logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने तहसील अमरोहा का वार्षिक निरीक्षण किया न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक, न्यायालय उपजिलाधिकारी, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग, कार्यालय राजस्व निरीक्षक का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय तहसीलदार का निरीक्षण किया। धाराओं में लंबित प्रकरण और सही से मॉनिटरिंग न करने पर पेशकार एसडीएम अनिरुद्ध कुमार द्वारा वादों में देरी पर स्पष्टीकरण जारी करने के साथ तब तक वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए । Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201

5 hrs ago
user_Jpn7 News
Jpn7 News
Amroha, Uttar Pradesh•
5 hrs ago

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने तहसील अमरोहा का वार्षिक निरीक्षण किया न्यायालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक, न्यायालय उपजिलाधिकारी, संग्रह अनुभाग, नजारत अनुभाग, कार्यालय राजस्व निरीक्षक का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय तहसीलदार का निरीक्षण किया। धाराओं में लंबित प्रकरण और सही से मॉनिटरिंग न करने पर पेशकार एसडीएम अनिरुद्ध कुमार द्वारा वादों में देरी पर स्पष्टीकरण जारी करने के साथ तब तक वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए । Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माहे रमजान पर बोली :पालिका अध्यक्ष शशि जैन, रोजदारों को नहीं होगी कोई परेशानी पालिका देगी बेहतर सुविधाएं। मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई के दिए निर्देश उपनगर: आयुक्त डॉ बृजेश कुमार Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    माहे रमजान पर बोली :पालिका अध्यक्ष शशि जैन, रोजदारों को नहीं होगी कोई परेशानी पालिका देगी बेहतर सुविधाएं।
मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई   के दिए निर्देश उपनगर: आयुक्त डॉ बृजेश कुमार 
Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_JPN7 NEWS GROUP
    JPN7 NEWS GROUP
    Video Creator अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Jpn7 News
    1
    Post by Jpn7 News
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    Amroha, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव दढ़ियाल निवासी राकेश पुत्र महिपाल ताई के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था। 9 फरवरी को हाजीपुर गंगा घाट पर गया हुआ था अंतिम संस्कार के बाद जैसे ही गंगाजल में स्नान करके लिए गंगाजल में गया बहता हुआ चला गया वापस अभी तक नहीं मिला परिवार वालों ने काफी खोज की गोताखोर द्वारा नहीं मिला परिवार वालों ने आस छोड़ दी
    2
    थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव दढ़ियाल निवासी राकेश पुत्र महिपाल ताई के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था।
9  फरवरी को हाजीपुर गंगा घाट पर गया हुआ था अंतिम संस्कार के बाद जैसे ही गंगाजल में स्नान करके लिए गंगाजल में गया बहता हुआ चला गया वापस अभी तक नहीं मिला परिवार वालों ने काफी खोज की गोताखोर द्वारा नहीं मिला परिवार वालों ने आस छोड़ दी
    user_दिपांशु गौतम
    दिपांशु गौतम
    Hasanpur, Amroha•
    10 hrs ago
  • मंडी धनौरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला लापरवाही ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली आमने-सामने हुई दो बाईकों की भिड़ंत में एक्सिस बैंक के कर्मचारी सहित दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई हादसे के बाद मौके पर अपना तफरी का माहौल पैदा हो गया और मृतकों के परिजनों में चींख पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम पत्थर कुटी स्थित एक्सिस बैंक शाखा में कार्यरत थाना क्षेत्र के गांव मल्हूपुरा निवासी देवेंद्र गिल किसी जरूरी काम से बाईक से धनौरा की और आ रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाईक ने उनकी बाईक को सीधी टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाईक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे सबसे दुखद बात यह रही कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। सर पर गंभीर चोट लगने के कारण ग्राम कलाली निवासी वीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे बाईक सवार बैंक कर्मी देवेंद्र गिल को राहगीरों की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत से उनके परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    3
    मंडी धनौरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला लापरवाही ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली आमने-सामने हुई दो बाईकों की भिड़ंत में एक्सिस बैंक के कर्मचारी सहित दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई हादसे के बाद मौके पर अपना तफरी का माहौल पैदा हो गया और मृतकों के परिजनों में चींख पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम पत्थर कुटी स्थित एक्सिस बैंक शाखा में कार्यरत थाना क्षेत्र के गांव मल्हूपुरा निवासी देवेंद्र गिल किसी जरूरी काम से बाईक से धनौरा की और आ रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाईक ने उनकी बाईक को सीधी टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाईक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे सबसे दुखद बात यह रही कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। सर पर गंभीर चोट लगने के कारण ग्राम कलाली निवासी वीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे बाईक सवार बैंक कर्मी देवेंद्र गिल को राहगीरों की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत से उनके परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
    user_Rahul Sharma
    Rahul Sharma
    Local News Reporter धनौरा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मुरादाबाद नगर पंचायत अग़वानपुर में कैंप लगाकर किसान सम्मान निधि के लिए कराए गए किसानों के पंजीकरण
    1
    मुरादाबाद नगर पंचायत अग़वानपुर में कैंप लगाकर किसान सम्मान निधि के लिए कराए गए किसानों के पंजीकरण
    user_Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)
    Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)
    पत्रकार Moradabad, Uttar Pradesh•
    26 min ago
  • Post by Umesh Jatav
    1
    Post by Umesh Jatav
    user_Umesh Jatav
    Umesh Jatav
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शादी के 17 दिन बाद दुल्हन दिख रही 11 हफ्तों की गर्भवती
    1
    शादी के 17 दिन बाद दुल्हन दिख रही 11 हफ्तों की गर्भवती
    user_India News
    India News
    City Star अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव सुंदर माफी में दहेज की भूख ने रिश्तों का शर्मसार कर दिया नव विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं विवाहिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसको प्रताड़ित किया गया और डीजल से जिंदा जलाने की भी कोशिश की गई पीड़िता के अनुसार उसकी पहचान 3 वर्ष पूर्व फेसबुक के जरिए बबलू कुमार पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम आजमपुर से हुई थी विवाहिता का आरोप है कि बबलू ने खुद को पी एस सी में तैनात होना बताकर उसका भरोसा जीता और लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह शादी से मुकर गया लेकिन समाज के दवाब में आकर 5 जनवरी 2026 को उसने विवाह कर लिया। शादी में पीड़िता के परिजनों ने 5 लाख खर्च किए जिसमें सोने चांदी के जेवर कपड़े और 51 हजार नगद दिए थे। लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष की भूख शांत नहीं हुई आरोप है कि इसके बाद बोलेरो गाड़ी और 5 लाख रुपए नगद की मांग शुरू कर दी गई। मांग पूरी ने होने पर गाली-गलौज मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करनी शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि 18 जनवरी की शाम करीब 6 बजे ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके पहुंचे जहां उसके साथ मारपीट की गई जमीन पर पटक कर छेड़छाड़ की गई और फिर उस पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तब जाकर पीड़िता की जान बच सकी जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति बबलू कुमार , सांस संतोष, जेठानी सोनम, जेठ सतेंद्र, ननद उर्मिला, नंदोई चमन, ननद बबली नंदोई मदन, ननद सर्वेश, नंदोई गजेंद्र सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
    2
    मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव सुंदर माफी में दहेज की भूख ने रिश्तों का शर्मसार कर दिया नव विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं विवाहिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसको प्रताड़ित किया गया और डीजल से जिंदा जलाने की भी कोशिश की गई पीड़िता के अनुसार उसकी पहचान 3 वर्ष पूर्व फेसबुक के जरिए बबलू कुमार पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम आजमपुर से हुई थी विवाहिता का आरोप है कि बबलू ने खुद को पी एस सी में तैनात होना बताकर उसका भरोसा जीता और लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह शादी से मुकर गया लेकिन समाज के दवाब में आकर 5 जनवरी 2026 को उसने विवाह कर लिया। शादी में पीड़िता के परिजनों ने 5 लाख खर्च किए जिसमें सोने चांदी के जेवर कपड़े और 51 हजार नगद दिए थे। लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष की भूख शांत नहीं हुई आरोप है कि इसके बाद बोलेरो गाड़ी और 5 लाख रुपए नगद की मांग शुरू कर दी गई। मांग पूरी ने होने पर गाली-गलौज मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करनी शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि 18 जनवरी की शाम करीब 6 बजे ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके पहुंचे जहां उसके साथ मारपीट की गई जमीन पर पटक कर छेड़छाड़ की गई और फिर उस पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई और शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तब जाकर पीड़िता की जान बच सकी जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति बबलू कुमार , सांस संतोष, जेठानी सोनम, जेठ सतेंद्र, ननद उर्मिला, नंदोई चमन, ननद बबली नंदोई मदन, ननद सर्वेश, नंदोई गजेंद्र सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।
    user_Rahul Sharma
    Rahul Sharma
    Local News Reporter धनौरा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अविवाहित बड़े भाई के हिस्से की जायदाद हड़पने के लिए सगे छोटे भाई ने उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उसका शव घर के पीछे जमीन में दफना दिया। इतना नहीं, अपने अपराध को छिपाने के लिए थाने जाकर खुद बड़े भाई की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। पुलिस की तफ्तीश में सामने आए तथ्य व मृतक के मामा द्वारा सन्देह जताए जाने के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने बताए गए स्थान पर खुदाई कराई और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया।प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित बिहारीपुरा खड़इया मोहल्ला निवासी तारिक बेग (38) पुत्र अकील अली अविवाहित था। उसने बीबीए की पढ़ाई की थी। उसके छोटे भाई मसारिक बेग की शादी लगभग 2 माह पहले हुई थी। पिता नहीं हैं, जबकि माँ तहसील के पास रहती हैं। बिहारीपुरा में दोनों भाई रहते थे। नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित कचहरी के पास रहने वाले मामा सलीम ने बताया कि तारिक ने शादी नहीं की थी। प्रॉपर्टी पर रहती थी नजर इसलिए उसके हिस्से की प्रॉपर्टी पर हमेशा मसारिक बेग की नजर रहती थी। 15 फरवरी को मसारिक बेग ने प्रेमनगर थाने की पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि बड़ा भाई तारिक बेग 9-10 फरवरी की रात से गायब है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मोबाइल फोन की लोकेशन चेक की तो मालूम हुआ कि फोन घर पर ही उसी रात बन्द हो गया था। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की। मामा सलीम ने पुलिस को प्रॉपर्टी का विवाद बताते हुए छोटे भाँजे मसारिक बेग पर तारिक की हत्या करने का सन्देह जताया। पुलिस ने तुरन्त तारिक को पकड़कर उससे पूछताछ की तो पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में सख्ती बरतने पर वह टूट गया और जो बताया, उससे पुलिस हतप्रभ रह गई। आरोपी ने बताया कि वह बड़े भाई के हिस्से की जायदाद हड़पना चाहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी, इसलिए उसके न रहने पर पूरी जायदाद का वह अकेला वारिस होता, इसलिए उसने योजनाबद्ध तरीके से 9-10 फरवरी की रात सोते समय तारिक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर के पीछे खाली पड़ी जमीन में दफना दिया। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर खुदाई कराई और शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय के अनुसार मामा सलीम की तहरीर के आधार पर आरोपी मसारिक बेग के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर फॉरेन्सिक टीम बुलाई गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही आलाकत्ल की बरामदगी की जा रही है।
    2
    अविवाहित बड़े भाई के हिस्से की जायदाद हड़पने के लिए सगे छोटे भाई ने उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और उसका शव घर के पीछे जमीन में दफना दिया। इतना नहीं, अपने अपराध को छिपाने के लिए थाने जाकर खुद बड़े भाई की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी।
पुलिस की तफ्तीश में सामने आए तथ्य व मृतक के मामा द्वारा सन्देह जताए जाने के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने बताए गए स्थान पर खुदाई कराई और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  साथ ही आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया।प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित बिहारीपुरा खड़इया मोहल्ला निवासी तारिक बेग (38) पुत्र अकील अली अविवाहित था। उसने बीबीए की पढ़ाई की थी। उसके छोटे भाई मसारिक बेग की शादी लगभग 2 माह पहले हुई थी। पिता नहीं हैं, जबकि माँ तहसील के पास रहती हैं। बिहारीपुरा में दोनों भाई रहते थे। नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित कचहरी के पास रहने वाले मामा सलीम ने बताया कि तारिक ने शादी नहीं की थी।
प्रॉपर्टी पर रहती थी नजर
इसलिए उसके हिस्से की प्रॉपर्टी पर हमेशा मसारिक बेग की नजर रहती थी। 15 फरवरी को मसारिक बेग ने प्रेमनगर थाने की पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि बड़ा भाई तारिक बेग 9-10 फरवरी की रात से गायब है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मोबाइल फोन की लोकेशन चेक की तो मालूम हुआ कि फोन घर पर ही उसी रात बन्द हो गया था।
पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की। मामा सलीम ने पुलिस को प्रॉपर्टी का विवाद बताते हुए छोटे भाँजे मसारिक बेग पर तारिक की हत्या करने का सन्देह जताया। पुलिस ने तुरन्त तारिक को पकड़कर उससे पूछताछ की तो पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में सख्ती बरतने पर वह टूट गया और जो बताया, उससे पुलिस हतप्रभ रह गई।
आरोपी ने बताया कि वह बड़े भाई के हिस्से की जायदाद हड़पना चाहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी, इसलिए उसके न रहने पर पूरी जायदाद का वह अकेला वारिस होता, इसलिए उसने योजनाबद्ध तरीके से 9-10 फरवरी की रात सोते समय तारिक की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर के पीछे खाली पड़ी जमीन में दफना दिया।
पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर खुदाई कराई और शव को बाहर निकालकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रेमनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय के अनुसार मामा सलीम की तहरीर के आधार पर आरोपी मसारिक बेग के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल पर फॉरेन्सिक टीम बुलाई गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही आलाकत्ल की बरामदगी की जा रही है।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.