राजपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, पैर फ्रैक्चर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने बाइक की जब्त राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
राजपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, पैर फ्रैक्चर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने बाइक की जब्त राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- 📰 खबर — कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 🔴 प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शिवली पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि 2 अप्रैल 2026 को थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर बंथा मार्ग पर राजाबाबू (निवासी झखरा, कानपुर नगर) की चाकू से हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया था। इस संबंध में मृतक के पिता रामलखन वर्मा द्वारा 3 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। 🔎 जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राजाबाबू का पिछले दो वर्षों से कोमल नाम की युवती से प्रेम संबंध था और दोनों की शादी 7 मई 2026 को तय थी। इसी बीच कोमल का संपर्क सागर नाम के युवक से हुआ, जिससे उसका प्रेम संबंध हो गया। शादी तय होने की जानकारी मिलने पर सागर और कोमल ने मिलकर राजाबाबू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। घटना के दिन कोमल लगातार मृतक की लोकेशन सागर को देती रही, जिसके बाद सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजाबाबू की चाकू से हत्या कर दी। 👮♂️ पहले ही हो चुकी थी गिरफ्तारी पुलिस ने इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी सागर, आरोपी युवती कोमल और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का मोबाइल और आरोपी के कपड़े भी बरामद किए गए थे। 🚨 फरार आरोपी भी गिरफ्तार इसी क्रम में सोमवार (6 अप्रैल 2026) को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी ललित नागर (निवासी टिकरा, बिठूर, कानपुर नगर) को शिवली क्षेत्र के मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। 📌 बरामदगी जामा तलाशी में 220 रुपये नकद बरामद 👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह समेत थाना शिवली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। आगे की कार्रवाई गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।2
- राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- नोनारी गांव में शराब न देने पर सेल्समैन पर जानलेवा हमला, डेरापुर में केस दर्ज डेरापुर थाना क्षेत्र में दुकान बंद होने के बाद शराब न देने पर दबंगों द्वारा सेल्समैन पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार 26 मार्च की रात ग्राम नोनारी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान बंद की जा रही थी, तभी गोलू, गुडलक व चार अज्ञात लोग पहुंचे और शराब मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे सेल्समैन बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें सोमवार करीब 4 बजे बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सराय महाजनान में प्राथमिक बिधालय में चलाया गया स्कूल चलो अभियान और सभी ग्राम के लोगो को समझाया शिक्षा बहुत जरूरी और अपने वच्चों को स्कूल जरूर भेजे शिक्षा बो शेरनी का दूध हैं जो पियेगा बो दहाड़ेगा1
- स्कूल चलो अभियान से बढ़ा नामांकन, शिक्षकों का सराहनीय प्रयास। औरैया जिले के कस्बा अजीतमल स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए विशेष पहल की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यालय के समस्त स्टाफ ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अरुण कुमार दीक्षित ने किया। उनके साथ सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, माधुरी अग्निहोत्री, नीलम अग्निहोत्री, श्रद्धा मिश्रा, शबनम शाहीन, आरजू बेगम और निधि मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया। विद्यालय परिवार के इस प्रयास का सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 182 हो गई है, जो इस अभियान की सफलता को दर्शाता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाएगा। विद्यालय परिवार का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।1
- ग्राम पंचायत बहादुरपुर की युवती ने लगवाई आज वैक्सीन जनपद औरैया सहार सीएससी में1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के करियापुर गांव के पास सोमवार दोपहर करीब 2 बजे खेतों में निकली विद्युत लाइन से उठी चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। इस आगजनी में सरोजनी देवी, उदयराज, श्रीराम सिंह, जगराम सिंह, फूल सिंह, नंदकिशोर, विनोद कुमार, राम जानकी, महाराज सिंह, यदुनाथ सिंह, निर्मल सिंह, अयोध्या प्रसाद, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार, अवधेश कुमार और रामबाबू की गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी फसल जल चुकी थी। सूचना पर लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया। फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।1