Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस अधीक्षक ने थाना रुरा का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा थाना रुरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, संपत्ति, शस्त्र, हवालात, थाना परिसर व भवन आदि का निरीक्षण किया गया।थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
Arvind sharma kanpur dehat
पुलिस अधीक्षक ने थाना रुरा का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा थाना रुरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, संपत्ति, शस्त्र, हवालात, थाना परिसर व भवन आदि का निरीक्षण किया गया।थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- छोटे निषाद की मौत से गांव में शोक की लहर, पुलिस मौके पर जांच में जुटी जालौन जनपद के कदौरा क्षेत्र के ग्राम इकौना में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छोटे निषाद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि छोटे निषाद की अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन घटना को लेकर स्तब्ध हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- उरई (जालौन)। ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों की भारी तबाही के बाद किसानों के समर्थन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सड़कों पर उतर आई। सोमवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की। बसपा जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में झांसी मंडल प्रभारी बृजेश जाटव, इकलाख राइन, माधौगढ़ प्रभारी एवं बसपा प्रत्याशी आशीष पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में बताया गया कि विगत शनिवार शाम अचानक हुई तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से विकासखंड कुठौंद, रामपुरा, माधौगढ़ व कोंच तहसील सहित जनपद के दर्जनों गांवों में हजारों एकड़ में खड़ी फसल नष्ट हो गई। रवि की प्रमुख फसलें जैसे गेहूं, जौ और गर्मी में बोई जाने वाली मूंग को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। बसपा नेताओं ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल सर्वेक्षण कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। प्रदर्शन में मनोज यागिक विकल प्रजापति, जितेंद्र दयालु, अमित भारती, रफीउद्दीन पन्नू, बीरपाल चौधरी, डॉ. देवेंद्र अहिरवार, रामसनेही बाबू जी, राममिलन गौतम, मिथलेश बरसार, उदयवीर दोहरे, अल्ताफ खान, रामौतार यादव पूर्व प्रधान, शैलेन्द्र दमरास, महेंद्र सोमई, धीरेन्द्र चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष, किशुन लाल पाल,ब्रजपाल चौहान,सरदार चौधरी, भगवती शरण पांचाल,उमाशंकर राठौर,मनोज दिवाकर,शेरसिंह, नरेंद्र दोहरे, आदेश भंते विधानसभा सचिव, विनय गौतम,महेंद्र कुशवाहा, सहित दर्जनों बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जालौन : कदौरा में “हाई वोल्टेज ड्रामा” नशे में बाइक सवारों का हंगामा।। कदौरा क्षेत्र के बेरी रोड पर लहरा के पास कुछ दूरी पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बाइक सवार युवकों ने सड़क पर जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और उन्होंने एक ट्रक चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक सड़क पर ही ट्रक को रोककर चालक से बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला “हाई वोल्टेज ड्रामा” में बदल गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि बाइक सवार खुद ही नशे में थे और असंतुलित होकर गिरने की स्थिति में थे, लेकिन इसके बावजूद वे ट्रक चालक पर आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी गंभीर चोट की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। अपील: नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आपकी और दूसरों की1
- करियारी गांव पहुंचे विधायक, बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा हमीरपुर। जिले की सरीला तहसील के अंतर्गत करियारी गांव में स्थानीय विधायक ने खेतों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। बीते दिन हुई भीषण बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसे लेकर विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का निरीक्षण किया। विधायक ने खेतों में जाकर फसलों की स्थिति देखी और प्रभावित किसानों से बातचीत कर नुकसान का आकलन किया। किसानों ने बताया कि अचानक हुई तेज बारिश से उनकी खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और शासन स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर प्रभावित किसानों की सूची तैयार की जाए, ताकि राहत कार्य में तेजी लाई जा सके। गांव में विधायक के पहुंचने पर किसानों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और प्रशासन से शीघ्र मदद की मांग की। विधायक ने भरोसा दिलाया कि किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट -रोहित राजपूत3
- राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा थाना रुरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, संपत्ति, शस्त्र, हवालात, थाना परिसर व भवन आदि का निरीक्षण किया गया।थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।1
- जालौन जनपद के गोहन थाना क्षेत्र के पड़कुला गांव में छेड़खानी का विरोध करना एक किशोरी को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। बताया जा रहा है कि जब किशोरी के माता-पिता उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। दबंगों की पिटाई से किशोरी बेहोश हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उसे रफादफा करने की कोशिश की। न्याय न मिलने पर किशोरी अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत करने पहुंची, जहां वह बेहोश हो गई। परिजनों ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।2
- थाना सिरसाकलार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास करने की घटना में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।1