जालौन: खेत में मिले युवक-महिला के सड़े-गले शव, प्रेम संबंध का मामला; जहर खाने की आशंका, हत्या का आरोप भी जालौन। जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में एक खेत से युवक और महिला के सड़े-गले शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों शव करीब आठ दिन पुराने बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से जहरीले पदार्थ से जुड़ी सामग्री मिलने के बाद पुलिस प्रारंभिक तौर पर जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार कालपी कोतवाली क्षेत्र के इटौरा से काशीरामपुर रोड के पास एक किसान खेत में कूड़ा पलटने गया था। इसी दौरान उसे तेज दुर्गंध महसूस हुई। पास जाकर देखने पर खेत में युवक और महिला के शव पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक और हेलमेट भी मिला। बाइक नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान प्रमोद साहू (34) निवासी लोहर, कालपी और पूनम (42) निवासी बबीना, थाना कदौरा के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रमोद हरियाणा के गुरुग्राम (मानेसर) में ओला कैब चलाता था। बताया जा रहा है कि वहीं उसका पूनम से प्रेम संबंध हो गया था। पूनम अपने पति के साथ मानेसर में रहती थी और वह प्रमोद की ससुराल पक्ष की रिश्तेदार भी बताई जा रही है। बताया गया कि प्रमोद उसे अपने साथ ले आया था, जिसको लेकर महिला के पति ने पहले ही मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को घटनास्थल से सल्फास की डिब्बियां, चूहे मारने की दवा और पानी की बोतल मिली है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की होगी। शवों की हालत को देखते हुए घटना करीब एक सप्ताह से अधिक पुरानी मानी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं मृतक प्रमोद के भतीजे शिवम ने हत्या की आशंका जताई है। उसका आरोप है कि प्रमोद की हत्या साजिश के तहत की गई है। शिवम के अनुसार, उसकी चाची का एक युवक से प्रेम संबंध था और वह उसी के साथ रह रही थी। आरोप है कि चाची के मायके वालों ने साजिश रचकर केमिकल डालकर हत्या की और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। इस संबंध में कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

- खास खबर है जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ सुबह सुबह एक मार्ग दुर्घटना में वाइक सवार अधिवक्ता घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया तथा गंभीर अवस्था देखकर उच्च संस्थान रेफर किया गया देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- उरई जालौन विधानसभा के सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा जी ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों के दुख-दर्द को करीब से समझा। उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसलों के नुकसान का जायजा लिया और किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। विधायक जी ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग करेंगे, ताकि किसी भी किसान को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। किसानों के हितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और तत्परता सराहनीय है। ऐसे जनप्रतिनिधि ही समाज के सच्चे सेवक होते हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहते हैं।1
- जिला जालौन के AE साहब और JE साहब और सम्मानित जिम्मेदार अधिकारीगण। यह शिकायत नही है आप लोगो से विनम्र अनुरोध है । कुकरगावो फीडर से 4 गाँवो मकरंदपुरा'नैनपुरा 'करनपुरा 'शेखपुरा गावो की लाइन और लगभग 200 से 300 नलकूप की लाइन 40साल पुरानी लाइन से जुडी हुई है हर गाँवो की लाइन बदल चुकी है लेकिन इन गावो की लाइन नही बदली है झुके खममे जर जर तार हैआये दिन तार टूटते रहते है तार इतने नीचे कि हाथ से पकड लो जिसके कारण फसलो मे आग लग जाती है। 30 मार्च 26 को खजूरी गावो के कई किसान 11 हजार के करेंट से बचे' इसकी जानकरी JE साहब ने घटनास्थल का मुआयना किया औरDM साहब को काल करके और 'AE साहब को वाटसएप कर चुके है निवेदन है सम्मानित जिम्मेदार अधिकारीगण कुछ करने का कष्ट करे ताकि इस समस्या से बचा जा सके नही तो कोई दिन किसान और फसल के साथ हादसा हो सकता है।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन-औरैया मार्ग पर स्थित नए लोहिया पुल की जर्जर स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब साफ नजर आने लगा है। शाक्य संदेश न्यूज़ चैनल के द्वारा प्रकाशित खबर को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। गौरतलब है कि इस गंभीर समस्या को शाक्य संदेश न्यूज़ चैनल के जिला ब्यूरो संवाददाता छत्रपाल द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था। खबर में पुल के शुरुआती हिस्से में सीसी उखड़ने और लोहे का सरिया बाहर निकलने की स्थिति को उजागर किया गया था, जिससे राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ था। खबर प्रसारित होते ही संबंधित विभाग सक्रिय हुआ और पुल की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे अब आवागमन पहले की अपेक्षा सुरक्षित हो गया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उठाई गई उनकी आवाज सुनी गई और समस्या का समाधान हुआ। उन्होंने संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कार्य होने से संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सका। ग्रामीणों ने शाक्य संदेश न्यूज़ चैनल एवं जिला ब्यूरो संवाददाता छत्रपाल का भी आभार जताया, जिनके प्रयासों से यह मुद्दा प्रशासन तक पहुंचा और समाधान संभव हो सका।2
- जालौन में युवक की जलाकर हत्या करने वाले 4 दोषियों को उम्रकैद, ग्राम प्रधान समेत 4 आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 8 साल चले लंबे ट्रायल के बाद अदालत का आया ऐतिहासिक फैसला, पुरानी रंजिश को लेकर चारों आरोपियों ने मिलकर युवक की पैट्रोल छिड़ककर जलाकर की थी हत्या, न्यायालय ने चारों आरोपियों पर लगाया 4 लाख 12 हजार का जुर्माना, जालौन के जिला सत्र न्यायालय के एससी/एसटी कोर्ट ने सुनाया फैसला, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के चंदुर्रा गांव का मामला। बाइट:- लखनलाल निरंजन--जिला शासकीय अधिवक्ता1
- उरई (जालौन)। ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़कों पर उतर आए। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व पार्टी की मासिक बैठक उरई स्थित कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। पार्टी नेताओं ने बताया कि वे पहले ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन कर चुके हैं। इसके बाद कार्यकर्ता किसानों के साथ जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ज्ञापन में मांग की गई कि ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। साथ ही बटाईदार किसानों को भी मुआवजा देने, कृषि ऋण माफ करने, खाद्य सामग्री व पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराने की मांग उठाई गई। सपा नेताओं ने यह भी मांग की कि क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए और किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं। इस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में सांसद नारायणदास अहिरवार, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय,पूर्व सांसद श्रीराम पाल,पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा,तिलकचंद्र अहिरवार,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जालौन गुलाब सिंह जाटव,जमालुद्दीन,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव,महेश शिरोमणि,समर सिंह चौहान, दीपू त्रिपाठी,विवेक यादव,ज्ञानेंद्र निरंजन,मनोज अहिरवार,सर्वेश यादव,लल्ला यादव सभासद, शवीउद्दीन,शैलेन्द्र श्रीवास,बब्बू पाल, रामेंद्र त्रिपाठी, अनिल प्रजापति,महिला मंच की जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना, मांडवी निरंजन,दीपशिखा श्रीवास,अनुराधा कठेरिया,रश्मि पाल सहित अन्य सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- जालौन-औरैया मार्ग पर स्थित नए लोहिया पुल की जर्जर स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब साफ नजर आने लगा है। ग्रामीण सुबह न्यूज़ पेपर में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। गौरतलब है कि ग्रामीण सुबह न्यूज़ पेपर के तहसील संवाददाता अखिलेश सोनी (जालौन) द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसमें पुल के शुरुआती हिस्से में सीसी उखड़ने और लोहे का सरिया बाहर निकलने की गंभीर स्थिति को उजागर किया गया था। खबर प्रकाशित होते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मरम्मत कार्य कराया, जिससे अब मार्ग पर आवागमन पहले की अपेक्षा सुरक्षित हो गया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उठाई गई उनकी आवाज सुनी गई और समस्या का समाधान हुआ। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कार्य होने से संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सका। ग्रामीणों ने ग्रामीण सुबह न्यूज़ पेपर एवं तहसील संवाददाता अखिलेश सोनी का भी आभार जताया, जिनके प्रयासों से यह मुद्दा प्रशासन तक पहुंचा और समाधान संभव हो सका।2