करियापुर गांव के पास विद्युत लाइन की चिंगारी से धू-धू कर जली गेहूं की फसल, कई किसानों को भारी नुकसान; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू सिकंदरा तहसील क्षेत्र के करियापुर गांव के पास सोमवार दोपहर करीब 2 बजे खेतों में निकली विद्युत लाइन से उठी चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। इस आगजनी में सरोजनी देवी, उदयराज, श्रीराम सिंह, जगराम सिंह, फूल सिंह, नंदकिशोर, विनोद कुमार, राम जानकी, महाराज सिंह, यदुनाथ सिंह, निर्मल सिंह, अयोध्या प्रसाद, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार, अवधेश कुमार और रामबाबू की गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी फसल जल चुकी थी। सूचना पर लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया। फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
करियापुर गांव के पास विद्युत लाइन की चिंगारी से धू-धू कर जली गेहूं की फसल, कई किसानों को भारी नुकसान; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू सिकंदरा तहसील क्षेत्र के करियापुर गांव के पास सोमवार दोपहर करीब 2 बजे खेतों में निकली विद्युत लाइन से उठी चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई किसानों की फसल जलकर राख हो गई। इस आगजनी में सरोजनी देवी, उदयराज, श्रीराम सिंह, जगराम सिंह, फूल सिंह, नंदकिशोर, विनोद कुमार, राम जानकी, महाराज सिंह, यदुनाथ सिंह, निर्मल सिंह, अयोध्या प्रसाद, अशोक कुमार, देवेंद्र कुमार, अवधेश कुमार और रामबाबू की गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी फसल जल चुकी थी। सूचना पर लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू किया। फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
- इलाज कराकर घर लौट रही किशोरी की सड़क पर थ्रेसर की चपेट में दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार कानपुर देहात: एक ओर जहां परिवार इलाज के बाद अपनी बेटी को घर ले आकर खुश था, वहीं कुछ ही देर में एक भयानक हादसे ने सब कुछ छीन लिया। कानपुर देहात में इलाज कराकर लौट रही एक किशोरी की थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी के अनुसार, किशोरी बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल गई हुई थी। इलाज पूरा होने के बाद परिवार उसे घर ले जा रहा था। रास्ते में अचानक थ्रेसर मशीन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली या मशीन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर ही उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ बेटी के स्वस्थ होकर लौटने की खुशी थी, तो दूसरी तरफ यह अचानक हादसा पूरे परिवार को सदमे में डाल गया। गांव में मातम का माहौल छा गया है। पुलिस ने मामले की तुरंत संज्ञान लिया और थ्रेसर चालक को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रशासन से अपील: ग्रामीण क्षेत्रों में थ्रेसर जैसी भारी मशीनों का संचालन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर सड़कों पर मशीनें ले जाते समय स्पीड कम रखें और साइड में पर्याप्त जगह छोड़ें, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसे रोके जा सकें। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि छोटी-छोटी लापरवाही कितनी बड़ी कीमत वसूल सकती है।1
- औरैया रिपोर्ट- सहायल थाना क्षेत्र में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने सड़क हादसे में घायल एक युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई। इस संवेदनशील और तत्पर कार्रवाई के बाद क्षेत्र में थानाध्यक्ष की जमकर सराहना हो रही है। घायल को अस्पताल पहुंचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पुलिस के इस मानवीय रूप की तारीफ कर रहे हैं।1
- अजीतमल औरैया। औरैया जनपद के कस्बा अजीतमल में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय अजीतमल में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्टाफ ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अरुण कुमार दीक्षित ने किया। उनके साथ सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, माधुरी अग्निहोत्री, नीलम अग्निहोत्री, श्रद्धा मिश्रा, शबनम शाहीन, आरजू बेगम और निधि मिश्रा ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया। विद्यालय परिवार के इस सराहनीय प्रयास का असर भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 182 हो गई है, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विद्यालय परिवार का यह प्रयास निश्चित ही शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।1
- औरैया। सहायल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, ड्यूटी से बढ़कर निभाया फर्ज। सड़क दुर्घटना में तड़प रहे घायल युवक को तुरंत अपनी सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल। समय पर इलाज मिलने से बची युवक की जान, मौके पर दिखी पुलिस की तत्परता। बिना देरी किए खुद संभाली स्थिति, मानवता और जिम्मेदारी का दिया मजबूत संदेश। थानाध्यक्ष के इस सराहनीय कदम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। वीडियो सामने आते ही क्षेत्रीय जनता ने की जमकर तारीफ, पुलिस की छवि हुई मजबूत।1
- कानपुर देहात में खुलेआम बिक रही अवैध देशी शराब जनरल स्टोर में बेची जा रही है शराब सुबह से बिकनी लगती है शराब वीडियो X पर हुआ वायरल जांच के मिले निर्देश अमराहट थाना क्षेत्र के महटोली का मामला1
- पूर्व आईएएस देवीदयाल की स्मृति दिवस पर की गई श्रद्धांजलि अर्पित, बृहद कार्यक्रम औरैया जिले के ग्राम मुनागंज में पूर्व आईएएस स्वर्गीय देवीदयाल की स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके पैतृक गांव मुनागंज में स्थापित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने उनके योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. देवीदयाल के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताया। बताया गया कि उनका जन्म इटावा/औरैया जिले के ग्राम मुनागंज में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त की और कक्षा आठ में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद जीआईसी इटावा से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए, एमए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1966 में प्रथम प्रयास में आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अपने प्रशासनिक जीवन में उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में जिलाधिकारी तथा कमिश्नर सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। बाद में भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त एवं अतिरिक्त सचिव तथा वित्त मंत्रालय में बैंकिंग सचिव के पद पर सेवाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा विधायक गुड़िया कठेरिया, सपा विधायक प्रदीप यादव के अलावा श्रीमती नीना दयाल, अलकनन्दा दयाल, प्रियांक भारती, गौरव दयाल, हर्षवर्धन दयाल, नेहा दयाल, प्रियदर्शनी, रामेश्वर दयाल, शम्भूदयाल, राजेन्द्र कुमार सिंह, ऋषीश्वर दयाल, यशपाल सिंह, हरीशचन्द्र, सौरभ दयाल, उमा शंकर, राहुल, धर्मेन्द्र, शिशुपाल सिंह और नीलू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई भीषण ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से गेहूं की खड़ी और कटी हुई फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दर्जनों गांवों के किसान तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजे की मांग की। किसानों ने क्षेत्रीय लेखपालों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना स्थलीय निरीक्षण किए ही दफ्तर में बैठकर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। किसानों का आरोप है कि रिपोर्ट में मात्र 20 प्रतिशत नुकसान दर्शाया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे कहीं अधिक गंभीर है। उनके अनुसार कई खेतों में 90 से 100 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की बालियां झड़ गई हैं, जिससे प्रति बीघा केवल एक या दो कुंतल उत्पादन की ही उम्मीद बची है। साथ ही पशुओं के लिए चारा और भूसा मिलने की संभावना भी लगभग खत्म हो गई है। किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की निगरानी में लेखपालों की टीम दोबारा मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि सही आंकलन के आधार पर नई रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को उचित राहत मिल सके।1
- सलेमपुसलेमपुर में बन रही सरकारी सड़क निर्माण में बवाल के बाद मारपीट वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस मुकदमा दर्ज र में बन रही सरकारी सड़क निर्माण में बवाल के बाद मारपीट वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस मुकदमा दर्ज डेरापुर थाना क्षेत्र में सरकारी सड़क निर्माण के दौरान मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया है। मजदूरों पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2:30 बजे डेरापुर-सलेमपुर मार्ग पर सरकारी सड़क निर्माण कार्य चल रहा था और जेसीबी मशीन से मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान सलेमपुर गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और कार्य रुकवाने लगे। आरोप है कि पहले गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और मजदूरों पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में प्रियंक कटियार, पंकज यादव और संदेश समेत कई मजदूर घायल हो गए। पीड़ितों ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाना पहुंचा और लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है । थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और पूरे मामले की जांच जारी है।1
- इटावा- 6 घंटे में एक्शन, वायरल ऑडियो कांड में सिपाही सर्वेश कुमार सस्पेंड,व्हाट्सएप ऑडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे हड़कप1