Shuru
Apke Nagar Ki App…
निपानिया डेरा फस्ट से श्मशान तक 900 मीटर के रास्ते से अतिक्रमण हटाया मोहन बड़ोदिया - शुक्रवार शाम 4 बजे तक निपानिया डेरा फस्ट से गांव के श्मशान तक के रास्ते को राजस्व और ग्राम पंचायत के अमले की मौजूदगी में कुल 900 मीटर के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, खेत में जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर मार्ग के दोनों और गहरी खाई खोद दी गई ताकि अतिक्रमणकारी आगमी समय में पुनः अतिक्रमण ना कर सके, फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान ग्रामीणों का सहयोग रहा, इस दौरान ग्राम पंचायत निपानिया करजू के सरपंच घासीराम भिलाला,पंचायत सचिव दिनेश टेलर, सहायक सचिव सुनील मेनिया और राजस्व विभाग से पटवारी राधेश्याम मालवीय सहित अमला मौजूद रहा, सचिव ने कहा आगामी समय में बजट के आधार पर मार्ग का सीसी रोड किया जाएगा।
Rajesh jamliya
निपानिया डेरा फस्ट से श्मशान तक 900 मीटर के रास्ते से अतिक्रमण हटाया मोहन बड़ोदिया - शुक्रवार शाम 4 बजे तक निपानिया डेरा फस्ट से गांव के श्मशान तक के रास्ते को राजस्व और ग्राम पंचायत के अमले की मौजूदगी में कुल 900 मीटर के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, खेत में जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर मार्ग के दोनों और गहरी खाई खोद दी गई ताकि अतिक्रमणकारी आगमी समय में पुनः अतिक्रमण ना कर सके, फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान ग्रामीणों का सहयोग रहा, इस दौरान ग्राम पंचायत निपानिया करजू के सरपंच घासीराम भिलाला,पंचायत सचिव दिनेश टेलर, सहायक सचिव सुनील मेनिया और राजस्व विभाग से पटवारी राधेश्याम मालवीय सहित अमला मौजूद रहा, सचिव ने कहा आगामी समय में बजट के आधार पर मार्ग का सीसी रोड किया जाएगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- निपानिया डेरा फस्ट से श्मशान तक 900 मीटर के रास्ते से अतिक्रमण हटाया मोहन बड़ोदिया - शुक्रवार शाम 4 बजे तक निपानिया डेरा फस्ट से गांव के श्मशान तक के रास्ते को राजस्व और ग्राम पंचायत के अमले की मौजूदगी में कुल 900 मीटर के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, खेत में जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर मार्ग के दोनों और गहरी खाई खोद दी गई ताकि अतिक्रमणकारी आगमी समय में पुनः अतिक्रमण ना कर सके, फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान ग्रामीणों का सहयोग रहा, इस दौरान ग्राम पंचायत निपानिया करजू के सरपंच घासीराम भिलाला,पंचायत सचिव दिनेश टेलर, सहायक सचिव सुनील मेनिया और राजस्व विभाग से पटवारी राधेश्याम मालवीय सहित अमला मौजूद रहा, सचिव ने कहा आगामी समय में बजट के आधार पर मार्ग का सीसी रोड किया जाएगा।1
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार उखड़ने लगी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी भ्रष्टाचार कार्य पूरा नहीं हुआ और उखड़ने लगी सड़क1
- तहसीलदार को सौपा ज्ञापन बीमा राशि से वंचित सोयतखुर्द के किसानों ने1
- सोयतकलां में बीमा राशि न मिलने पर भड़के किसान: तहसीलदार को सौपा ज्ञापन, 6 अगस्त से उग्र आंदोलन की दी चेतावनी सोयतकलां तहसील में फसल बीमा राशि न मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है! ग्राम पंचायत सोयतखुर्द, अमानपुरा और प्रतापुरा समेत कई गांवों के किसानों ने शुक्रवार को 4 बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार रामेश्वर दांगी को सौंपा। किसानों का आरोप है कि खरीफ सीजन की सोयाबीन फसल का प्रीमियम कटने के बावजूद, उन्हें अब तक बीमा दावा राशि नहीं मिली है। आर्थिक संकट झेल रहे किसानों ने साफ चेतावनी दी है। अगर 5 अगस्त तक बीमा राशि खातों में जमा नहीं हुई, तो 6 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।"1
- Post by जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा1
- पुलिस ने चौमा गैस गोदाम से हुई चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख का मशरूका बरामद शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने चौमा गैस गोदाम में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए पांच खाली गैस सिलेंडर, एक पल्सर मोटरसाइकिल और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 1 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी देवकरण मालवीय निवासी पुराना चौमा ने 11 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10-11 जून की रात अज्ञात चोर उनकी एचपी गैस ग्रामीण वितरण एजेंसी के गोदाम का ताला तोड़कर पांच खाली गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। साथ ही गोदाम के सामने गुमटी में रखी पल्सर मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। मामले में थाना मोहन बड़ोदिया में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धाराओं 303(2), 305(ए) एवं 331(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर 30 जुलाई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनारायण उर्फ शिवा मालवीय (24 वर्ष), अम्बाराम मालवीय (20 वर्ष) तथा अजय मालवीय (21 वर्ष) निवासी शिव पहाड़ी, थाना कानड़, जिला आगर-मालवा शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए 5 खाली एचपी गैस सिलेंडर (कीमत 20 हजार रुपये), एक पल्सर मोटरसाइकिल (70 हजार रुपये) तथा एक वीवो मोबाइल फोन (10 हजार रुपये) बरामद किया। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 1 लाख रुपये है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह तोमर,लाखन सिंह राजपूत, मोहम्मद शरीफ, रविशंकर चौधरी, भंवरलाल वर्मा,शैलेंद्र गुर्जर,शैलेंद्र शर्मा, अनिल सेन,राहुल जाट,अर्जुन सिंह बागड़ी,सुरेश राठौर,जीवन राजपूत, नीतेश सेन, शिवचरण दांगी,कपिल यादव,अर्जुन सिंह, साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1