Shuru
Apke Nagar Ki App…
लंबे अरसे बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची विधानसभा कामां विधायक नोक्षम चौधरी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
मनोज तिवाड़ी
लंबे अरसे बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची विधानसभा कामां विधायक नोक्षम चौधरी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by RK LIVE KARAULI1
- गंगापुर सिटी। शहर के कॉलेज रोड पर चल रहे सीवरेज लाइन कार्य के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। सीवरेज लाइन के1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | गंगापुर सिटी फव्वारा चौक से तहसील तक खुले बड़े नाले जाम, बाजार में ओवरफ्लो का खतरा गंगापुर सिटी। शहर के प्रमुख मार्ग फव्वारा चौक से तहसील तथा प्राइवेट बस स्टैंड से फव्वारा चौक तक बने बड़े खुले नालों की स्थिति अत्यंत खराब बनी हुई है। नालों में भारी मात्रा में कचरा जमा होने से वे सड़क मार्ग के समतल हो चुके हैं और जल निकासी पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। स्थिति यह है कि यदि समय रहते इन बड़े नालों की सफाई नहीं कराई गई तो बाजार क्षेत्र की छोटी-छोटी नालियों का पानी आगे निकास नहीं पा सकेगा। वर्तमान में भी कई स्थानों पर नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठानों के आगे की नालियों की सफाई स्वयं के स्तर पर कराई जा रही है, लेकिन जब तक नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर स्थित बड़े नालों की समुचित सफाई नहीं होगी, तब तक यह प्रयास बेअसर साबित होंगे। स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल ने नगर परिषद प्रशासन से शीघ्र प्रभाव से बड़े नालों की सफाई कराकर बाजार क्षेत्र को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।1
- गंगापुर सिटी। शहर के कॉलेज रोड पर चल रहे सीवरेज लाइन कार्य के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। सीवरेज लाइन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में एक विकलांग युवक अपनी स्कूटी सहित जा गिरा। घटना के बाद क्षेत्र में एकाएक अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कॉलेज रोड पर पिछले काफी समय से सीवरेज लाइन डालने का कार्य चल रहा है। जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदकर खुले छोड़ दिए गए हैं, जिन पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इसी दौरान स्कूटी सवार विकलांग युवक संतुलन खो बैठा और सीधे गड्ढे में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। गड्ढा गहरा होने के कारण युवक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से स्कूटी और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि युवक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में जिम्मेदार विभाग और प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से गड्ढे खुले पड़े हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, गड्ढों को ढका जाए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।1
- पेंशनर्स मंच का होली मिलन समारोह 26 फरवरी को हिंडौन में होगा आयोजित हिंडौन सिटी। राजस्थान पेंशनर्स मंच, हिंडौन का होली मिलन समारोह 26 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे से अग्रसेन कॉलेज के पास स्थित वृद्ध आश्रम मे आयोजित होगा। राजस्थान पेंशनर्स मंच हिंडौन के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि समझ में प्रसिद्ध संगीतकार शंकर लाल चतुर्वेदी ताली वाले एवं आकाशवाणी कलाकार छैल बिहारी पाठक के संयोजन में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में सभी पेंशनर्स को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा होगी। साथ ही वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों के साथ सहभोज का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कृष्ण मुरारी राजौरा, पत्रकार।1
- सभी को शुभरात्रि1
- नांगलशेरपुर में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन टीम ने दी जानकारी। नांगलशेरपुर टोडाभीम ग्राम पंचायत नांगल शेरपुर में संचालित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांगलपहाडी मे बुधवार को आपदा प्रबंधन पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान पुलिस की राज आपदा प्रतिसाद बल (SDRF) भरतपुर की टीम ने विद्यार्थियों को आकस्मिक आपदाओं से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए। एसडीआरएफ टीम ने हैड कांस्टेबल हरिओम सिंह के नेतृत्व में बोरवेल दुर्घटना, मेडिकल फर्स्ट रिस्पांस, गैस सिलेंडर हादसा, भूकंप, बाढ़, सड़क दुर्घटना और सीपीआर (CPR) जैसे विषयों पर विस्तृत प्रदर्शन किया। टीम ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सहायक उपकरणों का उपयोग कर इन स्थितियों से निपटने के तरीके समझाए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शन देखा और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।टीम लीडर हरिओम सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साहसी, आत्मरक्षक और स्वाभिमानी बनाना है। इसका लक्ष्य उन्हें आपदा की स्थिति में अपनी सुरक्षा करने और पीड़ितों को बचाने के प्रति जागरूक करना भी है।इस दौरान एसडीआरएफ टीम के सदस्य अशोक, बलवीर, नरेश और बनैसिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य बृजलाल बैरवा, राजेंद्र मीणा और राम प्रसाद मीणा सहित विद्यालय प्रबंधन ने आपदा राहत टीम का स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया।4
- Post by RK LIVE KARAULI1
- पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाए जा रहे रोड के दोनों साइड कार्य में नहीं है उच्च गुणवत्ता, मामला जैतपुर मोड पर बन रहे मोड का, जिसकी शिकायत स्थानीय निवासी विनोद मुराडा़ द्वारा की गई, विनोद ने लगाऐ ठेकेदार पर कार्य में घटिया सामग्री उपयोग लेने के आरोप।1