Shuru
Apke Nagar Ki App…
पलिया 137 विधानसभा में चांद रात पर रेहान खान ने बांटी खुशियां,जरूरतमंदों को दिए पलिया विधानसभा 137 के समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने ईद-उल-फितर की चांद रात पर अपने आवास पर जरूरतमंदों को कपड़े, ईदी और राशन वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्हें सम्मानपूर्वक सहायता दी गई। उन्होंने कहा कि ईद खुशियों और भाईचारे का त्योहार है और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी खुशी है। उल्लेखनीय है कि पूरे रमजान महीने में भी वह रोज सैकड़ों लोगों की मदद करते रहे, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।
Shahnawaz Gauri
पलिया 137 विधानसभा में चांद रात पर रेहान खान ने बांटी खुशियां,जरूरतमंदों को दिए पलिया विधानसभा 137 के समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने ईद-उल-फितर की चांद रात पर अपने आवास पर जरूरतमंदों को कपड़े, ईदी और राशन वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्हें सम्मानपूर्वक सहायता दी गई। उन्होंने कहा कि ईद खुशियों और भाईचारे का त्योहार है और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी खुशी है। उल्लेखनीय है कि पूरे रमजान महीने में भी वह रोज सैकड़ों लोगों की मदद करते रहे, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खीरी विद्युत पावर हाउस पर कार्यरत लाइनमैन अजय 11 हजार (11000) केवी लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों द्वारा उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद आनन-फानन में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बना खीरी इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अजय के जल्द स्वस्थ होने की दुआओं का सिलसिला जारी है। खास बात यह है कि मुस्लिम बाहुल्य कस्बा होने के बावजूद यहां हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। मुस्लिम समाज के लोग भी अजय के लिए दुआ कर रहे हैं, जो खीरी की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मजबूत मिसाल पेश करता है।1
- पलिया विधानसभा 137 के समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने ईद-उल-फितर की चांद रात पर अपने आवास पर जरूरतमंदों को कपड़े, ईदी और राशन वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्हें सम्मानपूर्वक सहायता दी गई। उन्होंने कहा कि ईद खुशियों और भाईचारे का त्योहार है और जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी खुशी है। उल्लेखनीय है कि पूरे रमजान महीने में भी वह रोज सैकड़ों लोगों की मदद करते रहे, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।1
- लखीमपुर खीरी- तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर कई बाइकों से टकराई। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए,। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। सदर कोतवाली क्षेत्र के एलआरपी रोड स्थित फन मॉल के पास घटना हुई है1
- *बड़ी खबर* *स्लग- इटावा दर्दनांक हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई दर्दनांक मौत एक साथ हुआ अंतिम संस्कार* ऐंकर- इटावा जनपद के नगला वर में एक परिवार की पांच दर्दनांक मौतों का होना क्षेत्र में शोक की लहर देखी जा रही है एक साथ पांच अर्थी देख लोगों की आँखें नम हो गयी बड़ी मन्नत के साथ राजिस्थान केला देवी मंदिर पर दर्शन करने गए थे वही से मां की दुआएं लेकर घर बापसी कर रहे थे लेकिन घर पहुंचने से पहले 25 किलोमीटर की दूरी पर दर्दनांक हादसा हो गया हादसा इतना दर्दनांक था कि बुलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए काफी देरी तक गाड़ी में फंसे रहे चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तक पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई करीब चार लोग गम्भीर रूप से घायल बताएं जा रहे है जिनका इलाज सैंफई पीजीआई में चल रहा है जैसे ही मृतकों के शव गांव पहुंचे तो गांव में चीख पुकार मच गई हर किसी के आंखों में आंसू बह रहे थे गलियों में मातम दिखाई दे रहा था इस घटना को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर देखी जा रही है4
- लखीमपुर खीरी। प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल आज आईटीआई कॉलेज लखीमपुर पहुंचे, जहां उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अमले में सुबह से ही हलचल तेज रही। मंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे परिसर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी (DM), मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और पुलिस अधीक्षक (SP) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला अध्यक्ष और स्थानीय विधायक की भी गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया। मंत्री नितिन अग्रवाल ने आईटीआई कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विकास कार्यों व विभागीय योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और हर गतिविधि पर नजर रखी गई। 👉 मंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।2
- लखीमपुर खीरी के ढखेरवा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। ढखेरवा चौराहे के चर्चित ज्वेलर्स व्यापारी रानू बरनवाल की कार की सामने से आ रही एक निजी बस से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा मल्लबेहड़ के पास औघड़ बाबा स्थल के निकट हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि रानू बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार अन्य लोग भी इस हादसे में जख्मी हुए हैं, जिनमें स्वर्गीय गुड्डू बरनवाल की पत्नी उनका पुत्र शिवांक शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 👉 हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।1
- बरसात में आबकारी मंत्री के जाते ही डीएम व एसपी के लिए छाता लगाएं नजर आए पुलिसकर्मी यूपी वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में BSC के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या करीब 8 गोलियां मारी गई आरोपी मंजीत चौहान BA का छात्र है, जो पिस्टल फेंककर भाग निकला वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या पर हंगामा जारी छात्रों ने प्रिंसिपल DK के खिलाफ गाली गलौज भरी नारेबाजी की सीतापुर से-पुलिस कई दिनों से चोरी की रिपोर्ट दर्ज नही कर रही थी पूरा परिवार पैदल ही निकल पड़ा सीएम से मिलने खबर मीडिया में आते ही जागी सीतापुर पुलिस सीतापुर में चोरी का केस न लिखने पर परिवार ने गांव छोड़कर पैदल CM से मिलने चल दिया था पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार को रोका और केस दर्ज किया अब ये ट्रेंड चलना शुरू हो सकता है पुलिस पर दबाव बनाने के लिये1
- खीरी नगर पंचायत के चेयरपर्सन प्रतिनिधि फहीम अहम ने ईद-उल-फितर की सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक मुबारकबाद दी। उन्होंने अपील की कि लोग प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखें।1