Shuru
Apke Nagar Ki App…
magal panday #! CM Nitish Kumar all swath worker
S.K SINGH
magal panday #! CM Nitish Kumar all swath worker
More news from बिहार and nearby areas
- शेखपुरा - अरियरी प्रखंड क्षेत्र के जेखौर गांव में अचानक नेवारी के एक पुंज में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार किसान मिथिलेश पासवान के लगभग 6 हजार रुपये मूल्य के नेवारी के पुंज में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते लोगों ने सजगता दिखाते हुए पम्प सेट और अन्य साधनों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन दल के पहुंचने पर आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। इस घटना में करीब 8 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद पंचायत के मुखिया आजाद कपूर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया तथा प्रशासन से सहायता की मांग की।1
- कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल में तीसरा वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास वैभव के आगमन के साथ हुआ। इसके पश्चात फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, कंप्यूटर लैब के साथ लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास वैभव, निदेशक अनुज कुमार, चेयरपर्सन सबिता कुमारी, प्राचार्या सुदीप्तो पाण्डेय, नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जूली यादव एवं अन्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल गीत और मैथिली गीत से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद आईपीएस विकास वैभव सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। आईपीएस विकास वैभव ने अपने संबोधन में बच्चों को नव जीवन की सीख से अवगत कराया। साथ ही कहा कि जिसे से हटकर शिक्षा की अलख जगाने के लिए चेयरपर्सन सबिता कुमारी का कदम को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र का सम्मान चेयरपर्सन, निदेशक, प्राचार्य ने संयुक्त रूप से बुके और चादर दे कर किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत यूकेजी और नर्सरी के नृत्य ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसमें कक्षा 3 एवं 4 के छात्रों का नृत्य, कक्षा 2 एवं 3 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक तथा शिव तांडव और गणेश वंदना जैसी प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा मदर-सन डांस और झूमर नृत्य ने भी खूब तालियां बटोरीं। समारोह के बीच-बीच में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की अध्यक्षा द्वारा संबोधन तथा अंत में प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का समापन देर रात राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल बना रहा।1
- मोकामा के लदमा में स्वर्गीय भारत केसरी विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के महा दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इस दंगल का आयोजन मोकामा विधायक अनंत सिंह की पहल पर किया गया, जिसमें देश-विदेश से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया।1
- ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी किसान का 25 कट्ठा खेत में लगा गेहूं का फसल जलकर हुआ राख। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत औरे के गरसंडा गांव में शुक्रवार को गांव से दक्षिण पश्चिम बहियार में लगे गेहूं के फसल खेत में लगा ट्रांसफार्मर से चिंगारी उत्पन्न होने के उपरांत गेहूं के फसल में आग लग गई जिससे 25 कट्ठा खेत में लगा गेहूं का फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गया आज का धुआं देखकर दर्जनों ग्रामीण किसान दौड़े किसी तरह से आग पर काबू पाया गया अगर समय रहते ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आज डकरा के किसानों के खेत में भी लग सकता था जिन किसान के खेत में आग लगी थी वह गरसंडा गांव निवासी स्वर्गीय अर्जुन सिंह के पुत्र सुधीर सिंह एवं उनके खेत के बगल में डकरा गांव निवासी रामदेव सिंह के पुत्र नेपाल सिंह के खेत था सूचना मिलते ही घटनास्थल पर रामगढ़ चौक प्रखंड राजस्व पदाधिकारी सह आंचल प्रभारी दीपक कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्रप्रकाश मिश्रा कृषि समन्वयक जितेंद्र मिश्रा ग्रामीण भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह महेंद्र सिंह आदि दर्जनों किसान उपस्थित थे प्रखंड राजस्व पदाधिकारी सह प्रभारी आंचल अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण किसान के खेत में लगे पक्के गेहूं के फसल में आग लग गया उसकी जांच पड़ताल कर ली गई है उनकी क्षतिपूर्ति मुआवजा की राशि हेतु जिला को लिखकर पत्र अग्रसारित किया जाएगा।1
- नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई मौतों की जिम्मेदार पूरी तरह सरकार है!1
- लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित किऊल नदी में मिला शिवलिंग बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि किऊल नदी में महायज्ञ के आयोजन को लेकर जेसीबी से सफाई एवं खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान नदी से एक शिवलिंग मिला, जिसके बाद स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा उसकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीती रात अज्ञात लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए शिवलिंग को चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश का माहौल है। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा कवैया थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द शिवलिंग की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।1
- भारत में जो भी ट्रैक्टर मैन्युफैक्चर जैसे महिंद्रा सोरा जो भी कंपनी मैन्युफैक्चर करते हैं उनके मालिक से हम गुजारिश करना चाहते हैं कि किसान के लिए इलेक्ट्रिकल ट्रैक्टर का बनाइए जिससे कि किसान को महंगाई का सामना न करना पड़े अभी डीजल से जो भी ट्रैक्टर होता है वो तेरह से चौदह सौ रुपये बीघा पड़ता है जोकि किसान कुछ खर्चा वहन नहीं कर पाती है और भारत सरकार से भी अपील करना चाहते हैं कि कुछ किसान के लिए जो भी एसटिमेट है उसको इलेक्ट्रिकल हो और सब्सिडी दीजिए जिससे कि किसान गरीब से गरीब किसान कोई भी सामान खरीदें और अपना सुरक्षित और खुद इस्तेमाल करें और अभी जो स्प्रे करने वाला मशीन भारत सरकार द्वारा बांटे गए है तो मशीन में इतना खामियाँ आ रहा है कि मशीन खराब हो जाने के बाद उसको रिपेयर करने वाला कोई नहीं मिलता है तो इससे किस किसान अगर हज़ार बारह सौ रुपये फसा भी देती है लेकिन उसको फिर से उपयोग में नहीं लाया जा सकता है तो किसान का मनोबल डाउन होता है1
- घोसवरी में बाबा चौहरमल मेला की तैयारी को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत — आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई।1