Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक घटना सामने आई है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में तालाब की जमीन पर बने एक अवैध मकान को ढहाने पहुंची नगर पालिका की टीम पर एक महिला ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब प्रशासन की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद महिला ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते उसने अपना आपा खो दिया। महिला ने पहले ईंट से हमला किया और फिर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर टीम के पीछे दौड़ पड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद, प्रशासन सरकारी जमीनों और तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सर्वोदय नगर में तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए इस मकान को ढहाने की कार्रवाई की जा रही थी।
रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
रायबरेली में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक घटना सामने आई है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में तालाब की जमीन पर बने एक अवैध मकान को ढहाने पहुंची नगर पालिका की टीम पर एक महिला ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब प्रशासन की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद महिला ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते उसने अपना आपा खो दिया। महिला ने पहले ईंट से हमला किया और फिर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर टीम के पीछे दौड़ पड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद, प्रशासन सरकारी जमीनों और तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सर्वोदय नगर में तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए इस मकान को ढहाने की कार्रवाई की जा रही थी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई के मल्लावां गांव से 594किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का किया उद्घाटन 12जिलों से होकर गुजरने वाले इस महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेस का रायबरेली में 74.26 किलो मीटर हिस्सा हुआ बन कर तैयार वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री के द्वारा उद्घाटन के बाद राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह,प्रभारी मंत्री राकेश सचान रहे मौजूद डीएम सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के साथ जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद रायबरेली में दो बड़े एग्जिट प्वाइंट बनाए गए पहला लालगंज बिहार बायपास व दूसरा जगतपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर रोझइया गांव के पास बना गंगा एक्सप्रेसवे शुरू होने से रायबरेली समेत पूरे प्रदेश में सफल सम और जहां आसान होगा वही व्यापार करने वाले व्यापारियों को भी काफी लाभ मिलेगा चन्द घंटों में मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा तय1
- सर्वोदय नगर में तालाब की जमीन पर बने एक अवैध मकान को ढहाने पहुंची नगर पालिका की टीम पर एक महिला ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब प्रशासन की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद महिला ने विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते उसने अपना आपा खो दिया। महिला ने पहले ईंट से हमला किया और फिर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर टीम के पीछे दौड़ पड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद, प्रशासन सरकारी जमीनों और तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सर्वोदय नगर में तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए इस मकान को ढहाने की कार्रवाई की जा रही थी।1
- सलोन,रायबरेली।सलोन कस्बे के मोहल्ला कच्ची मस्जिद मोहल्ले में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।क्षेत्र में बुधवार की शाम आई तेज आंधी और हल्की बारिश के बाद विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कस्बे के कच्ची मस्जिद मोहल्ले में अनस चौधरी के घर के समीप लगा जर्जर विद्युत पोल अचानक टूटकर उनके मकान की छत पर जा गिरा। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते जर्जर पोल लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, लेकिन उन्हें बदलने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।घटना की जानकारी विद्युत कर्मियों द्वारा विभागीय ग्रुप में साझा की गई। इस संबंध में एसडीओ सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें पोल टूटने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैसेज भेज दीजिए, कल मौके पर जाकर दिखवाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पोल को बदलने और क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।1
- Anshu Vip News1
- मौसम ने बदला अपना मोड दोपहर 2.30 मिट में आधी आई और मौसम बादल गया तो धूप से राहत मिली लगभग 15 मिट आधी चली और लोगो को राहत मिली2
- फतेहपुर जिले में गिरवी आभूषण विवाद में पुलिस की कार्रवाई पर सर्राफा कारोबारियों ने उठाए सवाल - डीजीपी से जारी किए जाएं दिशा-निर्देश, दीवानी मामलों में एफआईआर पर रोक की मांग 50ज्वेलर्स व्यापारियों ने आज फतेहपुर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बताई समस्या जिसमें फतेहपुर पुलिस अधीक्षक ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बाद पुराने गिरवी लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ गए हैं। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि 10 से 30 साल पुराने निष्क्रिय मामलों में अब बिना दस्तावेज के दावे किए जा रहे हैं। इससे व्यापारियों को कानूनी और आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस बिना जांच और बिना पक्ष सुने सीधे एफआईआर दर्ज कर रही है। कई बार बिना नोटिस के दुकानों पर पहुंचकर दबाव बनाया जाता है। इससे व्यापारियों की साख खराब हो रही है और कारोबारी माहौल में डर का माहौल है। कारोबारियों ने बताया कि कई मामलों में गिरवी रखने वालों ने खुद सामान वापस लेने से इनकार किया था, क्योंकि उस समय सोने का दाम मूलधन और ब्याज से कम था। अब दाम बढ़ने पर वही लोग पुराने मामले उठा रहे हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि गिरवी विवाद मूल रूप से दीवानी मामला है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई से पहले प्रारंभिक सत्यापन अनिवार्य किया जाए। बिना दस्तावेज जांचे और दोनों पक्षों को सुने बिना एफआईआर न हो। सर्राफा कारोबारियों ने डीजीपी से मांग की है कि पुलिस के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। 1. दीवानी मामलों में बिना जांच कोई कार्रवाई न हो। 2. व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बिना नोटिस न जाएं। 3. पुलिस का व्यवहार सभ्य और विधिसम्मत हो। 4. दबावपूर्ण और अपमानजनक व्यवहार पर रोक लगे। कारोबारियों का कहना है कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वैध व्यापार बाधित हो रहा है। उन्होंने दीवानी मामलों में पुलिस हस्तक्षेप सीमित रखने की मांग की है।1
- रायबरेली। सलोन, जगतपुर, डलमऊ और लालगंज क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड डंपरों की तेज रफ्तार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में किसी का बेटा, किसी का पिता तो कहीं किसी बहन का भाई काल का शिकार बन रहा है। इन दर्दनाक घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अधिकांश जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर खामोश नजर आ रहे हैं। हादसों के बाद कुछ दिन तक शोक और चर्चा होती है, फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना लगातार इन घटनाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस समस्या को लेकर लोगों की पीड़ा साफ झलक रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब वक्त राजनीति का नहीं, बल्कि इंसानियत दिखाने का है। यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि जल्द नहीं चेते, तो यह लापरवाही और भी कई घरों को उजाड़ सकती है। जनता अब जवाब चाहती है कि आखिर कब इस मौत के तांडव पर रोक लगेगी।1
- पिकअप अनियंत्रित होकर पैदल जा रहे तीन लोगों को मारी जोरदार टक्कर जिसमें मां बेटी और पिता है तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस वह पुलिस ने तीनों लोगों को आनंन फानन में डलमऊ सीएससी ले जाया गया जिसमें तीनों लोक की गंभीर हालत देखते हुए रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान मां की मौत हो गई पिता और बेटी का चल रहा है इलाज1