logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, पैर फ्रैक्चर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने बाइक की जब्त राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

7 hrs ago
user_Rajesh Kumar
Rajesh Kumar
सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

राजपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर: सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर, पैर फ्रैक्चर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने बाइक की जब्त राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 📰 खबर — कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 🔴 प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शिवली पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि 2 अप्रैल 2026 को थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर बंथा मार्ग पर राजाबाबू (निवासी झखरा, कानपुर नगर) की चाकू से हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया था। इस संबंध में मृतक के पिता रामलखन वर्मा द्वारा 3 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। 🔎 जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राजाबाबू का पिछले दो वर्षों से कोमल नाम की युवती से प्रेम संबंध था और दोनों की शादी 7 मई 2026 को तय थी। इसी बीच कोमल का संपर्क सागर नाम के युवक से हुआ, जिससे उसका प्रेम संबंध हो गया। शादी तय होने की जानकारी मिलने पर सागर और कोमल ने मिलकर राजाबाबू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। घटना के दिन कोमल लगातार मृतक की लोकेशन सागर को देती रही, जिसके बाद सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजाबाबू की चाकू से हत्या कर दी। 👮‍♂️ पहले ही हो चुकी थी गिरफ्तारी पुलिस ने इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी सागर, आरोपी युवती कोमल और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का मोबाइल और आरोपी के कपड़े भी बरामद किए गए थे। 🚨 फरार आरोपी भी गिरफ्तार इसी क्रम में सोमवार (6 अप्रैल 2026) को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी ललित नागर (निवासी टिकरा, बिठूर, कानपुर नगर) को शिवली क्षेत्र के मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। 📌 बरामदगी जामा तलाशी में 220 रुपये नकद बरामद 👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह समेत थाना शिवली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। आगे की कार्रवाई गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    2
    📰 खबर — कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
🔴 प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार
कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शिवली पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि 2 अप्रैल 2026 को थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर बंथा मार्ग पर राजाबाबू (निवासी झखरा, कानपुर नगर) की चाकू से हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया था। इस संबंध में मृतक के पिता रामलखन वर्मा द्वारा 3 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
🔎 जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राजाबाबू का पिछले दो वर्षों से कोमल नाम की युवती से प्रेम संबंध था और दोनों की शादी 7 मई 2026 को तय थी। इसी बीच कोमल का संपर्क सागर नाम के युवक से हुआ, जिससे उसका प्रेम संबंध हो गया। शादी तय होने की जानकारी मिलने पर सागर और कोमल ने मिलकर राजाबाबू को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
घटना के दिन कोमल लगातार मृतक की लोकेशन सागर को देती रही, जिसके बाद सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजाबाबू की चाकू से हत्या कर दी।
👮‍♂️ पहले ही हो चुकी थी गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी सागर, आरोपी युवती कोमल और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का मोबाइल और आरोपी के कपड़े भी बरामद किए गए थे।
🚨 फरार आरोपी भी गिरफ्तार
इसी क्रम में सोमवार (6 अप्रैल 2026) को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी ललित नागर (निवासी टिकरा, बिठूर, कानपुर नगर) को शिवली क्षेत्र के मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
📌 बरामदगी
जामा तलाशी में 220 रुपये नकद बरामद
👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह समेत थाना शिवली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया।
घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नोनारी गांव में शराब न देने पर सेल्समैन पर जानलेवा हमला, डेरापुर में केस दर्ज डेरापुर थाना क्षेत्र में दुकान बंद होने के बाद शराब न देने पर दबंगों द्वारा सेल्समैन पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार 26 मार्च की रात ग्राम नोनारी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान बंद की जा रही थी, तभी गोलू, गुडलक व चार अज्ञात लोग पहुंचे और शराब मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे सेल्समैन बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें सोमवार करीब 4 बजे बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नोनारी गांव में शराब न देने पर सेल्समैन पर जानलेवा हमला, डेरापुर में केस दर्ज
डेरापुर थाना क्षेत्र में दुकान बंद होने के बाद शराब न देने पर दबंगों द्वारा सेल्समैन पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार 26 मार्च की रात ग्राम नोनारी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान बंद की जा रही थी, तभी गोलू, गुडलक व चार अज्ञात लोग पहुंचे और शराब मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे सेल्समैन बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें सोमवार करीब 4 बजे  बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई भीषण ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से गेहूं की खड़ी और कटी हुई फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दर्जनों गांवों के किसान तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजे की मांग की। किसानों ने क्षेत्रीय लेखपालों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना स्थलीय निरीक्षण किए ही दफ्तर में बैठकर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। किसानों का आरोप है कि रिपोर्ट में मात्र 20 प्रतिशत नुकसान दर्शाया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे कहीं अधिक गंभीर है। उनके अनुसार कई खेतों में 90 से 100 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की बालियां झड़ गई हैं, जिससे प्रति बीघा केवल एक या दो कुंतल उत्पादन की ही उम्मीद बची है। साथ ही पशुओं के लिए चारा और भूसा मिलने की संभावना भी लगभग खत्म हो गई है। किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की निगरानी में लेखपालों की टीम दोबारा मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि सही आंकलन के आधार पर नई रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को उचित राहत मिल सके।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई भीषण ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से गेहूं की खड़ी और कटी हुई फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दर्जनों गांवों के किसान तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजे की मांग की। किसानों ने क्षेत्रीय लेखपालों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना स्थलीय निरीक्षण किए ही दफ्तर में बैठकर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
किसानों का आरोप है कि रिपोर्ट में मात्र 20 प्रतिशत नुकसान दर्शाया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे कहीं अधिक गंभीर है। उनके अनुसार कई खेतों में 90 से 100 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की बालियां झड़ गई हैं, जिससे प्रति बीघा केवल एक या दो कुंतल उत्पादन की ही उम्मीद बची है। साथ ही पशुओं के लिए चारा और भूसा मिलने की संभावना भी लगभग खत्म हो गई है।
किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की निगरानी में लेखपालों की टीम दोबारा मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि सही आंकलन के आधार पर नई रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को उचित राहत मिल सके।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • औरैया रिपोर्ट- सहायल थाना क्षेत्र में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने सड़क हादसे में घायल एक युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई। इस संवेदनशील और तत्पर कार्रवाई के बाद क्षेत्र में थानाध्यक्ष की जमकर सराहना हो रही है। घायल को अस्पताल पहुंचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पुलिस के इस मानवीय रूप की तारीफ कर रहे हैं।
    1
    औरैया रिपोर्ट- सहायल थाना क्षेत्र में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने सड़क हादसे में घायल एक युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई। इस संवेदनशील और तत्पर कार्रवाई के बाद क्षेत्र में थानाध्यक्ष की जमकर सराहना हो रही है।
घायल को अस्पताल पहुंचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पुलिस के इस मानवीय रूप की तारीफ कर रहे हैं।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अजीतमल औरैया। औरैया जनपद के कस्बा अजीतमल में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अजीतमल में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्टाफ ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अरुण कुमार दीक्षित ने किया। उनके साथ सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, माधुरी अग्निहोत्री, नीलम अग्निहोत्री, श्रद्धा मिश्रा, शबनम शाहीन, आरजू बेगम और निधि मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया। विद्यालय परिवार के इस सराहनीय प्रयास का असर भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 182 हो गई है, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विद्यालय परिवार का यह प्रयास निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
    1
    अजीतमल औरैया। औरैया जनपद के कस्बा अजीतमल में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अजीतमल में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्टाफ ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
इस अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अरुण कुमार दीक्षित ने किया। उनके साथ सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, माधुरी अग्निहोत्री, नीलम अग्निहोत्री, श्रद्धा मिश्रा, शबनम शाहीन, आरजू बेगम और निधि मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया।
विद्यालय परिवार के इस सराहनीय प्रयास का असर भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 182 हो गई है, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विद्यालय परिवार का यह प्रयास निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया। सहायल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, ड्यूटी से बढ़कर निभाया फर्ज। सड़क दुर्घटना में तड़प रहे घायल युवक को तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल। समय पर इलाज मिलने से बची युवक की जान, मौके पर दिखी पुलिस की तत्परता। बिना देरी किए खुद संभाली स्थिति, मानवता और जिम्मेदारी का दिया मजबूत संदेश। थानाध्यक्ष के इस सराहनीय कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। वीडियो सामने आते ही क्षेत्रीय जनता ने की जमकर तारीफ, पुलिस की छवि हुई मजबूत।
    1
    औरैया। सहायल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, ड्यूटी से बढ़कर निभाया फर्ज।  सड़क दुर्घटना में तड़प रहे घायल युवक को तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल।  समय पर इलाज मिलने से बची युवक की जान, मौके पर दिखी पुलिस की तत्परता।  बिना देरी किए खुद संभाली स्थिति, मानवता और जिम्मेदारी का दिया मजबूत संदेश।  थानाध्यक्ष के इस सराहनीय कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।   वीडियो सामने आते ही क्षेत्रीय जनता ने की जमकर तारीफ, पुलिस की छवि हुई मजबूत।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • इलाज कराकर घर लौट रही किशोरी की सड़क पर थ्रेसर की चपेट में दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार कानपुर देहात: एक ओर जहां परिवार इलाज के बाद अपनी बेटी को घर ले आकर खुश था, वहीं कुछ ही देर में एक भयानक हादसे ने सब कुछ छीन लिया। कानपुर देहात में इलाज कराकर लौट रही एक किशोरी की थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी के अनुसार, किशोरी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल गई हुई थी। इलाज पूरा होने के बाद परिवार उसे घर ले जा रहा था। रास्ते में अचानक थ्रेसर मशीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली या मशीन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर ही उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ बेटी के स्वस्थ होकर लौटने की खुशी थी, तो दूसरी तरफ यह अचानक हादसा पूरे परिवार को सदमे में डाल गया। गांव में मातम का माहौल छा गया है। पुलिस ने मामले की तुरंत संज्ञान लिया और थ्रेसर चालक को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रशासन से अपील: ग्रामीण क्षेत्रों में थ्रेसर जैसी भारी मशीनों का संचालन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर सड़कों पर मशीनें ले जाते समय स्पीड कम रखें और साइड में पर्याप्त जगह छोड़ें, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसे रोके जा सकें। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि छोटी-छोटी लापरवाही कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है।
    1
    इलाज कराकर घर लौट रही किशोरी की सड़क पर थ्रेसर की चपेट में दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार
कानपुर देहात: एक ओर जहां परिवार इलाज के बाद अपनी बेटी को घर ले आकर खुश था, वहीं कुछ ही देर में एक भयानक हादसे ने सब कुछ छीन लिया। कानपुर देहात में इलाज कराकर लौट रही एक किशोरी की थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।
घटना की जानकारी के अनुसार, किशोरी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल गई हुई थी। इलाज पूरा होने के बाद परिवार उसे घर ले जा रहा था। रास्ते में अचानक थ्रेसर मशीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली या मशीन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर ही उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ बेटी के स्वस्थ होकर लौटने की खुशी थी, तो दूसरी तरफ यह अचानक हादसा पूरे परिवार को सदमे में डाल गया। गांव में मातम का माहौल छा गया है।
पुलिस ने मामले की तुरंत संज्ञान लिया और थ्रेसर चालक को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
प्रशासन से अपील: ग्रामीण क्षेत्रों में थ्रेसर जैसी भारी मशीनों का संचालन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर सड़कों पर मशीनें ले जाते समय स्पीड कम रखें और साइड में पर्याप्त जगह छोड़ें, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसे रोके जा सकें।
यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि छोटी-छोटी लापरवाही कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.