logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔 #गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔 #गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo

3 hrs ago
user_HAM TAK NEWS
HAM TAK NEWS
Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
3 hrs ago

किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔 #गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔 #गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo

More news from बिहार and nearby areas
  • किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔 #गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔 #गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo
    1
    किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔

#गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo
किन्नर को पता ही नहीं था किन्नर था दुनिया को भी मालूम था कि एक लड़की है कैसे पता चला जानिए?🤔
#गंगाकिन्नर #शादी #वायरलखबर #ViralNews #अनोखीशादी #Marriage #बिहारन्यूज #सोशलमीडिया #TrendingNews #ViralVideo
    user_HAM TAK NEWS
    HAM TAK NEWS
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    3 hrs ago
  • छातापुर प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा मंदिर से पश्चिम होटल बंधन में विशेष छूट दी जाएगी छातापुर प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा मंदिर से पश्चिम होटल बंधन में विशेष छूट दी जाएगी साथ ही आपको बेहतर सुविधा भी दी जाएगी।
    1
    छातापुर प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा मंदिर से पश्चिम होटल बंधन में विशेष छूट दी जाएगी 
छातापुर प्रखंड मुख्यालय में दुर्गा मंदिर से पश्चिम होटल बंधन में विशेष छूट दी जाएगी 
साथ ही आपको बेहतर सुविधा भी दी जाएगी।
    user_Md Mahbub
    Md Mahbub
    छातापुर, सुपौल, बिहार•
    15 hrs ago
  • फुलकाहा बाजार में खुला प्रकाश बजाज शोरूम, सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को मिलेगी आधुनिक बाइक की सुविधा रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। सीमावर्ती बाजार फुलकाहा में दोपहिया वाहन खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी सौगात मिली है। गुरुवार को फुलकाहा बाजार में प्रकाश बजाज शोरूम का भव्य शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। शोरूम के उद्घाटन से क्षेत्र में बजाज की आधुनिक और आकर्षक बाइक अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। शोरूम का उद्घाटन बजाज ग्रुप के चेयरमैन रामप्रकाश, अररिया जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदनी देवी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव, नवाबगंज पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव, पूर्व मुखिया संजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव, अररिया जिला लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पोद्दार, सेवानिवृत्त सैनिक कमलेश्वरी यादव, मनोज यादव, समाजसेवी श्रवण कुमार दास, चंद्रभान सिंह एवं शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। शोरूम खुलने को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि फुलकाहा जैसे सीमावर्ती बाजार में बजाज का शोरूम खुलने से आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब नई बाइक खरीदने, मॉडल देखने और आवश्यक जानकारी लेने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। आधुनिक बाइक के साथ जल्द शुरू होगा सर्विस सेंटर वहीं प्रकाश बजाज के अध्यक्ष राम प्रकाश बजाज ने बताया कि शोरूम में बजाज की विभिन्न आधुनिक बाइक उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन और आकर्षक लुक वाली बाइक के कई मॉडल यहां उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए सर्विस सेंटर भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के दोपहिया वाहन चालकों को वाहन की सर्विस और रखरखाव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। प्रकाश बजाज शोरूम के शुभारंभ के साथ ही फुलकाहा बाजार में दोपहिया वाहन कारोबार और ग्राहक सुविधाओं को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    फुलकाहा बाजार में खुला प्रकाश बजाज शोरूम, सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को मिलेगी आधुनिक बाइक की सुविधा
रंजीत ठाकुर,
नरपतगंज। सीमावर्ती बाजार फुलकाहा में दोपहिया वाहन खरीदने वाले लोगों के लिए बड़ी सौगात मिली है। गुरुवार को फुलकाहा बाजार में प्रकाश बजाज शोरूम का भव्य शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। शोरूम के उद्घाटन से क्षेत्र में बजाज की आधुनिक और आकर्षक बाइक अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।
शोरूम का उद्घाटन बजाज ग्रुप के चेयरमैन रामप्रकाश, अररिया जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदनी देवी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव, नवाबगंज पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण यादव, पूर्व मुखिया संजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव, अररिया जिला लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पोद्दार, सेवानिवृत्त सैनिक कमलेश्वरी यादव, मनोज यादव, समाजसेवी श्रवण कुमार दास, चंद्रभान सिंह एवं शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर एवं फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। शोरूम खुलने को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि फुलकाहा जैसे सीमावर्ती बाजार में बजाज का शोरूम खुलने से आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब नई बाइक खरीदने, मॉडल देखने और आवश्यक जानकारी लेने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
आधुनिक बाइक के साथ जल्द शुरू होगा सर्विस सेंटर
वहीं प्रकाश बजाज के अध्यक्ष राम प्रकाश बजाज ने बताया कि शोरूम में बजाज की विभिन्न आधुनिक बाइक उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन और आकर्षक लुक वाली बाइक के कई मॉडल यहां उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए सर्विस सेंटर भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के दोपहिया वाहन चालकों को वाहन की सर्विस और रखरखाव के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
प्रकाश बजाज शोरूम के शुभारंभ के साथ ही फुलकाहा बाजार में दोपहिया वाहन कारोबार और ग्राहक सुविधाओं को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_Ranjit thakur
    Ranjit thakur
    Local News Reporter नरपतगंज, अररिया, बिहार•
    7 hrs ago
  • बीडीओ ने हाईस्कूल सुंदरनगर अजा का किया निरीक्षण, खुद भी ली क्लास कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र के मंगरवाडा पंचायत स्थित उत्क्रमित हाईस्कूल सुंदरनगर (अजा) का बीडीओ शशिभूषण सुमन ने निरीक्षण किया। बीडीओ के अचानक स्कूल पहुंचने से शिक्षकों और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, और विकास कार्यों का गहन जायजा लिया। बीडीओ ने सबसे पहले शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति का मिलान किया। बीडीओ खुद कक्षाओं में पहुंचे और छात्रों से विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। इस दौरान बीडीओ ने हिंदी विषय का खुद क्लास भी ली। बीडीओ के शिक्षक के रूप में क्लास लेते देख बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाएं काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इस दौरान स्कूल परिसर, शौचालय तथा किचन शेड की साफ-सफाई का भी उन्होंने निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। प्लस टू स्तर की विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का अवलोकन किया गया तथा इनका नियमित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।निरीक्षण के बाद बीडीओ ने एचएम अमित कुमार एवं सभी शिक्षकों के साथ एक संक्षिप्त समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के सुधार के लिए प्रयासरत है, इसलिए पठन-पाठन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर स्कूल आने और शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया गया। मौके पर स्कूल प्रधान सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
    1
    बीडीओ ने हाईस्कूल सुंदरनगर अजा का किया निरीक्षण, खुद भी ली क्लास 
कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र के मंगरवाडा पंचायत स्थित उत्क्रमित हाईस्कूल सुंदरनगर (अजा) का बीडीओ शशिभूषण सुमन ने निरीक्षण किया। बीडीओ के अचानक स्कूल पहुंचने से शिक्षकों और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी ने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति, और विकास कार्यों का गहन जायजा लिया। बीडीओ ने सबसे पहले शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति का मिलान किया। बीडीओ खुद कक्षाओं में पहुंचे और छात्रों से विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। इस दौरान बीडीओ ने हिंदी विषय का खुद क्लास भी ली। बीडीओ के शिक्षक के रूप में क्लास लेते देख बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाएं काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। इस दौरान स्कूल परिसर, शौचालय तथा किचन शेड की साफ-सफाई का भी उन्होंने निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए अधिकारियों ने स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। प्लस टू स्तर की विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का अवलोकन किया गया तथा इनका नियमित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।निरीक्षण के बाद बीडीओ ने एचएम अमित कुमार एवं सभी शिक्षकों के साथ एक संक्षिप्त समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के सुधार के लिए प्रयासरत है, इसलिए पठन-पाठन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर स्कूल आने और शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया गया। मौके पर स्कूल प्रधान सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चौसा में छात्रों से संवाद, नशे से दूर रहकर बेहतर करियर बनाने की दी सीख नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सूखा नशा के दुष्प्रभाव, इससे होने वाले सामाजिक नुकसान और नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य एवं करियर बनाने के अवसरों को लेकर छात्रों को जागरूक किया। छात्रों को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि सूखा नशा समाज को अंदर से खोखला करने का काम कर रहा है। इसके खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति सूखा नशा का सेवन करता है अथवा इसके कारोबार में शामिल है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी तथा पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी। डीआईजी ने कहा कि सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है और इसके कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा जागरूक होंगे तो समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। करियर को लेकर छात्रों से संवाद करते हुए डॉ. आशीष ने कहा कि प्रत्येक छात्र को जीवन में बड़ा सपना देखना चाहिए और उस सपने को हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत करनी चाहिए। आज छात्रों के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्रों को अपनी क्षमता पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सही दिशा में पूरी लगन से मेहनत करने वाले छात्र को अपना लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान डीआईजी ने छात्रों से खुलकर संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। छात्रों ने विभिन्न विषयों को लेकर सवाल किए, जिनका डीआईजी ने जवाब देते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इससे पूर्व मधेपुरा के एसपी डॉ. संदीप सिंह ने भी छात्रों के बीच सूखा नशा के प्रभाव और इससे होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों से सूखा नशा से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही सूखा नशा के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की गुप्त सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का पूरा सभागार छात्रों से खचाखच भरा रहा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों ने डीआईजी डॉ. कुमार आशीष की बातों को गंभीरता और तन्मयता से सुना। छात्रों ने सूखा नशा से दूर रहने तथा अपने जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आलमनगर विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, मधेपुरा एसपी डॉ. संदीप सिंह, एसडीपीओ पवन कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बाइट --कुमार आशीष,डीआईजी
    4
    सूखा नशा समाज को खोखला कर रहा, इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी : डीआईजी
नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चौसा में छात्रों से संवाद, नशे से दूर रहकर बेहतर करियर बनाने की दी सीख
नशा मुक्ति कोसी निर्माण अभियान के तहत मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सूखा नशा के दुष्प्रभाव, इससे होने वाले सामाजिक नुकसान और नशे से दूर रहकर बेहतर भविष्य एवं करियर बनाने के अवसरों को लेकर छात्रों को जागरूक किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि सूखा नशा समाज को अंदर से खोखला करने का काम कर रहा है। इसके खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। उन्होंने छात्रों से अपील की कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति सूखा नशा का सेवन करता है अथवा इसके कारोबार में शामिल है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी तथा पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
डीआईजी ने कहा कि सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है और इसके कारोबार में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा जागरूक होंगे तो समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
करियर को लेकर छात्रों से संवाद करते हुए डॉ. आशीष ने कहा कि प्रत्येक छात्र को जीवन में बड़ा सपना देखना चाहिए और उस सपने को हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत करनी चाहिए। आज छात्रों के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्रों को अपनी क्षमता पहचानकर लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। सही दिशा में पूरी लगन से मेहनत करने वाले छात्र को अपना लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।
इस दौरान डीआईजी ने छात्रों से खुलकर संवाद किया और उनकी समस्याओं को भी सुना। छात्रों ने विभिन्न विषयों को लेकर सवाल किए, जिनका डीआईजी ने जवाब देते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
इससे पूर्व मधेपुरा के एसपी डॉ. संदीप सिंह ने भी छात्रों के बीच सूखा नशा के प्रभाव और इससे होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों से सूखा नशा से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही सूखा नशा के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की गुप्त सूचना पुलिस को देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का पूरा सभागार छात्रों से खचाखच भरा रहा। सैकड़ों की संख्या में मौजूद छात्रों ने डीआईजी डॉ. कुमार आशीष की बातों को गंभीरता और तन्मयता से सुना। छात्रों ने सूखा नशा से दूर रहने तथा अपने जीवन में सकारात्मक लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में आलमनगर विधायक सह बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, मधेपुरा एसपी डॉ. संदीप सिंह, एसडीपीओ पवन कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बाइट --कुमार आशीष,डीआईजी
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा मुरादपुर: नारदी भजन और कीर्तन की मधुर धुनों से गूंजा मंदिर परिसर नोहट्टा प्रखंड के मुरादपुर गाँव मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मुरादपुर गांव स्थित श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में इन दिनों भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है। इसी क्रम में आयोजित विशेष नारदी भजन और कीर्तन कार्यक्रम से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया है। मंदिर परिसर में गूंज रही भजन की मधुर धुनों से गांव का कोना-कोना आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आ रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध नारदी गायक श्री गुलाब ठाकुर एवं श्री माहेश्वर ठाकुर उर्फ मोहर बाबा के भजनों से हुआ। उनकी पारंपरिक और ओजस्वी गायकी ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।​इसके उपरांत, कार्यक्रम में कई अन्य प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकारों में श्री दिवाकर ठाकुर, श्री ललित झा, श्री ललन ठाकुर, श्री महाकांत ठाकुर, श्री साजेंद्र झा, श्री कारी दास, श्री फूल झा, श्री संतोष ठाकुर, श्री प्रमोद झा, श्री गुलाब झा, श्री नंदन चौधरी, श्री सुमन सिंह, श्री हीरा शर्मा, श्री बानो चौधरी एवं श्री फुलचन शर्मा शामिल रहे। सभी कलाकारों की जुगलबंदी ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों के साथ-साथ श्रीकृष्ण पूजा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है, जिनकी देखरेख में सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं।
    1
    श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा मुरादपुर: नारदी भजन और कीर्तन की मधुर धुनों से गूंजा मंदिर परिसर
नोहट्टा प्रखंड के मुरादपुर गाँव मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर मुरादपुर गांव स्थित श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में इन दिनों भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है। इसी क्रम में आयोजित विशेष नारदी भजन और कीर्तन कार्यक्रम से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया है। मंदिर परिसर में गूंज रही भजन की मधुर धुनों से गांव का कोना-कोना आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आ रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध नारदी गायक श्री गुलाब ठाकुर एवं श्री माहेश्वर ठाकुर उर्फ मोहर बाबा के भजनों से हुआ। उनकी पारंपरिक और ओजस्वी गायकी ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।​इसके उपरांत, कार्यक्रम में कई अन्य प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकारों में श्री दिवाकर ठाकुर, श्री ललित झा, श्री ललन ठाकुर, श्री महाकांत ठाकुर, श्री साजेंद्र झा, श्री कारी दास, श्री फूल झा, श्री संतोष ठाकुर, श्री प्रमोद झा, श्री गुलाब झा, श्री नंदन चौधरी, श्री सुमन सिंह, श्री हीरा शर्मा, श्री बानो चौधरी एवं श्री फुलचन शर्मा शामिल रहे। सभी कलाकारों की जुगलबंदी ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर ग्रामीणों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों के साथ-साथ श्रीकृष्ण पूजा समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा है, जिनकी देखरेख में सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    17 hrs ago
  • आंगनबाड़ी केंद्र भवन का किया गया शुभारंभ कुमारखंड। बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित केंद्र संख्या 283 का पीएम जन-मन योजना के तहत नवनिर्मित भवन का बुधवार को प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह व सीडीपीओ अजहर इमाम ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पोषक क्षेत्र के लाभुकों का समुदाय आधारित गतिविधि अन्नप्राशन एवं गोदभाराई का आयोजन किया गया। ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) एवं मनरेगा योजना के तहत आवंटित 6-6 लाख रुपए कुल 12 लाख की प्राक्कलित राशि से इस आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य पूरा किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि स्कूल पूर्व शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पीएम जन-मन योजना के तहत इस आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया गया है। इस केंद्र पर हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है। अब यहां पर स्कूल पूर्व शिक्षा ग्रहण करने वाले छोटे-छोटे बच्चे को पक्की भवन में बैठकर पठन पाठन में सुविधा होगी। मौके पर सीडीपीओ ने कहा कि पोषक क्षेत्र के बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा व्यवस्था को अमलीजामा पहनाना तथा हर तरह की सरकारी लाभ दिलाना सेविका व आईसीडीएस की जिम्मेदारी है जिसका सही से निर्वहन करना है। मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान माधुरी देवी की गोदभराई करवाई गई और सबीना कुमारी के पुत्र हिमांशु का अन्नप्राशन करवाया गया। मौके पर जेई मनरेगा मुकेश कुमार मुकुंद, जैनेन्द्र उर्फ श्रीराम बाबा, बीसी आशीष देव, एलएस मोनिका, डीआईओ कमलेश कुमार सिंह, ठेकेदार प्रिंस कुमार, सेविका एमएस कंचन, बिट्टू कुमार, मनोज यादव, राजीव कुमार बबलू सहित अन्य मौजूद थे। फोटो – बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन करते अतिथि व पदाधिकारी
    1
    आंगनबाड़ी केंद्र भवन का किया गया शुभारंभ 
कुमारखंड।
बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित केंद्र संख्या 283 का पीएम जन-मन योजना के तहत नवनिर्मित भवन का बुधवार को प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह व सीडीपीओ अजहर इमाम ने फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर पोषक क्षेत्र के लाभुकों का समुदाय आधारित गतिविधि अन्नप्राशन एवं गोदभाराई का आयोजन किया गया। ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) एवं मनरेगा योजना के तहत आवंटित 6-6 लाख रुपए कुल 12 लाख की प्राक्कलित राशि से इस आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य पूरा किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि स्कूल पूर्व शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पीएम जन-मन योजना के तहत इस आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया गया है। इस केंद्र पर हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है। अब यहां पर स्कूल पूर्व शिक्षा ग्रहण करने वाले छोटे-छोटे बच्चे को पक्की भवन में बैठकर पठन पाठन में सुविधा होगी। मौके पर सीडीपीओ ने कहा कि पोषक क्षेत्र के बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा व्यवस्था को अमलीजामा पहनाना तथा हर तरह की सरकारी लाभ दिलाना सेविका व आईसीडीएस की जिम्मेदारी है जिसका सही से निर्वहन करना है। मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान माधुरी देवी की गोदभराई करवाई गई और सबीना कुमारी के पुत्र हिमांशु का अन्नप्राशन करवाया गया। मौके पर जेई मनरेगा मुकेश कुमार मुकुंद, जैनेन्द्र उर्फ श्रीराम बाबा, बीसी आशीष देव, एलएस मोनिका, डीआईओ कमलेश कुमार सिंह, ठेकेदार प्रिंस कुमार, सेविका एमएस कंचन, बिट्टू कुमार, मनोज यादव, राजीव कुमार बबलू सहित अन्य मौजूद थे।
फोटो – बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन करते अतिथि व पदाधिकारी
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
  • राघोपुर बत्रा जुबान टूटा हुआ है देखिए कितना घनी से पकड़ लिया ना हो स्थिति नव गंगा नदी जितना अलग से सब्सक्राइब करें सभी भाई बहनों देखें
    1
    राघोपुर बत्रा जुबान टूटा हुआ है देखिए कितना घनी से पकड़ लिया ना हो स्थिति नव
गंगा नदी जितना अलग से सब्सक्राइब करें सभी भाई बहनों देखें
    user_Nitish Kumar
    Nitish Kumar
    Araria, Bihar•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.