एनसीडी जांच कार्यक्रम की हुई शुरूआत, पहले दिन 1260 लोगों की जांच 1431 लोगों के एनीमिया जांच में 2 गंभीर 50 मध्यम व 1226 सामान्य मरीज़ निकले कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार से 90 दिन तक चलने वाले एनसीडी जांच कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। प्रखंड क्षेत्र के सभी 21 पंचायत सहित सीएचसी केंद्र पर कुल 58 अलग-अलग स्वास्थ्य टीम द्वारा घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर समुचित सलाह के साथ दवा उपलब्ध कराई जा रही है । सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार के नेतृत्व में आयोजित जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान के दौरान समुदाय स्तर पर सीएच ओ, एएनएम व आशा वाली जांच टीम द्वारा गृह भ्रमण कर स्क्रीनिंग, परामर्श, दवा वितरण तथा संस्थागत सेवा के लिए पंजीयन आदि सुविधाएं आम जन को प्रदान किया जा रहा है। बीएचएम कुमार धनंजय ने बताया कि अभियान के दौरान जांच टीम द्वारा गैर संचारी रोगों, जैसे बीपी, मधुमेह, तीन प्रकार के सामान्य कैंसर (मुँह, स्तन एवं गर्भाशय के मुख का कैंसर), हृदय रोग से संबंधित, लीवर से संबंधित रोग एवं क्रोनिक बिमारी की जांच कर समुचित सलाह व दवा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले दिन कुल 1260 एनसीडी जांच किए गए हैं। वहीं 25 अगस्त से चल रहे एनीमिया जांच के दौरान बुधवार को कुल 1431 लोगों का खुन जांच किया गया। जिसमें 2 गंभीर मरीजों की पहचान की गई है जिसे तत्काल खून चढा़ाने की जरूरत है । वहीं 50 बीच वाले मरीज हैं जिनमें 50 प्रतिशत हिमोग्लोबिन पाए गए और 1226 सामान्य मरीज़ निकले हैं जिसमें हिमोग्लोबिन की स्थिति ठीक पाई गई।
एनसीडी जांच कार्यक्रम की हुई शुरूआत, पहले दिन 1260 लोगों की जांच 1431 लोगों के एनीमिया जांच में 2 गंभीर 50 मध्यम व 1226 सामान्य मरीज़ निकले कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार से 90 दिन तक चलने वाले एनसीडी जांच कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। प्रखंड क्षेत्र के सभी 21 पंचायत सहित सीएचसी केंद्र पर कुल 58 अलग-अलग स्वास्थ्य टीम द्वारा घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर समुचित सलाह के साथ दवा उपलब्ध कराई जा रही है । सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार के नेतृत्व में आयोजित जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान के दौरान समुदाय स्तर पर सीएच ओ, एएनएम व आशा वाली जांच टीम द्वारा गृह भ्रमण कर स्क्रीनिंग, परामर्श, दवा वितरण तथा संस्थागत सेवा के लिए पंजीयन आदि सुविधाएं आम जन को प्रदान किया जा रहा है। बीएचएम कुमार धनंजय ने बताया कि अभियान के दौरान जांच टीम द्वारा गैर संचारी रोगों, जैसे बीपी, मधुमेह, तीन प्रकार के सामान्य कैंसर (मुँह, स्तन एवं गर्भाशय के मुख का कैंसर), हृदय रोग से संबंधित, लीवर से संबंधित रोग एवं क्रोनिक बिमारी की जांच कर समुचित सलाह व दवा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले दिन कुल 1260 एनसीडी जांच किए गए हैं। वहीं 25 अगस्त से चल रहे एनीमिया जांच के दौरान बुधवार को कुल 1431 लोगों का खुन जांच किया गया। जिसमें 2 गंभीर मरीजों की पहचान की गई है जिसे तत्काल खून चढा़ाने की जरूरत है । वहीं 50 बीच वाले मरीज हैं जिनमें 50 प्रतिशत हिमोग्लोबिन पाए गए और 1226 सामान्य मरीज़ निकले हैं जिसमें हिमोग्लोबिन की स्थिति ठीक पाई गई।
- बीडीओ ने हाईस्कूल सुंदरनगर अजा का किया निरीक्षण, खुद भी ली क्लास कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र के मंगरवाडा पंचायत स्थित उत्क्रमित हाईस्कूल सुंदरनगर (अजा) का बीडीओ शशिभूषण सुमन ने निरीक्षण किया। बीडीओ के अचानक स्कूल पहुंचने से शिक्षकों और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, और विकास कार्यों का गहन जायजा लिया। बीडीओ ने सबसे पहले शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति का मिलान किया। बीडीओ खुद कक्षाओं में पहुंचे और छात्रों से विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। इस दौरान बीडीओ ने हिंदी विषय का खुद क्लास भी ली। बीडीओ के शिक्षक के रूप में क्लास लेते देख बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाएं काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इस दौरान स्कूल परिसर, शौचालय तथा किचन शेड की साफ-सफाई का भी उन्होंने निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। प्लस टू स्तर की विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का अवलोकन किया गया तथा इनका नियमित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।निरीक्षण के बाद बीडीओ ने एचएम अमित कुमार एवं सभी शिक्षकों के साथ एक संक्षिप्त समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के सुधार के लिए प्रयासरत है, इसलिए पठन-पाठन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर स्कूल आने और शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया गया। मौके पर स्कूल प्रधान सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।1
- किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔 #गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔 #गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo1
- सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चौसा में छात्रों से संवाद, नशे से दूर रहकर बेहतर करियर बनाने की दी सीख नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सूखा नशा के दुष्प्रभाव, इससे होने वाले सामाजिक नुकसान और नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य एवं करियर बनाने के अवसरों को लेकर छात्रों को जागरूक किया। छात्रों को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि सूखा नशा समाज को अंदर से खोखला करने का काम कर रहा है। इसके खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति सूखा नशा का सेवन करता है अथवा इसके कारोबार में शामिल है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी तथा पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। डीआईजी ने कहा कि सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है और इसके कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा जागरूक होंगे तो समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। करियर को लेकर छात्रों से संवाद करते हुए डॉ. आशीष ने कहा कि प्रत्येक छात्र को जीवन में बड़ा सपना देखना चाहिए और उस सपने को हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत करनी चाहिए। आज छात्रों के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्रों को अपनी क्षमता पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सही दिशा में पूरी लगन से मेहनत करने वाले छात्र को अपना लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान डीआईजी ने छात्रों से खुलकर संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। छात्रों ने विभिन्न विषयों को लेकर सवाल किए, जिनका डीआईजी ने जवाब देते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इससे पूर्व मधेपुरा के एसपी डॉ. संदीप सिंह ने भी छात्रों के बीच सूखा नशा के प्रभाव और इससे होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों से सूखा नशा से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही सूखा नशा के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की गुप्त सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का पूरा सभागार छात्रों से खचाखच भरा रहा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों ने डीआईजी डॉ. कुमार आशीष की बातों को गंभीरता और तन्मयता से सुना। छात्रों ने सूखा नशा से दूर रहने तथा अपने जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आलमनगर विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, मधेपुरा एसपी डॉ. संदीप सिंह, एसडीपीओ पवन कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बाइट --कुमार आशीष,डीआईजी4
- छातापुर प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा मंदिर से पश्चिम होटल बंधन में विशेष छूट दी जाएगी छातापुर प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा मंदिर से पश्चिम होटल बंधन में विशेष छूट दी जाएगी साथ ही आपको बेहतर सुविधा भी दी जाएगी।1
- फुलकाहा बाजार में खुला प्रकाश बजाज शोरूम, सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को मिलेगी आधुनिक बाइक की सुविधा रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। सीमावर्ती बाजार फुलकाहा में दोपहिया वाहन खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी सौगात मिली है। गुरुवार को फुलकाहा बाजार में प्रकाश बजाज शोरूम का भव्य शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। शोरूम के उद्घाटन से क्षेत्र में बजाज की आधुनिक और आकर्षक बाइक अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। शोरूम का उद्घाटन बजाज ग्रुप के चेयरमैन रामप्रकाश, अररिया जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदनी देवी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव, नवाबगंज पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव, पूर्व मुखिया संजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव, अररिया जिला लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पोद्दार, सेवानिवृत्त सैनिक कमलेश्वरी यादव, मनोज यादव, समाजसेवी श्रवण कुमार दास, चंद्रभान सिंह एवं शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। शोरूम खुलने को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि फुलकाहा जैसे सीमावर्ती बाजार में बजाज का शोरूम खुलने से आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब नई बाइक खरीदने, मॉडल देखने और आवश्यक जानकारी लेने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। आधुनिक बाइक के साथ जल्द शुरू होगा सर्विस सेंटर वहीं प्रकाश बजाज के अध्यक्ष राम प्रकाश बजाज ने बताया कि शोरूम में बजाज की विभिन्न आधुनिक बाइक उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन और आकर्षक लुक वाली बाइक के कई मॉडल यहां उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए सर्विस सेंटर भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के दोपहिया वाहन चालकों को वाहन की सर्विस और रखरखाव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। प्रकाश बजाज शोरूम के शुभारंभ के साथ ही फुलकाहा बाजार में दोपहिया वाहन कारोबार और ग्राहक सुविधाओं को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- एक 24 वर्षीय युवक की मौत से गाँव में छाया मातम परिवार का रो रो कर बुरा हाल सौर बाजार थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी मनोहर यादव के 24 वर्षीय पुत्र मानस कुमार की मौत मंगलवार के देर शाम सड़क दुर्घटना में हो गई जिसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया। घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया की मानस कुमार महिषी में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था जहां अन्य दिनों के तरह मंगलवार के देर शाम फील्ड से रुपए कलेक्शन कर कार्यालय वापस आ रहा था इसी दौरान महिषी बनगांव मुख्य सड़क मार्ग में तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनका मौत मौके पर ही हो गया। बुधवार को जैसे ही मृतक का शव उनके गांव भवानीपुर पहुंचा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक को एक चार वर्षीय पुत्र और एक दो वर्षीय पुत्री है जिसके सर से एक पिता का साया उठ चुका है वहीं मृतक के पत्नी बार बार रोते हुए बेहोश हो जा रही है। अब पूरे गांव में एक ही चर्चा चल रही है आखिर अब दो छोटे छोटे बच्चे और उनके पत्नी का भरण पोषण कैसे होगा। घटना को लेकर पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से एक ही मांग उठाया है की अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए साथ ही मृतक के आश्रित को सरकारी आर्थिक सहायता राशि दिलाने में मदद करें जिससे मृतक मानस के छोटे छोटे बच्चे एवं उनके पत्नी के परवरिश में परिवार को सहारा मिल सके।1
- आंगनबाड़ी केंद्र भवन का किया गया शुभारंभ कुमारखंड। बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित केंद्र संख्या 283 का पीएम जन-मन योजना के तहत नवनिर्मित भवन का बुधवार को प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह व सीडीपीओ अजहर इमाम ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पोषक क्षेत्र के लाभुकों का समुदाय आधारित गतिविधि अन्नप्राशन एवं गोदभाराई का आयोजन किया गया। ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) एवं मनरेगा योजना के तहत आवंटित 6-6 लाख रुपए कुल 12 लाख की प्राक्कलित राशि से इस आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य पूरा किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि स्कूल पूर्व शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पीएम जन-मन योजना के तहत इस आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया गया है। इस केंद्र पर हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है। अब यहां पर स्कूल पूर्व शिक्षा ग्रहण करने वाले छोटे-छोटे बच्चे को पक्की भवन में बैठकर पठन पाठन में सुविधा होगी। मौके पर सीडीपीओ ने कहा कि पोषक क्षेत्र के बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा व्यवस्था को अमलीजामा पहनाना तथा हर तरह की सरकारी लाभ दिलाना सेविका व आईसीडीएस की जिम्मेदारी है जिसका सही से निर्वहन करना है। मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान माधुरी देवी की गोदभराई करवाई गई और सबीना कुमारी के पुत्र हिमांशु का अन्नप्राशन करवाया गया। मौके पर जेई मनरेगा मुकेश कुमार मुकुंद, जैनेन्द्र उर्फ श्रीराम बाबा, बीसी आशीष देव, एलएस मोनिका, डीआईओ कमलेश कुमार सिंह, ठेकेदार प्रिंस कुमार, सेविका एमएस कंचन, बिट्टू कुमार, मनोज यादव, राजीव कुमार बबलू सहित अन्य मौजूद थे। फोटो – बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन करते अतिथि व पदाधिकारी1
- राघोपुर बत्रा जुबान टूटा हुआ है देखिए कितना घनी से पकड़ लिया ना हो स्थिति नव गंगा नदी जितना अलग से सब्सक्राइब करें सभी भाई बहनों देखें1