logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नए भारत की नई उड़ानभारतीय इंजीनियरों की प्रतिमामेहनत और नवाचार *नए भारत की नई उड़ान, भारतीय इंजीनियरों की प्रतिभा, मेहनत और नवाचार से गढ़े जा रहे विकास के नए कीर्तिमान!* 🇮🇳 तकनीक से तरक्की तक, इंफ्रास्ट्रक्चर से आत्मनिर्भरता तक… भारतीय इंजीनियर देश के विकास को दे रहे हैं नई गति और नई दिशा। #EngineersDay

1 hr ago
user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
Morena, Madhya Pradesh•
1 hr ago

नए भारत की नई उड़ानभारतीय इंजीनियरों की प्रतिमामेहनत और नवाचार *नए भारत की नई उड़ान, भारतीय इंजीनियरों की प्रतिभा, मेहनत और नवाचार से गढ़े जा रहे विकास के नए कीर्तिमान!* 🇮🇳 तकनीक से तरक्की तक, इंफ्रास्ट्रक्चर से आत्मनिर्भरता तक… भारतीय इंजीनियर देश के विकास को दे रहे हैं नई गति और नई दिशा। #EngineersDay

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आपदा में भी VIP कल्चर! ग्रामीण पानी में जूझता रहा, नेताजी साइकिल पर बैठे रहे बाढ़ में जनता पानी में उतरी, नेताजी साइकिल पर सवार! ग्रामीण से साइकिल खिंचवाते दिखे जिला पंचायत सदस्य के पति, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल मुरैना/अम्बाह-दिमनी। बाढ़ और जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-5 की सदस्य रेशमा देशराज कुशवाह के पति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एक ग्रामीण की साइकिल पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में ग्रामीण पानी से भरे रास्ते पर साइकिल लेकर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है, जबकि साइकिल पर पीछे बैठे जनप्रतिनिधि के पति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि जब ग्रामीण खुद पानी और खराब रास्ते के बीच संघर्ष कर रहे थे, तब बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे प्रतिनिधि को भी उनके साथ उतरकर परेशानी महसूस करनी चाहिए थी। बाढ़ में ग्रामीण खींचता रहा साइकिल, साहब बैठे रहे पीछे! वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और वीआईपी संस्कृति से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के समय उनसे सहयोग और सहानुभूति की उम्मीद होती है, न कि ऐसा व्यवहार जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़े। हालांकि, वीडियो की पूरी परिस्थितियां और यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय साइकिल पर बैठने की वास्तविक वजह क्या थी। इसलिए संबंधित जनप्रतिनिधि पक्ष का स्पष्टीकरण सामने आना भी जरूरी है। फिलहाल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और सवाल यही है—जब जनता बाढ़ के पानी में उतरकर रास्ता पार कर रही थी, तो जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि को साइकिल पर सवार होने की जरूरत क्यों पड़ी? #reelsviralシ #MPNews #Morena
    1
    आपदा में भी VIP कल्चर! ग्रामीण पानी में जूझता रहा, नेताजी साइकिल पर बैठे रहे
बाढ़ में जनता पानी में उतरी, नेताजी साइकिल पर सवार!
ग्रामीण से साइकिल खिंचवाते दिखे जिला पंचायत सदस्य के पति, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल
मुरैना/अम्बाह-दिमनी। बाढ़ और जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-5 की सदस्य रेशमा देशराज कुशवाह के पति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एक ग्रामीण की साइकिल पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।
वीडियो में ग्रामीण पानी से भरे रास्ते पर साइकिल लेकर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है, जबकि साइकिल पर पीछे बैठे जनप्रतिनिधि के पति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि जब ग्रामीण खुद पानी और खराब रास्ते के बीच संघर्ष कर रहे थे, तब बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे प्रतिनिधि को भी उनके साथ उतरकर परेशानी महसूस करनी चाहिए थी।
बाढ़ में ग्रामीण खींचता रहा साइकिल, साहब बैठे रहे पीछे!
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और वीआईपी संस्कृति से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के समय उनसे सहयोग और सहानुभूति की उम्मीद होती है, न कि ऐसा व्यवहार जिससे उन्हें अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़े।
हालांकि, वीडियो की पूरी परिस्थितियां और यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय साइकिल पर बैठने की वास्तविक वजह क्या थी। इसलिए संबंधित जनप्रतिनिधि पक्ष का स्पष्टीकरण सामने आना भी जरूरी है।
फिलहाल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और सवाल यही है—जब जनता बाढ़ के पानी में उतरकर रास्ता पार कर रही थी, तो जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि को साइकिल पर सवार होने की जरूरत क्यों पड़ी?
#reelsviralシ #MPNews #Morena
    user_Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    Patrkar Lalmanmoti Singh tomar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में हुई सजावट, बुधवार को होगी दशलक्षण पूजा आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में सजावट की गई मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मंदिरों की सजावट की गई वहीं जगह जगह गणेश जी की प्रतिमाएं विराजमान हुई।तथा बुधवार से पर्यूषण पर्व की शुरुआत होगी इस दौरान जैन मंदिरों में दशलक्षण पूजा अर्चना की जाएगी
    1
    आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में हुई सजावट, बुधवार को होगी दशलक्षण पूजा
आगामी त्यौहारों को लेकर मौ तथा गोहद नगर के मंदिरों में सजावट की गई मंगलवार को रात लगभग 9 बजे मंदिरों की सजावट की गई वहीं जगह जगह गणेश जी की प्रतिमाएं विराजमान हुई।तथा बुधवार से पर्यूषण पर्व की शुरुआत होगी इस दौरान जैन मंदिरों में दशलक्षण पूजा अर्चना की जाएगी
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ब्रैकिग शिवपुरी - पोहरी अनुविभाग अंर्तगत गोपालपुर थाना क्षेत्र की घटना गुम में हुई 8 लाख रुपए कीमत की 11 भैसों को पुलिस ने 24 घँटे में खोज निकाला शिवपुरी जिले के थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा गुम हुई 11 भैसों को जंगल से सर्चिंग कर दस्तयाब कर पशु मालिक सुपुर्द की गई। पुलिस के अनुसार 13 सितम्बर को फरियादी रामवीर गुर्जर नि.ग्राम ईमलिया थाना गोपालपुर द्वारा पुलिस को बताया कि उसकी 11 नग भैंसे ग्राम पाडरखेडा के जंगल में चरते-चरते कही गुम हो गई।जिन्हें काफी ढूंढा लेकिन भैंसे मिल नही रही है।पशु मालिक की शिकायत पर गुम हुई मवेशी के मामले को जांच में लिया गया।और पुलिस ने जंगल मे सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पाडरखेडा के जंगल में सर्चिंग के दौरान दिनांक 14 सितम्बर को यानी 24 घँटे में पुलिस ने 11 भैसों को खोज निकाला और पशु मालिक को सुपुर्द कर दिया गया। पशु मालिक के अनुसार गुम हुई उसकी 11 भैसों कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है
    1
    ब्रैकिग शिवपुरी - पोहरी अनुविभाग अंर्तगत गोपालपुर थाना क्षेत्र की घटना

गुम में हुई 8 लाख रुपए कीमत की 11 भैसों को पुलिस ने 24 घँटे में खोज निकाला

शिवपुरी जिले के थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा गुम हुई 11 भैसों को जंगल से सर्चिंग कर दस्तयाब कर पशु मालिक सुपुर्द की गई।
पुलिस के अनुसार 13 सितम्बर को फरियादी रामवीर गुर्जर नि.ग्राम ईमलिया थाना गोपालपुर द्वारा पुलिस को बताया कि उसकी 11 नग भैंसे ग्राम पाडरखेडा के जंगल में चरते-चरते कही गुम हो गई।जिन्हें काफी ढूंढा लेकिन भैंसे मिल नही रही है।पशु मालिक की शिकायत पर गुम हुई मवेशी के मामले को जांच में लिया गया।और पुलिस ने जंगल मे सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पाडरखेडा के जंगल में सर्चिंग के दौरान दिनांक 14 सितम्बर को यानी 24 घँटे में पुलिस ने 11 भैसों को खोज निकाला और पशु मालिक को सुपुर्द कर दिया गया।
पशु मालिक के अनुसार गुम हुई उसकी 11 भैसों कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, एक पक्ष की एक महिला और सहित तीन लोगों को बाड़ी अस्पताल में कराया भर्ती, दूसरे पक्ष के लोग धौलपुर भर्ती, सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच, थाना अधिकारी मोहर सिंह ने दी जानकारी।
    1
    बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग,
बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग,
एक पक्ष की एक महिला और सहित तीन लोगों को बाड़ी अस्पताल में कराया भर्ती,
दूसरे पक्ष के लोग धौलपुर भर्ती,
सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच,
थाना अधिकारी मोहर सिंह ने दी जानकारी।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जरा सी बारिश में नदी बन जाती है गली, घरों में घुस रहा पानी वार्ड 4 के जोटई रोड से नागाजी तालाब तक जलभराव, रहवासी बोले- अब नाव ही मंजूर करा दो पोरसा। नगर के वार्ड क्रमांक 4 में जोटई रोड स्थित नागाजी गौशाला के पास से नागाजी तालाब तक जाने वाली गली बारिश के दिनों में रहवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। जरा सी बारिश होते ही पूरी गली पानी से लबालब हो जाती है। हालात यह हैं कि सड़क और नाली का अंतर तक दिखाई नहीं देता और पानी घरों में घुसने लगता है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। बारिश के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्र निवासी राम शर्मा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि थोड़ी सी बारिश होते ही मोहल्ले की गली नदी में तब्दील हो जाती है। प्रशासन से अब मांग है कि यदि पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो कम से कम मोहल्ले के लिए नाव ही मंजूर करा दी जाए, ताकि लोग बारिश के दिनों में सुरक्षित तरीके से आ-जा सकें। रहवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि हर साल बारिश के दौरान बनने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
    1
    जरा सी बारिश में नदी बन जाती है गली, घरों में घुस रहा पानी

वार्ड 4 के जोटई रोड से नागाजी तालाब तक जलभराव, रहवासी बोले- अब नाव ही मंजूर करा दो
पोरसा। नगर के वार्ड क्रमांक 4 में जोटई रोड स्थित नागाजी गौशाला के पास से नागाजी तालाब तक जाने वाली गली बारिश के दिनों में रहवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। जरा सी बारिश होते ही पूरी गली पानी से लबालब हो जाती है। हालात यह हैं कि सड़क और नाली का अंतर तक दिखाई नहीं देता और पानी घरों में घुसने लगता है। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने और आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बनती है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। बारिश के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।
क्षेत्र निवासी राम शर्मा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि थोड़ी सी बारिश होते ही मोहल्ले की गली नदी में तब्दील हो जाती है। प्रशासन से अब मांग है कि यदि पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो कम से कम मोहल्ले के लिए नाव ही मंजूर करा दी जाए, ताकि लोग बारिश के दिनों में सुरक्षित तरीके से आ-जा सकें।
रहवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि हर साल बारिश के दौरान बनने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई... ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर इलाके में बाजार से घर लौट रही एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ।
    1
    ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई...
ग्वालियर में छात्रा से छेड़छाड़: परिजनों ने युवक को पकड़ा, जमकर हुई पिटाई...
ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर इलाके में बाजार से घर लौट रही एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रा और उसके परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ।
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्वालियर में फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऑटोमोबाइल कंपनी में ऊंची पोस्ट और भारी-भरकम सैलरी ऐंठने वाले जालसाज को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने कानपुर से गिरफ्तार किया है ग्वालियर में फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऑटोमोबाइल कंपनी में ऊंची पोस्ट और भारी-भरकम सैलरी ऐंठने वाले जालसाज को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने कानपुर से गिरफ्तार किया है
    1
    ग्वालियर में फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऑटोमोबाइल कंपनी में ऊंची पोस्ट और भारी-भरकम सैलरी ऐंठने वाले जालसाज को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने  कानपुर से गिरफ्तार किया है

ग्वालियर में फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऑटोमोबाइल कंपनी में ऊंची पोस्ट और भारी-भरकम सैलरी ऐंठने वाले जालसाज को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने  कानपुर से गिरफ्तार किया है
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ब्रैकिग कैलारस - *अतिवृष्टि से किसानों की फसल हुई बर्बाद*। नाही सर्वे हुआ और नाही मुआवजा मिला*। *किसान सभा करेगी आंदोलन*। =============== मुरैना/ सबलगढ़ - गत दिनों हुई अतिवृष्टि से किसानों के खेतों में भारी जल भराव हुआ है। जिसके चलते किसानों की तिली, बाजारा और अन्य खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सरकार और प्रशासन के स्तर पर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं है। न सर्वे किया जा रहा है न मुआवजा देने की कार्यवाही। सबलगढ़ तहसील में पिपरघान राजा के तौर से लेकर नहर के किनारे और झुण्डपुरा के आसपास के इलाकों में सिंहपुर तक फसल पूरी तरह जल भराव से नष्ट हो गई है। इसी तरह कैलारस के आसपास निरारा, बीरम्पुर ,खुमान का पूरा,लीलैर का पूरा, रिझोंनी, डोंगरपुर सहित बड़ी संख्या में गांवों की फसल नष्ट हो गई है।किसान लगातार सर्वे और राहत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, गया राम सिंह धाकड़ ,जिला समिति सदस्य आदिराम आर्य जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास, नरेश गोस्वामी आदि ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति को देखा और प्रशासन को ज्ञापन देकर राहत देने की मांग की है। मध्य प्रदेश किसान सभा जिला समिति ने सरकार और प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर, मुआवजे की कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि कार्यवाही नहीं होने पर किसान आंदोलन करेंगे। जिसमें अनिश्चितकालीन आंदोलन भी होगा।
    1
    ब्रैकिग कैलारस - *अतिवृष्टि से किसानों की फसल हुई बर्बाद*।  नाही सर्वे हुआ और नाही मुआवजा मिला*।
*किसान सभा करेगी आंदोलन*।
===============
मुरैना/ सबलगढ़ -
गत दिनों हुई अतिवृष्टि  से किसानों के खेतों में भारी जल भराव हुआ है। जिसके चलते किसानों की तिली, बाजारा और अन्य खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सरकार और प्रशासन के स्तर पर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं है। न सर्वे किया जा रहा है न मुआवजा देने की कार्यवाही। सबलगढ़ तहसील में पिपरघान राजा के तौर से लेकर नहर के किनारे और झुण्डपुरा के आसपास के इलाकों में सिंहपुर तक फसल पूरी तरह जल भराव से नष्ट हो गई है। इसी तरह कैलारस के आसपास निरारा, बीरम्पुर ,खुमान का पूरा,लीलैर का पूरा, रिझोंनी, डोंगरपुर सहित बड़ी संख्या में गांवों की फसल नष्ट हो गई है।किसान लगातार सर्वे और राहत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, गया राम सिंह धाकड़ ,जिला समिति सदस्य आदिराम आर्य जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास, नरेश गोस्वामी आदि ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति को देखा और प्रशासन को ज्ञापन देकर राहत देने की मांग की है। 
मध्य प्रदेश किसान सभा जिला समिति ने सरकार और प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर, मुआवजे की कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि कार्यवाही नहीं होने पर किसान आंदोलन करेंगे। जिसमें अनिश्चितकालीन आंदोलन भी होगा।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • विश्व शांति एवं अच्छी फसल की कामना को लेकर श्री गणेश मंदिर में हुआ हवन अखंड रामायण की पूर्णाहुति पर वेद मंत्रों के साथ दी गईं हवन में आहुतियां, चार दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया भाग पोरसा,,,,,,,,,,,,, विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में अच्छी फसल की कामना को लेकर भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर अखंड रामायण की समाप्ति के अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कीं और भगवान श्री गणेश से विश्व में शांति तथा सभी के सुखी एवं निरोगी जीवन की कामना की। हवन का आयोजन आचार्य आनंद शास्त्री एवं पंडित राहुल शास्त्री के मार्गदर्शन में कराया गया। दोनों आचार्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार करते हुए श्रद्धालुओं से हवन में आहुतियां अर्पित कराईं। वातावरण में गूंजते वेद मंत्रों और धार्मिक जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। हवन को माना गया है शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम सनातन धार्मिक परंपरा में हवन एवं यज्ञ का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अग्नि में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित करने से वातावरण की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा के संचार और मन की एकाग्रता में सहायता मिलती है। यज्ञ में अग्नि को देवताओं तक आहुति पहुंचाने का माध्यम माना गया है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि विधि-विधान से किया गया यज्ञ परिवार, समाज और समस्त जीव-जगत के कल्याण की भावना को मजबूत करता है। धार्मिक दृष्टि से हवन की प्रत्येक आहुति के साथ व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं के साथ-साथ लोक कल्याण, विश्व शांति, सुख-समृद्धि, आरोग्य और प्रकृति के संतुलन की प्रार्थना करता है। यज्ञ की सामूहिक भावना लोगों में सेवा, सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देती है। अच्छी वर्षा एवं फसल की कामना हवन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि प्रकृति अनुकूल रहे, खेतों में पर्याप्त उपज हो और किसान परिवारों में सुख-समृद्धि आए। साथ ही देश-दुनिया में शांति स्थापित होने तथा आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ने की कामना की गई। हवन में बृजेश सिंह तोमर, अशोक सिंह तोमर, सुदामा गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, साधना तोमर, घनश्याम गुप्ता, दामोदर सिंह तोमर, सुरेश सिंह तोमर सहित लगभग चार दर्जन श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव, परस्पर सहयोग और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना भी है। सामूहिक रूप से की गई प्रार्थना से लोगों में सकारात्मक सोच और सामाजिक एकजुटता का भाव पैदा होता है। पूर्णाहुति के बाद हुआ विशाल भंडारा हवन एवं अखंड रामायण की पूर्णाहुति के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पोरसा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना सहयोग दिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर विश्व शांति, परिवारों की खुशहाली, समाज में सद्भाव और क्षेत्र की समृद्धि की प्रार्थना की।
    2
    विश्व शांति एवं अच्छी फसल की कामना को लेकर श्री गणेश मंदिर में हुआ हवन

अखंड रामायण की पूर्णाहुति पर वेद मंत्रों के साथ दी गईं हवन में आहुतियां, चार दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया भाग
पोरसा,,,,,,,,,,,,, विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र में अच्छी फसल की कामना को लेकर भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर अखंड रामायण की समाप्ति के अवसर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कीं और भगवान श्री गणेश से विश्व में शांति तथा सभी के सुखी एवं निरोगी जीवन की कामना की।
हवन का आयोजन आचार्य आनंद शास्त्री एवं पंडित राहुल शास्त्री के मार्गदर्शन में कराया गया। दोनों आचार्यों ने वैदिक परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार करते हुए श्रद्धालुओं से हवन में आहुतियां अर्पित कराईं। वातावरण में गूंजते वेद मंत्रों और धार्मिक जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
हवन को माना गया है शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम
सनातन धार्मिक परंपरा में हवन एवं यज्ञ का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अग्नि में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित करने से वातावरण की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा के संचार और मन की एकाग्रता में सहायता मिलती है। यज्ञ में अग्नि को देवताओं तक आहुति पहुंचाने का माध्यम माना गया है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि विधि-विधान से किया गया यज्ञ परिवार, समाज और समस्त जीव-जगत के कल्याण की भावना को मजबूत करता है।
धार्मिक दृष्टि से हवन की प्रत्येक आहुति के साथ व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं के साथ-साथ लोक कल्याण, विश्व शांति, सुख-समृद्धि, आरोग्य और प्रकृति के संतुलन की प्रार्थना करता है। यज्ञ की सामूहिक भावना लोगों में सेवा, सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना को भी बढ़ावा देती है।
अच्छी वर्षा एवं फसल की कामना
हवन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की कि प्रकृति अनुकूल रहे, खेतों में पर्याप्त उपज हो और किसान परिवारों में सुख-समृद्धि आए। साथ ही देश-दुनिया में शांति स्थापित होने तथा आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ने की कामना की गई।
हवन में बृजेश सिंह तोमर, अशोक सिंह तोमर, सुदामा गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, साधना तोमर, घनश्याम गुप्ता, दामोदर सिंह तोमर, सुरेश सिंह तोमर सहित लगभग चार दर्जन श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं।
श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव, परस्पर सहयोग और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना भी है। सामूहिक रूप से की गई प्रार्थना से लोगों में सकारात्मक सोच और सामाजिक एकजुटता का भाव पैदा होता है।
पूर्णाहुति के बाद हुआ विशाल भंडारा
हवन एवं अखंड रामायण की पूर्णाहुति के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पोरसा नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना सहयोग दिया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर विश्व शांति, परिवारों की खुशहाली, समाज में सद्भाव और क्षेत्र की समृद्धि की प्रार्थना की।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.