logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समता एक्सप्रेस में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एस-2 कोच के गेट के पास मिला शव लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत समता एक्सप्रेस में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एस-2 कोच के गेट के पास मिला शव बीना रेलवे स्टेशन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। समता एक्सप्रेस के एस-2 कोच में गेट के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी और रेलवे डॉक्टर मौके पर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उप स्टेशन प्रबंधक बीना से जीआरपी को सूचना मिली थी कि समता एक्सप्रेस के एस-2 कोच में गेट के पास एक व्यक्ति अचेतावस्था पड़ा हुआ है। सूचना पर जीआरपी के अधिकारी और रेलवे डॉक्टर मौके पर पहुंचे और व्यक्ति की जांच की। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एएसआई मूलचंद और आरक्षक प्रकाश माली ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बीना भिजवाया। मृतक की जेब से झांसी से भोपाल का रेलवे टिकट एवं एक मोबाइल बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। ओर मोबाइल के द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया जा है

7 hrs ago
user_Laxman Singh Rajput
Laxman Singh Rajput
Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

समता एक्सप्रेस में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एस-2 कोच के गेट के पास मिला शव लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत समता एक्सप्रेस में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एस-2 कोच के गेट के पास मिला शव बीना रेलवे स्टेशन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। समता एक्सप्रेस के एस-2 कोच में गेट के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी और रेलवे डॉक्टर मौके पर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उप स्टेशन प्रबंधक बीना से जीआरपी को सूचना मिली थी कि समता एक्सप्रेस के एस-2 कोच में गेट के पास एक व्यक्ति अचेतावस्था पड़ा हुआ है। सूचना पर जीआरपी के अधिकारी और रेलवे डॉक्टर मौके पर पहुंचे और व्यक्ति की जांच की। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एएसआई मूलचंद और आरक्षक प्रकाश माली ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बीना भिजवाया। मृतक की जेब से झांसी से भोपाल का रेलवे टिकट एवं एक मोबाइल बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। ओर मोबाइल के द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया जा है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • समता एक्सप्रेस में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एस-2 कोच के गेट के पास मिला शव लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत समता एक्सप्रेस में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एस-2 कोच के गेट के पास मिला शव बीना रेलवे स्टेशन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। समता एक्सप्रेस के एस-2 कोच में गेट के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी और रेलवे डॉक्टर मौके पर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उप स्टेशन प्रबंधक बीना से जीआरपी को सूचना मिली थी कि समता एक्सप्रेस के एस-2 कोच में गेट के पास एक व्यक्ति अचेतावस्था पड़ा हुआ है। सूचना पर जीआरपी के अधिकारी और रेलवे डॉक्टर मौके पर पहुंचे और व्यक्ति की जांच की। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एएसआई मूलचंद और आरक्षक प्रकाश माली ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बीना भिजवाया। मृतक की जेब से झांसी से भोपाल का रेलवे टिकट एवं एक मोबाइल बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। ओर मोबाइल के द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया जा है
    1
    समता एक्सप्रेस में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एस-2 कोच के गेट के पास मिला शव
लोकल न्यूज़ बीना 
रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत 
समता एक्सप्रेस में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, एस-2 कोच के गेट के पास मिला शव
बीना रेलवे स्टेशन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। समता एक्सप्रेस के एस-2 कोच में गेट के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी और रेलवे डॉक्टर मौके पर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार उप स्टेशन प्रबंधक बीना से जीआरपी को सूचना मिली थी कि समता एक्सप्रेस के एस-2 कोच में गेट के पास एक व्यक्ति अचेतावस्था पड़ा हुआ है। सूचना पर जीआरपी के अधिकारी और रेलवे डॉक्टर मौके पर पहुंचे और व्यक्ति की जांच की। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद एएसआई मूलचंद और आरक्षक प्रकाश माली ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बीना भिजवाया।
मृतक की जेब से झांसी से भोपाल का रेलवे टिकट एवं एक मोबाइल बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
ओर मोबाइल के द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान का प्रयास किया जा है
    user_Laxman Singh Rajput
    Laxman Singh Rajput
    Local News Reporter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बीना के अथक पथ संग्रहालय में भगत सिंह और लता मंगेशकर की जयंती पर साहित्यिक संगोष्ठी लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-अथक पथ संग्रहालय में रविवार को मातृभूमि सेवा संस्था के तत्वाधान में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह और स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेली के प्रसिद्ध साहित्यकार महेश कटारे 'सुगम' मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि सीताराम चौरसिया, देवेंद्र तिवारी, आईसीएसटी के संजीव मिश्रा, शारदा शरण तिवारी, संग्रहालय संचालक राम शर्मा और एम्स हॉस्पिटल भोपाल की डिप्टी मैनेजर नंदिनी यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता की मूर्ति, सरदार भगत सिंह एवं लता मंगेशकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पार्थवी शर्मा ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद रितिका तिवारी ने लता जी का अमर गीत 'मेरा रंग दे बसंती चोला' गाकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी, जिसे सुनकर पूरा सभागार भाव-विभोर हो गया। कवि देवेंद्र तिवारी ने अपनी रचना के माध्यम से भगत सिंह को महान नायक बताया। शायर जगदीप घावरिया ने 'नए दौर में क्यों हमने हिंदी का दामन छोड़ दिया' और 'यह है भगत सिंह का देश जहां झुकना हमें मंजूर नहीं' जैसी ओजपूर्ण गजलें सुनाईं। अमित प्रभु मिश्रा ने देश की वर्तमान परिस्थितियों पर करारा व्यंग्य करती हुई यथार्थवादी रचना सुनाई। बुंदेली कवि महेंद्र 'अभागा' ने अपनी बुंदेली रचना 'जय नई कओ' सुनाई और कहा कि लोग नारे तो लगाते हैं - इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, पर उनसे पूछो तो देश सेवा में भर्ती होने का मन भाव ही नहीं है। डॉ. के.एन. दुबे, उमेश शर्मा, सीताराम चौरसिया, वसुंधरा चौबे और शुभम ने भी देशभक्ति से ओत-प्रोत रचनाएं सुनाकर वातावरण में जोश भर दिया। मुख्य अतिथि महेश कटारे 'सुगम' ने कहा कि आज देश को भगत सिंह जैसे युवाओं की जरूरत है जो समाज में बदलाव ला सकें। भगत सिंह केवल क्रांति का नाम नहीं थे, वे एक महान चिंतक, लेखक, पाठक और संवेदनशील व्यक्ति भी थे। आजादी उनकी रगों में थी, वे देश के लिए जिए और देश के लिए ही हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए। संग्रहालय संचालक राम शर्मा ने उस दौर के समाचार पत्रों का जिक्र करते हुए बताया कि पंडित मोतीलाल नेहरू भी भगत सिंह की वीरता के कायल थे। उन्होंने लिखा था कि जब मैं पहली बार जेल में भगत सिंह से मिलने गया, तो बातचीत में ऐसा लगा जैसे भगत सिंह उनसे भी बड़े व्यक्तित्व के धनी हों। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह के बलिदान से जुड़े ऐतिहासिक समाचार पत्रों की प्रदर्शनी और उनके द्वारा लिखे गए साहित्य को अवलोकनार्थ रखा गया था। कार्यक्रम में हरी शर्मा, पारस शर्मा, अंकित चौबे, प्रवीण शर्मा, डॉ. रत्नाकर चौबे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संजीव मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    3
    बीना के अथक पथ संग्रहालय में भगत सिंह और लता मंगेशकर की जयंती पर साहित्यिक संगोष्ठी
लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना :-अथक पथ संग्रहालय में रविवार को मातृभूमि सेवा संस्था के तत्वाधान में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह और स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेली के प्रसिद्ध साहित्यकार महेश कटारे 'सुगम' मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कवि सीताराम चौरसिया, देवेंद्र तिवारी, आईसीएसटी के संजीव मिश्रा, शारदा शरण तिवारी, संग्रहालय संचालक राम शर्मा और एम्स हॉस्पिटल भोपाल की डिप्टी मैनेजर नंदिनी यादव उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता की मूर्ति, सरदार भगत सिंह एवं लता मंगेशकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पार्थवी शर्मा ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके बाद रितिका तिवारी ने लता जी का अमर गीत 'मेरा रंग दे बसंती चोला' गाकर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी, जिसे सुनकर पूरा सभागार भाव-विभोर हो गया। कवि देवेंद्र तिवारी ने अपनी रचना के माध्यम से भगत सिंह को महान नायक बताया। शायर जगदीप घावरिया ने 'नए दौर में क्यों हमने हिंदी का दामन छोड़ दिया' और 'यह है भगत सिंह का देश जहां झुकना हमें मंजूर नहीं' जैसी ओजपूर्ण गजलें सुनाईं।
अमित प्रभु मिश्रा ने देश की वर्तमान परिस्थितियों पर करारा व्यंग्य करती हुई यथार्थवादी रचना सुनाई। बुंदेली कवि महेंद्र 'अभागा' ने अपनी बुंदेली रचना 'जय नई कओ' सुनाई और कहा कि लोग नारे तो लगाते हैं - इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, पर उनसे पूछो तो देश सेवा में भर्ती होने का मन भाव ही नहीं है।
डॉ. के.एन. दुबे, उमेश शर्मा, सीताराम चौरसिया, वसुंधरा चौबे और शुभम ने भी देशभक्ति से ओत-प्रोत रचनाएं सुनाकर वातावरण में जोश भर दिया।
मुख्य अतिथि महेश कटारे 'सुगम' ने कहा कि आज देश को भगत सिंह जैसे युवाओं की जरूरत है जो समाज में बदलाव ला सकें। भगत सिंह केवल क्रांति का नाम नहीं थे, वे एक महान चिंतक, लेखक, पाठक और संवेदनशील व्यक्ति भी थे। आजादी उनकी रगों में थी, वे देश के लिए जिए और देश के लिए ही हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए।
संग्रहालय संचालक राम शर्मा ने उस दौर के समाचार पत्रों का जिक्र करते हुए बताया कि पंडित मोतीलाल नेहरू भी भगत सिंह की वीरता के कायल थे। उन्होंने लिखा था कि जब मैं पहली बार जेल में भगत सिंह से मिलने गया, तो बातचीत में ऐसा लगा जैसे भगत सिंह उनसे भी बड़े व्यक्तित्व के धनी हों।
इस अवसर पर शहीद भगत सिंह के बलिदान से जुड़े ऐतिहासिक समाचार पत्रों की प्रदर्शनी और उनके द्वारा लिखे गए साहित्य को अवलोकनार्थ रखा गया था।
कार्यक्रम में हरी शर्मा, पारस शर्मा, अंकित चौबे, प्रवीण शर्मा, डॉ. रत्नाकर चौबे सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संजीव मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कचरा व्यवस्था पर विरोध लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा शहर की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था SLUG : कचरा व्यवस्था पर विरोध लोकेशन : विदिशा एंकर : विदिशा शहर की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। 4 करोड़ 90 लाख रुपए के निजी सफाई टेंडर के बावजूद कई वार्डों में 8 से 15 दिनों तक कचरा गाड़ियां नहीं पहुंचने का आरोप है। इससे घरों और खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर लग गए। नाराज वार्ड-34 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी ने निजी ट्रॉली से कचरा उठवाकर रवींद्रनाथ टैगोर भवन स्थित कंपनी कार्यालय के सामने डालकर विरोध जताया। VO : पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा लोगों से सालाना 960 रुपए यूजर चार्ज लिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में समय पर कचरा संग्रहण नहीं हो रहा। उनका कहना है कि त्योहारों के दौरान भी सफाई व्यवस्था प्रभावित रही और शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं पार्षद प्रतिनिधि संजय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि रवींद्रनाथ टैगोर भवन परिसर को कंपनी द्वारा कचरा वाहनों के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने की मांग की है। बाइट : राजेश लोधी, पार्षद प्रतिनिधि बाइट : संजय अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि VO : मामले में नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर का कहना है कि उन्हें कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिली हैं। ठेकेदार द्वारा सही तरीके से काम नहीं करने की शिकायतों की जांच की जा रही है और लापरवाही सामने आने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी की जा रही है। बाइट : दुर्गेश ठाकुर, CMO नगर पालिका विदिशा एंकर क्लोज : फिलहाल नगर पालिका की कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शहर की डोर-टू-डोर कचरा व्यवस्था कब तक पटरी पर लौटती है।
    4
    कचरा व्यवस्था पर विरोध

लोकेशन : विदिशा

एंकर :
विदिशा शहर की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था
SLUG : कचरा व्यवस्था पर विरोध
लोकेशन : विदिशा
एंकर :
विदिशा शहर की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। 4 करोड़ 90 लाख रुपए के निजी सफाई टेंडर के बावजूद कई वार्डों में 8 से 15 दिनों तक कचरा गाड़ियां नहीं पहुंचने का आरोप है। इससे घरों और खाली प्लॉटों में कचरे के ढेर लग गए। नाराज वार्ड-34 के पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी ने निजी ट्रॉली से कचरा उठवाकर रवींद्रनाथ टैगोर भवन स्थित कंपनी कार्यालय के सामने डालकर विरोध जताया।
VO :
पार्षद प्रतिनिधि राजेश लोधी का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा लोगों से सालाना 960 रुपए यूजर चार्ज लिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई इलाकों में समय पर कचरा संग्रहण नहीं हो रहा। उनका कहना है कि त्योहारों के दौरान भी सफाई व्यवस्था प्रभावित रही और शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
वहीं पार्षद प्रतिनिधि संजय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि रवींद्रनाथ टैगोर भवन परिसर को कंपनी द्वारा कचरा वाहनों के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने की मांग की है।
बाइट : राजेश लोधी, पार्षद प्रतिनिधि
बाइट : संजय अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि
VO :
मामले में नगर पालिका सीएमओ दुर्गेश ठाकुर का कहना है कि उन्हें कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिली हैं। ठेकेदार द्वारा सही तरीके से काम नहीं करने की शिकायतों की जांच की जा रही है और लापरवाही सामने आने पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी की जा रही है।
बाइट : दुर्गेश ठाकुर, CMO नगर पालिका विदिशा
एंकर क्लोज :
फिलहाल नगर पालिका की कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शहर की डोर-टू-डोर कचरा व्यवस्था कब तक पटरी पर लौटती है।
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • यदि जांच में कर्मचारी दिलीप सिंह अथवा किसी अन्य कर्मचारी की लापरवाही, अनधिकृत अनुपस्थिति, कार्यालय छोड़ने या शासकीय कार्य में व्यवधान की पुष्टि होती है तो संबंधित सेवा नियमों के तहत विधिवत विभागीय कार्रवाई की जाए। रिकॉर्ड रूम में कर्मचारियों की अनुपस्थिति से आमजन परेशान, दिलीप सिंह की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल सिरोंज। तहसील कार्यालय सिरोंज के रिकॉर्ड रूम में कर्मचारियों की कथित अनुपस्थिति और शाखा के समय पर नहीं खुलने तथा बंद न किए जाने की शिकायतें सामने आने के बाद आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड संबंधी कार्यों के लिए नगरीय क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को कर्मचारियों की तलाश में भटकना पड़ता है। मामले को लेकर रिकॉर्ड रूम से जुड़े कर्मचारी रणधीर सिंह मीना से संपर्क किए जाने पर उनके द्वारा भी ऐसी शिकायतों की जानकारी होने की बात सामने आई। उनके अनुसार, कार्यालय में कर्मचारियों की अनुपस्थिति तथा शाखा को खुला छोड़कर चले जाने जैसी बातें उनके संज्ञान में पूर्व से आती रही हैं। वहीं, शिकायतकर्ताओं द्वारा जनपद कार्यालय से संबंधित कर्मचारी दिलीप सिंह की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि उनके आने के बाद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार होने के बजाय आम लोगों की परेशानी बढ़ी है। यह भी शिकायत सामने आई है कि दिलीप सिंह से मिलने के लिए पंचायतों के सचिव एवं सरपंच रिकॉर्ड रूम/शाखा में आते हैं तथा बातचीत के बाद वे शाखा से बाहर चले जाते हैं। रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था पर उठे सवाल रिकॉर्ड रूम सरकारी अभिलेखों से संबंधित महत्वपूर्ण शाखा है। ऐसे में यदि कर्मचारी निर्धारित समय में उपस्थित नहीं रहते अथवा शाखा को बिना निगरानी के छोड़कर चले जाते हैं, तो इससे आम नागरिकों को परेशानी के साथ-साथ शासकीय अभिलेखों की सुरक्षा और कार्यालयीन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग मामले में संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग की गई है कि रिकॉर्ड रूम की उपस्थिति पंजी, ड्यूटी रोस्टर, शाखा खोलने-बंद करने की व्यवस्था, सीसीटीवी फुटेज तथा संबंधित कर्मचारियों के कार्य दायित्व की जांच कराई जाए। साथ ही यह भी जांच की जाए कि कार्यालयीन समय में कर्मचारी अपनी निर्धारित शाखा में उपस्थित रहते हैं या नहीं। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र विभागीय पुष्टि अभी शेष है। संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। आम नागरिकों ने प्रशासन से रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था नियमित कराने तथा शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
    1
    यदि जांच में कर्मचारी दिलीप सिंह अथवा किसी अन्य कर्मचारी की लापरवाही, अनधिकृत अनुपस्थिति, कार्यालय छोड़ने या शासकीय कार्य में व्यवधान की पुष्टि होती है तो संबंधित सेवा नियमों के तहत विधिवत विभागीय कार्रवाई की जाए।
रिकॉर्ड रूम में कर्मचारियों की अनुपस्थिति से आमजन परेशान, दिलीप सिंह की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सिरोंज। तहसील कार्यालय सिरोंज के रिकॉर्ड रूम में कर्मचारियों की कथित अनुपस्थिति और शाखा के समय पर नहीं खुलने तथा बंद न किए जाने की शिकायतें सामने आने के बाद आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड संबंधी कार्यों के लिए नगरीय क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को कर्मचारियों की तलाश में भटकना पड़ता है।
मामले को लेकर रिकॉर्ड रूम से जुड़े कर्मचारी रणधीर सिंह मीना से संपर्क किए जाने पर उनके द्वारा भी ऐसी शिकायतों की जानकारी होने की बात सामने आई। उनके अनुसार, कार्यालय में कर्मचारियों की अनुपस्थिति तथा शाखा को खुला छोड़कर चले जाने जैसी बातें उनके संज्ञान में पूर्व से आती रही हैं।
वहीं, शिकायतकर्ताओं द्वारा जनपद कार्यालय से संबंधित कर्मचारी दिलीप सिंह की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि उनके आने के बाद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार होने के बजाय आम लोगों की परेशानी बढ़ी है। यह भी शिकायत सामने आई है कि दिलीप सिंह से मिलने के लिए पंचायतों के सचिव एवं सरपंच रिकॉर्ड रूम/शाखा में आते हैं तथा बातचीत के बाद वे शाखा से बाहर चले जाते हैं।
रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था पर उठे सवाल
रिकॉर्ड रूम सरकारी अभिलेखों से संबंधित महत्वपूर्ण शाखा है। ऐसे में यदि कर्मचारी निर्धारित समय में उपस्थित नहीं रहते अथवा शाखा को बिना निगरानी के छोड़कर चले जाते हैं, तो इससे आम नागरिकों को परेशानी के साथ-साथ शासकीय अभिलेखों की सुरक्षा और कार्यालयीन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।
निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग
मामले में संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग की गई है कि रिकॉर्ड रूम की उपस्थिति पंजी, ड्यूटी रोस्टर, शाखा खोलने-बंद करने की व्यवस्था, सीसीटीवी फुटेज तथा संबंधित कर्मचारियों के कार्य दायित्व की जांच कराई जाए। साथ ही यह भी जांच की जाए कि कार्यालयीन समय में कर्मचारी अपनी निर्धारित शाखा में उपस्थित रहते हैं या नहीं।
हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र विभागीय पुष्टि अभी शेष है। संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। आम नागरिकों ने प्रशासन से रिकॉर्ड रूम की व्यवस्था नियमित कराने तथा शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
    user_सैयद साकिब अली
    सैयद साकिब अली
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शासकीय राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाएं (सोनोग्राफी, सीटी स्केन मशीन, डायलिसिस मशीन आदि) तथा संबंधित स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग सिरोंज के समाज जनों द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी के नाम आवेदन पत्र देकर अवगत कराया गया है कि शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की मांग की है आवेदन पत्र में उल्लेख किया गया है कि सिरोंज के शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं के न होने से यहां आने वाले मरीजों को विदिशा या भोपाल रेफर किया जाता है जिससे कई मरीज तो रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। यह कि शासकीय राजीव गांधी चिकित्सालय में सीटी स्केन मशीन तथा डायलेसिस मशीन न होने से यहां के मरीज इलाज से वंचित रह जाते हैं, यहां सोनो ग्राफी मशीन तो है लेकिन महिलाओं से संबंधित जांचे ही यहां हो पाती है पुरुषों को सोनो ग्राफी के लिए भोपाल या विदिशा भेजा जाता है या फिर प्राईवेट तौर पर वह सोनोग्राफी कराते हैं, सक्षम व्यक्तियों के अलावा अन्य लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। समाज सेवियों ने जनहित में उक्त चिकित्सा सुविधाएं तथा संबंधित स्टाफ उपलब्ध कराये जाने की तथा संबंधित अधिकारियों को हम नागरिकों की इस मांग को पहुंचाने मांग की है
    2
    शासकीय राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाएं (सोनोग्राफी, सीटी स्केन मशीन, डायलिसिस मशीन आदि) तथा संबंधित स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग 

सिरोंज के समाज जनों द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी के नाम आवेदन पत्र देकर अवगत कराया गया है कि शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने की मांग की है 

आवेदन पत्र में उल्लेख किया गया है कि सिरोंज के शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं के न होने से यहां आने वाले मरीजों को विदिशा या भोपाल रेफर किया जाता है जिससे कई मरीज तो रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। यह कि शासकीय राजीव गांधी चिकित्सालय में सीटी स्केन मशीन तथा डायलेसिस मशीन न होने से यहां के मरीज इलाज से वंचित रह जाते हैं, यहां सोनो ग्राफी मशीन तो है लेकिन महिलाओं से संबंधित जांचे ही यहां हो पाती है पुरुषों को सोनो ग्राफी के लिए भोपाल या विदिशा भेजा जाता है या फिर प्राईवेट तौर पर वह सोनोग्राफी कराते हैं, सक्षम व्यक्तियों के अलावा अन्य लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है।

 समाज सेवियों ने जनहित में उक्त चिकित्सा सुविधाएं तथा संबंधित स्टाफ उपलब्ध कराये जाने की तथा संबंधित अधिकारियों को हम नागरिकों की इस मांग को पहुंचाने मांग की है
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • today news | कैंसर की दवाओं पर अत्यधिक एमआरपी को लेकर न्यायिक टिप्पणी
    1
    today news | कैंसर की दवाओं पर अत्यधिक एमआरपी को लेकर न्यायिक टिप्पणी
    user_Ravindra
    Ravindra
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पीडीएस विक्रेता - जिले के पीडीएस विक्रेता संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम के नाम सों का ज्ञापन - कमीशन वृद्धि, तय वेतन और घटती की पूर्ति करने की मांग - 3 अक्टूबर तक मांगों पर गवर्नर होने पर पूरे प्रदेश में पीडीएस विक्रेता करेंगे हड़ताल स्लग : पीडीएस विक्रेता - जिले के पीडीएस विक्रेता संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम के नाम सों का ज्ञापन - कमीशन वृद्धि, तय वेतन और घटती की पूर्ति करने की मांग - 3 अक्टूबर तक मांगों पर गवर्नर होने पर पूरे प्रदेश में पीडीएस विक्रेता करेंगे हड़ताल लोकेशन विदिशा एंकर : आज जिले भर के पीडीएस विक्रेता संघ के सदस्य अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया, पीडीएस विक्रेता ने बताई कि लंबे समय से उन्हें मिलने वाला कमीशन नहीं दिया जा रहा है कमिश्नर को बढ़ाकर ₹200 प्रति क्विंटल करने की मांग की गई है इसके अलावा सभी विक्रेताओं को स्थाई वेतन नहीं मिलता उसे भी स्थाई कर ₹40000 प्रति माह करने की मांग की गई है साथ ही साथ प्रति कुंटल में हो रहे कटौता की पूर्ति शासन स्तर पर की जानी चाहिए, पीडीएस विक्रेता सॉन्ग में बताएं कि प्रदेशव्यापी इस ज्ञापन में 3 अक्टूबर तक मांगों को पूरा करने की मांग रखी गई है ऐसा न होने की सूरत में प्रदेश जाति आंदोलन कर हड़ताल की जाएगी बाईट : विक्रेता बाईट : विक्रेता
    4
    पीडीएस विक्रेता
- जिले के पीडीएस विक्रेता संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम के नाम सों का ज्ञापन
- कमीशन वृद्धि, तय वेतन और घटती की पूर्ति करने की मांग
- 3 अक्टूबर तक मांगों पर गवर्नर होने पर पूरे प्रदेश में पीडीएस विक्रेता करेंगे हड़ताल
स्लग : पीडीएस विक्रेता
- जिले के पीडीएस विक्रेता संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएम के नाम सों का ज्ञापन
- कमीशन वृद्धि, तय वेतन और घटती की पूर्ति करने की मांग
- 3 अक्टूबर तक मांगों पर गवर्नर होने पर पूरे प्रदेश में पीडीएस विक्रेता करेंगे हड़ताल
लोकेशन विदिशा
एंकर : आज जिले भर के पीडीएस विक्रेता संघ के सदस्य अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया, पीडीएस विक्रेता ने बताई कि लंबे समय से उन्हें मिलने वाला कमीशन नहीं दिया जा रहा है कमिश्नर को बढ़ाकर ₹200 प्रति क्विंटल करने की मांग की गई है इसके अलावा सभी विक्रेताओं को स्थाई वेतन नहीं मिलता उसे भी स्थाई कर ₹40000 प्रति माह करने की मांग की गई है साथ ही साथ प्रति कुंटल में हो रहे कटौता की पूर्ति शासन स्तर पर की जानी चाहिए, पीडीएस विक्रेता सॉन्ग में बताएं कि प्रदेशव्यापी इस ज्ञापन में 3 अक्टूबर तक मांगों को पूरा करने की मांग रखी गई है ऐसा न होने की सूरत में प्रदेश जाति आंदोलन कर हड़ताल की जाएगी
बाईट : विक्रेता
बाईट : विक्रेता
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति दीपक पुत्र हरबल रजक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी धोबन खेड़ी थाना बार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लिया #ललितपुर ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति दीपक पुत्र हरबल रजक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी धोबन खेड़ी थाना बार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर, मृत्यु का सही कारण जानने हेतु शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। फील्ड यूनिट टीम द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, जिसके सम्बंध में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार की बाइट ललितपुर पुलिस
    1
    ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति दीपक पुत्र हरबल रजक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी धोबन खेड़ी थाना बार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लिया 
#ललितपुर 
ग्राम खड़ोबरा के पास सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति दीपक पुत्र हरबल रजक उम्र करीब 32 वर्ष निवासी धोबन खेड़ी थाना बार का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। कोतवाली पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर, मृत्यु का सही कारण जानने हेतु शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। फील्ड यूनिट टीम द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, जिसके सम्बंध में क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार की बाइट 
ललितपुर पुलिस
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.