खेत से मिट्टी चोरी, विरोध पर धमकी — प्रशासन मौन, दबंग खनन माफिया बेखौफ ससुराल गया था परिवार, पीछे से खोद डाला खेत — शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई खुटार (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग पूरी तरह खामोश नजर आ रहे हैं। ग्राम महोलिया वीरान में एक पीड़ित के खेत से उसकी गैरमौजूदगी में मिट्टी खोदकर बेच दी गई, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित राजकुमार के मुताबिक, वह परिवार के साथ ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान गांव के कुछ दबंगों ने उसके खेत में घुसकर बड़े पैमाने पर मिट्टी का अवैध खनन कर उसे बाहर भिजवा दिया। जब वह वापस लौटा तो खेत की हालत देखकर उसके होश उड़ गए। राजकुमार का आरोप है कि विरोध पर दबंग खनन माफियाओं ने जान से मारने की धमकियां भी दीं। दबंगों ने साफ कहा— “जहां शिकायत करनी है कर लो, हमारा कुछ नहीं होगा।” पीड़ित ने थाना खुटार में शिकायत दी, लेकिन अब तक न तो कोई प्रभावी कार्रवाई हुई है और न ही आरोपियों पर कोई शिकंजा कसा गया है। इससे प्रशासन और खनन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि उसके खेत से चोरी से निकाली गई मिट्टी की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं और पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। #CMYogiAdityanath #shahjahanpur #खुटार #शाहजहांपुर

- मोहम्मदी शाहजहांपुर मार्ग पर घटना,पैर की दोनों हड्डी टूटी इलाज सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी🙏1
- लखीमपुर खीरी तराई क्षेत्र की मूसेपुर प्लाई फैक्ट्री में नाबालिगों बच्चों से कराई जा रही मजदूरी। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुआ वायरल--बना चर्चा का विषय। बाल मजदूरी प्रथा का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो बन रहा लोगों की जुबानी। बाल मजदूरी के वायरल वीडियो ने श्रम विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की खोल दी हकीकत। जिम्मेदार श्रम विभाग के अधिकारी मस्त,बाल मजदूर त्रस्त। क्षेत्र में मौजूद गन्ना कोल्हू होटलों ढाबों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में काम करते हैं नौनिहाल।1
- Post by AGRICULTURE STUDENT AGRICULTUR1
- Post by Jagtar singh1
- * आगंतुकों ने डायरी में कुछ रखा और डायरी दरोगा जी की तरफ बढ़ा दी। दरोगा जी ने डायरी खोली, कुछ निकाला और रख लिया। डायरी सरका सरकी का सीन CCTV में कैद हो गया।* *आम बोलचाल की भाषा में इसे रिश्वत बोलते हैं। फिलहाल आगरा की अछनेरा कोतवाली के एसएसआई साहब सस्पेंड हो गए हैं।*1
- खीरी विद्युत पावर हाउस पर कार्यरत लाइनमैन अजय 11 हजार (11000) केवी लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों द्वारा उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद आनन-फानन में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना खीरी इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अजय के जल्द स्वस्थ होने की दुआओं का सिलसिला जारी है। खास बात यह है कि मुस्लिम बाहुल्य कस्बा होने के बावजूद यहां हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। मुस्लिम समाज के लोग भी अजय के लिए दुआ कर रहे हैं, जो खीरी की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मजबूत मिसाल पेश करता है।1
- कानपुर नगर, विधानसभा बिठूर के अन्तर्गत बिधनू थाना क्षेत्र के ग्राम कठेरूआ में बकरी चराने गई 11 वर्ष की पासी समाज की लड़की को गांव के दरिंदो ने बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी उसकी लाश को खेत में गाड़ दी शासन प्रशासन से ये अनुरोध है कि अपराधियों को फांसी की सजा दी जाए। पीड़ित परिवार को न्याय मिले! #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* खमरिया निवासी प्रेमचंद पत्नी आरती देवी ने बताया कि हम को और परिजनों को जमकर मारा पीटा धारदार हथियार से हमला भी किया जान माल की धमकी देकर भाग गए।* *पीड़िता ने कहा कि मेरी साड़ी भी उतार दी थी* *दबंगई के चलते पीड़ित परिवार की दीवार भी तोड़ डाली* *पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की*2
- पलिया विधानसभा 137 के समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने ईद-उल-फितर की चांद रात पर अपने आवास पर जरूरतमंदों को कपड़े, ईदी और राशन वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्हें सम्मानपूर्वक सहायता दी गई। उन्होंने कहा कि ईद खुशियों और भाईचारे का त्योहार है और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी खुशी है। उल्लेखनीय है कि पूरे रमजान महीने में भी वह रोज सैकड़ों लोगों की मदद करते रहे, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।1