला के साथ की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप घटना का वीडियो भी आया सामने, इलाके में मचा हड़कंप शोर-शराबे से मौके पर जुटी लोगों की भीड़ पीड़िता ने कोतवाली हाथरस गेट में दी तहरीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति की जमानत कराने गई थी, तभी कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की।”
    1
    हाथरस सदर तहसील के बाहर महिला से मारपीट का मामला आया सामने, पति की जमानत कराने पहुंची थी पीड़ित महिला
पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने की नोकझोंक और गाली-गलौज
आरोपियों ने महिला के साथ की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
घटना का वीडियो भी आया सामने, इलाके में मचा हड़कंप शोर-शराबे से मौके पर जुटी लोगों की भीड़ पीड़िता ने कोतवाली हाथरस गेट में दी तहरीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की
पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति की जमानत कराने गई थी, तभी कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मेरे साथ गाली-गलौज और मारपीट की।”
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • धार्मिक नगरी मैहर में आक्रोश, शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, कांग्रेस अध्यक्ष ने रुकवाया निर्माण ग्रामीणों की दो टूक - "गांव के पास नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान", प्रशासन को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी मैहर। धार्मिक नगरी मैहर में भाटिया कंपनी द्वारा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से नई शराब की दुकानें खोले जाने के खिलाफ स्थानीय निवासियों का सब्र का बांध टूट गया है। ताजा मामला मैहर क्षेत्र के ग्राम पौंड़ी का है, जहां शुक्रवार को ग्रामीणों ने अवैध रूप से खोली जा रही शराब दुकान का जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है, कि यह दुकान नियमों को ताक पर रखकर आवासीय बस्ती के करीब खोली जा रही है। क्या है पूरा मामला? बताया जा रहा है कि अप्रैल माह में मैहर का शराब ठेका भाटिया कंपनी को मिला है। ठेका मिलते ही कंपनी ने अपनी व्यावसायिक पहुंच बढ़ाने के लिए जिले भर में जगह-जगह नई शराब की दुकानें खोलने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जब ग्राम पौंड़ी में दुकान के लिए शेड और ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी। गांव के बीच शराब दुकान खुलने की भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लामबंद हो गए और निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर विरोध जताना शुरू कर दिया। सामाजिक ताने-बाने पर खतरे की चिंता विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है, कि यह क्षेत्र पूरी तरह से आवासीय है और पास में ही शिक्षण संस्थान और बस्तियां हैं। शराब की दुकान खुलने से गांव का सामाजिक माहौल तो खराब होगा ही, साथ ही क्षेत्र के युवा वर्ग पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि नियमों की अनदेखी कर ठेकेदार मनमाने तरीके से दुकानें खोल रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का हस्तक्षेप, निर्माण कार्य ठप ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए इस पूरी प्रक्रिया को अवैध करार दिया। श्री प्रजापति ने ठेकेदार के कारिंदों से कड़ा सवाल-जवाब किया और मौके पर ही निर्माण कार्य रुकवा दिया। उनके हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार को फिलहाल काम बंद करना पड़ा, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशासन को अल्टीमेटम इस घटना ने ग्राम पौंड़ी में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति ने स्पष्ट शब्दों में जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस क्षेत्र में शराब दुकान खोलने की कोशिश दोबारा की गई, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि "यदि प्रशासन ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस अवैध दुकान को पूरी तरह से बंद नहीं किया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।" फिलहाल, ग्रामीणों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    1
    धार्मिक नगरी मैहर में आक्रोश, शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, कांग्रेस अध्यक्ष ने रुकवाया निर्माण
ग्रामीणों की दो टूक - "गांव के पास नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान", प्रशासन को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
मैहर। धार्मिक नगरी मैहर में भाटिया कंपनी द्वारा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से नई शराब की दुकानें खोले जाने के खिलाफ स्थानीय निवासियों का सब्र का बांध टूट गया है। ताजा मामला मैहर क्षेत्र के ग्राम पौंड़ी का है, जहां शुक्रवार को ग्रामीणों ने अवैध रूप से खोली जा रही शराब दुकान का जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है, कि यह दुकान नियमों को ताक पर रखकर आवासीय बस्ती के करीब खोली जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि अप्रैल माह में मैहर का शराब ठेका भाटिया कंपनी को मिला है। ठेका मिलते ही कंपनी ने अपनी व्यावसायिक पहुंच बढ़ाने के लिए जिले भर में जगह-जगह नई शराब की दुकानें खोलने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जब ग्राम पौंड़ी में दुकान के लिए शेड और ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी। गांव के बीच शराब दुकान खुलने की भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लामबंद हो गए और निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर विरोध जताना शुरू कर दिया।
सामाजिक ताने-बाने पर खतरे की चिंता
विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है, कि यह क्षेत्र पूरी तरह से आवासीय है और पास में ही शिक्षण संस्थान और बस्तियां हैं। शराब की दुकान खुलने से गांव का सामाजिक माहौल तो खराब होगा ही, साथ ही क्षेत्र के युवा वर्ग पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि नियमों की अनदेखी कर ठेकेदार मनमाने तरीके से दुकानें खोल रहे हैं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का हस्तक्षेप, निर्माण कार्य ठप
ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए इस पूरी प्रक्रिया को अवैध करार दिया। श्री प्रजापति ने ठेकेदार के कारिंदों से कड़ा सवाल-जवाब किया और मौके पर ही निर्माण कार्य रुकवा दिया। उनके हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार को फिलहाल काम बंद करना पड़ा, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
प्रशासन को अल्टीमेटम
इस घटना ने ग्राम पौंड़ी में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश प्रजापति ने स्पष्ट शब्दों में जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस क्षेत्र में शराब दुकान खोलने की कोशिश दोबारा की गई, तो ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि "यदि प्रशासन ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस अवैध दुकान को पूरी तरह से बंद नहीं किया, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे और ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।"
फिलहाल, ग्रामीणों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सिकंद्राराऊ में ताजे फलों के जूस और शेक का बेहतर विकल्प, अब स्थानीय लोगों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर सिकंद्राराऊ। कस्बे के लोगों के लिए अब ताजे फलों के जूस, विभिन्न प्रकार के शेक और गन्ने के रस का बेहतर विकल्प स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो गया है। एचपी गैस एजेंसी के सामने स्थित न्यू दिल्ली जूस एंड शेक सेंटर पर लोगों को ताजे फलों से तैयार जूस, सभी प्रकार के शेक और गन्ने के रस की सुविधा मिल रही है। खास बात यह है कि यहां परिवार के साथ बैठकर आराम से जूस और शेक का आनंद लेने के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में सिकंद्राराऊ के लोगों के लिए अब एक ऐसा स्थान उपलब्ध हुआ है, जहां कम खर्च में ताजे फलों से तैयार जूस और पौष्टिक शेक मिल सकेंगे। सेंटर संचालक आसिफ ने बताया कि यहां मौसमी फलों के ताजा जूस के साथ-साथ कई तरह के शेक तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें ग्राहकों की पसंद के अनुसार विशेष रूप से ड्राई फ्रूट्स शेक भी उपलब्ध है। उनका कहना है कि लोगों को शुद्धता, स्वाद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कस्बे में लंबे समय से इस तरह की सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी। अक्सर लोगों को अच्छे जूस और शेक के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। खासकर युवाओं, बच्चों और परिवारों के लिए यह स्थान आकर्षण का केंद्र बन सकता है। मूल रूप से हल्द्वानी, उत्तराखंड निवासी आसिफ ने बताया कि उनका प्रयास है कि सिकंद्राराऊ के लोगों को उचित दाम पर उच्च गुणवत्ता वाले ताजे फलों का जूस, शेक और गन्ने का रस उपलब्ध कराया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ऐसी सुविधाएं न केवल स्वाद बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी उपयोगी साबित होती हैं।
    2
    सिकंद्राराऊ में ताजे फलों के जूस और शेक का बेहतर विकल्प, अब स्थानीय लोगों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर
सिकंद्राराऊ। कस्बे के लोगों के लिए अब ताजे फलों के जूस, विभिन्न प्रकार के शेक और गन्ने के रस का बेहतर विकल्प स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो गया है। एचपी गैस एजेंसी के सामने स्थित न्यू दिल्ली जूस एंड शेक सेंटर पर लोगों को ताजे फलों से तैयार जूस, सभी प्रकार के शेक और गन्ने के रस की सुविधा मिल रही है। खास बात यह है कि यहां परिवार के साथ बैठकर आराम से जूस और शेक का आनंद लेने के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में सिकंद्राराऊ के लोगों के लिए अब एक ऐसा स्थान उपलब्ध हुआ है, जहां कम खर्च में ताजे फलों से तैयार जूस और पौष्टिक शेक मिल सकेंगे। सेंटर संचालक आसिफ ने बताया कि यहां मौसमी फलों के ताजा जूस के साथ-साथ कई तरह के शेक तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें ग्राहकों की पसंद के अनुसार विशेष रूप से ड्राई फ्रूट्स शेक भी उपलब्ध है। उनका कहना है कि लोगों को शुद्धता, स्वाद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए सेवाएं दी जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि कस्बे में लंबे समय से इस तरह की सुविधा की जरूरत महसूस की जा रही थी। अक्सर लोगों को अच्छे जूस और शेक के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। खासकर युवाओं, बच्चों और परिवारों के लिए यह स्थान आकर्षण का केंद्र बन सकता है।
मूल रूप से हल्द्वानी, उत्तराखंड निवासी आसिफ ने बताया कि उनका प्रयास है कि सिकंद्राराऊ के लोगों को उचित दाम पर उच्च गुणवत्ता वाले ताजे फलों का जूस, शेक और गन्ने का रस उपलब्ध कराया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ऐसी सुविधाएं न केवल स्वाद बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी उपयोगी साबित होती हैं।
    user_JIMMY VARSHNEY
    JIMMY VARSHNEY
    पत्रकार सिकंदरा राव, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Sapna thakur
    1
    Post by Sapna thakur
    user_Sapna thakur
    Sapna thakur
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.