logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चौसा में छात्रों से संवाद, नशे से दूर रहकर बेहतर करियर बनाने की दी सीख नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सूखा नशा के दुष्प्रभाव, इससे होने वाले सामाजिक नुकसान और नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य एवं करियर बनाने के अवसरों को लेकर छात्रों को जागरूक किया। छात्रों को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि सूखा नशा समाज को अंदर से खोखला करने का काम कर रहा है। इसके खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति सूखा नशा का सेवन करता है अथवा इसके कारोबार में शामिल है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी तथा पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। डीआईजी ने कहा कि सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है और इसके कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा जागरूक होंगे तो समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। करियर को लेकर छात्रों से संवाद करते हुए डॉ. आशीष ने कहा कि प्रत्येक छात्र को जीवन में बड़ा सपना देखना चाहिए और उस सपने को हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत करनी चाहिए। आज छात्रों के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्रों को अपनी क्षमता पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सही दिशा में पूरी लगन से मेहनत करने वाले छात्र को अपना लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान डीआईजी ने छात्रों से खुलकर संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। छात्रों ने विभिन्न विषयों को लेकर सवाल किए, जिनका डीआईजी ने जवाब देते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इससे पूर्व मधेपुरा के एसपी डॉ. संदीप सिंह ने भी छात्रों के बीच सूखा नशा के प्रभाव और इससे होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों से सूखा नशा से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही सूखा नशा के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की गुप्त सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का पूरा सभागार छात्रों से खचाखच भरा रहा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों ने डीआईजी डॉ. कुमार आशीष की बातों को गंभीरता और तन्मयता से सुना। छात्रों ने सूखा नशा से दूर रहने तथा अपने जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आलमनगर विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, मधेपुरा एसपी डॉ. संदीप सिंह, एसडीपीओ पवन कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बाइट --कुमार आशीष,डीआईजी

6 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
6 hrs ago

सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चौसा में छात्रों से संवाद, नशे से दूर रहकर बेहतर करियर बनाने की दी सीख नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सूखा नशा के दुष्प्रभाव, इससे होने वाले सामाजिक नुकसान और नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य एवं करियर बनाने के अवसरों को लेकर छात्रों को जागरूक किया। छात्रों को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि सूखा नशा समाज को अंदर से खोखला करने का काम कर रहा है। इसके खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने छात्रों से

अपील की कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति सूखा नशा का सेवन करता है अथवा इसके कारोबार में शामिल है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी तथा पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। डीआईजी ने कहा कि सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है और इसके कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा जागरूक होंगे तो समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। करियर को लेकर छात्रों से संवाद करते हुए डॉ. आशीष ने कहा कि

प्रत्येक छात्र को जीवन में बड़ा सपना देखना चाहिए और उस सपने को हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत करनी चाहिए। आज छात्रों के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्रों को अपनी क्षमता पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सही दिशा में पूरी लगन से मेहनत करने वाले छात्र को अपना लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान डीआईजी ने छात्रों से खुलकर संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। छात्रों ने विभिन्न विषयों को लेकर सवाल किए, जिनका डीआईजी ने जवाब देते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इससे पूर्व मधेपुरा के एसपी डॉ. संदीप सिंह ने भी छात्रों के बीच सूखा

नशा के प्रभाव और इससे होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों से सूखा नशा से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही सूखा नशा के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की गुप्त सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का पूरा सभागार छात्रों से खचाखच भरा रहा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों ने डीआईजी डॉ. कुमार आशीष की बातों को गंभीरता और तन्मयता से सुना। छात्रों ने सूखा नशा से दूर रहने तथा अपने जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आलमनगर विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, मधेपुरा एसपी डॉ. संदीप सिंह, एसडीपीओ पवन कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बाइट --कुमार आशीष,डीआईजी

More news from बिहार and nearby areas
  • सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चौसा में छात्रों से संवाद, नशे से दूर रहकर बेहतर करियर बनाने की दी सीख नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सूखा नशा के दुष्प्रभाव, इससे होने वाले सामाजिक नुकसान और नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य एवं करियर बनाने के अवसरों को लेकर छात्रों को जागरूक किया। छात्रों को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि सूखा नशा समाज को अंदर से खोखला करने का काम कर रहा है। इसके खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति सूखा नशा का सेवन करता है अथवा इसके कारोबार में शामिल है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी तथा पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। डीआईजी ने कहा कि सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है और इसके कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा जागरूक होंगे तो समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। करियर को लेकर छात्रों से संवाद करते हुए डॉ. आशीष ने कहा कि प्रत्येक छात्र को जीवन में बड़ा सपना देखना चाहिए और उस सपने को हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत करनी चाहिए। आज छात्रों के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्रों को अपनी क्षमता पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सही दिशा में पूरी लगन से मेहनत करने वाले छात्र को अपना लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान डीआईजी ने छात्रों से खुलकर संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। छात्रों ने विभिन्न विषयों को लेकर सवाल किए, जिनका डीआईजी ने जवाब देते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इससे पूर्व मधेपुरा के एसपी डॉ. संदीप सिंह ने भी छात्रों के बीच सूखा नशा के प्रभाव और इससे होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों से सूखा नशा से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही सूखा नशा के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की गुप्त सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का पूरा सभागार छात्रों से खचाखच भरा रहा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों ने डीआईजी डॉ. कुमार आशीष की बातों को गंभीरता और तन्मयता से सुना। छात्रों ने सूखा नशा से दूर रहने तथा अपने जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आलमनगर विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, मधेपुरा एसपी डॉ. संदीप सिंह, एसडीपीओ पवन कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बाइट --कुमार आशीष,डीआईजी
    4
    सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी
नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चौसा में छात्रों से संवाद, नशे से दूर रहकर बेहतर करियर बनाने की दी सीख
नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सूखा नशा के दुष्प्रभाव, इससे होने वाले सामाजिक नुकसान और नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य एवं करियर बनाने के अवसरों को लेकर छात्रों को जागरूक किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि सूखा नशा समाज को अंदर से खोखला करने का काम कर रहा है। इसके खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति सूखा नशा का सेवन करता है अथवा इसके कारोबार में शामिल है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी तथा पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
डीआईजी ने कहा कि सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है और इसके कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा जागरूक होंगे तो समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
करियर को लेकर छात्रों से संवाद करते हुए डॉ. आशीष ने कहा कि प्रत्येक छात्र को जीवन में बड़ा सपना देखना चाहिए और उस सपने को हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत करनी चाहिए। आज छात्रों के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्रों को अपनी क्षमता पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सही दिशा में पूरी लगन से मेहनत करने वाले छात्र को अपना लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।
इस दौरान डीआईजी ने छात्रों से खुलकर संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। छात्रों ने विभिन्न विषयों को लेकर सवाल किए, जिनका डीआईजी ने जवाब देते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
इससे पूर्व मधेपुरा के एसपी डॉ. संदीप सिंह ने भी छात्रों के बीच सूखा नशा के प्रभाव और इससे होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों से सूखा नशा से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही सूखा नशा के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की गुप्त सूचना पुलिस को देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का पूरा सभागार छात्रों से खचाखच भरा रहा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों ने डीआईजी डॉ. कुमार आशीष की बातों को गंभीरता और तन्मयता से सुना। छात्रों ने सूखा नशा से दूर रहने तथा अपने जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में आलमनगर विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, मधेपुरा एसपी डॉ. संदीप सिंह, एसडीपीओ पवन कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बाइट --कुमार आशीष,डीआईजी
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • एक 24 वर्षीय युवक की मौत से गाँव में छाया मातम परिवार का रो रो कर बुरा हाल सौर बाजार थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी मनोहर यादव के 24 वर्षीय पुत्र मानस कुमार की मौत मंगलवार के देर शाम सड़क दुर्घटना में हो गई जिसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया। घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया की मानस कुमार महिषी में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था जहां अन्य दिनों के तरह मंगलवार के देर शाम फील्ड से रुपए कलेक्शन कर कार्यालय वापस आ रहा था इसी दौरान महिषी बनगांव मुख्य सड़क मार्ग में तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनका मौत मौके पर ही हो गया। बुधवार को जैसे ही मृतक का शव उनके गांव भवानीपुर पहुंचा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक को एक चार वर्षीय पुत्र और एक दो वर्षीय पुत्री है जिसके सर से एक पिता का साया उठ चुका है वहीं मृतक के पत्नी बार बार रोते हुए बेहोश हो जा रही है। अब पूरे गांव में एक ही चर्चा चल रही है आखिर अब दो छोटे छोटे बच्चे और उनके पत्नी का भरण पोषण कैसे होगा। घटना को लेकर पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से एक ही मांग उठाया है की अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए साथ ही मृतक के आश्रित को सरकारी आर्थिक सहायता राशि दिलाने में मदद करें जिससे मृतक मानस के छोटे छोटे बच्चे एवं उनके पत्नी के परवरिश में परिवार को सहारा मिल सके।
    1
    एक 24 वर्षीय युवक की मौत से गाँव में छाया मातम परिवार का रो रो कर बुरा हाल 
सौर बाजार थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी मनोहर यादव के 24 वर्षीय पुत्र मानस कुमार की मौत मंगलवार के देर शाम सड़क दुर्घटना में हो गई जिसके बाद पूरे गांव में मातम छा गया। घटना को लेकर मृतक के परिजन ने बताया की मानस कुमार महिषी में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता था जहां अन्य दिनों के तरह मंगलवार के देर शाम फील्ड से रुपए कलेक्शन कर कार्यालय वापस आ रहा था इसी दौरान महिषी बनगांव मुख्य सड़क मार्ग में तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनका मौत मौके पर ही हो गया। बुधवार को जैसे ही मृतक का शव उनके गांव भवानीपुर पहुंचा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक को एक चार वर्षीय पुत्र और एक दो वर्षीय पुत्री है जिसके सर से एक पिता का साया उठ चुका है वहीं मृतक के पत्नी बार बार रोते हुए बेहोश हो जा रही है। अब पूरे गांव में एक ही चर्चा चल रही है आखिर अब दो छोटे छोटे बच्चे और उनके पत्नी का भरण पोषण कैसे होगा। घटना को लेकर पीड़ित परिवार एवं ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से एक ही मांग उठाया है की अज्ञात वाहन की पहचान कर उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए साथ ही मृतक के आश्रित को सरकारी आर्थिक सहायता राशि दिलाने में मदद करें जिससे मृतक मानस के छोटे छोटे बच्चे एवं उनके पत्नी के परवरिश में परिवार को सहारा मिल सके।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    17 hrs ago
  • बीडीओ ने हाईस्कूल सुंदरनगर अजा का किया निरीक्षण, खुद भी ली क्लास कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र के मंगरवाडा पंचायत स्थित उत्क्रमित हाईस्कूल सुंदरनगर (अजा) का बीडीओ शशिभूषण सुमन ने निरीक्षण किया। बीडीओ के अचानक स्कूल पहुंचने से शिक्षकों और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, और विकास कार्यों का गहन जायजा लिया। बीडीओ ने सबसे पहले शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति का मिलान किया। बीडीओ खुद कक्षाओं में पहुंचे और छात्रों से विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। इस दौरान बीडीओ ने हिंदी विषय का खुद क्लास भी ली। बीडीओ के शिक्षक के रूप में क्लास लेते देख बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाएं काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इस दौरान स्कूल परिसर, शौचालय तथा किचन शेड की साफ-सफाई का भी उन्होंने निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। प्लस टू स्तर की विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का अवलोकन किया गया तथा इनका नियमित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।निरीक्षण के बाद बीडीओ ने एचएम अमित कुमार एवं सभी शिक्षकों के साथ एक संक्षिप्त समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के सुधार के लिए प्रयासरत है, इसलिए पठन-पाठन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर स्कूल आने और शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया गया। मौके पर स्कूल प्रधान सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
    1
    बीडीओ ने हाईस्कूल सुंदरनगर अजा का किया निरीक्षण, खुद भी ली क्लास 
कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र के मंगरवाडा पंचायत स्थित उत्क्रमित हाईस्कूल सुंदरनगर (अजा) का बीडीओ शशिभूषण सुमन ने निरीक्षण किया। बीडीओ के अचानक स्कूल पहुंचने से शिक्षकों और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, और विकास कार्यों का गहन जायजा लिया। बीडीओ ने सबसे पहले शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति का मिलान किया। बीडीओ खुद कक्षाओं में पहुंचे और छात्रों से विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। इस दौरान बीडीओ ने हिंदी विषय का खुद क्लास भी ली। बीडीओ के शिक्षक के रूप में क्लास लेते देख बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाएं काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इस दौरान स्कूल परिसर, शौचालय तथा किचन शेड की साफ-सफाई का भी उन्होंने निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। प्लस टू स्तर की विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का अवलोकन किया गया तथा इनका नियमित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।निरीक्षण के बाद बीडीओ ने एचएम अमित कुमार एवं सभी शिक्षकों के साथ एक संक्षिप्त समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के सुधार के लिए प्रयासरत है, इसलिए पठन-पाठन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर स्कूल आने और शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया गया। मौके पर स्कूल प्रधान सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔 #गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔 #गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo
    1
    किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔

#गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo
किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔
#गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo
    user_HAM TAK NEWS
    HAM TAK NEWS
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    2 hrs ago
  • Doshi ke upar Saja Hona chahie na ki Nirdosh ke upar Jo Doshi Hai vah free ghoom raha hai jo Nirdosh Hai vah Har Jagah se Bhag Raha Hai Aisa Kyon mananiy SP mahoday kripya Sahi Jankari Lekar tab kisi ke upar Koi mukadma darj Karen Aisa Nahin Ki ghusne ke Koi kam Karen Jis hisab Se aap aavedan ka nahin sunvaee kar rahe hain is hisab se lagta hai ki aapko bahut Mota Rakha mila hai
    1
    Doshi ke upar Saja Hona chahie na ki Nirdosh ke upar Jo Doshi Hai vah free ghoom raha hai jo Nirdosh Hai vah Har Jagah se Bhag Raha Hai Aisa Kyon mananiy SP mahoday kripya Sahi Jankari Lekar tab kisi ke upar Koi mukadma darj Karen Aisa Nahin Ki ghusne ke Koi kam Karen Jis hisab Se aap aavedan ka nahin sunvaee kar rahe hain is hisab se lagta hai ki aapko bahut Mota Rakha mila hai
    user_Satish Sach news
    Satish Sach news
    सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा, बिहार•
    14 hrs ago
  • छातापुर प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा मंदिर से पश्चिम होटल बंधन में विशेष छूट दी जाएगी छातापुर प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा मंदिर से पश्चिम होटल बंधन में विशेष छूट दी जाएगी साथ ही आपको बेहतर सुविधा भी दी जाएगी।
    1
    छातापुर प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा मंदिर से पश्चिम होटल बंधन में विशेष छूट दी जाएगी 
छातापुर प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा मंदिर से पश्चिम होटल बंधन में विशेष छूट दी जाएगी 
साथ ही आपको बेहतर सुविधा भी दी जाएगी।
    user_Md Mahbub
    Md Mahbub
    छातापुर, सुपौल, बिहार•
    15 hrs ago
  • श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा मुरादपुर: नारदी भजन और कीर्तन की मधुर धुनों से गूंजा मंदिर परिसर नोहट्टा प्रखंड के मुरादपुर गाँव मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मुरादपुर गांव स्थित श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में इन दिनों भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है। इसी क्रम में आयोजित विशेष नारदी भजन और कीर्तन कार्यक्रम से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया है। मंदिर परिसर में गूंज रही भजन की मधुर धुनों से गांव का कोना-कोना आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आ रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध नारदी गायक श्री गुलाब ठाकुर एवं श्री माहेश्वर ठाकुर उर्फ मोहर बाबा के भजनों से हुआ। उनकी पारंपरिक और ओजस्वी गायकी ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।​इसके उपरांत, कार्यक्रम में कई अन्य प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकारों में श्री दिवाकर ठाकुर, श्री ललित झा, श्री ललन ठाकुर, श्री महाकांत ठाकुर, श्री साजेंद्र झा, श्री कारी दास, श्री फूल झा, श्री संतोष ठाकुर, श्री प्रमोद झा, श्री गुलाब झा, श्री नंदन चौधरी, श्री सुमन सिंह, श्री हीरा शर्मा, श्री बानो चौधरी एवं श्री फुलचन शर्मा शामिल रहे। सभी कलाकारों की जुगलबंदी ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों के साथ-साथ श्रीकृष्ण पूजा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है, जिनकी देखरेख में सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं।
    1
    श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा मुरादपुर: नारदी भजन और कीर्तन की मधुर धुनों से गूंजा मंदिर परिसर
नोहट्टा प्रखंड के मुरादपुर गाँव मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मुरादपुर गांव स्थित श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में इन दिनों भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है। इसी क्रम में आयोजित विशेष नारदी भजन और कीर्तन कार्यक्रम से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया है। मंदिर परिसर में गूंज रही भजन की मधुर धुनों से गांव का कोना-कोना आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आ रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध नारदी गायक श्री गुलाब ठाकुर एवं श्री माहेश्वर ठाकुर उर्फ मोहर बाबा के भजनों से हुआ। उनकी पारंपरिक और ओजस्वी गायकी ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।​इसके उपरांत, कार्यक्रम में कई अन्य प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकारों में श्री दिवाकर ठाकुर, श्री ललित झा, श्री ललन ठाकुर, श्री महाकांत ठाकुर, श्री साजेंद्र झा, श्री कारी दास, श्री फूल झा, श्री संतोष ठाकुर, श्री प्रमोद झा, श्री गुलाब झा, श्री नंदन चौधरी, श्री सुमन सिंह, श्री हीरा शर्मा, श्री बानो चौधरी एवं श्री फुलचन शर्मा शामिल रहे। सभी कलाकारों की जुगलबंदी ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों के साथ-साथ श्रीकृष्ण पूजा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है, जिनकी देखरेख में सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    16 hrs ago
  • नशे के खिलाफ मधेपुरा में जनहुंकार, सड़कों पर उतरा गांव; गूंजा ‘नशा भगाओ, पंचायत बचाओ नशे के खिलाफ अब सिर्फ आवाज नहीं, पूरा गांव सड़क पर उतर आया है।इस दौरान मधेपुरा के चिकनौटबा गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरकी हाट से जागरूकता मार्च निकाली गई। सैकड़ों ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने गांव का भ्रमण कर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। गुरकी हाट से शुरू हुई ये मार्च गांव की गलियों से गुजरती भीड़ और नशे के खिलाफ गूंजते जोरदार नारे। चिकनौटबा में निकली इस जागरूकता मार्च ने साफ कर दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई अब समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। मार्च के दौरान ग्रामीण लगातार नारे लगाते रहे।सुंदर पंचायत बनाना है, नशा को दूर भगाना है। लोगों ने ग्रामीणों और खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। नशे की लत को सिर्फ एक व्यक्ति की समस्या नहीं माना जा सकता। इसका असर परिवार की आर्थिक स्थिति से लेकर सामाजिक माहौल तक पड़ता है। यही वजह है कि ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ जागरूकता को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मार्च में पूर्व मुखिया कमलेश बाबू, पूर्व समिति सदस्य डॉ. सुरेन्द्र जी, सरपंच प्रतिनिधि अरविंद जी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। शिव नारायण यादव, चन्देश्वरी यादव, अनिल यादव, भूमि राम, वीरेन्द्र यादव, महात्मा सुरेन्द्र यादव, सुन्दर जी, नवयुवक संघ अध्यक्ष मनोज जी, वार्ड सदस्य मनोज जी, भीम जी, राज किशोर जी, चन्द्र किशोर जी, शम्भू जी, खीखर राम, सुरेन्द्र राम, राहुल और शंकर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मार्च का हिस्सा बने। इस अभियान में विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं की भागीदारी भी खास रही। प्रधानाध्यापक किशोर कुमार और विद्यालय के सभी शिक्षकों के सहयोग से बच्चों ने भी नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर युवा नशे से दूर रहेंगे, तो परिवार मजबूत होगा और समाज का भविष्य बेहतर बनेगा। इसी सोच के साथ लोगों ने गांव को नशामुक्त और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। चिकनौटबा की इस मार्च ने एक बात साफ कर दी नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ कानून और प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। गुरकी हाट से उठी आवाज अब पूरे गांव का संकल्प बन चुकी है।नशे को ना और स्वस्थ भविष्य को हां।
    4
    नशे के खिलाफ मधेपुरा में जनहुंकार, सड़कों पर उतरा गांव; गूंजा ‘नशा भगाओ, पंचायत बचाओ
नशे के खिलाफ अब सिर्फ आवाज नहीं, पूरा गांव सड़क पर उतर आया है।इस दौरान मधेपुरा के चिकनौटबा गांव में नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरकी हाट से जागरूकता मार्च निकाली गई। सैकड़ों ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने गांव का भ्रमण कर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।
गुरकी हाट से शुरू हुई ये मार्च गांव की गलियों से गुजरती भीड़ और नशे के खिलाफ गूंजते जोरदार नारे।
चिकनौटबा में निकली इस जागरूकता मार्च ने साफ कर दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई अब समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है।
मार्च के दौरान ग्रामीण लगातार नारे लगाते रहे।सुंदर पंचायत बनाना है, नशा को दूर भगाना है।
लोगों ने ग्रामीणों और खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
नशे की लत को सिर्फ एक व्यक्ति की समस्या नहीं माना जा सकता। इसका असर परिवार की आर्थिक स्थिति से लेकर सामाजिक माहौल तक पड़ता है। यही वजह है कि ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ जागरूकता को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
मार्च में पूर्व मुखिया कमलेश बाबू, पूर्व समिति सदस्य डॉ. सुरेन्द्र जी, सरपंच प्रतिनिधि अरविंद जी समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए।
शिव नारायण यादव, चन्देश्वरी यादव, अनिल यादव, भूमि राम, वीरेन्द्र यादव, महात्मा सुरेन्द्र यादव, सुन्दर जी, नवयुवक संघ अध्यक्ष मनोज जी, वार्ड सदस्य मनोज जी, भीम जी, राज किशोर जी, चन्द्र किशोर जी, शम्भू जी, खीखर राम, सुरेन्द्र राम, राहुल और शंकर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मार्च का हिस्सा बने।
इस अभियान में विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं की भागीदारी भी खास रही।
प्रधानाध्यापक किशोर कुमार और विद्यालय के सभी शिक्षकों के सहयोग से बच्चों ने भी नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाया।
ग्रामीणों ने कहा कि अगर युवा नशे से दूर रहेंगे, तो परिवार मजबूत होगा और समाज का भविष्य बेहतर बनेगा।
इसी सोच के साथ लोगों ने गांव को नशामुक्त और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया।
चिकनौटबा की इस मार्च ने एक बात साफ कर दी नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ कानून और प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है।
गुरकी हाट से उठी आवाज अब पूरे गांव का संकल्प बन चुकी है।नशे को ना और स्वस्थ भविष्य को हां।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.