Shuru
Apke Nagar Ki App…
चौधरी परिवार के घर से हुआ 10 करोड़ की डकैती। फिर भी सम्राट चौधरी चुप क्यों वीडियो हुई वायरल? बांका जिला
THE LIVE Munger
चौधरी परिवार के घर से हुआ 10 करोड़ की डकैती। फिर भी सम्राट चौधरी चुप क्यों वीडियो हुई वायरल? बांका जिला
More news from बिहार and nearby areas
- 3 साल का बम को देखिए किस तरह से दौड़ते हुए भोलेनाथ जी से मिलने के लिए #indiasachtaknews #tarapurvidhansabha #bihar #viralreels1
- श्रावणी मेला में पुलिस सहायता शिविर खाली, पहले दिन ही चरमराई सुरक्षा व्यवस्था तारापुर। श्रावणी मेला के शुभारंभ के साथ गुरुवार को तारापुर से होकर गुजरने वाला कांवर पथ शिवभक्तों की आस्था से सराबोर हो गया। दोपहर बाद कांवरियों की संख्या तेजी से बढ़ी। श्रद्धालु ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ते रहे। हल्की बारिश से मौसम सुहाना रहा, जिससे कांवरियों को राहत मिली। प्रशासन ने पूरे श्रावण माह निश्शुल्क पेयजल, चिकित्सा, शौचालय, धर्मशाला, प्रकाश और सफाई की व्यवस्था की है। पीएचईडी पेयजल, स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा शिविर व एंबुलेंस तथा नगर पंचायत सफाई व्यवस्था संभाल रहा है। पुलिस सुरक्षा में तैनात है। हालांकि पहले दिन कई पुलिस सहायता शिविरों में बल की तैनाती नहीं होने से यातायात प्रभावित रहा। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि शाम तक सभी जवान योगदान कर देंगे। मुख्य बाजार में अतिक्रमण से जाम की स्थिति बनी रही। थाना के समीप सड़क का गड्ढा और चौरा नदी पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग भी परेशानी का कारण बनी रही।1
- वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर खाद की आड़ में छिपाई गई 31.53 लाख की शराब बरामद, चालक फरार* बक्सर से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर खाद की आड़ में छिपाई गई 31.53 लाख की शराब बरामद, चालक फरार* *बक्सर :* वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर शुक्रवार शाम उत्पाद विभाग ने खाद की आड़ में लाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी। कंटेनर का लॉक तोड़ने पर अंदर से 31 लाख 53 हजार 600 रुपये मूल्य की शराब बरामद हुई। चालक जांच से पहले ही कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि शाम करीब तीन बजे चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में नियमित जांच चल रही थी। उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के कंटेनर को रोका गया। टीम ने दस्तावेज और इनवॉइस मांगे और जाम न लगे इसलिए कंटेनर किनारे लगाने को कहा। चालक ने कंटेनर 50 मीटर आगे रोका और मौके से फरार हो गया। सील कंटेनर का लॉक तोड़कर तलाशी ली गई तो अंदर करीब 300 पोटाश फॉस्फेट के हरे रंग के डिब्बे मिले। डिब्बों के पीछे हरियाणा निर्मित रॉयल ग्रीन ब्रांड की विदेशी शराब की 297 पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि पोटाश फॉस्फेट के डिब्बों में वेस्ट लिक्विड मिला है। आशंका है कि शराब की खेप छिपाने के लिए इनका इस्तेमाल किया गया था। नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाईट- अशरफ जमाल उत्पाद अधीक्षक बक्सर4
- हवेली खड़गपुर में फिर से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अतिक्रमण अंबेडकर चौक से लेकर लालू एकता पार्क तक हवेली खड़गपुर। नगर परिषद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुआ अभियान अंबेडकर चौक, लालू एकता पार्क, सब्जी मार्केट, पुराना पुल होते हुए थाना मोड़ तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जहां कुछ लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी दिखी कि अभियान बार-बार चलाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़क किनारे दुकानें और अस्थायी संरचनाएं लग जाती हैं, जिससे शहर की सड़कें दोबारा संकरी हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि 10-15 दिन के अंतराल पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है, लेकिन कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ स्थायी कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि केवल अतिक्रमण हटाने तक अभियान सीमित न रहे, बल्कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रमुख बाजार और चौक-चौराहों पर नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़कें दोबारा अतिक्रमण की चपेट में न आएं।4
- :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। * :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। *1
- महादलित टोला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार! 🚩 15 अगस्त से पहले प्रशासन ने विकास मित्रों को दिए बड़े निर्देश। बांका: महादलित टोला के विकास और जनजागरूकता अभियान को लेकर कल्याण पदाधिकारी रौशन कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी विकास मित्रों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ✅ बैठक में महादलित टोला में समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिया गया। 💰 बड़ी खबर: प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के तहत भुरना पंचायत के महादलित टोला तूरडीह का विकास कार्यों के लिए चयन किया गया है, जिसके लिए ₹50 हजार की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। 🇮🇳 इसके साथ ही आगामी 15 अगस्त को सभी संबंधित पंचायतों के विकास मित्रों को अपने-अपने महादलित टोला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश भी दिया गया। 📰 ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद स्थानीय खबर के लिए जुड़े रहें — बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल। 👍 पोस्ट को Like, Share और Follow करना न भूलें।1
- चौधरी परिवार के घर से हुआ 10 करोड़ की डकैती। फिर भी सम्राट चौधरी चुप क्यों वीडियो हुई वायरल? बांका जिला1
- जमीन विवाद सुलझाने आये जमुई पुलिस कमांडो ने कैसे सर्विस रिवाल्वर निकालकर धमकाया देंखे वायरल विडिओ. आखिर क्यों इंसान अपने अधिकार के लिए उठाते गलत कदम?1