logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंगनबाड़ी केंद्र भवन का किया गया शुभारंभ कुमारखंड। बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित केंद्र संख्या 283 का पीएम जन-मन योजना के तहत नवनिर्मित भवन का बुधवार को प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह व सीडीपीओ अजहर इमाम ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पोषक क्षेत्र के लाभुकों का समुदाय आधारित गतिविधि अन्नप्राशन एवं गोदभाराई का आयोजन किया गया। ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) एवं मनरेगा योजना के तहत आवंटित 6-6 लाख रुपए कुल 12 लाख की प्राक्कलित राशि से इस आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य पूरा किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि स्कूल पूर्व शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पीएम जन-मन योजना के तहत इस आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया गया है। इस केंद्र पर हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है। अब यहां पर स्कूल पूर्व शिक्षा ग्रहण करने वाले छोटे-छोटे बच्चे को पक्की भवन में बैठकर पठन पाठन में सुविधा होगी। मौके पर सीडीपीओ ने कहा कि पोषक क्षेत्र के बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा व्यवस्था को अमलीजामा पहनाना तथा हर तरह की सरकारी लाभ दिलाना सेविका व आईसीडीएस की जिम्मेदारी है जिसका सही से निर्वहन करना है। मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान माधुरी देवी की गोदभराई करवाई गई और सबीना कुमारी के पुत्र हिमांशु का अन्नप्राशन करवाया गया। मौके पर जेई मनरेगा मुकेश कुमार मुकुंद, जैनेन्द्र उर्फ श्रीराम बाबा, बीसी आशीष देव, एलएस मोनिका, डीआईओ कमलेश कुमार सिंह, ठेकेदार प्रिंस कुमार, सेविका एमएस कंचन, बिट्टू कुमार, मनोज यादव, राजीव कुमार बबलू सहित अन्य मौजूद थे। फोटो – बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन करते अतिथि व पदाधिकारी

15 hrs ago
user_Ashish Thakur
Ashish Thakur
कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
15 hrs ago

आंगनबाड़ी केंद्र भवन का किया गया शुभारंभ कुमारखंड। बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित केंद्र संख्या 283 का पीएम जन-मन योजना के तहत नवनिर्मित भवन का बुधवार को प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह व सीडीपीओ अजहर इमाम ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पोषक क्षेत्र के लाभुकों का समुदाय आधारित गतिविधि अन्नप्राशन एवं गोदभाराई का आयोजन किया गया। ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) एवं मनरेगा योजना के तहत आवंटित 6-6 लाख रुपए कुल 12 लाख की प्राक्कलित राशि से इस आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य पूरा किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि स्कूल पूर्व शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पीएम जन-मन योजना के तहत इस आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया गया है। इस केंद्र पर हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है। अब यहां पर स्कूल पूर्व शिक्षा ग्रहण करने वाले छोटे-छोटे बच्चे को पक्की भवन में बैठकर पठन पाठन में सुविधा होगी। मौके पर सीडीपीओ ने कहा कि पोषक क्षेत्र के बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा व्यवस्था को अमलीजामा पहनाना तथा हर तरह की सरकारी लाभ दिलाना सेविका व आईसीडीएस की जिम्मेदारी है जिसका सही से निर्वहन करना है। मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान माधुरी देवी की गोदभराई करवाई गई और सबीना कुमारी के पुत्र हिमांशु का अन्नप्राशन करवाया गया। मौके पर जेई मनरेगा मुकेश कुमार मुकुंद, जैनेन्द्र उर्फ श्रीराम बाबा, बीसी आशीष देव, एलएस मोनिका, डीआईओ कमलेश कुमार सिंह, ठेकेदार प्रिंस कुमार, सेविका एमएस कंचन, बिट्टू कुमार, मनोज यादव, राजीव कुमार बबलू सहित अन्य मौजूद थे। फोटो – बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन करते अतिथि व पदाधिकारी

  • user_User4856
    User4856
    Shankarpur, Madhepura
    🤝
    4 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • नशे के खिलाफ मधेपुरा में जनहुंकार, सड़कों पर उतरा गांव; गूंजा ‘नशा भगाओ, पंचायत बचाओ नशे के खिलाफ अब सिर्फ आवाज नहीं, पूरा गांव सड़क पर उतर आया है।इस दौरान मधेपुरा के चिकनौटबा गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरकी हाट से जागरूकता मार्च निकाली गई। सैकड़ों ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने गांव का भ्रमण कर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। गुरकी हाट से शुरू हुई ये मार्च गांव की गलियों से गुजरती भीड़ और नशे के खिलाफ गूंजते जोरदार नारे। चिकनौटबा में निकली इस जागरूकता मार्च ने साफ कर दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई अब समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। मार्च के दौरान ग्रामीण लगातार नारे लगाते रहे।सुंदर पंचायत बनाना है, नशा को दूर भगाना है। लोगों ने ग्रामीणों और खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। नशे की लत को सिर्फ एक व्यक्ति की समस्या नहीं माना जा सकता। इसका असर परिवार की आर्थिक स्थिति से लेकर सामाजिक माहौल तक पड़ता है। यही वजह है कि ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ जागरूकता को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मार्च में पूर्व मुखिया कमलेश बाबू, पूर्व समिति सदस्य डॉ. सुरेन्द्र जी, सरपंच प्रतिनिधि अरविंद जी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। शिव नारायण यादव, चन्देश्वरी यादव, अनिल यादव, भूमि राम, वीरेन्द्र यादव, महात्मा सुरेन्द्र यादव, सुन्दर जी, नवयुवक संघ अध्यक्ष मनोज जी, वार्ड सदस्य मनोज जी, भीम जी, राज किशोर जी, चन्द्र किशोर जी, शम्भू जी, खीखर राम, सुरेन्द्र राम, राहुल और शंकर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मार्च का हिस्सा बने। इस अभियान में विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं की भागीदारी भी खास रही। प्रधानाध्यापक किशोर कुमार और विद्यालय के सभी शिक्षकों के सहयोग से बच्चों ने भी नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर युवा नशे से दूर रहेंगे, तो परिवार मजबूत होगा और समाज का भविष्य बेहतर बनेगा। इसी सोच के साथ लोगों ने गांव को नशामुक्त और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। चिकनौटबा की इस मार्च ने एक बात साफ कर दी नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ कानून और प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। गुरकी हाट से उठी आवाज अब पूरे गांव का संकल्प बन चुकी है।नशे को ना और स्वस्थ भविष्य को हां।
    4
    नशे के खिलाफ मधेपुरा में जनहुंकार, सड़कों पर उतरा गांव; गूंजा ‘नशा भगाओ, पंचायत बचाओ
नशे के खिलाफ अब सिर्फ आवाज नहीं, पूरा गांव सड़क पर उतर आया है।इस दौरान मधेपुरा के चिकनौटबा गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरकी हाट से जागरूकता मार्च निकाली गई। सैकड़ों ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने गांव का भ्रमण कर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।
गुरकी हाट से शुरू हुई ये मार्च गांव की गलियों से गुजरती भीड़ और नशे के खिलाफ गूंजते जोरदार नारे।
चिकनौटबा में निकली इस जागरूकता मार्च ने साफ कर दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई अब समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है।
मार्च के दौरान ग्रामीण लगातार नारे लगाते रहे।सुंदर पंचायत बनाना है, नशा को दूर भगाना है।
लोगों ने ग्रामीणों और खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
नशे की लत को सिर्फ एक व्यक्ति की समस्या नहीं माना जा सकता। इसका असर परिवार की आर्थिक स्थिति से लेकर सामाजिक माहौल तक पड़ता है। यही वजह है कि ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ जागरूकता को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
मार्च में पूर्व मुखिया कमलेश बाबू, पूर्व समिति सदस्य डॉ. सुरेन्द्र जी, सरपंच प्रतिनिधि अरविंद जी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए।
शिव नारायण यादव, चन्देश्वरी यादव, अनिल यादव, भूमि राम, वीरेन्द्र यादव, महात्मा सुरेन्द्र यादव, सुन्दर जी, नवयुवक संघ अध्यक्ष मनोज जी, वार्ड सदस्य मनोज जी, भीम जी, राज किशोर जी, चन्द्र किशोर जी, शम्भू जी, खीखर राम, सुरेन्द्र राम, राहुल और शंकर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मार्च का हिस्सा बने।
इस अभियान में विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं की भागीदारी भी खास रही।
प्रधानाध्यापक किशोर कुमार और विद्यालय के सभी शिक्षकों के सहयोग से बच्चों ने भी नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाया।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर युवा नशे से दूर रहेंगे, तो परिवार मजबूत होगा और समाज का भविष्य बेहतर बनेगा।
इसी सोच के साथ लोगों ने गांव को नशामुक्त और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया।
चिकनौटबा की इस मार्च ने एक बात साफ कर दी नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ कानून और प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है।
गुरकी हाट से उठी आवाज अब पूरे गांव का संकल्प बन चुकी है।नशे को ना और स्वस्थ भविष्य को हां।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • Doshi ke upar Saja Hona chahie na ki Nirdosh ke upar Jo Doshi Hai vah free ghoom raha hai jo Nirdosh Hai vah Har Jagah se Bhag Raha Hai Aisa Kyon mananiy SP mahoday kripya Sahi Jankari Lekar tab kisi ke upar Koi mukadma darj Karen Aisa Nahin Ki ghusne ke Koi kam Karen Jis hisab Se aap aavedan ka nahin sunvaee kar rahe hain is hisab se lagta hai ki aapko bahut Mota Rakha mila hai
    1
    Doshi ke upar Saja Hona chahie na ki Nirdosh ke upar Jo Doshi Hai vah free ghoom raha hai jo Nirdosh Hai vah Har Jagah se Bhag Raha Hai Aisa Kyon mananiy SP mahoday kripya Sahi Jankari Lekar tab kisi ke upar Koi mukadma darj Karen Aisa Nahin Ki ghusne ke Koi kam Karen Jis hisab Se aap aavedan ka nahin sunvaee kar rahe hain is hisab se lagta hai ki aapko bahut Mota Rakha mila hai
    user_Satish Sach news
    Satish Sach news
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    15 hrs ago
  • कृष्ण भगवान के जन्म के शुभ अवसर पर मेला आयोजन रखा गया आप लोग आना ना भूले मेला 4सितंबर से लेकर 6 सितंबर तक
    1
    कृष्ण भगवान के जन्म के शुभ अवसर पर मेला आयोजन रखा गया आप लोग आना ना भूले
मेला  4सितंबर से लेकर 6 सितंबर तक
    user_युवा समाज सेवी रुपौली पूर्णिया
    युवा समाज सेवी रुपौली पूर्णिया
    Youth Social Services Organisation रुपौली, पूर्णिया, बिहार•
    15 hrs ago
  • 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar
    1
    🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें  #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar
    user_Aryan Bolta Bihar
    Aryan Bolta Bihar
    Local News Reporter कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    11 hrs ago
  • पूर्णिया के कप्तान पुल के पास बड़े गड्ढा होने से हो सकता है बड़ा हादसा डीएम साहब इस पर थोड़ा एक्शन लीजिए। पूर्णिया के कप्तान पुल के पास बड़े गड्ढा होने से हो सकता है बड़ा हादसा डीएम साहब इस पर थोड़ा एक्शन लीजिए।
    1
    पूर्णिया के कप्तान पुल के पास बड़े गड्ढा होने से हो सकता है बड़ा हादसा डीएम साहब इस पर थोड़ा एक्शन लीजिए।
पूर्णिया के कप्तान पुल के पास बड़े गड्ढा होने से हो सकता है बड़ा हादसा डीएम साहब इस पर थोड़ा एक्शन लीजिए।
    user_Seemanchal Bytes
    Seemanchal Bytes
    Media company Purnia East, Bihar•
    13 hrs ago
  • मौसम खराब होने के कारण पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शिवेंदु अधिकारी पूर्णिया एयरपोर्ट से काफिला जा रहा है
    1
    मौसम खराब होने के कारण पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शिवेंदु अधिकारी पूर्णिया एयरपोर्ट से काफिला जा रहा है
    user_Abn24 purane
    Abn24 purane
    Local News Reporter पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    15 hrs ago
  • एनसीडी जांच कार्यक्रम की हुई शुरूआत, पहले दिन 1260 लोगों की जांच 1431 लोगों के एनीमिया जांच में 2 गंभीर 50 मध्यम व 1226 सामान्य मरीज़ निकले कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार से 90 दिन तक चलने वाले एनसीडी जांच कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। प्रखंड क्षेत्र के सभी 21 पंचायत सहित सीएचसी केंद्र पर कुल 58 अलग-अलग स्वास्थ्य टीम द्वारा घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर समुचित सलाह के साथ दवा उपलब्ध कराई जा रही है । सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार के नेतृत्व में आयोजित जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान के दौरान समुदाय स्तर पर सीएच ओ, एएनएम व आशा वाली जांच टीम द्वारा गृह भ्रमण कर स्क्रीनिंग, परामर्श, दवा वितरण तथा संस्थागत सेवा के लिए पंजीयन आदि सुविधाएं आम जन को प्रदान किया जा रहा है। बीएचएम कुमार धनंजय ने बताया कि अभियान के दौरान जांच टीम द्वारा गैर संचारी रोगों, जैसे बीपी, मधुमेह, तीन प्रकार के सामान्य कैंसर (मुँह, स्तन एवं गर्भाशय के मुख का कैंसर), हृदय रोग से संबंधित, लीवर से संबंधित रोग एवं क्रोनिक बिमारी की जांच कर समुचित सलाह व दवा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले दिन कुल 1260 एनसीडी जांच किए गए हैं। वहीं 25 अगस्त से चल रहे एनीमिया जांच के दौरान बुधवार को कुल 1431 लोगों का खुन जांच किया गया। जिसमें 2 गंभीर मरीजों की पहचान की गई है जिसे तत्काल खून चढा़ाने की जरूरत है । वहीं 50 बीच वाले मरीज हैं जिनमें 50 प्रतिशत हिमोग्लोबिन पाए गए और 1226 सामान्य मरीज़ निकले हैं जिसमें हिमोग्लोबिन की स्थिति ठीक पाई गई।
    1
    एनसीडी जांच कार्यक्रम की हुई शुरूआत, पहले दिन 1260 लोगों की जांच 
1431 लोगों के एनीमिया जांच में 2 गंभीर 50 मध्यम व 1226 सामान्य मरीज़ निकले 
कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार से 90 दिन तक चलने वाले एनसीडी जांच कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। प्रखंड क्षेत्र के सभी 21 पंचायत सहित सीएचसी केंद्र पर कुल 58 अलग-अलग स्वास्थ्य टीम द्वारा घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर समुचित सलाह के साथ दवा उपलब्ध कराई जा रही है । सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार के नेतृत्व में आयोजित जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान के दौरान समुदाय स्तर पर सीएच ओ, एएनएम व आशा वाली जांच टीम द्वारा गृह भ्रमण कर स्क्रीनिंग, परामर्श, दवा वितरण तथा संस्थागत सेवा के लिए पंजीयन आदि सुविधाएं आम जन को प्रदान किया जा रहा है। बीएचएम कुमार धनंजय ने बताया कि अभियान के दौरान जांच टीम द्वारा गैर संचारी रोगों, जैसे बीपी, मधुमेह, तीन प्रकार के सामान्य कैंसर (मुँह, स्तन एवं गर्भाशय के मुख का कैंसर), हृदय रोग से संबंधित, लीवर से संबंधित रोग एवं क्रोनिक बिमारी की जांच कर समुचित सलाह व दवा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले दिन कुल 1260 एनसीडी जांच किए गए हैं। वहीं 25 अगस्त से चल रहे एनीमिया जांच के दौरान बुधवार को कुल 1431 लोगों का खुन जांच किया गया। जिसमें 2 गंभीर मरीजों की पहचान की गई है जिसे तत्काल खून चढा़ाने की जरूरत है । वहीं 50 बीच वाले मरीज हैं जिनमें 50 प्रतिशत हिमोग्लोबिन पाए गए और 1226 सामान्य मरीज़ निकले हैं जिसमें हिमोग्लोबिन की स्थिति ठीक पाई गई।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
  • श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा मुरादपुर: नारदी भजन और कीर्तन की मधुर धुनों से गूंजा मंदिर परिसर नोहट्टा प्रखंड के मुरादपुर गाँव मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मुरादपुर गांव स्थित श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में इन दिनों भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है। इसी क्रम में आयोजित विशेष नारदी भजन और कीर्तन कार्यक्रम से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया है। मंदिर परिसर में गूंज रही भजन की मधुर धुनों से गांव का कोना-कोना आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आ रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध नारदी गायक श्री गुलाब ठाकुर एवं श्री माहेश्वर ठाकुर उर्फ मोहर बाबा के भजनों से हुआ। उनकी पारंपरिक और ओजस्वी गायकी ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।​इसके उपरांत, कार्यक्रम में कई अन्य प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकारों में श्री दिवाकर ठाकुर, श्री ललित झा, श्री ललन ठाकुर, श्री महाकांत ठाकुर, श्री साजेंद्र झा, श्री कारी दास, श्री फूल झा, श्री संतोष ठाकुर, श्री प्रमोद झा, श्री गुलाब झा, श्री नंदन चौधरी, श्री सुमन सिंह, श्री हीरा शर्मा, श्री बानो चौधरी एवं श्री फुलचन शर्मा शामिल रहे। सभी कलाकारों की जुगलबंदी ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों के साथ-साथ श्रीकृष्ण पूजा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है, जिनकी देखरेख में सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं।
    1
    श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा मुरादपुर: नारदी भजन और कीर्तन की मधुर धुनों से गूंजा मंदिर परिसर
नोहट्टा प्रखंड के मुरादपुर गाँव मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मुरादपुर गांव स्थित श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में इन दिनों भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है। इसी क्रम में आयोजित विशेष नारदी भजन और कीर्तन कार्यक्रम से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया है। मंदिर परिसर में गूंज रही भजन की मधुर धुनों से गांव का कोना-कोना आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आ रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध नारदी गायक श्री गुलाब ठाकुर एवं श्री माहेश्वर ठाकुर उर्फ मोहर बाबा के भजनों से हुआ। उनकी पारंपरिक और ओजस्वी गायकी ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।​इसके उपरांत, कार्यक्रम में कई अन्य प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकारों में श्री दिवाकर ठाकुर, श्री ललित झा, श्री ललन ठाकुर, श्री महाकांत ठाकुर, श्री साजेंद्र झा, श्री कारी दास, श्री फूल झा, श्री संतोष ठाकुर, श्री प्रमोद झा, श्री गुलाब झा, श्री नंदन चौधरी, श्री सुमन सिंह, श्री हीरा शर्मा, श्री बानो चौधरी एवं श्री फुलचन शर्मा शामिल रहे। सभी कलाकारों की जुगलबंदी ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों के साथ-साथ श्रीकृष्ण पूजा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है, जिनकी देखरेख में सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    17 hrs ago
  • 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar
    1
    🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें  #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar
    user_Aryan Bolta Bihar
    Aryan Bolta Bihar
    Local News Reporter कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.