दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने बाढ प्रभावित गांवों का स्थलीय निरिक्षण किया दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित चकवा का स्थलीय निरीक्षण: कटान रोकने के सख्त निर्देश, बोले—"दिन हो या आधी रात, जनता के साथ खड़े हैं" संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज (बदायूँ): विधानसभा 117 दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह 'बब्बू भैया' ने आज विकास खंड म्याऊं अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम चकवा का प्रशासनिक व बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी के जलस्तर और संवेदनशील स्थानों पर कटान की स्थिति का बिंदुवार जायजा लिया। विधायक जी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कटान रोकने हेतु तत्काल प्रभाव से बचाव कार्य तेज करने और 24 घंटे मुस्तैद रहने के कड़े निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान विधायक राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें बाढ़ से बचाव के जरूरी एहतियाती उपायों की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में दिन हो या आधी रात, वे हर समय अपनी जनता की सहायता के लिए खड़े हैं और हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। इस दौरान बाढ़ खंड बदायूँ के अधिशासी अभियंता, एसडीएम दातागंज, विकास खंड म्याऊं के संबंधित अवर अभियंता, राजस्व एवं विकास विभाग के अन्य अधिकारीगण तथा स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने बाढ प्रभावित गांवों का स्थलीय निरिक्षण किया दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित चकवा का स्थलीय निरीक्षण: कटान रोकने के सख्त निर्देश, बोले—"दिन हो या आधी रात, जनता के साथ खड़े हैं" संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज (बदायूँ): विधानसभा 117 दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह
'बब्बू भैया' ने आज विकास खंड म्याऊं अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम चकवा का प्रशासनिक व बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी के जलस्तर और संवेदनशील स्थानों पर कटान की स्थिति का बिंदुवार जायजा लिया। विधायक जी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कटान रोकने हेतु तत्काल प्रभाव
से बचाव कार्य तेज करने और 24 घंटे मुस्तैद रहने के कड़े निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। इस दौरान विधायक राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें बाढ़ से बचाव के जरूरी एहतियाती उपायों की जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी
में दिन हो या आधी रात, वे हर समय अपनी जनता की सहायता के लिए खड़े हैं और हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। इस दौरान बाढ़ खंड बदायूँ के अधिशासी अभियंता, एसडीएम दातागंज, विकास खंड म्याऊं के संबंधित अवर अभियंता, राजस्व एवं विकास विभाग के अन्य अधिकारीगण तथा स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।
- #AMROHA : सार्वजनिक शौचालय में ‘टोंटी चोर’ महिला...LIVE VIDEO 🔴 नगर पालिका की टोंटी चोरी कर ले गई महिला पूरी वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लकड़ा का मामला1
- पोषण माह में पांच महत्वपूर्ण विषयों पर रहेगा विशेष जोर पोषण माह में पांच महत्वपूर्ण विषयों पर रहेगा विशेष जोर बदायूं: 09 सितंबर। कुपोषण मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पोषण माह के दौरान आहार विविधता और पर्याप्त प्रोटीन, आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्म भोजन की उपलब्धता, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री माताओं को आर्थिक सहायता जैसे पांच महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष फोकस रहेगा। आहार विविधता के तहत लोगों को दैनिक भोजन में विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों और पर्याप्त प्रोटीन को शामिल करने के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों एवं पात्र लाभार्थियों को पौष्टिक गर्म भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से पोषण संबंधी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जवाबदेही को मजबूत किया जाएगा। साथ ही बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्षों में बेहतर पोषण, देखभाल और विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से पात्र गर्भवती एवं धात्री माताओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों एवं संबंधित विभागों द्वारा लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। पोषण माह का उद्देश्य स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चे और सुपोषित परिवार के निर्माण के साथ समाज में पोषण के प्रति जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना है।1
- बरेली स्मार्ट सिटी में भर रहा है बरसात का पानी आस्था बरेली न्यूज लाईव1
- 🚨 बदायूं ब्रेकिंग: 200 करोड़ के चिटफंड घोटाले में बड़ा एक्शन। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि के मालिक दो भाई गिरफ्तार। 🚨 बदायूं ब्रेकिंग: 200 करोड़ के चिटफंड घोटाले में बड़ा एक्शन। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि के मालिक दो भाई गिरफ्तार। करीब 15 हजार निवेशकों से ठगी का आरोप। 18 बैंक खाते फ्रीज, 1.15 करोड़ रुपये मिले।1
- Bareilly DM karyalay saunpa Gaya gyapan/ vyapariyon ne kya kuchh kaha aaiae jaane/ vyapariyon dwara gyapan saunpa Gaya/ vyapariyon aur Janata ka bahari nuksan/ Bareilly mein Bhari barish se tabahi/ jal bharav Se vyapariyon Ke karodon ke nuksan per Uthe sawal/ Bareilly ki sadkon per samander/ Vyapar thap Janata vihal/1
- नमस्कार आप देख रहे हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल #उर्स के मौके पर 10 सितंबर को जरूरतमंद बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन भी होगा। अब तक करीब 40 जोड़ों का#1
- बदायूं ब्रेकिंग अलापुर में पुलिस-गौकश आरोपी की मुठभेड़...! पुलिस की जवाबी फायरिंग में वांछित आरोपी तनहीर घायल, दोनों पैरों में लगी गोली। मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल भी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती। तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद।1
- चौपाल में गूंजा विकास का मुद्दा, ग्रामीणों ने विधायक के सामने रखीं गांव की जरूरतें बरेली। बिथरीचैनपुर विधानसभा क्षेत्र के हिम्मतपुर और हासमपुर गांवों में आयोजित चौपाल के दौरान विकास और जनसुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठा। ग्रामीणों ने विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा के कार्यकाल को लेकर अपनी राय रखते हुए संतोष जताया और गांव के विकास से जुड़ी जरूरतों को भी खुलकर सामने रखा। ग्रामीणों ने बेहतर आवागमन के लिए गांव में सीसी रोड़ निर्माण की मांग रखी। वहीं देवचरा गांव में ग्रामीणों ने विधायक निधि से बारात घर निर्माण की मांग उठाई, ताकि शादी-विवाह और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को सीधे तौर पर सामने रखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच लगातार संवाद से विकास कार्यों को गति मिलती है और गांवों की वास्तविक जरूरतों को प्राथमिकता देने में मदद मिलती है। ग्रामीणों के भरोसे, उनकी उम्मीदों और विकास की मांगों के बीच बिथरीचैनपुर की चौपाल ने एक बार फिर जनता और जनप्रतिनिधि के मजबूत संवाद की तस्वीर पेश की।2
- आप देख रहें हैं खबर जकशन बरेली नयूज चैनल #पहली पत्नी को ‘मरा हुआ’ बताकर दूसरी शादी की तैयारी! मंडप सजने से पहले पहुंच गई पत्नी, बारात लेकर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पाए डॉक्टर साहब#1