**रंगे हाथ दबोचे गए मिड डे मील समन्वयक व चपरासी** ----एंटी करप्शन टीम की छापेमारी से बेसिक शिक्षा कार्यालय में मचा हड़कंप ----शिकायत पर जाल बिछाकर की गई कार्रवाई, सदर बाजार थाने में पूछताछ जारी **रंगे हाथ दबोचे गए मिड डे मील समन्वयक व चपरासी** ----एंटी करप्शन टीम की छापेमारी से बेसिक शिक्षा कार्यालय में मचा हड़कंप ----शिकायत पर जाल बिछाकर की गई कार्रवाई, सदर बाजार थाने में पूछताछ जारी शाहजहाँपुर। बेसिक शिक्षा कार्यालय में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिड डे मील समन्वयक और एक चपरासी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कार्यालय में काम कराने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम को मिली थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपियों ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को धर दबोचा। कार्रवाई के बाद टीम आरोपियों को अपने साथ लेकर थाना सदर बाजार पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.....

- महाराणा प्रताप चौक पर राजनीतिक झंडों को लेकर विवाद, एडवोकेट अर्पित भामाशाह ने दी चेतावनी जलालाबाद क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक पर राजनीतिक झंडे और पार्टी लोगो लगाए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। एडवोकेट अर्पित भामाशाह ने बयान जारी करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप चौक किसी भी राजनीतिक पार्टी की व्यक्तिगत धरोहर या संपत्ति नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा चौक स्थल पर लगाए गए झंडों और लोगो की निंदा की। अर्पित भामाशाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी राजनीतिक दल के झंडे या अन्य प्रचार सामग्री महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के आसपास पाई गई, तो सार्वजनिक विरोध के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह स्थल राष्ट्रीय बजरंग दल परशुरामपुरी के नेतृत्व में हिंदू समाज के सहयोग से बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने एक वर्ष तक लोगों से ₹50 और ₹100 का चंदा एकत्र किया और कड़ी मेहनत के बाद महाराणा प्रताप चौक की स्थापना कराई। उन्होंने कहा कि यह चौक किसी राजनीतिक दल जैसे कांग्रेस, सपा, भाजपा या बसपा का नहीं, बल्कि हिंदू समाज का है।1
- *थाना संडीला क्षेत्र में दिनांक 19.04.2026 को श्री रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई रमाकांत (उम्र करीब 45 वर्ष) से दिनांक 16 .04.2026 को विपक्षी सुनील बाराती और उसकी मां (जो कि एक ही परिवार के हैं) से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया , पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही जा रही है। जानकारी में आया है कि मृतक शराबी के आदी थे, नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह की बाइट*1
- पुल पर सनसनी: पिता ने लगाई छलांग, बेटे ने भी कूदकर बचाने की कोशिश—मछुआरे ने बचाई दोनों की जान पाली (हरदोई): पाली के गर्रा पुल पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पिता को डूबता देख बेटे ने भी बिना सोचे-समझे नदी में कूदकर जान बचाने की कोशिश की, जिससे दोनों की जान खतरे में पड़ गई। जानकारी के अनुसार, पैतापुर गांव निवासी सूरज अपने पिता चंद्रेश को लेने के लिए लोनार थाना क्षेत्र के औघटपुर गांव गया था, जहां उसकी फुफेरी बहन की शादी थी। सोमवार को पिता-पुत्र मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि पाली के गर्रा पुल पर पहुंचने के बाद चंद्रेश ने बेटे से बाइक रोकने को कहा। बाइक रुकवाने के बाद उसने सूरज से नदी में डालने के लिए 10 रुपये का सिक्का मांगा। जैसे ही बेटे ने सिक्का दिया, चंद्रेश अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। पिता को पानी में डूबता देख बेटे सूरज ने भी हिम्मत दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन गहरे पानी में दोनों ही डूबने-उतराने लगे और हालात गंभीर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसी दौरान नदी किनारे मौजूद एक साहसी मछुआरे ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मछुआरे की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंद्रेश को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसकी जांच की जा रही है। 👉 घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं मछुआरे की बहादुरी की हर कोई सराहना कर रहा है।1
- शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर निवासी अनिल पुत्र राजाराम की पुत्री के तिलक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुछ लोग हरदोई जनपद के मझिला थाना क्षेत्र के बहेड़ा रसूलपुर जा रहे थे। इसी क्रम में लडके पक्ष को देने बाली मोटरसाइकिल पर सवार पुष्पेंद्र पुत्र वीरपाल निवासी सहजना थाना कांठ, मोहित पुत्र बच्चूलाल निवासी सेमराई थाना रोजा तथा शिशकुमार पुत्र अज्ञात की मोटरसाइकिल उधरनपुर स्थित नालंदा स्कूल के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी शाहाबाद भेजा। वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- Post by Vinay kumar1
- Post by Prahlad Singh Pal1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- उधर के पैसे मांगना पड़ा महिला को भारी युवक ने मारी गोली1