जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले मेरे सपनों का भारत अभियान में अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सम्मानित लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले मेरे सपनों का भारत अभियान में अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सम्मानित झिंझरी जेल में छात्राओं ने चित्रों में उकेरी आत्मनिर्भर और निर्भीक भारत की तस्वीर, स्वच्छता-जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश राजेश बबेले बीना।कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान’ के तहत झिंझरी जेल में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में अभियान के तहत उत्कृष्ट एवं सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी को झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात कुमार चतुर्वेदी द्वारा सम्मानित किया गया। *बेटियां कोमल हो सकती हैं, कमजोर नहीं* रेखा अंजू तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे सपनों का भारत ऐसा होना चाहिए, जहां बेटियां आत्मनिर्भर, निर्भीक और निडर होकर आगे बढ़ें। बेटियां जीवन पथ पर कोमल हो सकती हैं, लेकिन कमजोर कभी नहीं हो सकतीं। उन्होंने छात्राओं से दृढ़संकल्प, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। *चित्रों में दिखाई दी सपनों के भारत की तस्वीर* चित्रकला प्रतियोगिता का विषय ‘मेरे सपनों का भारत’ रखा गया। इसमें संदीपनी विद्यालय, शासकीय कन्या सिविल लाइन-गणेश चौक विद्यालय और गुरुकुल विद्या मंदिर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 26 से 30 छात्राओं ने स्वच्छता, जनसेवा, विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण में सामाजिक सहभागिता और सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। *प्रमाण पत्र देकर छात्राओं का बढ़ाया उत्साह* कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश के दर्शन के साथ हुआ। आयोजन झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात कुमार चतुर्वेदी एवं उप अधीक्षक अरविंद खरे के मार्गदर्शन में हुआ। संचालन शिक्षिका दीप्ति श्रीवास्तव ने किया। जेल अधीक्षक ने प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मंच पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। *गुरुजनों को भी मिला सम्मान* कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्राचार्यों ने सहयोग किया। प्राचार्य राजेंद्र पांडेय, शालिनी तिवारी एवं नीलम यादव को कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। *आत्मनिर्भर बेटियों के भारत का संकल्प* कार्यक्रम में छात्राओं ने ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लिया, जहां बेटियां शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपने सपनों को पूरा कर सकें। छात्राओं की चित्रकला में उभरी कल्पनाओं ने स्वच्छ, विकसित, आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से जागरूक भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।
जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले मेरे सपनों का भारत अभियान में अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सम्मानित लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले मेरे सपनों का भारत अभियान में अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सम्मानित झिंझरी जेल में छात्राओं ने चित्रों में उकेरी आत्मनिर्भर और निर्भीक भारत की तस्वीर, स्वच्छता-जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश राजेश बबेले बीना।कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान’ के तहत झिंझरी जेल में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में अभियान के तहत उत्कृष्ट एवं सराहनीय सामाजिक कार्यों के
लिए समाजसेवी एवं अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी को झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात कुमार चतुर्वेदी द्वारा सम्मानित किया गया। *बेटियां कोमल हो सकती हैं, कमजोर नहीं* रेखा अंजू तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे सपनों का भारत ऐसा होना चाहिए, जहां बेटियां आत्मनिर्भर, निर्भीक और निडर होकर आगे बढ़ें। बेटियां जीवन पथ पर कोमल हो सकती हैं, लेकिन कमजोर कभी नहीं हो सकतीं। उन्होंने छात्राओं से दृढ़संकल्प, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। *चित्रों में दिखाई दी सपनों के भारत की तस्वीर* चित्रकला प्रतियोगिता का विषय ‘मेरे सपनों का भारत’ रखा गया। इसमें
संदीपनी विद्यालय, शासकीय कन्या सिविल लाइन-गणेश चौक विद्यालय और गुरुकुल विद्या मंदिर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 26 से 30 छात्राओं ने स्वच्छता, जनसेवा, विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण में सामाजिक सहभागिता और सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। *प्रमाण पत्र देकर छात्राओं का बढ़ाया उत्साह* कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश के दर्शन के साथ हुआ। आयोजन झिंझरी जेल अधीक्षक प्रभात कुमार चतुर्वेदी एवं उप अधीक्षक अरविंद खरे के मार्गदर्शन में हुआ। संचालन शिक्षिका दीप्ति श्रीवास्तव ने किया। जेल अधीक्षक ने प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए
उन्हें मंच पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। *गुरुजनों को भी मिला सम्मान* कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्राचार्यों ने सहयोग किया। प्राचार्य राजेंद्र पांडेय, शालिनी तिवारी एवं नीलम यादव को कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। *आत्मनिर्भर बेटियों के भारत का संकल्प* कार्यक्रम में छात्राओं ने ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लिया, जहां बेटियां शिक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपने सपनों को पूरा कर सकें। छात्राओं की चित्रकला में उभरी कल्पनाओं ने स्वच्छ, विकसित, आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से जागरूक भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।
- ललितपुर में NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस ट्रक में पीछे से जा घुसी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, मची चीख-पुकार।* *जनपद ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर मसौरा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया*। यहाँ ललितपुर से मध्य प्रदेश के सागर जा रही एक तेज रफ्तार शबनम बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ललितपुर से सागर जा रही शबनम बस ट्रक से टकराई, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी। ललितपुर से सागर की ओर जा रही शबनम बस जैसे ही मसौरा के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार होने के कारण वह आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। भिड़ंत होते ही बस के अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि रफ्तार नियंत्रित होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी की जान नहीं गई। हादसे में बस में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे सभी घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से ललितपुर जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है2
- विहिप-बजरंग दल का त्रिशूल दीक्षा महा सम्मेलन, 1000 कार्यकर्ताओं को दी गई त्रिशूल दीक्षा शहर भ्रमण कर निकाला त्रिशूल दीक्षा जुलूस, डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे दमोह। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा सोमवार को जिला स्तरीय त्रिशूल दीक्षा महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 1000 कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा प्रदान की गई। इसके बाद गुरुवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच त्रिशूल दीक्षा जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस कीर्ति स्तंभ चौक से शुरू होकर कॉपरेटिव बैंक चौराहा, बस स्टैंड, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर, बकौली चौराहा और पुराने थाना क्षेत्र से होते हुए वापस कीर्ति स्तंभ चौक पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता डीजे की धुन पर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। आयोजन में गोलू चौबे, शंभू विश्वकर्मा, राम मिश्रा, अंजुल खत्री, नरेंद्र जैन, सत्यम चौरसिया, रोहित वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली TI मनीष कुमार, यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।1
- Tendukheda___बरगी_डैम_के_गेट_खुलने_से_नर्मदा_उफान_पर,_ककरा_घाट_पुल_के_दो_फीट_ऊपर_बहा_रहा_पानी__1
- बसों ने खोया अपना आपा CM मोहन यादव ने जर्जर बसों को हरि झंडी दिखाए हुए 72 घंटे नहीं हुए और इंदौर राजवाड़ा में ब्रेक फैल हो जाने से 4 लोगों को रौंदा 1 की मौत बाकी हॉस्पिटल में बसों ने खोया अपना आपा CM मोहन यादव ने जर्जर बसों को हरि झंडी दिखाए हुए 72 घंटे नहीं हुए और इंदौर राजवाड़ा में ब्रेक फैल हो जाने से 4 लोगों को रौंदा 1 की मौत बाकी हॉस्पिटल में1
- बड़नगर से वाराणसी तक निकली जल जन सेवा संकल्प यात्रा का दमोह में स्वागत पीजी कॉलेज में पौधारोपण कर हुआ युवा संवाद, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थल बड़नगर (गुजरात) से वाराणसी तक निकाली जा रही जल जन सेवा संकल्प यात्रा का आज सोमवार शाम 4 बजे बांसा तारखेड़ा टोल प्लाजा में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के बाइक राइडर्स का जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत एवं वंदन किया। इसके बाद शासकीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनप्रतिनिधियों और राइडर्स ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महाविद्यालय के ऑडिटोरियम भवन में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में मंत्री धर्मेंद्र सिंह, सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, प्राचार्य आलोक जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बाइक राइडर्स मौजूद रहे। संवाद में सेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया।1
- Tendukheda___बरगी_डैम_के_गेट_खुलने_से_नर्मदा_उफान_पर,_ककरा_घाट_पुल_के_दो_फीट_ऊपर_बहा_रहा_पानी__1
- ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति दीपक पुत्र हरबल रजक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी धोबन खेड़ी थाना बार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लिया #ललितपुर ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति दीपक पुत्र हरबल रजक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी धोबन खेड़ी थाना बार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर, मृत्यु का सही कारण जानने हेतु शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। फील्ड यूनिट टीम द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, जिसके सम्बंध में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार की बाइट ललितपुर पुलिस1
- 🚨 दिल्ली क्लब के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा! क्लब के बाहर GEN-Z उम्र की कुछ लड़कियों और एक युवक के बीच जमकर विवाद देखने को मिला। वायरल वीडियो में लड़कियां युवक का गिरेबान पकड़कर मारपीट करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो दिल्ली के एक क्लब के बाहर का बताया जा रहा है, हालांकि वीडियो की जगह और घटना की पूरी वजह की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। आखिर विवाद की असली वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं है। #Delhi #ViralVideo #DelhiViral #ClubViral #GenZ #ViralNews #BreakingNews1
- ट्रेन में पहले शर्मनाक हरकत, फिर टीटी से बदसलूकी और ऊपर से दबंगई दिखाने की कोशिश! लेकिन जनाब को क्या पता था कि इस बार पब्लिक भी मौके पर मौजूद है! 😳 टिकट चेक कराने आए थे, लेकिन जाते-जाते अपनी हरकतों का हिसाब देकर लौटे। ऐसे मामलों में कानून और रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई होना जरूरी है। #BiggBoss20 #ViratKohli #INDvsWI #TrainViralVideo #Railway #ViralNews #BreakingNews1