गोविंद गुरु राउमावि बांसिया का शत-प्रतिशत परिणाम, कला व विज्ञान संकाय में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन सीमलवाड़ा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय सीमलवाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांसिया (गोविंद गुरु राउमावि) ने इस वर्ष बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कला एवं विज्ञान दोनों संकायों में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनपाल भोई ने जानकारी देते हुए बताया कि कला संकाय में कुल 64 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 17 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 42 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी तथा 5 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। कला संकाय में आरती, पुत्री रघु गणेश बंजारा ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वर्षा, पुत्री प्रभुलाल डोडियार ने 70 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में कुल 26 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से सभी सफल रहे। विशेष बात यह रही कि 25 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, जबकि एक विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। विज्ञान संकाय में भी छात्राओं ने बाजी मारी, जहां विशाखा कुंवर राठौड़ पुत्री भोपाल सिंह राठौड़ ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर भी छात्रा ने ही स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रशासक सूरज देवी डोडियार, पंचायत समिति सदस्य विमलप्रकाश डोडियार, पीटीए अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, एसडीएमसी अध्यक्ष जगदीश रोत, ठाकुर लोकेंद्र सिंह चौहान, जगदीश बंजारा ,भीखालाल यादव, कलण भाई बारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने विद्यालय स्टाफ के समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रधानाचार्य धनपाल भोई ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रयासरत रहेगा।
गोविंद गुरु राउमावि बांसिया का शत-प्रतिशत परिणाम, कला व विज्ञान संकाय में छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन सीमलवाड़ा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय सीमलवाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांसिया (गोविंद गुरु राउमावि) ने इस वर्ष बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कला एवं विज्ञान दोनों संकायों में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनपाल भोई ने जानकारी देते हुए बताया कि कला संकाय में कुल 64 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें 17 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 42 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी तथा 5 विद्यार्थियों
ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। कला संकाय में आरती, पुत्री रघु गणेश बंजारा ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वर्षा, पुत्री प्रभुलाल डोडियार ने 70 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में कुल 26 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से सभी सफल रहे। विशेष बात यह रही कि 25 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की, जबकि एक विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। विज्ञान संकाय में भी छात्राओं ने बाजी मारी, जहां विशाखा कुंवर राठौड़ पुत्री भोपाल सिंह राठौड़ ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर भी
छात्रा ने ही स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रशासक सूरज देवी डोडियार, पंचायत समिति सदस्य विमलप्रकाश डोडियार, पीटीए अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, एसडीएमसी अध्यक्ष जगदीश रोत, ठाकुर लोकेंद्र सिंह चौहान, जगदीश बंजारा ,भीखालाल यादव, कलण भाई बारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने विद्यालय स्टाफ के समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रधानाचार्य धनपाल भोई ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रयासरत रहेगा।
- धंबोला। समाजिक संगठन की परंपरा और गौरव को आगे बढ़ाते हुए विप्र फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में श्री ललित उपाध्याय को वर्ष 2026-28 हेतु बाँसवाड़ा जोन-1जी का जोनल संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। यह घोषणा 15 मार्च 2026 को पुष्कर में आयोजित 18वें राष्ट्रीय परिषद अधिवेशन में हुई। जोन-1जी के प्रदेश अध्यक्ष योगेश जोशी ने बताया कि यह नियुक्ति संस्थापक संयोजक सुशील ओझा की अनुशंसा पर की गई है। उन्होंने कहा कि श्री ललित उपाध्याय का चयन उनके समर्पण, दूरदर्शिता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए किया गया है। वर्ष 2025 में जिलाध्यक्ष रहते हुए श्री उपाध्याय द्वारा समाजहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए, जिनमें परशुराम चौराया के विकास तथा परशुराम मंदिर से जुड़े कार्य प्रमुख रहे। समाज के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए ही उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना गया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन अपने उद्देश्यों की दिशा में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा तथा समाजहित में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। नियुक्ति 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जोनल अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय महामंत्री से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही संगठनात्मक कार्यों को गति प्रदान करें। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. सुनील शर्मा, सीए ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और विभिन्न सामाजिक संगठनों व गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवँ शुभकामनाएं दी है।1
- सीमलवाड़ा। पीठ कस्बे स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पीठ में भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रातःकाल मंदिर में भगवान का पंचामृत अभिषेक जिसमे श्रद्धालुओं ने बोली लेकर भगवान को जलधारा, इक्षुरस, आमरस, सुगंधित धारा, दूध की धारा, सरवौषधि की धारा, चंदन लेपन एवं चतुर्थ कलश आदि से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उसके पश्चात भगवान् की अखण्ड शांति धारा हुई। उसके पश्चात पूजा-अर्चना के बाद भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ पूरे गांव में निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान को सुसज्जित रथ में विराजित कर नगर भ्रमण कराया। इस दौरान भक्तों ने भगवान पर अक्षत एवं पुष्प वर्षा कर जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देर शाम भक्तामर स्तोत्र का पाठ कर 48 दीपक प्रज्वलित किए गए तथा 48 दीपकों से भगवान को अर्घ्य समर्पित किया गया। इसके पश्चात भक्तामर स्तोत्र एवं भगवान की आरती की गई। महावीर स्वामी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने भगवान का पालना झुलाकर जयकारे लगाए और अहिंसा एवं जियो और जीने दो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष विमलचंद्र कोठारी, उपाध्यक्ष सतीश कोठारी, पूर्व अध्यक्ष राजमल कोठारी, महामंत्री दिलीप कोठारी, सचिव राजेंद्र शाह, कुरीचंद कोठारी, महेश कोठारी, राजेंद्र कोठारी, सहित महिला मंडल, युवा मंडल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।पीठ. कस्बे स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पीठ में भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रातःकाल मंदिर में भगवान का पंचामृत अभिषेक जिसमे श्रद्धालुओं ने बोली लेकर भगवान को जलधारा, इक्षुरस, आमरस, सुगंधित धारा, दूध की धारा, सरवौषधि की धारा, चंदन लेपन एवं चतुर्थ कलश आदि से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उसके पश्चात भगवान् की अखण्ड शांति धारा हुई। उसके पश्चात पूजा-अर्चना के बाद भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा बैंड-बाजों के साथ पूरे गांव में निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान को सुसज्जित रथ में विराजित कर नगर भ्रमण कराया। इस दौरान भक्तों ने भगवान पर अक्षत एवं पुष्प वर्षा कर जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देर शाम भक्तामर स्तोत्र का पाठ कर 48 दीपक प्रज्वलित किए गए तथा 48 दीपकों से भगवान को अर्घ्य समर्पित किया गया। इसके पश्चात भक्तामर स्तोत्र एवं भगवान की आरती की गई। महावीर स्वामी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने भगवान का पालना झुलाकर जयकारे लगाए और अहिंसा एवं जियो और जीने दो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष विमलचंद्र कोठारी, उपाध्यक्ष सतीश कोठारी, पूर्व अध्यक्ष राजमल कोठारी, महामंत्री दिलीप कोठारी, सचिव राजेंद्र शाह, कुरीचंद कोठारी, महेश कोठारी, राजेंद्र कोठारी, सहित महिला मंडल, युवा मंडल एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- डूंगरपुर जिले से एक बार फिर बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही जहां पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है, वहीं सागवाड़ा उपखंड के छोटे से गांव गोटाद की बेटी लेखि लेवोत ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कला संकाय में 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर लेखि ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे सागवाड़ा क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। खास बात यह है कि लेखि ने सीमित संसाधनों के बावजूद रोजाना मात्र 2 घंटे पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गया है। उनकी इस सफलता पर गांव में जश्न का माहौल है, परिजन और ग्रामीण लगातार बधाई दे रहे हैं। लेखि का कहना है कि उन्होंने नियमितता और सही रणनीति के साथ पढ़ाई की और कभी हार नहीं मानी। अब उनका सपना आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य को हासिल करना है। आइए मिलते हैं इस होनहार छात्रा से और जानते हैं उनकी सफलता का राज।1
- डूंगरपुर। जिले के बुवेला गांव में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बड़े भाई के सिर में गंभीर चोट आई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुमानपुरा के बुवेला गांव निवासी भोगीलाल पुत्र हाजा डामोर का छोटे भाई छोटेलाल डामोर से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर भोगीलाल घर से करीब आधा किमी दूर खेत पर गया था। खेत पर ही छोटेलाल ने भोगीलाल के सिर के पीछे धारदार हथियार से वार कर दिया। भोगीलाल के सिर से खून बहने लगा। परिजन घायल भोगीलाल को निजी वाहन से डूंगरपुर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल से घटना की जानकारी ली।1
- लोकसभा में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सांसद राजकुमार रोत ने नक्सलवाद और आदिवासियों के अधिकारों पर बेहद दमदार और तीखा भाषण दिया। गृहमंत्री अमित शाह के 'नक्सल मुक्त भारत' (31 मार्च 2026) के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए, उन्होंने संसद में पूछा कि जो आदिवासी चप्पल नहीं खरीद सकता, उसके पास आधुनिक हथियार कहाँ से आ रहे हैं? उन्होंने जल, जंगल और जमीन के लिए लड़ने वाले आदिवासियों को नक्सली का ठप्पा लगाने का कड़ा विरोध किया। साथ ही, उन्होंने आदिवासी युवाओं से अपील की कि वे अब पारंपरिक हथियारों के बजाय 'कलम और कागज' की ताकत से अपने अधिकारों की रक्षा करें।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप का भगवान महावीर के जन्म उत्सव पर जयंती पर यह बुलेटिन उनके चरणों में समर्पित। है1
- डुंगरपुर । अपने मामा के घर से लौट रहा बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 से डूंगरपु जिल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिया रैफर किया गया।1
- धम्बोला थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 साल से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस को चकमा दे रहा था। प्रकरण के अनुसार, वर्ष 2014 में दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी विनोदसिंह राठौड़ के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर से निकाल देने के आरोप लगे थे। मामला इतना गंभीर था कि पीड़िता को कई बार ससुराल में समझौते के बाद भेजा गया, लेकिन हर बार उसे उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। जांच के दौरान अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन मुख्य आरोपी विनोदसिंह फरार हो गया था। अदालत द्वारा उसे मफरूर घोषित किया गया और उसकी गिरफ्तारी पर 1000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत धम्बोला थाना पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से आरोपी का सुराग जुटाया। सूचना मिली कि आरोपी उदयपुर में एक सहकारी उपभोक्ता भंडार में काम कर रहा है। पुलिस टीम ने खरीदार बनकर वहां पहुंचकर आरोपी की पहचान की और उसे दबोच लिया।पूछताछ में आरोपी ने शुरुआत में अपना नाम छिपाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी असली पहचान कबूल कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है।गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ उदयपुर जिले के कानोड़ थाना में भी एक अन्य मामला दर्ज है, जिसमें वह पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहा था। इस कार्रवाई को धम्बोला थाना अधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें सोहनलाल, लोकेन्द्र सिंह (हेडकांस्टेबल), करण भट्ट (कांस्टेबल, आसूचना अधिकारी), रोशन, जीतमल (वृत कार्यालय सीमलवाड़ा) की अहम भूमिका रही।1