हवेली खड़गपुर में फिर से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अतिक्रमण अंबेडकर चौक से लेकर लालू एकता पार्क तक हवेली खड़गपुर। नगर परिषद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुआ अभियान अंबेडकर चौक, लालू एकता पार्क, सब्जी मार्केट, पुराना पुल होते हुए थाना मोड़ तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जहां कुछ लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी दिखी कि अभियान बार-बार चलाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़क किनारे दुकानें और अस्थायी संरचनाएं लग जाती हैं, जिससे शहर की सड़कें दोबारा संकरी हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि 10-15 दिन के अंतराल पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है, लेकिन कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ स्थायी कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि केवल अतिक्रमण हटाने तक अभियान सीमित न रहे, बल्कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रमुख बाजार और चौक-चौराहों पर नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़कें दोबारा अतिक्रमण की चपेट में न आएं।
हवेली खड़गपुर में फिर से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अतिक्रमण अंबेडकर चौक से लेकर लालू एकता पार्क तक हवेली खड़गपुर। नगर परिषद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुआ अभियान अंबेडकर चौक, लालू एकता पार्क, सब्जी मार्केट, पुराना पुल होते हुए थाना मोड़ तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों
पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जहां कुछ लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी दिखी कि अभियान बार-बार चलाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़क किनारे दुकानें और अस्थायी संरचनाएं
लग जाती हैं, जिससे शहर की सड़कें दोबारा संकरी हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि 10-15 दिन के अंतराल पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है, लेकिन कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर बार-बार अतिक्रमण करने वालों
के खिलाफ स्थायी कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि केवल अतिक्रमण हटाने तक अभियान सीमित न रहे, बल्कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रमुख बाजार और चौक-चौराहों पर नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़कें दोबारा अतिक्रमण की चपेट में न आएं।
- हवेली खड़गपुर में फिर से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अतिक्रमण अंबेडकर चौक से लेकर लालू एकता पार्क तक हवेली खड़गपुर। नगर परिषद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुआ अभियान अंबेडकर चौक, लालू एकता पार्क, सब्जी मार्केट, पुराना पुल होते हुए थाना मोड़ तक चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जहां कुछ लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी दिखी कि अभियान बार-बार चलाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़क किनारे दुकानें और अस्थायी संरचनाएं लग जाती हैं, जिससे शहर की सड़कें दोबारा संकरी हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि 10-15 दिन के अंतराल पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है, लेकिन कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर प्रभावी रोक नहीं लग पाती। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि कई जगहों पर बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ स्थायी कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि केवल अतिक्रमण हटाने तक अभियान सीमित न रहे, बल्कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना और नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रमुख बाजार और चौक-चौराहों पर नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि सड़कें दोबारा अतिक्रमण की चपेट में न आएं।4
- लोढ़िया मड़वा कच्ची कांवरिया पथ पर शिव-पार्वती सेवा दल का निशुल्क शिविर शुरू, पूरे सावन मिलेंगी 38 प्रकार की सेवाएं श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर तारापुर अनुमंडल क्षेत्र के लोढ़िया मड़वा कच्ची कांवरिया पथ पर बुधवार रात शिव-पार्वती सेवा दल के निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। मुंगेर नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी एवं पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। मेयर ने कहा कि 105 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले कांवरियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। वहीं पूर्व विधायक ने कहा कि सरकारी व्यवस्थाओं के साथ सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी सराहनीय है। संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार भगत एवं सचिव राम प्रसाद शाह ने बताया कि पिछले 18 वर्षों से यह शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में गर्म व ठंडा जल, नींबू पानी, सत्तू, ग्लूकोन-डी, चाय, भोजन, दवा, मालिश, मोबाइल चार्जिंग, रात्रि विश्राम, स्नानागार, खोया-पाया केंद्र सहित कुल 38 प्रकार की निशुल्क सेवाएं पूरे सावन माह तक कांवरियों को उपलब्ध कराई जाएंगी।1
- सम्राट चौधरी को पीछे छोड़ दिया? मोकामा विधायक अनंत सिंह के इस कदम ने मचाई सनसनी! ⚡1
- गृह मंत्री की अनुपस्थिति का उठा मुद्दा, पप्पू यादव ने साधू वेश में चंदा चोरी का उठाया मुद्दा गृह मंत्री की अनुपस्थिति का उठा मुद्दा, पप्पू यादव ने साधू वेश में चंदा चोरी का उठाया मुद्दा1
- Rajsmart electric house conark mor jamalpur road munger में1
- श्रावणी मेला से पहले कांवरिया पथ पर शुरू हुई सभी सुविधाएं, बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ तारापुर। श्रावणी मेला 2026 को लेकर तारापुर के 26 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला शुरू होने से पहले ही स्वास्थ्य, पेयजल, सफाई और सूचना सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। 28 जुलाई की शाम से सभी स्वास्थ्य शिविर सक्रिय हैं, जहां चिकित्सक, एंबुलेंस और दवाओं की व्यवस्था की गई है। गोगाचक धर्मशाला स्थित स्वास्थ्य शिविर में बुधवार शाम तक 160 से अधिक कांवरियों का उपचार किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उद्घोषक खोए-बिछड़े कांवरियों को उनके जत्थे से मिलाने में जुटे हैं। पैदल पथ पर बालू बिछाई गई है तथा शौचालयों के बाहर पेयजल की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। धर्मशाला परिसर में पहली बार सुधा पार्लर का स्टॉल भी लगाया गया है। हालांकि प्रतिबंधित पैदल मार्ग पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती नहीं होने से कुछ स्थानों पर वाहन चलते दिखे, जिससे कांवरियों को परेशानी हुई। प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है।1
- करोड़ों की कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार* बक्सर से रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम *करोड़ों की कीमत की ब्राउन शुगर के साथ पांच अंतर जिला तस्कर गिरफ्तार* *बक्सर :* नशे के खिलाफ अभियान में बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में 29 जुलाई को छापेमारी कर पुलिस ने 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि गोपाल डेरा पोखरा के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर विशेष टीम बनाकर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बक्सर के मुंगांव निवासी सोनू कुमार, नाजीरगंज के समीर शेख, चिलहरी के सूर्यकांत पांडेय, भोजपुर के फूहा निवासी मंजय पासवान और पूर्वी चंपारण के रामनगर निवासी कुमार गौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामला अंतरजिला तस्करी गिरोह से जुड़ा है। जब्त मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। बाईट- पोलस्त कुमार डीएसपी डुमराव3