Shuru
Apke Nagar Ki App…
3 साल का बम को देखिए किस तरह से दौड़ते हुए भोलेनाथ जी से मिलने के लिए #indiasachtaknews #tarapurvidhansabha #bihar #viralreels
THE LIVE Munger
3 साल का बम को देखिए किस तरह से दौड़ते हुए भोलेनाथ जी से मिलने के लिए #indiasachtaknews #tarapurvidhansabha #bihar #viralreels
More news from बिहार and nearby areas
- 3 साल का बम को देखिए किस तरह से दौड़ते हुए भोलेनाथ जी से मिलने के लिए #indiasachtaknews #tarapurvidhansabha #bihar #viralreels1
- श्रावणी मेला में पुलिस सहायता शिविर खाली, पहले दिन ही चरमराई सुरक्षा व्यवस्था तारापुर। श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ गुरुवार को तारापुर से होकर गुजरने वाला कांवर पथ शिवभक्तों की आस्था से सराबोर हो गया। दोपहर बाद कांवरियों की संख्या तेजी से बढ़ी। श्रद्धालु ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे। हल्की बारिश से मौसम सुहाना रहा, जिससे कांवरियों को राहत मिली। प्रशासन ने पूरे श्रावण माह निश्शुल्क पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, धर्मशाला, प्रकाश और सफाई की व्यवस्था की है। पीएचईडी पेयजल, स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा शिविर व एंबुलेंस तथा नगर पंचायत सफाई व्यवस्था संभाल रहा है। पुलिस सुरक्षा में तैनात है। हालांकि पहले दिन कई पुलिस सहायता शिविरों में बल की तैनाती नहीं होने से यातायात प्रभावित रहा। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि शाम तक सभी जवान योगदान कर देंगे। मुख्य बाजार में अतिक्रमण से जाम की स्थिति बनी रही। थाना के समीप सड़क का गड्ढा और चौरा नदी पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग भी परेशानी का कारण बनी रही।1
- हवेली खड़गपुर में सजी 'एक शाम रफी के नाम', सदाबहार गीतों से देर रात तक झूमे श्रोता हवेली खड़गपुर। मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में शुक्रवार की शाम आयोजित 'एक शाम रफी के नाम' संगीतमय कार्यक्रम में सुरों की ऐसी महफिल सजी कि श्रोता देर रात तक मोहम्मद रफी के अमर गीतों के साथ झूमते रहे। शाम सात बजे से रात 11 बजे तक चले इस आयोजन में मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने रफी साहब के एक से बढ़कर एक सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को स्वर्णिम संगीत युग की यादों से रूबरू कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह तथा आयोजक मनोज कुमार रघु ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व अतिथियों ने महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मन्ना डे, मुकेश एवं महेंद्र कपूर के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिबू दा ने किया। संगीत संध्या के दौरान कलाकारों ने रफी साहब के कालजयी गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर पूरे सभागार को सुरमयी बना दिया। खड़गपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव नीरज कुमार साह ने भी अपनी मधुर गायकी से रफी के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना की। मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि मोहम्मद रफी की आवाज़ और उनके गीत समय की सीमाओं से परे हैं। उनके गीत हर पीढ़ी के लोगों के दिलों में आज भी समान रूप से लोकप्रिय हैं और जीवन के हर भाव को सहजता से अभिव्यक्त करते हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि रफी साहब भारतीय फिल्म संगीत के ऐसे अमर गायक हैं, जिनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायकी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने रफी साहब के संगीत को भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर बताया। आयोजक मनोज कुमार रघु ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संगीत की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। इस अवसर पर चेंबर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, एम एकेडमी के निदेशक नीरज कुमार, विपिन खीरी, दंत चिकित्सक डॉ. अभिषेक सौरभ, सरपंच रशीद कमर, मोहम्मद नौशाद, नंदकिशोर चौधरी, शत्रुघ्न कुमार सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर खाद की आड़ में छिपाई गई 31.53 लाख की शराब बरामद, चालक फरार* बक्सर से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर खाद की आड़ में छिपाई गई 31.53 लाख की शराब बरामद, चालक फरार* *बक्सर :* वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर शुक्रवार शाम उत्पाद विभाग ने खाद की आड़ में लाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी। कंटेनर का लॉक तोड़ने पर अंदर से 31 लाख 53 हजार 600 रुपये मूल्य की शराब बरामद हुई। चालक जांच से पहले ही कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि शाम करीब तीन बजे चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में नियमित जांच चल रही थी। उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के कंटेनर को रोका गया। टीम ने दस्तावेज और इनवॉइस मांगे और जाम न लगे इसलिए कंटेनर किनारे लगाने को कहा। चालक ने कंटेनर 50 मीटर आगे रोका और मौके से फरार हो गया। सील कंटेनर का लॉक तोड़कर तलाशी ली गई तो अंदर करीब 300 पोटाश फॉस्फेट के हरे रंग के डिब्बे मिले। डिब्बों के पीछे हरियाणा निर्मित रॉयल ग्रीन ब्रांड की विदेशी शराब की 297 पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि पोटाश फॉस्फेट के डिब्बों में वेस्ट लिक्विड मिला है। आशंका है कि शराब की खेप छिपाने के लिए इनका इस्तेमाल किया गया था। नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाईट- अशरफ जमाल उत्पाद अधीक्षक बक्सर4
- भागलपुर: प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल में ओरल हाइजीन डे पर जागरूकता शिविर आयोजित, बच्चों को दंत स्वास्थ्य की दी गई महत्वपूर्ण जानकारी 1 अगस्त 2026। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA), अंग प्रदेश भागलपुर के तत्वावधान में ओरल हाइजीन डे के अवसर पर प्रोपेल इंटरनेशनल स्कूल, पन्नूचक, घोघा में दंत स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दंत चिकित्सकों द्वारा मौखिक स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, दांतों में कैविटी एवं मसूड़ों की बीमारियों से बचाव, नियमित दंत परीक्षण के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में बच्चों को यह संदेश दिया गया कि "स्वस्थ मुंह, स्वस्थ शरीर की पहली पहचान है।" इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह और रात में ब्रश करने, संतुलित आहार लेने, मीठे खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन करने तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क दंत जांच (Free Dental Check-up) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। विद्यालय प्रबंधन ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन, अंग प्रदेश भागलपुर के सभी दंत चिकित्सकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। * :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। *1
- चौधरी परिवार के घर से हुआ 10 करोड़ की डकैती। फिर भी सम्राट चौधरी चुप क्यों वीडियो हुई वायरल? बांका जिला1
- जमीन विवाद सुलझाने आये जमुई पुलिस कमांडो ने कैसे सर्विस रिवाल्वर निकालकर धमकाया देंखे वायरल विडिओ. आखिर क्यों इंसान अपने अधिकार के लिए उठाते गलत कदम?1