सिकंदरा क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई भीषण ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से गेहूं की खड़ी और कटी हुई फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दर्जनों गांवों के किसान तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजे की मांग की। किसानों ने क्षेत्रीय लेखपालों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना स्थलीय निरीक्षण किए ही दफ्तर में बैठकर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। किसानों का आरोप है कि रिपोर्ट में मात्र 20 प्रतिशत नुकसान दर्शाया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे कहीं अधिक गंभीर है। उनके अनुसार कई खेतों में 90 से 100 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की बालियां झड़ गई हैं, जिससे प्रति बीघा केवल एक या दो कुंतल उत्पादन की ही उम्मीद बची है। साथ ही पशुओं के लिए चारा और भूसा मिलने की संभावना भी लगभग खत्म हो गई है। किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की निगरानी में लेखपालों की टीम दोबारा मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि सही आंकलन के आधार पर नई रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को उचित राहत मिल सके।

- इटावा- 6 घंटे में एक्शन, वायरल ऑडियो कांड में सिपाही सर्वेश कुमार सस्पेंड,व्हाट्सएप ऑडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे हड़कप1
- औरैया। शहर के मोहल्ला दयालपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से लड्डू गोपाल की चौथे वर्ष भी धूमधाम के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति गीतों पर झूमते हुए नृत्य कर आनंद लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में राधा कृष्ण मंदिर से निकाली गई लड्डू गोपाल जी की यह शोभा यात्रा मोहल्ले के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में आकर सम्पन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई। इस दौरान राधा कृष्ण व लड्डू गोपाल की झांकी भी सजाई गई। जो अत्यंत मनोहारी लग रही थी। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। शोभा यात्रा में नीशू श्रीवास्तव, अमन अवस्थी, गोपाल शर्मा, नर्सिंग यादव, देवेंद्र यादव सहित मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।4
- कानपुर देहात में खुलेआम बिक रही अवैध देशी शराब जनरल स्टोर में बेची जा रही है शराब सुबह से बिकनी लगती है शराब वीडियो X पर हुआ वायरल जांच के मिले निर्देश अमराहट थाना क्षेत्र के महटोली का मामला1
- पूर्व आईएएस देवीदयाल की स्मृति दिवस पर की गई श्रद्धांजलि अर्पित, बृहद कार्यक्रम औरैया जिले के ग्राम मुनागंज में पूर्व आईएएस स्वर्गीय देवीदयाल की स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके पैतृक गांव मुनागंज में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. देवीदयाल के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताया। बताया गया कि उनका जन्म इटावा/औरैया जिले के ग्राम मुनागंज में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त की और कक्षा आठ में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद जीआईसी इटावा से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए, एमए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1966 में प्रथम प्रयास में आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अपने प्रशासनिक जीवन में उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में जिलाधिकारी तथा कमिश्नर सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। बाद में भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त एवं अतिरिक्त सचिव तथा वित्त मंत्रालय में बैंकिंग सचिव के पद पर सेवाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया, सपा विधायक प्रदीप यादव के अलावा श्रीमती नीना दयाल, अलकनन्दा दयाल, प्रियांक भारती, गौरव दयाल, हर्षवर्धन दयाल, नेहा दयाल, प्रियदर्शनी, रामेश्वर दयाल, शम्भूदयाल, राजेन्द्र कुमार सिंह, ऋषीश्वर दयाल, यशपाल सिंह, हरीशचन्द्र, सौरभ दयाल, उमा शंकर, राहुल, धर्मेन्द्र, शिशुपाल सिंह और नीलू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।1
- इसी दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने भी निषाद समाज के लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए महर्षि कश्यप जी के आदर्शों, त्याग, तपस्या और ज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा सामाजिक एकता और समरसता की अपील की। l1
- स्मार्ट मीटर को लेकर झींझक में हंगामा, बिल जमा करने के बाद भी बकाया दिखने पर भड़के लोग झींझक में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बिल जमा करने के बावजूद बकाया दिखाने और बिजली सप्लाई काटे जाने से नाराज महिलाओं और पुरुषों ने पुराने बिजली घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने स्मार्ट मीटर हटाने की मांग उठाई। मौके पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी नहीं पहुंचा, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। काफी देर विरोध प्रदर्शन के बाद महिलाएं और अन्य लोग वापस अपने घर लौट गए।1
- सलेमपुसलेमपुर में बन रही सरकारी सड़क निर्माण में बवाल के बाद मारपीट वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस मुकदमा दर्ज र में बन रही सरकारी सड़क निर्माण में बवाल के बाद मारपीट वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस मुकदमा दर्ज डेरापुर थाना क्षेत्र में सरकारी सड़क निर्माण के दौरान मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया है। मजदूरों पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2:30 बजे डेरापुर-सलेमपुर मार्ग पर सरकारी सड़क निर्माण कार्य चल रहा था और जेसीबी मशीन से मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान सलेमपुर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और कार्य रुकवाने लगे। आरोप है कि पहले गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और मजदूरों पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में प्रियंक कटियार, पंकज यादव और संदेश समेत कई मजदूर घायल हो गए। पीड़ितों ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाना पहुंचा और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है । थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और पूरे मामले की जांच जारी है।1
- इटावा के भरथना में तेरहवीं भोज बना मातम,तेज आंधी-बारिश के बीच दीवार गिरने से महिला की मौत, 12 घायल,तिरपाल में भरे पानी के दबाव से हुआ हादसा, गांव में मचा हड़कंप1
- औरैया, सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महापुरुष महर्षि कश्यप एवं निषाद समाज की जयंती आज बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। हजारों की संख्या में निषाद समाज के लोग इस पावन अवसर पर एकत्रित हुए और जयंती समारोह को भव्य रूप दिया।1