चेवाड़ा बीआरसी कार्यालय से विद्यालयों को पुस्तकों का वितरण। चेवाड़ा बीआरसी कार्यालय से विद्यालयों को पुस्तकों का वितरण। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड के बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स सेंटर) कार्यालय में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के बीच कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक की पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इन पुस्तकों को संबंधित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच वितरित किया जाएगा, ताकि समय पर पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के प्रधानाध्यापक बीआरसी कार्यालय पहुंचे और आवश्यक पुस्तकों को प्राप्त किया। वितरण कार्य व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन बीआरसी कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर निवास कुमार एवं आईसीटी कोऑर्डिनेटर आयुष कुमार के नेतृत्व में किया गया। उनके निर्देशन में सभी विद्यालयों को आवश्यकतानुसार पुस्तकों का आवंटन किया गया। पुस्तक वितरण का यह कार्य सुबह से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चलता रहा। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रतिनिधियों को पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। इस पहल से प्रखंड के छात्रों को समय पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

- Post by S.K SINGH1
- रामगढ़ चौक पुलिस ने दो शराबी को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव गांव के निकट नहर पर से गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई राजकुमार सिंह ने दो शराबी को गिरफ्तार किया इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि लखीसराय थाना क्षेत्र के राम टोला बालू पर निवासी स्वर्गीय कपिल ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर एवं पनघारा गांव निवासी स्वर्गीय बटुक धारी सिंह के पुत्र विपिन सिंह दोनों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर शराब बंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है1
- ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी किसान का 25 कट्ठा खेत में लगा गेहूं का फसल जलकर हुआ राख। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत औरे के गरसंडा गांव में शुक्रवार को गांव से दक्षिण पश्चिम बहियार में लगे गेहूं के फसल खेत में लगा ट्रांसफार्मर से चिंगारी उत्पन्न होने के उपरांत गेहूं के फसल में आग लग गई जिससे 25 कट्ठा खेत में लगा गेहूं का फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गया आज का धुआं देखकर दर्जनों ग्रामीण किसान दौड़े किसी तरह से आग पर काबू पाया गया अगर समय रहते ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आज डकरा के किसानों के खेत में भी लग सकता था जिन किसान के खेत में आग लगी थी वह गरसंडा गांव निवासी स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पुत्र सुधीर सिंह एवं उनके खेत के बगल में डकरा गांव निवासी रामदेव सिंह के पुत्र नेपाल सिंह के खेत था सूचना मिलते ही घटनास्थल पर रामगढ़ चौक प्रखंड राजस्व पदाधिकारी सह आंचल प्रभारी दीपक कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रप्रकाश मिश्रा कृषि समन्वयक जितेंद्र मिश्रा ग्रामीण भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह महेंद्र सिंह आदि दर्जनों किसान उपस्थित थे प्रखंड राजस्व पदाधिकारी सह प्रभारी आंचल अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसान के खेत में लगे पक्के गेहूं के फसल में आग लग गया उसकी जांच पड़ताल कर ली गई है उनकी क्षतिपूर्ति मुआवजा की राशि हेतु जिला को लिखकर पत्र अग्रसारित किया जाएगा।1
- मोकामा के लदमा में स्वर्गीय भारत केसरी विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के महा दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस दंगल का आयोजन मोकामा विधायक अनंत सिंह की पहल पर किया गया, जिसमें देश-विदेश से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया।1
- Post by JMBNEWS1
- Post by Ajay News Network1
- महुली थाना क्षेत्र में महिला के घर से 36 लीटर महुआ शराब बरामद। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ चुलाई शराब बरामद की है। यह कार्रवाई ग्राम चोरदरगाह में की गई, जहां पुलिस ने रुका देवी के घर पर छापेमारी कर कुल 36 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया। इस संबंध में महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से अवैध शराब बरामद की गई, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।1
- भारत में जो भी ट्रैक्टर मैन्युफैक्चर जैसे महिंद्रा सोरा जो भी कंपनी मैन्युफैक्चर करते हैं उनके मालिक से हम गुजारिश करना चाहते हैं कि किसान के लिए इलेक्ट्रिकल ट्रैक्टर का बनाइए जिससे कि किसान को महंगाई का सामना न करना पड़े अभी डीजल से जो भी ट्रैक्टर होता है वो तेरह से चौदह सौ रुपये बीघा पड़ता है जोकि किसान कुछ खर्चा वहन नहीं कर पाती है और भारत सरकार से भी अपील करना चाहते हैं कि कुछ किसान के लिए जो भी एसटिमेट है उसको इलेक्ट्रिकल हो और सब्सिडी दीजिए जिससे कि किसान गरीब से गरीब किसान कोई भी सामान खरीदें और अपना सुरक्षित और खुद इस्तेमाल करें और अभी जो स्प्रे करने वाला मशीन भारत सरकार द्वारा बांटे गए है तो मशीन में इतना खामियाँ आ रहा है कि मशीन खराब हो जाने के बाद उसको रिपेयर करने वाला कोई नहीं मिलता है तो इससे किस किसान अगर हज़ार बारह सौ रुपये फसा भी देती है लेकिन उसको फिर से उपयोग में नहीं लाया जा सकता है तो किसान का मनोबल डाउन होता है1
- शर्मा गांव में मोटर की तार गिरने से 5 कट्ठा में लगे गेहूं की फसल लगी आग लखीसराय रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत शर्मा गांव में शनिवार को मोटर की तार गिरने से पांच कट्ठा में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई यह घटना उस समय हुई जिस समय शर्मा गांव के ग्रामीण भोभू सिंह उर्फ शंकर सिंह के द्वारा अपने खेत में मोटर से सिंचाई किया जा रहा था अचानक तेज हवा चलने के कारण पॉल में लगे मोटर की तार खेत में गिर गई जिसके कारण खेत में लगे गेहूं की फसल धीरे-धीरे चलने लगी जब तक लोगों ने आग पर काबू पाना चाहा तब तक पांच कट्ठा में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई जिनके खेत में आग लगी वह शर्मा गांव के ग्रामीण स्वर्गीय आनंदी सिंह के पुत्र पदार्थ सिंह उन्होंने बताया कि जब तक हम अपना खेत पहुंचे तब तक आज भयावा रूप ले लिया और खेत में लगी 5 कट्ठा में गेहूं की फसल को जला दिया उन्होंने बताया कि सभी ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाया गया नहीं तो और बड़ी घटना घटित हो सकती थी1