Anchor - भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दूसरे दिन लाखों की संख्या में शिव भक्त अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर लगाएं गंगा में डुबकी। लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार ,संवाददाता , साहिल राज Anchor - भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दूसरे दिन लाखों की संख्या में शिव भक्त अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर लगाएं गंगा में डुबकी। गंगा स्नान कर गंगा जल लेकर 105 किलोमीटर पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए , जहां बाबा भोलेनाथ को बैधनाथ के देवघर में बावा भोलेनाथ को अजगैबीनाथ धाम उत्तरवाहिनी गंगा जल से जलाभिषेक करेंगे। बता दें अजगैबीनाथ धाम पूरा शहर कांवरिया भगवा रंग में भगवा मय हो गया है। वहीं दूसरी तरफ बोल बम के नारे से गूंज उठी शहर से लेकर कांवरिया कच्ची पथ,पर बोल-बम की नारा से गुंज उठा है।हर शिव भक्तों के जुवान पर एक ही नारा बोम बम का नारा है बाबा एक सहारा है। *बता करें अजगैबीनाथ धाम नमामि गंगे घाट की।* नमामि गंगे घाट पर जिस तरह से जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की तैयारी किया गया गंगा घाटों पर, रात में भी देश विदेश से कांवड़ियां श्रद्धालुओं गंगा में स्नान करने नजर आ रहे हैं। वहीं रेंजर लाइट की रंग बिरंगे प्रकाश से जगमगाता रौशनी, और पानी के फुहारे से आकर्षित करते नजारें। शिव भक्तों के लिए मन को मोह लेने जैसा, बाइट,नीलम शर्मा, रायपुर छत्तीसगढ़ बाइट, श्राद्धलु दिल्ली
Anchor - भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दूसरे दिन लाखों की संख्या में शिव भक्त अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर लगाएं गंगा में डुबकी। लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार ,संवाददाता , साहिल राज Anchor - भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दूसरे दिन लाखों की संख्या में शिव भक्त अजगैबीनाथ
धाम के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर लगाएं गंगा में डुबकी। गंगा स्नान कर गंगा जल लेकर 105 किलोमीटर पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए , जहां बाबा भोलेनाथ को बैधनाथ के देवघर में बावा भोलेनाथ को अजगैबीनाथ धाम उत्तरवाहिनी गंगा जल से जलाभिषेक करेंगे। बता दें अजगैबीनाथ धाम पूरा शहर कांवरिया भगवा रंग में भगवा मय हो
गया है। वहीं दूसरी तरफ बोल बम के नारे से गूंज उठी शहर से लेकर कांवरिया कच्ची पथ,पर बोल-बम की नारा से गुंज उठा है।हर शिव भक्तों के जुवान पर एक ही नारा बोम बम का नारा है बाबा एक सहारा है। *बता करें अजगैबीनाथ धाम नमामि गंगे घाट की।* नमामि गंगे घाट पर जिस तरह से जिला प्रशासन और
पर्यटन विभाग की तैयारी किया गया गंगा घाटों पर, रात में भी देश विदेश से कांवड़ियां श्रद्धालुओं गंगा में स्नान करने नजर आ रहे हैं। वहीं रेंजर लाइट की रंग बिरंगे प्रकाश से जगमगाता रौशनी, और पानी के फुहारे से आकर्षित करते नजारें। शिव भक्तों के लिए मन को मोह लेने जैसा, बाइट,नीलम शर्मा, रायपुर छत्तीसगढ़ बाइट, श्राद्धलु दिल्ली
- वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर खाद की आड़ में छिपाई गई 31.53 लाख की शराब बरामद, चालक फरार* बक्सर से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर खाद की आड़ में छिपाई गई 31.53 लाख की शराब बरामद, चालक फरार* *बक्सर :* वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर शुक्रवार शाम उत्पाद विभाग ने खाद की आड़ में लाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी। कंटेनर का लॉक तोड़ने पर अंदर से 31 लाख 53 हजार 600 रुपये मूल्य की शराब बरामद हुई। चालक जांच से पहले ही कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि शाम करीब तीन बजे चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में नियमित जांच चल रही थी। उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के कंटेनर को रोका गया। टीम ने दस्तावेज और इनवॉइस मांगे और जाम न लगे इसलिए कंटेनर किनारे लगाने को कहा। चालक ने कंटेनर 50 मीटर आगे रोका और मौके से फरार हो गया। सील कंटेनर का लॉक तोड़कर तलाशी ली गई तो अंदर करीब 300 पोटाश फॉस्फेट के हरे रंग के डिब्बे मिले। डिब्बों के पीछे हरियाणा निर्मित रॉयल ग्रीन ब्रांड की विदेशी शराब की 297 पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि पोटाश फॉस्फेट के डिब्बों में वेस्ट लिक्विड मिला है। आशंका है कि शराब की खेप छिपाने के लिए इनका इस्तेमाल किया गया था। नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाईट- अशरफ जमाल उत्पाद अधीक्षक बक्सर4
- 3 साल का बम को देखिए किस तरह से दौड़ते हुए भोलेनाथ जी से मिलने के लिए #indiasachtaknews #tarapurvidhansabha #bihar #viralreels1
- श्रावणी मेला में पुलिस सहायता शिविर खाली, पहले दिन ही चरमराई सुरक्षा व्यवस्था तारापुर। श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ गुरुवार को तारापुर से होकर गुजरने वाला कांवर पथ शिवभक्तों की आस्था से सराबोर हो गया। दोपहर बाद कांवरियों की संख्या तेजी से बढ़ी। श्रद्धालु ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे। हल्की बारिश से मौसम सुहाना रहा, जिससे कांवरियों को राहत मिली। प्रशासन ने पूरे श्रावण माह निश्शुल्क पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, धर्मशाला, प्रकाश और सफाई की व्यवस्था की है। पीएचईडी पेयजल, स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा शिविर व एंबुलेंस तथा नगर पंचायत सफाई व्यवस्था संभाल रहा है। पुलिस सुरक्षा में तैनात है। हालांकि पहले दिन कई पुलिस सहायता शिविरों में बल की तैनाती नहीं होने से यातायात प्रभावित रहा। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि शाम तक सभी जवान योगदान कर देंगे। मुख्य बाजार में अतिक्रमण से जाम की स्थिति बनी रही। थाना के समीप सड़क का गड्ढा और चौरा नदी पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग भी परेशानी का कारण बनी रही।1
- भागलपुर: प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल में ओरल हाइजीन डे पर जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को दंत स्वास्थ्य की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी 1 अगस्त 2026। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), अंग प्रदेश भागलपुर के तत्वावधान में ओरल हाइजीन डे के अवसर पर प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल, पन्नूचक, घोघा में दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दंत चिकित्सकों द्वारा मौखिक स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दांतों में कैविटी एवं मसूड़ों की बीमारियों से बचाव, नियमित दंत परीक्षण के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में बच्चों को यह संदेश दिया गया कि "स्वस्थ मुंह, स्वस्थ शरीर की पहली पहचान है।" इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह और रात में ब्रश करने, संतुलित आहार लेने, मीठे खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन करने तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क दंत जांच (Free Dental Check-up) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विद्यालय प्रबंधन ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन, अंग प्रदेश भागलपुर के सभी दंत चिकित्सकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- हवेली खड़गपुर में सजी 'एक शाम रफी के नाम', सदाबहार गीतों से देर रात तक झूमे श्रोता हवेली खड़गपुर। मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में शुक्रवार की शाम आयोजित 'एक शाम रफी के नाम' संगीतमय कार्यक्रम में सुरों की ऐसी महफिल सजी कि श्रोता देर रात तक मोहम्मद रफी के अमर गीतों के साथ झूमते रहे। शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चले इस आयोजन में मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रफी साहब के एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को स्वर्णिम संगीत युग की यादों से रूबरू कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह तथा आयोजक मनोज कुमार रघु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, मुकेश एवं महेंद्र कपूर के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिबू दा ने किया। संगीत संध्या के दौरान कलाकारों ने रफी साहब के कालजयी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को सुरमयी बना दिया। खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह ने भी अपनी मधुर गायकी से रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना की। मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज़ और उनके गीत समय की सीमाओं से परे हैं। उनके गीत हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में आज भी समान रूप से लोकप्रिय हैं और जीवन के हर भाव को सहजता से अभिव्यक्त करते हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रफी साहब भारतीय फिल्म संगीत के ऐसे अमर गायक हैं, जिनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायकी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने रफी साहब के संगीत को भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बताया। आयोजक मनोज कुमार रघु ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संगीत की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, एम एकेडमी के निदेशक नीरज कुमार, विपिन खीरी, दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सौरभ, सरपंच रशीद कमर, मोहम्मद नौशाद, नंदकिशोर चौधरी, शत्रुघ्न कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- मध्य विद्यालय राटन के समीप वार्ड नंबर 8 में बनाए गए यात्री प्रतिक्षालय करीब 15 लाख से बनाया गया नगर परिषद गोगरी जमालपुर के द्वारा छः महीने में देखिए क्या हाल है यात्री प्रतिक्षालय का Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Nitish Mishra District Administration, Khagaria - Bihar #zerotolerancepolicy #Corruption Nagar Parishad Gogri Jamalpur1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता अभियान तेज गोगरी अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के निर्देश पर क्षेत्र में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं द्वारा परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. शोभा रानी ने कुल 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया। सभी महिलाओं का ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल भी उपलब्ध कराई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार की शाम छह बजे बताया कि सरकार के निर्देशानुसार परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी नसबंदी के प्रति प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी दोनों की सहभागिता से पूरी हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे एवं स्वस्थ परिवार के निर्माण के लिए सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा आवश्यक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें।1
- कैमूर में अपराधियों के हौसले बुलंद, रामगढ़ में दुकानदार पर जानलेवा फायरिंग कैमूर में अपराधियों के हौसले बुलंद, रामगढ़ में दुकानदार पर जानलेवा फायरिंग 1 अगस्त: कैमूर बिहार रिपोर्ट - साहिल राज आगाज टाइम विज्ञापन के लिए सम्पर्क 9031618646 कैमूर में पशु तस्करी और मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई के बीच जिले में आपराधिक घटनाएं भी चिंता बढ़ा रही हैं। एक सप्ताह के भीतर गोलीबारी की यह तीसरी बड़ी घटना है। रामगढ़ थाना के पीछे स्थित गली में गुरुवार शाम बाइक से घर लौट रहे दुकानदार मनोज कुमार वर्मा पर घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। मनोज वर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी जान बचा ली, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा व एक संदिग्ध चप्पल बरामद की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।4