logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से काटा फिर घर के पीछे दफनाई लाश, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट अविवाहित बड़े भाई के हिस्से की जायदाद हड़पने के लिए सगे छोटे भाई ने उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उसका शव घर के पीछे जमीन में दफना दिया। इतना नहीं, अपने अपराध को छिपाने के लिए थाने जाकर खुद बड़े भाई की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। पुलिस की तफ्तीश में सामने आए तथ्य व मृतक के मामा द्वारा सन्देह जताए जाने के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने बताए गए स्थान पर खुदाई कराई और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया।प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित बिहारीपुरा खड़इया मोहल्ला निवासी तारिक बेग (38) पुत्र अकील अली अविवाहित था। उसने बीबीए की पढ़ाई की थी। उसके छोटे भाई मसारिक बेग की शादी लगभग 2 माह पहले हुई थी। पिता नहीं हैं, जबकि माँ तहसील के पास रहती हैं। बिहारीपुरा में दोनों भाई रहते थे। नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित कचहरी के पास रहने वाले मामा सलीम ने बताया कि तारिक ने शादी नहीं की थी। प्रॉपर्टी पर रहती थी नजर इसलिए उसके हिस्से की प्रॉपर्टी पर हमेशा मसारिक बेग की नजर रहती थी। 15 फरवरी को मसारिक बेग ने प्रेमनगर थाने की पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि बड़ा भाई तारिक बेग 9-10 फरवरी की रात से गायब है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मोबाइल फोन की लोकेशन चेक की तो मालूम हुआ कि फोन घर पर ही उसी रात बन्द हो गया था। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की। मामा सलीम ने पुलिस को प्रॉपर्टी का विवाद बताते हुए छोटे भाँजे मसारिक बेग पर तारिक की हत्या करने का सन्देह जताया। पुलिस ने तुरन्त तारिक को पकड़कर उससे पूछताछ की तो पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में सख्ती बरतने पर वह टूट गया और जो बताया, उससे पुलिस हतप्रभ रह गई। आरोपी ने बताया कि वह बड़े भाई के हिस्से की जायदाद हड़पना चाहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी, इसलिए उसके न रहने पर पूरी जायदाद का वह अकेला वारिस होता, इसलिए उसने योजनाबद्ध तरीके से 9-10 फरवरी की रात सोते समय तारिक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर के पीछे खाली पड़ी जमीन में दफना दिया। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर खुदाई कराई और शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय के अनुसार मामा सलीम की तहरीर के आधार पर आरोपी मसारिक बेग के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर फॉरेन्सिक टीम बुलाई गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही आलाकत्ल की बरामदगी की जा रही है।

1 hr ago
user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
1 hr ago
d9ef9d77-6eaa-4413-812c-dbd1cf9b0bc0

भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से काटा फिर घर के पीछे दफनाई लाश, थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट अविवाहित बड़े भाई के हिस्से की जायदाद हड़पने के लिए सगे छोटे भाई ने उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उसका शव घर के पीछे जमीन में दफना दिया। इतना नहीं, अपने अपराध को छिपाने के लिए थाने जाकर खुद बड़े भाई की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। पुलिस की तफ्तीश में सामने आए तथ्य व मृतक के मामा द्वारा सन्देह जताए जाने के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने बताए गए स्थान पर खुदाई कराई और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया।प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित बिहारीपुरा खड़इया मोहल्ला निवासी तारिक बेग (38) पुत्र अकील अली अविवाहित था। उसने बीबीए की पढ़ाई की थी। उसके छोटे भाई मसारिक बेग की शादी लगभग 2 माह पहले हुई थी। पिता नहीं हैं, जबकि माँ तहसील के पास रहती हैं। बिहारीपुरा में दोनों भाई रहते थे। नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित कचहरी के पास रहने वाले मामा सलीम ने बताया कि तारिक ने शादी नहीं की थी। प्रॉपर्टी पर रहती थी नजर इसलिए उसके हिस्से की प्रॉपर्टी पर हमेशा मसारिक बेग की नजर रहती थी। 15 फरवरी को मसारिक बेग ने प्रेमनगर थाने की पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि बड़ा भाई तारिक बेग 9-10

फरवरी की रात से गायब है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मोबाइल फोन की लोकेशन चेक की तो मालूम हुआ कि फोन घर पर ही उसी रात बन्द हो गया था। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की। मामा सलीम ने पुलिस को प्रॉपर्टी का विवाद बताते हुए छोटे भाँजे मसारिक बेग पर तारिक की हत्या करने का सन्देह जताया। पुलिस ने तुरन्त तारिक को पकड़कर उससे पूछताछ की तो पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में सख्ती बरतने पर वह टूट गया और जो बताया, उससे पुलिस हतप्रभ रह गई। आरोपी ने बताया कि वह बड़े भाई के हिस्से की जायदाद हड़पना चाहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी, इसलिए उसके न रहने पर पूरी जायदाद का वह अकेला वारिस होता, इसलिए उसने योजनाबद्ध तरीके से 9-10 फरवरी की रात सोते समय तारिक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर के पीछे खाली पड़ी जमीन में दफना दिया। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर खुदाई कराई और शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय के अनुसार मामा सलीम की तहरीर के आधार पर आरोपी मसारिक बेग के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर फॉरेन्सिक टीम बुलाई गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही आलाकत्ल की बरामदगी की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुरादाबाद मानपुर ठेलियादान मुंडिया किसी भी तरह से कोई भी सफाई नहीं होती है कम से कम 1 साल के बाद सफाई होती है और कचरा उठा कर नहीं लेकर जाते यहीं पर छोड़ देते हैं
    1
    मुरादाबाद मानपुर ठेलियादान मुंडिया किसी भी तरह से कोई भी सफाई नहीं होती है कम से कम 1 साल के बाद सफाई होती है और कचरा उठा कर नहीं लेकर जाते यहीं पर छोड़ देते हैं
    user_Sakul Navi
    Sakul Navi
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Moradabad. 11 जनवरी 2026 को मुंढापांडे के दलपतपुर ओवरब्रिज के पास सुमित उर्फ भूरा का शव मिला, गले पर धारदार चोट के निशान थे। 2. मृतक की पत्नी शलिनी की तहरीर पर मु.अ.सं.-10/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। 3. पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की जांच के बाद अभियुक्त आकाश पुत्र रामप्रताप को 19 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया। 4. अभियुक्त के पास से मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त स्टील ब्लेड बरामद किया गया। 5. पूछताछ में आकाश ने कबूल किया कि शराबी सुमित से विवाद के बाद गुस्से में ब्लेड से गर्दन पर वार कर दी मौत हो गई। 6. दोनों पूर्व सहकर्मी थे; पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई जारी रखे हुए है।
    1
    Moradabad. 11 जनवरी 2026 को मुंढापांडे के दलपतपुर ओवरब्रिज के पास सुमित उर्फ भूरा का शव मिला, गले पर धारदार चोट के निशान थे।  
2. मृतक की पत्नी शलिनी की तहरीर पर मु.अ.सं.-10/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।  
3. पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की जांच के बाद अभियुक्त आकाश पुत्र रामप्रताप को 19 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया।  
4. अभियुक्त के पास से मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त स्टील ब्लेड बरामद किया गया।  
5. पूछताछ में आकाश ने कबूल किया कि शराबी सुमित से विवाद के बाद गुस्से में ब्लेड से गर्दन पर वार कर दी मौत हो गई।  
6. दोनों पूर्व सहकर्मी थे; पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई जारी रखे हुए है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • यह जॉय के पास में आग लगी है एक गोदाम में आग लगी है
    1
    यह जॉय के पास में आग लगी है एक गोदाम में आग लगी है
    user_India News
    India News
    City Star अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डीएम निधि गुप्ता वत्स ने तहसील अमरोहा का वार्षिक निरीक्षण किया न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक, न्यायालय उपजिलाधिकारी, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग, कार्यालय राजस्व निरीक्षक का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय तहसीलदार का निरीक्षण किया। धाराओं में लंबित प्रकरण और सही से मॉनिटरिंग न करने पर पेशकार एसडीएम अनिरुद्ध कुमार द्वारा वादों में देरी पर स्पष्टीकरण जारी करने के साथ तब तक वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए । Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    डीएम निधि गुप्ता वत्स  ने तहसील अमरोहा का वार्षिक  निरीक्षण किया
न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक, न्यायालय उपजिलाधिकारी, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग, कार्यालय राजस्व निरीक्षक का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय तहसीलदार का निरीक्षण किया। धाराओं में लंबित प्रकरण और सही से मॉनिटरिंग न करने पर पेशकार एसडीएम  अनिरुद्ध कुमार द्वारा वादों में देरी पर स्पष्टीकरण जारी करने के साथ तब तक वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए ।
Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_JPN7 NEWS GROUP
    JPN7 NEWS GROUP
    Video Creator अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Jpn7 News
    1
    Post by Jpn7 News
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    Amroha, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • अमरोहा के थाना रजबपुर क्षेत्र में 18 फरवरी 2026 की शाम एक रेलवे कर्मचारी से लूट की वारदात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महेशरा निवासी रिजवान पुत्र मनीश अहमद, जो काफूरपुर रेलवे स्टेशन पर प्वाइंट्समैन बी के पद पर कार्यरत हैं, शाम करीब 7:45 बजे अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। वह अपनी यूपी23एएफ1986 नंबर की 2021 मॉडल काले व लाल रंग की मोटरसाइकिल से काफूरपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही वह मध्य गंगा नहर के पुल को पार कर नैरेना गांव के पास जंगल क्षेत्र में पहुंचे, तभी सिल्वर रंग की प्लेटिना बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट कर उनकी मोटरसाइकिल छीन ली और जेब से वीवो टी4 अल्ट्रा मोबाइल फोन तथा काले रंग का बैग भी लूट लिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को मामले में लिखित तहरीर दी,तहरीर पर थाना रजबपुर में 19 फरवरी करीब 17:20 बजे 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्षा कोमल तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में गहनता से जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
    1
    अमरोहा के थाना रजबपुर क्षेत्र में 18 फरवरी 2026 की शाम एक रेलवे कर्मचारी से लूट की वारदात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महेशरा निवासी रिजवान पुत्र मनीश अहमद, जो काफूरपुर रेलवे स्टेशन पर प्वाइंट्समैन बी के पद पर कार्यरत हैं, शाम करीब 7:45 बजे अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। वह अपनी यूपी23एएफ1986 नंबर की 2021 मॉडल काले व लाल रंग की मोटरसाइकिल से काफूरपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
बताया गया है कि जैसे ही वह मध्य गंगा नहर के पुल को पार कर नैरेना गांव के पास जंगल क्षेत्र में पहुंचे, तभी सिल्वर रंग की प्लेटिना बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने मारपीट कर उनकी मोटरसाइकिल छीन ली और जेब से वीवो टी4 अल्ट्रा मोबाइल फोन तथा काले रंग का बैग भी लूट लिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने थाना पुलिस को मामले में लिखित तहरीर दी,तहरीर पर थाना रजबपुर में 19 फरवरी करीब 17:20 बजे 3 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्षा कोमल तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में गहनता से जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
    user_Chahat Ali
    Chahat Ali
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • mundiya manpur मुरादाबाद
    1
    mundiya manpur मुरादाबाद
    user_Sakul Navi
    Sakul Navi
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा देखो और शेयर करो
    1
    इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा देखो और शेयर करो
    user_India News
    India News
    City Star अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मौलाना ने किया नाबालिग का शो#षण, 14 साल की मासूम हुई गर्भवती उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक 14 साल की मासूम बच्ची, जिसे अभी ठीक से दुनिया की समझ भी नहीं थी, वो एक बच्ची की मां बन गई। और इस घिनौने अपराध का आरोप लगा है उसी के पड़ोस में रहने वाले एक शख्स, मौलाना इस्लाम पर।
    1
    मौलाना ने किया नाबालिग का शो#षण, 14 साल की मासूम हुई गर्भवती उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक 14 साल की मासूम बच्ची, जिसे अभी ठीक से दुनिया की समझ भी नहीं थी, वो एक बच्ची की मां बन गई। और इस घिनौने अपराध का आरोप लगा है उसी के पड़ोस में रहने वाले एक शख्स, मौलाना इस्लाम पर।
    user_Sandeep
    Sandeep
    Politics Sambhal, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.