Shuru
Apke Nagar Ki App…
न्यायालय ने प्रधान समेत चार आरोपियों को सुनाई कारावास की सजा और लगाया लाखों का जुर्माना!! जालौन में युवक की जलाकर हत्या करने वाले 4 दोषियों को उम्रकैद, ग्राम प्रधान समेत 4 आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 8 साल चले लंबे ट्रायल के बाद अदालत का आया ऐतिहासिक फैसला, पुरानी रंजिश को लेकर चारों आरोपियों ने मिलकर युवक की पैट्रोल छिड़ककर जलाकर की थी हत्या, न्यायालय ने चारों आरोपियों पर लगाया 4 लाख 12 हजार का जुर्माना, जालौन के जिला सत्र न्यायालय के एससी/एसटी कोर्ट ने सुनाया फैसला, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के चंदुर्रा गांव का मामला। बाइट:- लखनलाल निरंजन--जिला शासकीय अधिवक्ता
Harsh Samvad
न्यायालय ने प्रधान समेत चार आरोपियों को सुनाई कारावास की सजा और लगाया लाखों का जुर्माना!! जालौन में युवक की जलाकर हत्या करने वाले 4 दोषियों को उम्रकैद, ग्राम प्रधान समेत 4 आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 8 साल चले लंबे ट्रायल के बाद अदालत का आया ऐतिहासिक फैसला, पुरानी रंजिश को लेकर चारों आरोपियों ने मिलकर युवक की पैट्रोल छिड़ककर जलाकर की थी हत्या, न्यायालय ने चारों आरोपियों पर लगाया 4 लाख 12 हजार का जुर्माना, जालौन के जिला सत्र न्यायालय के एससी/एसटी कोर्ट ने सुनाया फैसला, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के चंदुर्रा गांव का मामला। बाइट:- लखनलाल निरंजन--जिला शासकीय अधिवक्ता
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उरई (जालौन)। ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों की भारी तबाही के बाद किसानों के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सड़कों पर उतर आई। सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। बसपा जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में झांसी मंडल प्रभारी बृजेश जाटव, इकलाख राइन, माधौगढ़ प्रभारी एवं बसपा प्रत्याशी आशीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में बताया गया कि विगत शनिवार शाम अचानक हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से विकासखंड कुठौंद, रामपुरा, माधौगढ़ व कोंच तहसील सहित जनपद के दर्जनों गांवों में हजारों एकड़ में खड़ी फसल नष्ट हो गई। रवि की प्रमुख फसलें जैसे गेहूं, जौ और गर्मी में बोई जाने वाली मूंग को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। बसपा नेताओं ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल सर्वेक्षण कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। प्रदर्शन में मनोज यागिक विकल प्रजापति, जितेंद्र दयालु, अमित भारती, रफीउद्दीन पन्नू, बीरपाल चौधरी, डॉ. देवेंद्र अहिरवार, रामसनेही बाबू जी, राममिलन गौतम, मिथलेश बरसार, उदयवीर दोहरे, अल्ताफ खान, रामौतार यादव पूर्व प्रधान, शैलेन्द्र दमरास, महेंद्र सोमई, धीरेन्द्र चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष, किशुन लाल पाल,ब्रजपाल चौहान,सरदार चौधरी, भगवती शरण पांचाल,उमाशंकर राठौर,मनोज दिवाकर,शेरसिंह, नरेंद्र दोहरे, आदेश भंते विधानसभा सचिव, विनय गौतम,महेंद्र कुशवाहा, सहित दर्जनों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जालौन : कदौरा में “हाई वोल्टेज ड्रामा” नशे में बाइक सवारों का हंगामा।। कदौरा क्षेत्र के बेरी रोड पर लहरा के पास कुछ दूरी पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बाइक सवार युवकों ने सड़क पर जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और उन्होंने एक ट्रक चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक सड़क पर ही ट्रक को रोककर चालक से बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला “हाई वोल्टेज ड्रामा” में बदल गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि बाइक सवार खुद ही नशे में थे और असंतुलित होकर गिरने की स्थिति में थे, लेकिन इसके बावजूद वे ट्रक चालक पर आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी गंभीर चोट की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। अपील: नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आपकी और दूसरों की1
- थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी दिनेश गौतम द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अकबरपुर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा आम जनमानस से सीधा संवाद स्थापित किया गया और लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।1
- जालौन-औरैया मार्ग पर स्थित नए लोहिया पुल की जर्जर स्थिति को लेकर प्रकाशित खबर का असर अब साफ नजर आने लगा है। ग्रामीण सुबह न्यूज़ पेपर में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। गौरतलब है कि ग्रामीण सुबह न्यूज़ पेपर के तहसील संवाददाता अखिलेश सोनी (जालौन) द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसमें पुल के शुरुआती हिस्से में सीसी उखड़ने और लोहे का सरिया बाहर निकलने की गंभीर स्थिति को उजागर किया गया था। खबर प्रकाशित होते ही विभाग ने तत्परता दिखाते हुए मरम्मत कार्य कराया, जिससे अब मार्ग पर आवागमन पहले की अपेक्षा सुरक्षित हो गया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से उठाई गई उनकी आवाज सुनी गई और समस्या का समाधान हुआ। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते कार्य होने से संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सका। ग्रामीणों ने ग्रामीण सुबह न्यूज़ पेपर एवं तहसील संवाददाता अखिलेश सोनी का भी आभार जताया, जिनके प्रयासों से यह मुद्दा प्रशासन तक पहुंचा और समाधान संभव हो सका।2
- खास खबर है जालौन जिले के जालौन जिले के कुठोंद थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई जहां आज़ दो किसानों के खेतों में हाइटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई और दोनों किसानों की करीब चार बीघा गेहूं की खड़ी फसल स्वाहा हो गई है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ1
- जिला जालौन के AE साहब और JE साहब और सम्मानित जिम्मेदार अधिकारीगण। यह शिकायत नही है आप लोगो से विनम्र अनुरोध है । कुकरगावो फीडर से 4 गाँवो मकरंदपुरा'नैनपुरा 'करनपुरा 'शेखपुरा गावो की लाइन और लगभग 200 से 300 नलकूप की लाइन 40साल पुरानी लाइन से जुडी हुई है हर गाँवो की लाइन बदल चुकी है लेकिन इन गावो की लाइन नही बदली है झुके खममे जर जर तार हैआये दिन तार टूटते रहते है तार इतने नीचे कि हाथ से पकड लो जिसके कारण फसलो मे आग लग जाती है। 30 मार्च 26 को खजूरी गावो के कई किसान 11 हजार के करेंट से बचे' इसकी जानकरी JE साहब ने घटनास्थल का मुआयना किया औरDM साहब को काल करके और 'AE साहब को वाटसएप कर चुके है निवेदन है सम्मानित जिम्मेदार अधिकारीगण कुछ करने का कष्ट करे ताकि इस समस्या से बचा जा सके नही तो कोई दिन किसान और फसल के साथ हादसा हो सकता है।1
- जालौन जनपद के गोहन थाना क्षेत्र के पड़कुला गांव में छेड़खानी का विरोध करना एक किशोरी को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। बताया जा रहा है कि जब किशोरी के माता-पिता उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। दबंगों की पिटाई से किशोरी बेहोश हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उसे रफादफा करने की कोशिश की। न्याय न मिलने पर किशोरी अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत करने पहुंची, जहां वह बेहोश हो गई। परिजनों ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।2
- थाना सिरसाकलार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास करने की घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।1
- पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा थाना रुरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, संपत्ति, शस्त्र, हवालात, थाना परिसर व भवन आदि का निरीक्षण किया गया।थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।1