कलेक्टर ने ग्राम तनोडिया में "एक बगिया माँ के नाम'' का किया निरीक्षण आगर-मालवा 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने शुक्रवार को जनपद पंचायत आगर की ग्राम पंचायत तनोडिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विकसित भारत@2047 अंतर्गत "एक बगिया माँ के नाम"* योजना की प्रगतिरत परियोजना का अवलोकन किया। उन्होंने योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने "एक बगिया माँ के नाम" के हितग्राही से चर्चा कर योजना से मिलने वाले लाभों के संबंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ बी एस सोलंकी, एसडीएम मिलिंद ढोके, जनपद पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इसके पहले कलेक्टर डॉ मीना ने मंडी परिसर तनोडिया में आगामी सिंहस्थ को देखते हुए प्रस्तावित होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को पडाव स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए सिंहस्थ मद से प्रस्ताव तैयार करवाकर भिजवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने तनोडिया में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों का जायजा भी लिया। उन्होंने समूह की महिलाओं को अन्य महिलाओं को समूह से जोड़ने और उन्हें आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश एनआरएलएम प्रबंधक को दिए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। ➡️पालखेडी में पशुआहार निर्माण इकाई का निरीक्षण कलेक्टर डॉ मीना ने ग्राम पालखेड़ी में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पशु आहार निर्माण इकाई का अवलोकन किया। उन्होंने इकाई के संचालन एवं गतिविधि से होने वाली आय की जानकारी ली। कलेक्टर ने हाई स्कूल पालखेडी में संचालित कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर अध्यापन कार्य के बारे में जानकारी ली उनहोने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित भी किया। शिव गोस्वामी पत्रकार जिला ब्यूरो आगर मालवा मप्र
कलेक्टर ने ग्राम तनोडिया में "एक बगिया माँ के नाम'' का किया निरीक्षण आगर-मालवा 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने शुक्रवार को जनपद पंचायत आगर की ग्राम पंचायत तनोडिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विकसित भारत@2047 अंतर्गत "एक बगिया माँ के नाम"* योजना की प्रगतिरत परियोजना का अवलोकन किया। उन्होंने योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने "एक बगिया माँ के नाम" के हितग्राही
से चर्चा कर योजना से मिलने वाले लाभों के संबंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ बी एस सोलंकी, एसडीएम मिलिंद ढोके, जनपद पंचायत एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इसके पहले कलेक्टर डॉ मीना ने मंडी परिसर तनोडिया में आगामी सिंहस्थ को देखते हुए प्रस्तावित होल्डिंग एरिया का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के लिए की
जाने वाली व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को पडाव स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए सिंहस्थ मद से प्रस्ताव तैयार करवाकर भिजवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने तनोडिया में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधियों का जायजा भी लिया। उन्होंने समूह की महिलाओं को अन्य महिलाओं को समूह से जोड़ने और उन्हें आर्थिक गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश एनआरएलएम प्रबंधक को दिए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर
बनने के लिए प्रेरित किया। ➡️पालखेडी में पशुआहार निर्माण इकाई का निरीक्षण कलेक्टर डॉ मीना ने ग्राम पालखेड़ी में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पशु आहार निर्माण इकाई का अवलोकन किया। उन्होंने इकाई के संचालन एवं गतिविधि से होने वाली आय की जानकारी ली। कलेक्टर ने हाई स्कूल पालखेडी में संचालित कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर अध्यापन कार्य के बारे में जानकारी ली उनहोने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के लिए प्रेरित भी किया। शिव गोस्वामी पत्रकार जिला ब्यूरो आगर मालवा मप्र
- 🚨 सुसनेर पुलिस की बड़ी सफलता दो अलग-अलग मामलों में सुसनेर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा एवं नाबालिग अपहृता को सकुशल दस्तयाब कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया। ▶️ पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें। 🙏 हर खबर, आपके साथ। ❤️ पोस्ट को Like करें। 📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें। 💬 अपनी राय Comment में जरूर दें। 🔔 हमारे चैनल को Subscribe कर हमारा सहयोग करें।1
- तहसीलदार को सौपा ज्ञापन बीमा राशि से वंचित सोयतखुर्द के किसानों ने1
- सोयतकलां में बीमा राशि न मिलने पर भड़के किसान: तहसीलदार को सौपा ज्ञापन, 6 अगस्त से उग्र आंदोलन की दी चेतावनी सोयतकलां तहसील में फसल बीमा राशि न मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है! ग्राम पंचायत सोयतखुर्द, अमानपुरा और प्रतापुरा समेत कई गांवों के किसानों ने शुक्रवार को 4 बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार रामेश्वर दांगी को सौंपा। किसानों का आरोप है कि खरीफ सीजन की सोयाबीन फसल का प्रीमियम कटने के बावजूद, उन्हें अब तक बीमा दावा राशि नहीं मिली है। आर्थिक संकट झेल रहे किसानों ने साफ चेतावनी दी है। अगर 5 अगस्त तक बीमा राशि खातों में जमा नहीं हुई, तो 6 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।"1
- Post by जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा1
- निपानिया डेरा फस्ट से श्मशान तक 900 मीटर के रास्ते से अतिक्रमण हटाया मोहन बड़ोदिया - शुक्रवार शाम 4 बजे तक निपानिया डेरा फस्ट से गांव के श्मशान तक के रास्ते को राजस्व और ग्राम पंचायत के अमले की मौजूदगी में कुल 900 मीटर के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, खेत में जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर मार्ग के दोनों और गहरी खाई खोद दी गई ताकि अतिक्रमणकारी आगमी समय में पुनः अतिक्रमण ना कर सके, फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान ग्रामीणों का सहयोग रहा, इस दौरान ग्राम पंचायत निपानिया करजू के सरपंच घासीराम भिलाला,पंचायत सचिव दिनेश टेलर, सहायक सचिव सुनील मेनिया और राजस्व विभाग से पटवारी राधेश्याम मालवीय सहित अमला मौजूद रहा, सचिव ने कहा आगामी समय में बजट के आधार पर मार्ग का सीसी रोड किया जाएगा।1
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार उखड़ने लगी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी भ्रष्टाचार कार्य पूरा नहीं हुआ और उखड़ने लगी सड़क1
- Jay shree.ram...dawai.ka..2..dojo.he....Sabi. dawai...1
- सुसनेर: 24 घंटे में सुलझी दो गुत्थियां: सुसनेर पुलिस ने युवती और अपहृत नाबालिग को सुरक्षित ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द सुसनेर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर एक युवती और एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित दस्तियाब कर लिया है। आज शुक्रवार की शाम को 6 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने से थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने में युवती की गुमशुदगी और एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को तलाश लिया। युवती को न्यायालय में पेश कर उसकी इच्छा के अनुसार स्वतंत्र किया गया, वहीं नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।1