कॉलेज रोड पर सीवरेज लाइन के गड्ढे में स्कूटी सहित गिरा विकलांग, बाल-बाल बची जान गंगापुर सिटी। शहर के कॉलेज रोड पर चल रहे सीवरेज लाइन कार्य के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। सीवरेज लाइन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में एक विकलांग युवक अपनी स्कूटी सहित जा गिरा। घटना के बाद क्षेत्र में एकाएक अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कॉलेज रोड पर पिछले काफी समय से सीवरेज लाइन डालने का कार्य चल रहा है। जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदकर खुले छोड़ दिए गए हैं, जिन पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इसी दौरान स्कूटी सवार विकलांग युवक संतुलन खो बैठा और सीधे गड्ढे में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। गड्ढा गहरा होने के कारण युवक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से स्कूटी और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि युवक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में जिम्मेदार विभाग और प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से गड्ढे खुले पड़े हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, गड्ढों को ढका जाए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
कॉलेज रोड पर सीवरेज लाइन के गड्ढे में स्कूटी सहित गिरा विकलांग, बाल-बाल बची जान गंगापुर सिटी। शहर के कॉलेज रोड पर चल रहे सीवरेज लाइन कार्य के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। सीवरेज लाइन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में एक विकलांग युवक अपनी स्कूटी सहित जा गिरा। घटना के बाद क्षेत्र में एकाएक अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कॉलेज रोड पर पिछले काफी समय से सीवरेज लाइन डालने का कार्य चल रहा है। जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदकर खुले छोड़ दिए गए हैं, जिन पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इसी दौरान स्कूटी सवार विकलांग युवक संतुलन खो बैठा और सीधे गड्ढे में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। गड्ढा गहरा होने के कारण युवक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से स्कूटी और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि युवक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में जिम्मेदार विभाग और प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से गड्ढे खुले पड़े हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, गड्ढों को ढका जाए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
- सवाई माधोपुर जिले में कुएं से मोटर निकालते समय बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार उमरी गांव निवासी ओमप्रकाश और मानसिंह कुएं से मोटर खींच रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों कुएं में गिर गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मानसिंह की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। मृतक ओमप्रकाश के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा कुएं से मोटर निकालते समय असावधानी के कारण हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही1
- राजस्व विभाग की अनदेखी। अतिक्रमी के हौसले बुलंद। बरसों पुरानी पथरगढ़ी मेड को ध्वस्त करके किया कब्जा। खंडार राजस्व विभाग के दस्तावेजों के अनुसार खंडार कस्बे के पटेलों के बंदे में खंडार कस्वा निवासी स्वर्गवासी उमाशंकर जाति ब्राह्मण की आठ विघा 10 विस्वा पुश्तैनी खातेदारी की भूमि है। इस खातेदारी की पुश्तैनी भूमि पर कई वर्षों उमाशंकर जाति ब्राह्मण ने काश्तकारी की है। उमाशंकर जाति ब्राह्मण की मृत्यु के पश्चात धर्मपत्नी गीता देवी ने इस भूमि पर काश्तकारी करके अपना एवं अपने परिवार का लालन-पालन किया है। गीता देवी की मृत्यु के पश्चात् खंडार तहसील मुख्यालय के वारिस नामे के अनुसार खंडार अलका पटवारी के द्वारा उमाशंकर जाति ब्राह्मण के पुत्र मनोज कुमार शर्मा, नीलम शर्मा, ज्योति शर्मा, सरोज शर्मा, प्रिया शर्मा, पांचो बहन भाइयों के नाम नामांतरण खोल दिया गया। नामांतरण खुलने के पश्चात पांचो बहन भाइयों ने अपनी सहमति से आठ बीघा 10 विस्वा भूमिका बटवारा कर लिया। जिसमें से उमाशंकर शर्मा के पुत्र मनोज कुमार शर्मा के हिस्से में एक बीघा 14 विस्वा भूमि आई है। लेकिन उसे भूमि पर उत्तरी भाग के पड़ोसी ने जबरन लठ की दम पर एवं संगठन के बल पर पुरानी पथरगढ़ी एवं मेड को तोड़कर के कब्जा कर लिया। पीड़ित मनोज कुमार शर्मा ने कई बार अतिक्रमी को समझने की कोशिश की लेकिन अतिक्रमी संगठित परिवार का सदस्य एवं रूपए पैसे वाला एवं अराजक तत्वों से तालुखात रखने वाला एवं दबंग अराजक स्वभाव का व्यक्ति होने से समझाइश का कोई फर्क नहीं पड़ा। इस विषय को लेकर पीड़ित ने खंडार राजस्व विभाग एवं खंडार उपखंड़ मुख्यालय एवं खंडार थाना एवं खंडार तालुका विधिक सेवा समिति एवं जिला मुख्यालय आदि जगहों पर अपीलों के माध्यम से गुहार लगाई। पीड़ित ने अतिक्रमी के द्वारा अपनी एवं अपने परिजनों की जान का खतरा होने का अंदेशा भी प्रशासन को दर्शाया है। लेकिन उसके पश्चात भी पीड़ित की प्रशासनिक स्तर पर ना तो कोई सुनवाई हुई है। ना ही कोई कार्रवाई हुई है। जिससे अतिक्रमी के हौसले बड़े बुलंद हो रहे हैं। जिससे अतिक्रमी की बर्बरता पीड़ित पर बढ़ती हुई आ रही है। पीड़ित अभी के हालातो में अतिक्रमी की बर्बरता एवं समय पर न्याय नहीं मिलने से मानसिक रोग का शिकार होकर बेरोजगारी की मार को झेलते हुए। बड़े कष्ट के साथ में अपना जीवन यापन कर रहा है। कई बार प्रशासनिक ऑफिसों पर चक्कर पर चक्कर लगाने के पश्चात पीड़ित को न्याय नहीं मिला है। अब न्याय के लिए पीड़ित जाए तो कहां जाए। पीड़ित के जीवन में यह गंभीर विषय बना हुआ है।1
- Post by RK LIVE KARAULI1
- कामां कस्बे के तीर्थराज विमल कुंड पर हुआ लठामार होली का आयोजन कस्बे के तीर्थराज विमल कुंड श्री मुरली मनोहर मंदिर पर ब्रज शरण बृजवासी बाबा के नेतृत्व में लठामार होली का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक भजन रसिया का आयोजन किया इसके बाद तीर्थराज विमल कुंड की दोनों परिक्रमा मैं रंग गुलाल बरसते हुए लठमार होली खेली गई। जिसमें किन्नर समाज के द्वारा अलौकिक व संस्कृत नृत्य किया। जिसमें पुलिस प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा।2
- पांचोली में कला जत्था के माध्यम से साक्षरता के प्रति किया जागरूक करौली जिले की ,मंडरायल पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मुख्यालय पांचोली में मंगलवार को रामावतार मीना जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी करौली के निर्देशन में वातावरण निर्माण के तहत कलां जत्था कलाकारों ने सहायक परियोजना अधिकारी अशोक कुमार मीणा के एवं मंडरायल मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार मीणा के आतिथ्य में स्थानीय भाषा में गीत एवं सुडडा के माध्यम से शिक्षा के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया ,ब्लॉक साक्षरता कॉर्डिनेटर गणपत मीना ने बताया कि लोगो को साक्षरता के प्रति जागरूक करने कला जत्था मे स्थानीय गायक कलाकार मेड़िया लोखा भगत पांचोली, जण्डैल मेड़िया मूडरी, मनोज कलाकार बर्रेड, श्यामबाबू कलाकार बर्रेड, गणपत मीणा ,मुकेश शर्मा आरपी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।3
- पेंशनर्स मंच का होली मिलन समारोह 26 फरवरी को हिंडौन में होगा आयोजित हिंडौन सिटी। राजस्थान पेंशनर्स मंच, हिंडौन का होली मिलन समारोह 26 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे से अग्रसेन कॉलेज के पास स्थित वृद्ध आश्रम मे आयोजित होगा। राजस्थान पेंशनर्स मंच हिंडौन के अध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि समझ में प्रसिद्ध संगीतकार शंकर लाल चतुर्वेदी ताली वाले एवं आकाशवाणी कलाकार छैल बिहारी पाठक के संयोजन में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह में सभी पेंशनर्स को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा होगी। साथ ही वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्ध जनों के साथ सहभोज का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कृष्ण मुरारी राजौरा, पत्रकार।1
- लालसोट में 11वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान दोसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र में मंगलवार को 16 वर्षीय छात्र ने दौसा–गंगापुर सिटी रेल लाइन पर डेमू ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक सागर माली (16), निवासी बामन बड़ौदा झोल, लालसोट के एक निजी विद्यालय में 11वीं का विद्यार्थी था और सुरक्षित नगर में किराए पर रहता था। दोपहर करीब 12:50 बजे इन्दावा टनल के पास घटना हुई। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एएसआई रामकरण सिंह के अनुसार आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।6
- गंगापुर सिटी। शहर के कॉलेज रोड पर चल रहे सीवरेज लाइन कार्य के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। सीवरेज लाइन के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में एक विकलांग युवक अपनी स्कूटी सहित जा गिरा। घटना के बाद क्षेत्र में एकाएक अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कॉलेज रोड पर पिछले काफी समय से सीवरेज लाइन डालने का कार्य चल रहा है। जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदकर खुले छोड़ दिए गए हैं, जिन पर न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इसी दौरान स्कूटी सवार विकलांग युवक संतुलन खो बैठा और सीधे गड्ढे में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। गड्ढा गहरा होने के कारण युवक को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से स्कूटी और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि युवक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में जिम्मेदार विभाग और प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से गड्ढे खुले पड़े हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, गड्ढों को ढका जाए और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।1