logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जेखौर गांव में नेवारी के पुंज में लगी आग, हजारों का नुकसान शेखपुरा - अरियरी प्रखंड क्षेत्र के जेखौर गांव में अचानक नेवारी के एक पुंज में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार किसान मिथिलेश पासवान के लगभग 6 हजार रुपये मूल्य के नेवारी के पुंज में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते लोगों ने सजगता दिखाते हुए पम्प सेट और अन्य साधनों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन दल के पहुंचने पर आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। इस घटना में करीब 8 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद पंचायत के मुखिया आजाद कपूर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया तथा प्रशासन से सहायता की मांग की।

3 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
3 hrs ago

जेखौर गांव में नेवारी के पुंज में लगी आग, हजारों का नुकसान शेखपुरा - अरियरी प्रखंड क्षेत्र के जेखौर गांव में अचानक नेवारी के एक पुंज में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार किसान मिथिलेश पासवान के लगभग 6 हजार रुपये मूल्य के नेवारी के पुंज में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते लोगों ने सजगता दिखाते हुए पम्प सेट और अन्य साधनों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में अग्निशमन दल के पहुंचने पर आग पूरी तरह बुझाई जा सकी। इस घटना में करीब 8 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद पंचायत के मुखिया आजाद कपूर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया तथा प्रशासन से सहायता की मांग की।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के स्टेट टॉप-10 में स्थान बनाने वाले चेवाड़ा प्रखंड के तीन मेधावी छात्रों को बृहस्पतिवार को बीआरसी कार्यालय में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह दोपहर करीब 1:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।सम्मानित होने वाले छात्रों में कपासी की अमृता सिंह (रैंक 08) (483 अंक), चकंदरा की कोमल कुमारी (रैंक 10)(481 अंक) एवं लहना की स्नेहा कुमारी (रैंक 10)( 481 अंक) शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम के साथ-साथ प्रखंड का रोशन किया है।कार्यक्रम में बीआरसी कार्यालय के असिस्टेंट अकाउंटेंट अनिल कुमार चंद्रवंशी ने तीनों छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे क्षेत्र में शिक्षा का माहौल और मजबूत होगा।इस अवसर पर बीआरसी कार्यालय के डाटा ऑपरेटर निवास कुमार के साथ-साथ कपासी, चकंदरा एवं लहना के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। सभी ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों के अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए शिक्षा विभाग और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
    3
    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के स्टेट टॉप-10 में स्थान बनाने वाले चेवाड़ा प्रखंड के तीन मेधावी छात्रों को बृहस्पतिवार को बीआरसी कार्यालय में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह दोपहर करीब 1:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।सम्मानित होने वाले छात्रों में कपासी की अमृता सिंह (रैंक 08) (483 अंक), चकंदरा की कोमल कुमारी (रैंक 10)(481 अंक) एवं लहना की स्नेहा कुमारी (रैंक 10)( 481 अंक) शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम के साथ-साथ प्रखंड का रोशन किया है।कार्यक्रम में बीआरसी कार्यालय के असिस्टेंट अकाउंटेंट अनिल कुमार चंद्रवंशी ने तीनों छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे क्षेत्र में शिक्षा का माहौल और मजबूत होगा।इस अवसर पर बीआरसी कार्यालय के डाटा ऑपरेटर निवास कुमार के साथ-साथ कपासी, चकंदरा एवं लहना के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। सभी ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों के अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए शिक्षा विभाग और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    22 hrs ago
  • चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत स्थित एकाढ़ा गांव के वार्ड नंबर 4 में नल-जल योजना पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी है। मोटर खराब अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत स्थित एकाढ़ा गांव के वार्ड नंबर 4 में नल-जल योजना पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी है। मोटर खराब
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Doctor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल में तीसरा वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास वैभव के आगमन के साथ हुआ। इसके पश्चात फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, कंप्यूटर लैब के साथ लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास वैभव, निदेशक अनुज कुमार, चेयरपर्सन सबिता कुमारी, प्राचार्या सुदीप्तो पाण्डेय, नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जूली यादव एवं अन्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल गीत और मैथिली गीत से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद आईपीएस विकास वैभव सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। आईपीएस विकास वैभव ने अपने संबोधन में बच्चों को नव जीवन की सीख से अवगत कराया। साथ ही कहा कि जिसे से हटकर शिक्षा की अलख जगाने के लिए चेयरपर्सन सबिता कुमारी का कदम को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र का सम्मान चेयरपर्सन, निदेशक, प्राचार्य ने संयुक्त रूप से बुके और चादर दे कर किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत यूकेजी और नर्सरी के नृत्य ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसमें कक्षा 3 एवं 4 के छात्रों का नृत्य, कक्षा 2 एवं 3 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक तथा शिव तांडव और गणेश वंदना जैसी प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा मदर-सन डांस और झूमर नृत्य ने भी खूब तालियां बटोरीं। समारोह के बीच-बीच में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की अध्यक्षा द्वारा संबोधन तथा अंत में प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम का समापन देर रात राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल बना रहा।
    1
    कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल में तीसरा वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास वैभव के आगमन के साथ हुआ। इसके पश्चात फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, कंप्यूटर लैब के साथ लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विकास वैभव, निदेशक अनुज कुमार, चेयरपर्सन सबिता कुमारी, प्राचार्या सुदीप्तो पाण्डेय, नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जूली यादव एवं अन्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल गीत और मैथिली गीत से हुई, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद आईपीएस विकास वैभव  सहित अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। आईपीएस विकास वैभव ने अपने संबोधन में बच्चों को नव जीवन की सीख से अवगत कराया। साथ ही कहा कि जिसे से हटकर शिक्षा की अलख जगाने के लिए चेयरपर्सन सबिता कुमारी का कदम को सराहनीय बताया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र का सम्मान चेयरपर्सन, निदेशक, प्राचार्य ने संयुक्त रूप से बुके और चादर दे कर किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत यूकेजी और नर्सरी के नृत्य ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसमें कक्षा 3 एवं 4 के छात्रों का नृत्य, कक्षा 2 एवं 3 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक तथा शिव तांडव और गणेश वंदना जैसी प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा मदर-सन डांस और झूमर नृत्य ने भी खूब तालियां बटोरीं।
समारोह के बीच-बीच में प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की अध्यक्षा द्वारा संबोधन तथा अंत में प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
कार्यक्रम का समापन देर रात राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल बना रहा।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई मौतों की जिम्मेदार पूरी तरह सरकार है!
    1
    नालंदा के शीतला माता मंदिर में हुई मौतों की जिम्मेदार पूरी तरह सरकार है!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    4 hrs ago
  • लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित किऊल नदी में मिला शिवलिंग बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि किऊल नदी में महायज्ञ के आयोजन को लेकर जेसीबी से सफाई एवं खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान नदी से एक शिवलिंग मिला, जिसके बाद स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा उसकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बीती रात अज्ञात लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए शिवलिंग को चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश का माहौल है। इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा कवैया थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द शिवलिंग की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    1
    लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित किऊल नदी में मिला शिवलिंग बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।  स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि किऊल नदी में महायज्ञ के आयोजन को लेकर जेसीबी से सफाई एवं खुदाई का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान नदी से एक शिवलिंग मिला, जिसके बाद स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा उसकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बीती रात अज्ञात लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए शिवलिंग को चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में आक्रोश का माहौल है।
इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा कवैया थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द शिवलिंग की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • मोकामा में एक और चोरी की घटना - मोकामा बैंक ऑफ़ बरौदा के समीप राजीव नयन जी के बंद घर में चोरों ने कई ताले तोड़कर लाखों रूपये के ज़ेवर जिसमें 2 गोल्ड चेन, 3 अंगूठी,2 ईयर रिंग,एक सिल्वर पायल,महंगे कपड़े और काँसे पीतल के बर्तन समेत करीब एक लाख रूपये चोरी कर लिये। यह घटना तब हुई जब राजीव अपने बेटे प्रणव के पास बीते हफ्ते दिल्ली गये थे।उनके पुत्र प्रणव ने फोन पर हमसे ये जानकारी साझा की।प्रणव दिल्ली में सेन्ट्रल गवर्नमेंट में कार्यरत हैं।उन्होंने बताया कि चोरों ने घर के लगभग 10-11 ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मोकामा में एक सप्ताह में यह तीसरी चोरी की घटना है और पुलिस के हाथ खाली हैं।यह प्रशासन को सीधी चुनौती है।लोगों का मेहनत का पैसा एक रात में चोर गायब कर देते हैं और पुलिस ऐसे मामलों में कुछ नहीं कर पा रही। स्थानीय प्रशासन को इस मामले में गहन तहकीकात करने की जरुरत है।मोकामा के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। Breaking screen line upar niche
    1
    मोकामा में एक और चोरी की घटना - मोकामा बैंक ऑफ़ बरौदा के समीप राजीव नयन जी के बंद घर में चोरों ने कई ताले तोड़कर लाखों रूपये के ज़ेवर जिसमें 2 गोल्ड चेन, 3 अंगूठी,2 ईयर रिंग,एक सिल्वर पायल,महंगे कपड़े और काँसे पीतल के बर्तन समेत करीब एक लाख रूपये चोरी कर लिये।
यह घटना तब हुई जब राजीव अपने बेटे प्रणव के पास बीते हफ्ते दिल्ली गये थे।उनके पुत्र प्रणव ने फोन पर हमसे ये जानकारी साझा की।प्रणव दिल्ली में सेन्ट्रल गवर्नमेंट में कार्यरत हैं।उन्होंने बताया कि चोरों ने घर के लगभग 10-11 ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
मोकामा में एक सप्ताह में यह तीसरी चोरी की घटना है और पुलिस के हाथ खाली हैं।यह प्रशासन को सीधी चुनौती है।लोगों का मेहनत का पैसा एक रात में चोर गायब कर देते हैं और पुलिस ऐसे मामलों में कुछ नहीं कर पा रही। स्थानीय प्रशासन को इस मामले में गहन तहकीकात करने की जरुरत है।मोकामा के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
Breaking screen line upar niche
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत स्थित एकाढ़ा गांव के वार्ड नंबर 4 में नल-जल योजना पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी है। मोटर खराब अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत स्थित एकाढ़ा गांव के वार्ड नंबर 4 में नल-जल योजना पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी है। मोटर खराब
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Doctor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • उकसी गांव में गुरुवार को 24 घंटे का रामधुनी यज्ञ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मानाया जा रहा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। यज्ञ स्थल पर लगातार रामधुन और भजन-कीर्तन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत 108 कुमारी कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याएं सिर पर कलश लेकर जब गांव की गलियों से गुजरीं, तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान गांव के विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह रामधुनी यज्ञ प्रत्येक वर्ष समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द बनाए रखना है। यज्ञ के दौरान हवन, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे धार्मिक आयोजनों से जहां एक ओर लोगों की आस्था मजबूत होती है, वहीं दूसरी ओर गांव में भाईचारा और सामाजिक एकता भी बढ़ती है। इसकी जानकारी गुरुवार की शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों द्वारा दी गई।
    1
    उकसी गांव में गुरुवार को 24 घंटे का रामधुनी यज्ञ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मानाया जा रहा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। यज्ञ स्थल पर लगातार रामधुन और भजन-कीर्तन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत 108 कुमारी कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याएं सिर पर कलश लेकर जब गांव की गलियों से गुजरीं, तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान गांव के विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल व्याप्त हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह रामधुनी यज्ञ प्रत्येक वर्ष समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द बनाए रखना है। यज्ञ के दौरान हवन, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे धार्मिक आयोजनों से जहां एक ओर लोगों की आस्था मजबूत होती है, वहीं दूसरी ओर गांव में भाईचारा और सामाजिक एकता भी बढ़ती है। इसकी जानकारी गुरुवार की शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों द्वारा दी गई।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    23 hrs ago
  • तेतरहाट पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने शराब के नशे में धूत एक शराबी को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि शराबबंदी को लेकर प्रतिदिन चलाए जा रहे अभियान के तहत महिसोना गांव से एक शराबी को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान महिसोना गांव निवासी आरो राम के पुत्र मुकेश राम को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर शराब बंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है।
    1
    तेतरहाट पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव से गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने शराब के नशे में धूत एक शराबी को गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी देते हुए तेतरहाट थाना अध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि शराबबंदी को लेकर प्रतिदिन चलाए जा रहे अभियान के तहत महिसोना गांव से एक शराबी को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान महिसोना गांव निवासी आरो राम के पुत्र मुकेश राम को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर शराब बंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.