Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामगढ़ चौक पुलिस ने दो शराबी को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव गांव के निकट नहर रामगढ़ चौक पुलिस ने दो शराबी को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव गांव के निकट नहर पर से गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई राजकुमार सिंह ने दो शराबी को गिरफ्तार किया इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि लखीसराय थाना क्षेत्र के राम टोला बालू पर निवासी स्वर्गीय कपिल ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर एवं पनघारा गांव निवासी स्वर्गीय बटुक धारी सिंह के पुत्र विपिन सिंह दोनों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर शराब बंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है
Vivek Anand
रामगढ़ चौक पुलिस ने दो शराबी को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव गांव के निकट नहर रामगढ़ चौक पुलिस ने दो शराबी को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव गांव के निकट नहर पर से गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई राजकुमार सिंह ने दो शराबी को गिरफ्तार किया इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि लखीसराय थाना क्षेत्र के राम टोला बालू पर निवासी स्वर्गीय कपिल ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर एवं पनघारा गांव निवासी स्वर्गीय बटुक धारी सिंह के पुत्र विपिन सिंह दोनों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर शराब बंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है
More news from बिहार and nearby areas
- जमुई में पान सम्मान दिवस और Indian Inclusive Party की वर्षगांठ के मौके पर शनिवार को भव्य जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष शंभू कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। डीजे, बैनर, पोस्टर और नारों के साथ निकला यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरा, जिससे पूरे इलाके में राजनीतिक माहौल देखने को मिला। इस जुलूस का मुख्य उद्देश्य पटना के Bapu Sabhagar में होने वाले कार्यक्रम के लिए समर्थन जुटाना और लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान पान समाज के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। नेताओं ने इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बनाने का संकल्प दोहराया। जिलाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पटना में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav और Dipankar Bhattacharya जैसे बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पान समाज के सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूत करेगा और सामाजिक समरसता व राजनीतिक जागरूकता को नई दिशा देगा। 👉 जमुई और बिहार की हर बड़ी राजनीतिक खबर के लिए जुड़े रहें हमारे चैनल के साथ। वीडियो को लाइक 👍, शेयर 🔁 और सब्सक्राइब 🔔 जरूर करें। Jamui News, Political Rally, Bihar News, Indian Inclusive Party, Rahul Gandhi, Tejashwi Yadav, Breaking News, Hindi News, Latest News1
- चेवाड़ा बीआरसी कार्यालय से विद्यालयों को पुस्तकों का वितरण। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) कार्यालय में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के बीच कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक की पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इन पुस्तकों को संबंधित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच वितरित किया जाएगा, ताकि समय पर पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बीआरसी कार्यालय पहुंचे और आवश्यक पुस्तकों को प्राप्त किया। वितरण कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन बीआरसी कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर निवास कुमार एवं आईसीटी कोऑर्डिनेटर आयुष कुमार के नेतृत्व में किया गया। उनके निर्देशन में सभी विद्यालयों को आवश्यकतानुसार पुस्तकों का आवंटन किया गया। पुस्तक वितरण का यह कार्य सुबह से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलता रहा। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। इस पहल से प्रखंड के छात्रों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।1
- पावर वीडर मशीन से की जा रही है।#desi#मूंग#farming#life#ree#yogendra prajapati1
- Post by Jamui Samachar Tak news1
- कांग्रेसी नेताओं का आरोप है केंद्र सरकार गैस की कीलत नहीं मानती तो सरकार बताये गैस के वज़ह से क्यों वापस आ रहे हैं लोग1
- झाझा में Bharatiya Janata Party द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बरनवाल धर्मशाला में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता सुषमा देवी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, इतिहास, कार्यप्रणाली और आईटी सेल की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण वर्ग को कुल 7 सत्रों में विभाजित किया गया, जिसमें पार्टी के वैचारिक आधार, संगठनात्मक संरचना, विकास की अवधारणा, सोशल मीडिया की भूमिका, बूथ स्तर की जिम्मेदारियां और ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति से प्रेरित एक मजबूत संगठन है, जिसका उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाना है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दुर्गा केशरी समेत कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 👉 जमुई और बिहार की हर बड़ी राजनीतिक खबर के लिए जुड़े रहें हमारे चैनल के साथ। वीडियो को लाइक 👍, शेयर 🔁 और सब्सक्राइब 🔔 जरूर करें। Jhajha News, BJP Training Camp, Bihar News, Political News, BJP News, Hindi News, Latest News, Breaking News1
- शर्मा गांव में मोटर की तार गिरने से 5 कट्ठा में लगे गेहूं की फसल लगी आग लखीसराय रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत शर्मा गांव में शनिवार को मोटर की तार गिरने से पांच कट्ठा में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई यह घटना उस समय हुई जिस समय शर्मा गांव के ग्रामीण भोभू सिंह उर्फ शंकर सिंह के द्वारा अपने खेत में मोटर से सिंचाई किया जा रहा था अचानक तेज हवा चलने के कारण पॉल में लगे मोटर की तार खेत में गिर गई जिसके कारण खेत में लगे गेहूं की फसल धीरे-धीरे चलने लगी जब तक लोगों ने आग पर काबू पाना चाहा तब तक पांच कट्ठा में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई जिनके खेत में आग लगी वह शर्मा गांव के ग्रामीण स्वर्गीय आनंदी सिंह के पुत्र पदार्थ सिंह उन्होंने बताया कि जब तक हम अपना खेत पहुंचे तब तक आज भयावा रूप ले लिया और खेत में लगी 5 कट्ठा में गेहूं की फसल को जला दिया उन्होंने बताया कि सभी ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाया गया नहीं तो और बड़ी घटना घटित हो सकती थी1
- महुली थाना क्षेत्र में महिला के घर से 36 लीटर महुआ शराब बरामद। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ चुलाई शराब बरामद की है। यह कार्रवाई ग्राम चोरदरगाह में की गई, जहां पुलिस ने रुका देवी के घर पर छापेमारी कर कुल 36 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया। इस संबंध में महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध शराब बरामद की गई, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।1
- यह देसी टमाटर प्राकृतिक विधि से उगाया गया है और स्वाद में बहुत ही ताज़ा व पौष्टिक है।1