Shuru
Apke Nagar Ki App…
इटावा के भरथना में तेरहवीं भोज बना मातम,तेज आंधी-बारिश के बीच दीवार गिरने से महिला की मौत, 12 घायल,तिरपाल में भरे पानी के दबाव से हुआ हादसा, गांव में मचा हड़कंप
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
इटावा के भरथना में तेरहवीं भोज बना मातम,तेज आंधी-बारिश के बीच दीवार गिरने से महिला की मौत, 12 घायल,तिरपाल में भरे पानी के दबाव से हुआ हादसा, गांव में मचा हड़कंप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। शहर के मोहल्ला दयालपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से लड्डू गोपाल की चौथे वर्ष भी धूमधाम के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति गीतों पर झूमते हुए नृत्य कर आनंद लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में राधा कृष्ण मंदिर से निकाली गई लड्डू गोपाल जी की यह शोभा यात्रा मोहल्ले के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में आकर सम्पन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई। इस दौरान राधा कृष्ण व लड्डू गोपाल की झांकी भी सजाई गई। जो अत्यंत मनोहारी लग रही थी। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। शोभा यात्रा में नीशू श्रीवास्तव, अमन अवस्थी, गोपाल शर्मा, नर्सिंग यादव, देवेंद्र यादव सहित मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।4
- औरैया, सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महापुरुष महर्षि कश्यप एवं निषाद समाज की जयंती आज बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। हजारों की संख्या में निषाद समाज के लोग इस पावन अवसर पर एकत्रित हुए और जयंती समारोह को भव्य रूप दिया।1
- निःशुल्क शिविर में मरीजों का डाक्टरों ने किया इलाज, रानी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल की बड़ी राहत औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में स्थित श्रीमती रानी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का संचालन 1 मार्च से औपचारिक रूप से शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलने लगी हैं। 20 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में फिलहाल इमरजेंसी वार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि निकट भविष्य में ऑपरेशन थिएटर की सुविधा भी शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों को सेवाएं प्रदान कर रही है। इस टीम में डॉ. ऋषि दुबे (जनरल सर्जन), डॉ. विवेक (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन), डॉ. अजय यादव (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन), डॉ. रोली वर्मा (दंत चिकित्सक) शामिल हैं, जबकि अधीक्षक के रूप में डॉ. नरेश सिंह चौहान अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनके साथ लगभग 10 सदस्यीय स्टाफ भी तैनात है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रत्येक रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का परीक्षण कर मुफ्त इलाज किया जाता है। शिविर में आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की जाती हैं। हाल ही में आयोजित शिविर में करीब आधा सैकड़ा मरीजों ने पहुंचकर लाभ उठाया। अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब इलाज के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्रासर: हर रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मरीजों को मिल रहा लाभ जल्द शुरू होगी ऑपरेशन थिएटर सुविधा, तैयारियां अंतिम चरण में1
- राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- नोनारी गांव में शराब न देने पर सेल्समैन पर जानलेवा हमला, डेरापुर में केस दर्ज डेरापुर थाना क्षेत्र में दुकान बंद होने के बाद शराब न देने पर दबंगों द्वारा सेल्समैन पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार 26 मार्च की रात ग्राम नोनारी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान बंद की जा रही थी, तभी गोलू, गुडलक व चार अज्ञात लोग पहुंचे और शराब मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे सेल्समैन बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें सोमवार करीब 4 बजे बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई भीषण ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से गेहूं की खड़ी और कटी हुई फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दर्जनों गांवों के किसान तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजे की मांग की। किसानों ने क्षेत्रीय लेखपालों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना स्थलीय निरीक्षण किए ही दफ्तर में बैठकर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। किसानों का आरोप है कि रिपोर्ट में मात्र 20 प्रतिशत नुकसान दर्शाया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे कहीं अधिक गंभीर है। उनके अनुसार कई खेतों में 90 से 100 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की बालियां झड़ गई हैं, जिससे प्रति बीघा केवल एक या दो कुंतल उत्पादन की ही उम्मीद बची है। साथ ही पशुओं के लिए चारा और भूसा मिलने की संभावना भी लगभग खत्म हो गई है। किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की निगरानी में लेखपालों की टीम दोबारा मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि सही आंकलन के आधार पर नई रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को उचित राहत मिल सके।1
- इटावा के भरथना में तेरहवीं भोज बना मातम,तेज आंधी-बारिश के बीच दीवार गिरने से महिला की मौत, 12 घायल,तिरपाल में भरे पानी के दबाव से हुआ हादसा, गांव में मचा हड़कंप1
- आकाशीय बिजली गिरने से घर जला, परिवार बाल-बाल बचा औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के गांव पट्टी तोड़ना में आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज बारिश और खराब मौसम के बीच गिरी बिजली से एक घर में लगी विद्युत वायरिंग और सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। गांव निवासी लालाराम पाल पुत्र भीखालाल पाल ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी। कुछ ही क्षणों बाद उनके घर की छत पर लगी डीटीएच एंटीना पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने के प्रभाव से पूरे घर की वायरिंग जल गई और टीवी, पंखा सहित अन्य विद्युत उपकरण पूरी तरह से खराब हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दैवीय आपदा के बाद लालाराम पाल ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी पीड़ित परिवार की मदद की अपील की है।1
- इलाज कराकर घर लौट रही किशोरी की सड़क पर थ्रेसर की चपेट में दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार कानपुर देहात: एक ओर जहां परिवार इलाज के बाद अपनी बेटी को घर ले आकर खुश था, वहीं कुछ ही देर में एक भयानक हादसे ने सब कुछ छीन लिया। कानपुर देहात में इलाज कराकर लौट रही एक किशोरी की थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी के अनुसार, किशोरी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल गई हुई थी। इलाज पूरा होने के बाद परिवार उसे घर ले जा रहा था। रास्ते में अचानक थ्रेसर मशीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली या मशीन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर ही उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ बेटी के स्वस्थ होकर लौटने की खुशी थी, तो दूसरी तरफ यह अचानक हादसा पूरे परिवार को सदमे में डाल गया। गांव में मातम का माहौल छा गया है। पुलिस ने मामले की तुरंत संज्ञान लिया और थ्रेसर चालक को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रशासन से अपील: ग्रामीण क्षेत्रों में थ्रेसर जैसी भारी मशीनों का संचालन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर सड़कों पर मशीनें ले जाते समय स्पीड कम रखें और साइड में पर्याप्त जगह छोड़ें, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसे रोके जा सकें। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि छोटी-छोटी लापरवाही कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है।1