Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति दीपक पुत्र हरबल रजक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी धोबन खेड़ी थाना बार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लिया #ललितपुर ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति दीपक पुत्र हरबल रजक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी धोबन खेड़ी थाना बार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर, मृत्यु का सही कारण जानने हेतु शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। फील्ड यूनिट टीम द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, जिसके सम्बंध में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार की बाइट ललितपुर पुलिस
बुंदेलखंड LIVE TV
ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति दीपक पुत्र हरबल रजक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी धोबन खेड़ी थाना बार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लिया #ललितपुर ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति दीपक पुत्र हरबल रजक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी धोबन खेड़ी थाना बार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर, मृत्यु का सही कारण जानने हेतु शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। फील्ड यूनिट टीम द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, जिसके सम्बंध में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार की बाइट ललितपुर पुलिस
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- एक युवक द्वारा मंदिर में से निकालकर मूर्तियां फेंकी कीचड़ में मूर्ति की खंडित1
- मड़ावरा में मनाई गई लवकुश जयंती ग्राम साढूमल में कुशवाहा समाज द्वारा मनाई गई लवकुश जयंती निकाली गई शोभायात्रा1
- समता एक्सप्रेस में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एस-2 कोच के गेट के पास मिला शव लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत समता एक्सप्रेस में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एस-2 कोच के गेट के पास मिला शव बीना रेलवे स्टेशन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। समता एक्सप्रेस के एस-2 कोच में गेट के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी और रेलवे डॉक्टर मौके पर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उप स्टेशन प्रबंधक बीना से जीआरपी को सूचना मिली थी कि समता एक्सप्रेस के एस-2 कोच में गेट के पास एक व्यक्ति अचेतावस्था पड़ा हुआ है। सूचना पर जीआरपी के अधिकारी और रेलवे डॉक्टर मौके पर पहुंचे और व्यक्ति की जांच की। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एएसआई मूलचंद और आरक्षक प्रकाश माली ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बीना भिजवाया। मृतक की जेब से झांसी से भोपाल का रेलवे टिकट एवं एक मोबाइल बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। ओर मोबाइल के द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया जा है1
- मड़ावरा में विद्युत विभाग ने 3 लाख रुपए वसूलेः डोर-टू-डोर अभियान चलाकर 25 बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। मड़ावरा कस्बे में विद्युत विभाग ने डोर-टू-डोर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 3 लाख रुपए के बकाया बिल वसूले और 25 बकायादार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए। यह अभियान विद्युत उपखंड अधिकारी उमाशंकर सक्सेना के निर्देश पर और अवर अभियंता मनोज कुमार के नेतृत्व में चला। टीम ने घर-घर जाकर बिजली बिल के बकाया भुगतान की जानकारी ली और मौके पर ही वसूली की। अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि जांच में 25 ऐसे उपभोक्ता मिले, जिन्होंने लंबे समय से बिल नहीं भरा था। इन सभी के कनेक्शन काट दिए गए। टीम ने उपभोक्ताओं को समय पर बिल भरने के लिए जागरूक भी किया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बकाया बिल वसूली का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय पर बिल भरें, ताकि कनेक्शन कटने से बच सकें। टीम में ध्रुवपाल सिंह, मुकेश कुमार, कल्लू राजा और अनिल कुमार शामिल थे।3
- बीना के अथक पथ संग्रहालय में भगत सिंह और लता मंगेशकर की जयंती पर साहित्यिक संगोष्ठी लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-अथक पथ संग्रहालय में रविवार को मातृभूमि सेवा संस्था के तत्वाधान में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह और स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेली के प्रसिद्ध साहित्यकार महेश कटारे 'सुगम' मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि सीताराम चौरसिया, देवेंद्र तिवारी, आईसीएसटी के संजीव मिश्रा, शारदा शरण तिवारी, संग्रहालय संचालक राम शर्मा और एम्स हॉस्पिटल भोपाल की डिप्टी मैनेजर नंदिनी यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता की मूर्ति, सरदार भगत सिंह एवं लता मंगेशकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पार्थवी शर्मा ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद रितिका तिवारी ने लता जी का अमर गीत 'मेरा रंग दे बसंती चोला' गाकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी, जिसे सुनकर पूरा सभागार भाव-विभोर हो गया। कवि देवेंद्र तिवारी ने अपनी रचना के माध्यम से भगत सिंह को महान नायक बताया। शायर जगदीप घावरिया ने 'नए दौर में क्यों हमने हिंदी का दामन छोड़ दिया' और 'यह है भगत सिंह का देश जहां झुकना हमें मंजूर नहीं' जैसी ओजपूर्ण गजलें सुनाईं। अमित प्रभु मिश्रा ने देश की वर्तमान परिस्थितियों पर करारा व्यंग्य करती हुई यथार्थवादी रचना सुनाई। बुंदेली कवि महेंद्र 'अभागा' ने अपनी बुंदेली रचना 'जय नई कओ' सुनाई और कहा कि लोग नारे तो लगाते हैं - इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, पर उनसे पूछो तो देश सेवा में भर्ती होने का मन भाव ही नहीं है। डॉ. के.एन. दुबे, उमेश शर्मा, सीताराम चौरसिया, वसुंधरा चौबे और शुभम ने भी देशभक्ति से ओत-प्रोत रचनाएं सुनाकर वातावरण में जोश भर दिया। मुख्य अतिथि महेश कटारे 'सुगम' ने कहा कि आज देश को भगत सिंह जैसे युवाओं की जरूरत है जो समाज में बदलाव ला सकें। भगत सिंह केवल क्रांति का नाम नहीं थे, वे एक महान चिंतक, लेखक, पाठक और संवेदनशील व्यक्ति भी थे। आजादी उनकी रगों में थी, वे देश के लिए जिए और देश के लिए ही हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए। संग्रहालय संचालक राम शर्मा ने उस दौर के समाचार पत्रों का जिक्र करते हुए बताया कि पंडित मोतीलाल नेहरू भी भगत सिंह की वीरता के कायल थे। उन्होंने लिखा था कि जब मैं पहली बार जेल में भगत सिंह से मिलने गया, तो बातचीत में ऐसा लगा जैसे भगत सिंह उनसे भी बड़े व्यक्तित्व के धनी हों। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह के बलिदान से जुड़े ऐतिहासिक समाचार पत्रों की प्रदर्शनी और उनके द्वारा लिखे गए साहित्य को अवलोकनार्थ रखा गया था। कार्यक्रम में हरी शर्मा, पारस शर्मा, अंकित चौबे, प्रवीण शर्मा, डॉ. रत्नाकर चौबे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संजीव मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।3
- ललितपुर में NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरी बस ट्रक में पीछे से जा घुसी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, मची चीख-पुकार।* *जनपद ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर मसौरा के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया*। यहाँ ललितपुर से मध्य प्रदेश के सागर जा रही एक तेज रफ्तार शबनम बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ललितपुर से सागर जा रही शबनम बस ट्रक से टकराई, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी। ललितपुर से सागर की ओर जा रही शबनम बस जैसे ही मसौरा के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार होने के कारण वह आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। भिड़ंत होते ही बस के अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि रफ्तार नियंत्रित होने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी की जान नहीं गई। हादसे में बस में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे सभी घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से ललितपुर जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है2
- ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति दीपक पुत्र हरबल रजक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी धोबन खेड़ी थाना बार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लिया #ललितपुर ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति दीपक पुत्र हरबल रजक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी धोबन खेड़ी थाना बार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर, मृत्यु का सही कारण जानने हेतु शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। फील्ड यूनिट टीम द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, जिसके सम्बंध में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार की बाइट ललितपुर पुलिस1
- ललितपुर के बार में खेत में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के धौवनखेरी गांव में सोमवार सुबह पानी भरे खेत में करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। ललितपुर के बार में खेत में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के धौवनखेरी गांव में सोमवार सुबह पानी भरे खेत में करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान धौवनखेरी निवासी दीपक पुत्र हरवल श्रीवास के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक दीपक रविवार शाम अपने माता-पिता को स्टेशन छोड़ने गया था। उसके माता-पिता दिल्ली में काम करते हैं, जबकि दीपक भी दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करता था। बताया गया कि कुछ महीने पहले काम के दौरान ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से दीपक का हाथ कट गया था। इसके बाद वह इलाज कराने गांव आया था। परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। परिजनों के अनुसार रविवार रात माता-पिता को स्टेशन छोड़ने के बाद दीपक कब और किसके साथ वापस गांव लौटा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह उसका शव पानी भरे खेत में मिला। सूचना पर बार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव खेत तक कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।1