logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान चिंतन शिविर में 120 किसानों ने ली सदस्यता, उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला में बुधवार को संयुक्त मोर्चा की ओर से किसान चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से डोर-टू-डोर सदस्यता अभियान चलाकर 120 किसानों को सदस्य बनाया गया। साथ ही गांव के स्थानीय विवादों को चौपाल पर बैठकर आपसी सहमति से निपटाने का प्रयास किया गया।शिविर को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि संगठन के सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में पहुंचकर किसानों को संगठन से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इससे संगठन को मजबूती मिलने के साथ ही समाज में एकता और सहयोग की भावना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि किसानों का एक मजबूत जनसमूह तैयार कर सरकार तक उनकी समस्याओं और मांगों को पहुंचाया जाएगा। नरेश चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के थानों और तहसीलों में किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी किसान को लूटने और रिश्वतखोरी का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होती है तो इसका प्रतिकूल असर किसानों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील रद्द कराने के लिए यदि दिल्ली का घेराव करना पड़ा तो संयुक्त मोर्चा पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं और आगामी चुनाव में किसान अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। बिजली विभाग को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ जेई किसानों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग ने अपना रवैया नहीं बदला तो इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी चरण सिंह, चौधरी पंचम सिंह, आसिफ चौधरी, इरशाद चौधरी, नौशाद चौधरी, हामिद चौधरी, इमरान चौधरी, सानू चौधरी, इकराम चौधरी, हनीफ चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

58 min ago
user_Kapil kumar Chawla Amroha
Kapil kumar Chawla Amroha
Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
58 min ago

किसान चिंतन शिविर में 120 किसानों ने ली सदस्यता, उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला में बुधवार को संयुक्त मोर्चा की ओर से किसान चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से डोर-टू-डोर सदस्यता अभियान चलाकर 120 किसानों को सदस्य बनाया गया। साथ ही गांव के स्थानीय विवादों को चौपाल पर बैठकर आपसी सहमति से निपटाने का प्रयास किया गया।शिविर को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि संगठन के सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में पहुंचकर किसानों को संगठन से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इससे संगठन को मजबूती मिलने के

d6dde922-4ca2-425c-b848-c87aed9c10dc

साथ ही समाज में एकता और सहयोग की भावना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि किसानों का एक मजबूत जनसमूह तैयार कर सरकार तक उनकी समस्याओं और मांगों को पहुंचाया जाएगा। नरेश चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के थानों और तहसीलों में किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी किसान को लूटने और रिश्वतखोरी का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होती है तो इसका प्रतिकूल असर किसानों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रेड

5c693ac6-0957-4507-8059-1ce18c4a0f95

डील रद्द कराने के लिए यदि दिल्ली का घेराव करना पड़ा तो संयुक्त मोर्चा पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं और आगामी चुनाव में किसान अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। बिजली विभाग को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ जेई किसानों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग ने अपना रवैया नहीं बदला तो इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी चरण सिंह, चौधरी पंचम सिंह, आसिफ चौधरी, इरशाद चौधरी, नौशाद चौधरी, हामिद चौधरी, इमरान चौधरी, सानू चौधरी, इकराम चौधरी, हनीफ चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • mithanpur
    1
    mithanpur
    user_Ajay Prajapati
    Ajay Prajapati
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • किसान चिंतन शिविर में 120 किसानों ने ली सदस्यता, उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला में बुधवार को संयुक्त मोर्चा की ओर से किसान चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से डोर-टू-डोर सदस्यता अभियान चलाकर 120 किसानों को सदस्य बनाया गया। साथ ही गांव के स्थानीय विवादों को चौपाल पर बैठकर आपसी सहमति से निपटाने का प्रयास किया गया।शिविर को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि संगठन के सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में पहुंचकर किसानों को संगठन से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इससे संगठन को मजबूती मिलने के साथ ही समाज में एकता और सहयोग की भावना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि किसानों का एक मजबूत जनसमूह तैयार कर सरकार तक उनकी समस्याओं और मांगों को पहुंचाया जाएगा। नरेश चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के थानों और तहसीलों में किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी किसान को लूटने और रिश्वतखोरी का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होती है तो इसका प्रतिकूल असर किसानों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील रद्द कराने के लिए यदि दिल्ली का घेराव करना पड़ा तो संयुक्त मोर्चा पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं और आगामी चुनाव में किसान अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। बिजली विभाग को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ जेई किसानों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग ने अपना रवैया नहीं बदला तो इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी चरण सिंह, चौधरी पंचम सिंह, आसिफ चौधरी, इरशाद चौधरी, नौशाद चौधरी, हामिद चौधरी, इमरान चौधरी, सानू चौधरी, इकराम चौधरी, हनीफ चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    3
    किसान चिंतन शिविर में 120 किसानों ने ली सदस्यता, उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरौला कला में बुधवार को संयुक्त मोर्चा की ओर से किसान चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से डोर-टू-डोर सदस्यता अभियान चलाकर 120 किसानों को सदस्य बनाया गया। साथ ही गांव के स्थानीय विवादों को चौपाल पर बैठकर आपसी सहमति से निपटाने का प्रयास किया गया।शिविर को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि संगठन के सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में पहुंचकर किसानों को संगठन से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इससे संगठन को मजबूती मिलने के साथ ही समाज में एकता और सहयोग की भावना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि किसानों का एक मजबूत जनसमूह तैयार कर सरकार तक उनकी समस्याओं और मांगों को पहुंचाया जाएगा।
नरेश चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के थानों और तहसीलों में किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी किसान को लूटने और रिश्वतखोरी का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होती है तो इसका प्रतिकूल असर किसानों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील रद्द कराने के लिए यदि दिल्ली का घेराव करना पड़ा तो संयुक्त मोर्चा पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं और आगामी चुनाव में किसान अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।
बिजली विभाग को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के कुछ जेई किसानों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि बिजली विभाग ने अपना रवैया नहीं बदला तो इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी चरण सिंह, चौधरी पंचम सिंह, आसिफ चौधरी, इरशाद चौधरी, नौशाद चौधरी, हामिद चौधरी, इमरान चौधरी, सानू चौधरी, इकराम चौधरी, हनीफ चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    58 min ago
  • सैद नगली में हज़रत इमाम हुसैन के चेहलुम पर जुलूस हुआ बरामदअजादारो ने दहकते अंगारों पर किया मातम हज़रत इमाम हुसैन के चेहलुम पर जुलूस हुआ बरामद अजादारो ने दहकते अंगारों पर किया मातम जंजीरी मातम कर ख़ुद को किया लहूलुहान कर्बला मे दफ़न हुए ताज़िये सैद नगली- नगर मे 20 सफ़र मंगलवार को रसूल के नवासे शहीदे आज़म हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके 71 साथियों के चेहलुम पर जुलूस बरामद हुआ सर्वप्रथम अज़ाखाना मीर मुजाहिद हुसैन मे मजलिस हुई जिसमे मर्सियाखुवानी शरफ़ बाकरी और हमनवा ने की जबकि मजलिस को सफ़ी मुक्तदा ने ख़िताब किया मजलिस के बाद अलम, शबीहे ताबूत, ज़ुल्जनाह बरामद हुआ और जुलूस तयशुदा रास्तों व स्थानीय इमामबारगाहों से होता हुआ हुसैनी चौक पहुंचा जहाँ अजादारों ने दहकते हुए अंगारों पर मातम किया आग पर मातम के बाद जुलूस दादे पीर जी इमामबारगाह पहुंचा जहां अली असग़र का झूला बरामद हुआ और अजादारों ने जंजीरी मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया खूनी मातम के बाद जुलूस सम्भल-हसनपुर मुख्य मार्ग से होता हुआ कर्बला पहुंचा जहां इमाम हुसैन के ताज़िये दफ़न हुए और अलविदाई मजलिस हुई जुलूस के दौरान सुहैल अब्बास, रियाजुल हसन, मिसाल अब्बास, डॉ लईक हैदर, एजाज़ मुर्तज़ा, मुहम्मद हैदर, सलमान अब्बास आदि ने नोहे पढ़े और डॉ नसीमुज़्ज़फ़र, डॉ अहमद मुर्तज़ा, हसन मसूद आदि ने तक़रीर की इस मौके पर काफी तादाद मे अजादार मौजूद रहे और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा
    1
    सैद नगली में हज़रत इमाम हुसैन के चेहलुम पर जुलूस हुआ बरामदअजादारो ने दहकते अंगारों पर किया मातम
हज़रत इमाम हुसैन के चेहलुम पर जुलूस हुआ बरामद
अजादारो ने दहकते अंगारों पर किया मातम
जंजीरी मातम कर ख़ुद को किया लहूलुहान
कर्बला मे दफ़न हुए ताज़िये
सैद नगली- नगर मे 20 सफ़र मंगलवार को रसूल के नवासे शहीदे आज़म हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके 71 साथियों के चेहलुम पर जुलूस बरामद हुआ
सर्वप्रथम अज़ाखाना मीर मुजाहिद हुसैन मे मजलिस हुई जिसमे मर्सियाखुवानी शरफ़ बाकरी और हमनवा ने की जबकि मजलिस को सफ़ी मुक्तदा ने ख़िताब किया मजलिस के बाद अलम, शबीहे ताबूत, ज़ुल्जनाह बरामद हुआ और जुलूस तयशुदा रास्तों व स्थानीय इमामबारगाहों से होता हुआ हुसैनी चौक पहुंचा जहाँ अजादारों ने दहकते हुए अंगारों पर मातम किया आग पर मातम के बाद जुलूस दादे पीर जी इमामबारगाह पहुंचा जहां अली असग़र का झूला बरामद हुआ और अजादारों ने जंजीरी मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया खूनी मातम के बाद जुलूस सम्भल-हसनपुर मुख्य मार्ग से होता हुआ कर्बला पहुंचा जहां इमाम हुसैन के ताज़िये दफ़न हुए और अलविदाई मजलिस हुई जुलूस के दौरान सुहैल अब्बास, रियाजुल हसन, मिसाल अब्बास, डॉ लईक हैदर, एजाज़ मुर्तज़ा, मुहम्मद हैदर, सलमान अब्बास आदि ने नोहे पढ़े और डॉ नसीमुज़्ज़फ़र, डॉ अहमद मुर्तज़ा, हसन मसूद आदि ने तक़रीर की इस मौके पर काफी तादाद मे अजादार मौजूद रहे और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हरिद्वार से दिल्ली की तरफ सत्यम भारद्वाज 25 से 35 किलो वजन लेकर अकेले निकल पड़े सत्यम ने बात करने के दौरान उत्तराखंड पुलिस में पर भोले से ₹20 नहाने की अवध वसूली का आरोप लगाते हुए वहीं यूपी पुलिस को सलूट कहा
    1
    हरिद्वार से दिल्ली की तरफ सत्यम भारद्वाज 25 से 35 किलो वजन लेकर अकेले निकल पड़े
सत्यम ने बात करने के दौरान उत्तराखंड पुलिस में पर भोले से ₹20 नहाने की अवध वसूली का आरोप लगाते हुए वहीं यूपी पुलिस को सलूट कहा
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कांवड़ मार्गों और बैरियरों का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश अमरोहा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव ने थाना रजबपुर, गजरौला, मंडी धनौरा और नौगावां सादात क्षेत्र में कांवड़ मार्गों एवं बैरियरों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क और मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने के साथ ही कांवड़ यात्रियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए। एसपी ने बैरियरों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात डायवर्जन, पुलिस बल की तैनाती और आवश्यक संसाधनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी धनौरा, क्षेत्राधिकारी नौगावां सादात, संबंधित थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    कांवड़ मार्गों और बैरियरों का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
अमरोहा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव ने थाना रजबपुर, गजरौला, मंडी धनौरा और नौगावां सादात क्षेत्र में कांवड़ मार्गों एवं बैरियरों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क और मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने के साथ ही कांवड़ यात्रियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने बैरियरों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात डायवर्जन, पुलिस बल की तैनाती और आवश्यक संसाधनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी धनौरा, क्षेत्राधिकारी नौगावां सादात, संबंधित थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • अमरोहा पुलिस को बड़ी सफलता, 18 वर्षों से फरार ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार अमरोहा। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डिडौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 वर्षों से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाकर दूसरे नाम से रह रहा था। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डिडौली पुलिस ने 5 अगस्त को शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान अय्यूब रब्बानी पुत्र अब्दुल हई, निवासी ग्राम कनपुरा, थाना डिडौली को गिरफ्तार किया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब 18 वर्षों से अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर बिजनौर जनपद के थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम जमालपुर किरत राजा का ताजपुर में अय्यूब रहमानी के नाम से रह रहा था। पुलिस के अनुसार उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। इस संबंध में थाना डिडौली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत नया मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2008 में धोखाधड़ी और प्रतिरूपण का मुकदमा दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह बालियान के नेतृत्व में थाना डिडौली पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
    1
    अमरोहा पुलिस को बड़ी सफलता, 18 वर्षों से फरार ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
अमरोहा। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डिडौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 वर्षों से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाकर दूसरे नाम से रह रहा था।
पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डिडौली पुलिस ने 5 अगस्त को शांति व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान अय्यूब रब्बानी पुत्र अब्दुल हई, निवासी ग्राम कनपुरा, थाना डिडौली को गिरफ्तार किया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पिछले करीब 18 वर्षों से अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर बिजनौर जनपद के थाना नूरपुर क्षेत्र के ग्राम जमालपुर किरत राजा का ताजपुर में अय्यूब रहमानी के नाम से रह रहा था। पुलिस के अनुसार उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। इस संबंध में थाना डिडौली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत नया मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2008 में धोखाधड़ी और प्रतिरूपण का मुकदमा दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह बालियान के नेतृत्व में थाना डिडौली पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.