NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। जंतर-मंतर पर 'कॉकरोचों' के संग्राम के बाद यह बड़ा फैसला सामने आया है। अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद व्यथित किया है और यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का विषय है। अपनी चिट्ठी के आखिर में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मंत्रिपरिषद के सहयोगियों और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों व कर्मचारियों का उल्लेख किया।

- निम्बाहेड़ा में गौ माता को राष्ट्र पशु का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से आगामी 27 तारीख को 'चित्तोड़ चलो' रैली अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की माँग को लेकर चित्तोड़ में रैली निकाली जाएगी।1
- नीमच में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान सभी भक्तों ने भगवान का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अशोक गंगानगर ने भी पहुँचकर आशीर्वाद प्राप्त किया और झाड़ू सेवा तथा पुष्प वर्षा करके रथ यात्रा का स्वागत किया।1
- नीमच जिले के कुकड़ेश्वर में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश जिगर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट एवं अन्य परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित होता है और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक जांच करवाकर दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड देने की मांग रखी है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर हुई कथित कार्रवाई की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई है।1
- चित्तौड़गढ़ में कानून व्यवस्था को केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित न रखते हुए समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने एक विशेष पहल की है। इस मुहिम की जिलेभर में जमकर सराहना की जा रही है। एसपी के निर्देशन में जिले के सभी वृत्ताधिकारियों (डीवाईएसपी) और थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस संवाद के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बदलते दौर के अपराधों और विभिन्न सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक किया। पुलिस प्रशासन की इस अनूठी कवायद का मुख्य मकसद युवाओं को जागरूक कर समाज में सुरक्षित और सचेत वातावरण तैयार करना है।1
- NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। जंतर-मंतर पर 'कॉकरोचों' के संग्राम के बाद यह बड़ा फैसला सामने आया है। अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि पिछले चार दशक से अधिक समय से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद व्यथित किया है और यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का विषय है। अपनी चिट्ठी के आखिर में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, मंत्रिपरिषद के सहयोगियों और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों व कर्मचारियों का उल्लेख किया।1
- यमन की ओर से सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए हैं, जिससे दोनों मुल्कों के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। इन हमलों में जिजान औद्योगिक शहर की एक अहम सुविधा और अरामको से जुड़ी तेल सुविधा को निशाना बनाया गया है। जिजान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं और हमले के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इन यमनी जवाबी हमलों ने सऊदी अरब के जिजान, यानबू और दमाद इलाकों को प्रभावित किया है। स्थिति को देखते हुए सऊदी सिविल डिफेंस ने यानबू प्रांत के लिए नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म पर आपातकालीन अलर्ट जारी किया है। अरामको से जुड़ी तेल सुविधा पर हमला होने से दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी पर सीधा खतरा मंडरा गया है। यह हमला उस समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे क्षेत्रीय युद्ध के बीच सऊदी अरब और यमन के हूती समूह के बीच तनाव तेजी से बढ़ रहा है। इससे पहले शुक्रवार देर रात सऊदी अरब ने यमन के हूती नियंत्रित शहर होदेइदा पर हमले किए थे।1